Blog

Weather Update: 7 अक्टूबर को बंद रहेंगे नैनीताल के स्कूल, मौसम विभाग ने जारी किया रेड अलर्ट

हाइलाइट्स नैनीताल जिले में भारी बारिश का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट को लेकर डीएम ने जिले के स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. नैनीताल. देहरादून मौसम विभाग द्वारा जिला नैनीताल के लिए 7 अक्टूबर का रेड एलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मुताबिक नैनीताल जिले में कल भारी बारिश हो सकती है. भारी बारिश से किसी तरह की जान और माल का नुकसान ना हो इसके लिए प्रशासन ने एहतियाती कदम उठाए हैं. इसी कारण नैनीताल के डीएम ने स्कूलों को बंद रखने का फैसला किया है. डीएम के आदेश के मुताबिक शुक्रवार को ... Read more

भीमताल के इस वार्ड का रास्ता बेहद खतरनाक, दर्जनों परिवार परेशान, सड़क बनाने की मांग

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी भीमताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में भीमताल नगर पंचायत के अंतर्गत आने वाले वार्ड नंबर दो शहीद मनोज नौगाई सार्वजनिक मार्ग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुका है. यह पिछले काफी समय से खराब पड़ा है. इस मार्ग में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं, जिससे स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के गिरने का खतरा बना रहता है. स्थानीय लोगों का कहना है कि बार-बार नगर प्रशासन से मांग करने के बाद भी मार्ग की हालत नहीं सुधरी है और वे लोग रोज इस खराब सड़क से परेशान रहते हैं. उन्हें इस सड़क पर हादसों का भी डर बना ... Read more

अल्मोड़ा में गिरफ्तार हुआ दिल्ली का ADM, नाबालिग से यौन शोषण का है आरोप

हाइलाइट्स ADM पर अल्मोड़ा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप नाबालिग के मां की तहरीर के बाद पॉस्को एक्ट में केस दर्ज पुलिस ने गिरफ्तार कर भेजा जेल अल्मोड़ा. अल्मोड़ा में दिल्ली के एडीएम एवी प्रेमनाथ को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ, अल्मोड़ा के डाड़ा कांडा से भागकर दिल्ली जा रहा था. जिसे, पुलिस ने हल्द्वानी में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. प्रेमनाथ पर अल्मोड़ा के डाडा कांडा में नाबालिग से दुराचार का प्रयास सहित सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप है. पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के ऊपर सुसंगत धाराओं में केस दर्ज कर लिया गया है. पुलिस ... Read more

Viral Video : स्कूली लड़कियों ने ‘प्रिंसिपल’ को खदेड़ा…Hijab मुद्दे पर Iran में था सरकार के साथ

Iran Protest : ईरान में स्कूल की लड़कियों ने सख़्त कार्रवाई की चेतावनी को अनदेखा कर प्रदर्शन किया ईरान (Iran) में स्कूल की लड़कियां (School Girls) महसा अमीनी की मौत (Mahsa Amini Death) के बाद हो रहे विरोध प्रदर्शनों (Protests) में उतर आई हैं. उन्होंने अपने हिजाब (Hijab) उतार कर रैली की और सुरक्षा बलों की ओर से हिंसक कार्रवाई  की चेतावनियों को अनदेखा कर दिया. हिजाब उतार कर स्कूल की लड़कियों ने तेहरान के पश्चिम में स्थित करज में एक आदमी को स्कूल से बाहर कर दिया. इस आदमी को स्कूल का प्रिंसिपल बताया जा रहा है. एएफपी के अनुसार, लड़कियों ने सोमवार को यह ... Read more

यूपी: नर्सिंग में सुधार के लिए मिशन निरामया:, CM योगी 8 अक्टूबर को करेंगे शुभारंभ

उत्तर प्रदेश में नर्सिंग और पैरामेडिकल छात्र-छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण प्लेसमेंट दिलाने, करियर काउंसिलिंग, आकांक्षी करियर बनाने के उद्देश्य से मिशन निरामया: (Mission Niramaya) अभियान की शुरुआत होने जा रही है. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) 8 अक्टूबर (शनिवार) को एसजीपीजीआई के कन्वेन्शन सेंटर में इसका उद्घाटन करेंगे. इस मौके पर डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक और राज्यमंत्री चिकित्सा शिक्षा, चिकित्सा व स्वास्थ्य, परिवार कल्याण मयंकेश्वर शरण सिंह मौजूद रहेंगे. यह भी पढ़ें मिशन निरामया: अभियान के दौरान भविष्य की जरूरतों के दृष्टिगत नर्सिंग व पैरामेडिकल प्रशिक्षण में व्यापक परिवर्तन पर जोर दिया जाएगा. अभियान के तहत नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों के ... Read more

उत्तराखंड पुलिस का ऑपरेशन मुक्ति भिक्षावृत्ति में संलिप्त बच्चों के लिए बना ‘वरदान’, जानें कैसे

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड पुलिस इन दिनों बच्चों को भिक्षावृत्ति से रोकने और उन्हें पढ़ाई की ओर अग्रसर करने की ओर प्रतिबद्ध है, जिसके लिए पूरे राज्य में ही ऑपरेशन मुक्ति चलाया जा रहा है. इसकी थीम ‘भिक्षा नहीं, शिक्षा दें’ के अंतर्गत पहाड़ी जिले चंपावत और पिथौरागढ़ में लगातार पुलिस लोगों को भिक्षावृत्ति रोकने के लिए जागरूक कर रही है. साथ ही चंपावत पुलिस ने अभी तक 35 ऐसे बच्चों को स्कूल की राह दिखाई है, जो भिक्षावृत्ति और श्रम में लिप्त पाए गए. चंपावत के एसपी देवेंद्र पींचा ने बताया कि अभियान तीन चरणों में चल रहा है. ... Read more

चुनावों में पार्टियों के “खोखले वादों” पर नजर रखने के लिए EC ने उठाया ये बड़ा कदम

चुनाव आयोग ने खोखले वादों पर उठाया ये कदम  मुफ्त चुनावी सौगातों को लेकर देश में जारी बहस के बीच चुनाव आयोग ने कहा है कि चुनावी वादे करने वाले राजनीतिक दलों को इस बात का ब्योरा देना चाहिए कि वे इन वादों के लिए पैसा कैसे जुटाने की योजना बना रहे हैं. चुनाव आयोग द्वारा सुझाए गए नए नियम पार्टियों को वोटर्स के प्रति अधिक जवाबदेह बनाएंगे. चुनाव आयोग ने राजनीतिक दलों को खत लिखा है और पूछा है कि उनके घोषणापत्र में किए गए वादों के लिए पैसा जुटाने के लिए तरीकों और साधनों का विवरण मांगा है. ... Read more

Video:दुल्हन ने अपने पापा के साथ किया ऐसा डांस, देखते ही रह गए मेहमान

Bride Dance With Father: शादी का दिन हर किसी के लिए काफी खास होता है, जिसे यादगार बनाने के लिए लोग क्या कुछ नहीं करते. शादी की रस्मों के बीच डांस का तड़का इस मौके को और भी स्पेशल बना देता है. यूं तो सोशल मीडिया पर आए दिन डांस के वीडियोज वायरल होते रहते हैं. कभी बारात में ‘नागिन’ डांस, तो कभी बारात की एंट्री में दूल्हा-दुल्हन के जबरदस्त डांस मूव्स लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच लेते हैं. हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लोग खूब देख और पसंद कर रहे हैं, ... Read more

त्वचा से जुड़ी कई दिक्कतों का रामबाण इलाज साबित होते हैं तुलसी के पत्ते, जानिए कैसे कर सकते हैं इस्तेमाल

Tulsi Leaves Benefits: इस तरह स्किन केयर में तुलसी का करें इस्तेमाल.  खास बातें तुलसी औषधीय गुणों के लिए जानी जाती है. स्किन को बनाती है बेदाग. तुलसी से फेस पैक बनाए जा सकते हैं. Skin Care: त्वचा के लिए कई तरह के घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल किया जाता है और उन्हीं में से एक है तुलसी. तुलसी के पत्तों के औषधीय गुण स्किन की कई दिक्कतों से छुटकारा दिलाने में कारगर साबित होते हैं. लेकिन, इन्हें लगाने का सही तरीका भी पता होना जरूरी है. अपने एंटी-फंगल, एटी-बैक्टीरियल और एंटी-ऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर तुलसी के पत्ते (Tulsi Leaves) ... Read more

Rajasthan BSTC Admit Card 2022: DElEd परीक्षा प्रवेश पत्र जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड

BSTC Pre DElEd Admit Card 2022: उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं. Rajasthan BSTC Admit Card 2022: प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय ने राजस्थान बेसिक स्कूल टीचिंग कोर्स (BSTC) या प्री-D.El.Ed परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है. जिन उम्मीदवारों ने भी परीक्षा में भाग लेने के लिए पंजीकरण कराया था वे उम्मीदवार अपने हॉल टिकट को ऑफिशियल वेबसाइट panjiyakpredeled.in से डाउनलोड कर सकते हैं. राजस्थान DElEd प्रारंभिक परीक्षा प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के बाद यदि उसमे किसी तरह की गड़बड़ी पाई जाती है तो इस परिस्थिति में उम्मीदवारों को बिना किसी देरी ... Read more