Blog

दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम, फरीदाबाद कहां-कहां के स्कूल बंद? 

Air Pollution School Closed: वायु प्रदूषण के चलते दिल्ली और हरियाणा के स्कूल बंद कर दिए गए हैं. दिल्ली सरकार ने रविवार को कक्षा 10 और 12 के छात्रों को छोड़कर सभी छात्रों के लिए शारीरिक कक्षाएं निलंबित करने की घोषणा की. यह घोषणा ऐसे समय में आई है जब दिल्ली में प्रदूषण का स्तर लगातार पांचवें दिन चिंताजनक बना हुआ है. यह घोषणा वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) द्वारा चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (जीआरएपी) के चौथे चरण के तहत दिल्ली-राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र (एनसीआर) के लिए कड़े प्रदूषण नियंत्रण उपायों को लागू करने के कुछ घंटों बाद आई. GRAP का ... Read more

दिल्ली में सोमवार से 10वीं-12वीं छोड़कर बाकी सभी स्कूल बंद, CM आतिशी ने की घोषणा

नई दिल्ली: दिल्ली एनसीआर में सोमवार को सुबह आठ बजे से चरणबद्ध प्रतिक्रिया कार्य योजना (GRAP) के तहत चौथे चरण के प्रतिबंध लागू हो जाएंगे. वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) की उप समिति ने संशोधित जीआरएपी के चरण-IV को पूरे एनसीआर में लागू करने का फैसला किया है. इसके साथ दिल्ली की स्कूलों में 10वीं और 12वीं कक्षाओं के अलावा अन्य कक्षाएं ऑनलाइन होंगी. दिल्ली की मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया पर यह जानकारी दी है. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी ने जीआरएपी-4 लागू होने पर दिल्ली की स्कूलों को ऑनलाइन करने का फैसला लिया है.  उन्होंने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा- ... Read more

बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा हुए आप में शामिल, बोले- केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों के लिए कई काम किए

केजरीवाल की मौजूदगी में अनिल झा ने थामा आप का दामन बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अनिल झा के आप में शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा कि मैं उनका तहेदिल से स्वागत करता हूं. इनके आने से मैं समझता हूं कि पूरे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी. आप का दामन थामने पर अनिल झा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है और मैं अरविंद केजरीवाल को नमन करता हूं. पूर्वांचल के लोगों के लिए, पिछड़े और दलितों के लिए उन्होंने दिल्ली में जो सामाजिक न्याय का ताना-बाना बुना, ... Read more

पीएम10 के संपर्क में आए तो दोगुना बढ़ सकता है आई इंफेक्शन का खतरा, स्टडी

Eye Infections: ओकुलर सरफेस डिजीज आंख की सतह पर होने वाला एक रोग है, जो कॉर्निया, कंजंक्टिवा और पलकों सहित आंख की सतह को प्रभावित करता है. अमेरिका में हुए एक अध्ययन के अनुसार, पार्टिकुलेट मैटर (पीएम) 10 के बढ़ते जोखिम वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को आंखों में संक्रमण होने का खतरा दोगुना हो सकता है. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो एंशुट्ज मेडिकल कैंपस के शोधकर्ताओं ने दिखाया कि वायु प्रदूषण से उत्पन्न एंबिएंट पार्टिकल्स (छोटे कण) से आंख संबंधी समस्याओं से पीड़ित रोगियों की चिकित्सीय विजिट दोगुनी से भी अधिक हो गई. यूनिवर्सिटी ऑफ कोलोराडो स्कूल ऑफ मेडिसिन में ... Read more

देहरादून में GIC के प्रिंसिपल पर पद से हटने का दबाव, बोले- जान का खतरा

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के चकराता ब्लॉक में जीआईसी के एक प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने ही स्कूल प्रबंधन समिति पर उनके पद से हटने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है. मिली जानकारी के मुताबिक, चकराता ब्लॉक स्थित अटाल राजकीय इंटर कॉलेज के प्रभारी प्रधानाचार्य ने अपने विद्यालय के प्रबंधन समिति और कुछ स्थानीय लोगों पर उनको पद से हटने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है. उनका कहना है कि प्रबंधन समिति और कुछ लोगों द्वारा उनके विभागीय काम करने के दौरान भी उन पर अनुपस्थित होने की बात की जाती है. वह विभागीय काम के ... Read more

प्रदेश में कांग्रेस करेगी सरकार के खिलाफ हल्लाबोल, पानी-बिजली सहित उठाएगी अन्य मुद्दे 

जयपुर। राज्य सरकार के एक साल होने के उपलक्ष्य में कांग्रेस ने भी प्रदेश में सरकार के खिलाफ हल्लाबोल करने की तैयारी शुरू कर दी है। कांग्रेस प्रदेश की कानून व्यवस्था सहित पानी, बिजली और पुरानी सरकार की योजनाओं को बंद करने के मुद्दों पर प्रदेश में भजनलाल सरकार की घेराबंदी करेगी। प्रदेश कांग्रेस ने सरकार के एक साल उत्सव के दौरान आक्रामक रुख अपनाने की रणनीति बनाई है।  पीसीसी चीफ गोविन्द सिंह डोटासरा जल्द ही इस संबंध में सभी जिला कांग्रेस कमेटियों और अग्रिम संगठनों को सरकार के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन के निर्देश देंगे। सरकार के समारोह के जवाब में ... Read more

बल्ले से पीटा, फिर दीवार पर पटका… 6 घंटे तड़पता रहा बच्चा… पिता ने कुछ यूं बेटे का किया कत्ल

Bengaluru Father Killed Son: इससे मुझे कोई फ़र्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो…” ये एक पिता के अपने बेटे को मारने से पहले आखिरी शब्द थे.बेंगलुरु में शुक्रवार एक व्यक्ति ने अपने 14 वर्षीय बेटे की मोबाइल की लत और पढ़ाई में रुचि न होने को लेकर बहस के बाद क्रिकेट के बल्ले से पीट-पीट कर और दीवार पर उसका सिर पटक कर हत्या कर दी. हत्या से पहले रवि कुमार ने अपने बेटे को न सिर्फ प्रताड़ित किया, बल्कि हत्या को छुपाने की भी कोशिश की. कैसे पता चला? मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी ... Read more

अरनेठा स्कूल में कृषि संकाय की दरकार

अरनेठा। कस्बे में स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में पिछली 22 सालों से कला संकाय चल रहा है। कस्बे का दर्जनों गांवों से जुड़ाव होने एवं संचित कृषि क्षेत्र होने के कारण कस्बे में कृषि संकाय की सख्त आवश्यकता हैं। आर्थिक संपन्न परिवार के बच्चे कोटा, बूंदी, जयपुर जाकर अपना इच्छित विषय लेकर अध्ययन कर रहे हैं लेकिन गरीब परिवार के बच्चे ठीक प्रकार से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं। ऐसे में कस्बे में कृषि संकाय होना अति आवश्यक है। संजू सैनी ने बताया संपूर्ण क्षेत्र कृषि से जुड़ा हुआ है। क्षेत्र के सभी किसान ज्यादातर कृषि पर निर्भर ... Read more

कैट की परीक्षा में शामिल होंगे 3 लाख से अधिक छात्र 

जयपुर। इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट (आईआईएम) कोलकाता की ओर से कॉमन एडमिशन टेस्ट (कैट) की परीक्षा 24 नवंबर को देशभर में होगी। देशभर के 170 शहरों में परीक्षा में 3 लाख से अधिक छात्र शामिल होंगे। कैंडिडेट्स अपना एडमिट कार्ड कैट की वेबसाइट से अपलोड कर सकते हैं। तीन शिफ्ट में एग्जामकैट एग्जाम 24 को लिया जाएगा। ये एग्जाम तीन शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक, दूसरी शिफ्ट दोपहर 12:30 से 2:30 बजे तक और तीसरी शिफ्ट शाम 4:30 से 6:30 बजे तक होगी।   दो सेक्शंस में बांटा कैट एग्जाम दो सेक्शंस में बांटा होता है। ... Read more

Mood Swing: बढ़ती हुई लड़कियों में ही नहीं लड़कों में भी होता है मूड स्विंग, चाहते हैं उतनी ही मेंटल और इमोशनल केयर, एक्सपर्ट से समझें पेरेंट्स कैसे करें डील

Mood Swing In Boys: बढ़ती हुई लड़कियों के प्रति माता और पिता दोनों का रुख बदल जाता है. माएं भी बेटियों की केयर ज्यादा करने लगती हैं और लड़कियों को बड़ा होता देख पिता भी उन के प्रति सौम्य व्यवहार रखते हैं और अगर वो अपने पीरियड्स के दिनों से गुजरती हैं तो माता पिता दोनों उन की खास देखभाल करते हैं. इसके साथ ही ये ध्यान भी रखते हैं कि बेटियां कहीं ज्यादा चिढ़ चिढ़ी या थकी हुई न हो जाए. प्यूबर्टी की तरफ बढ़ रही बेटियों का ख्याल तो सारे माता पिता रखते हैं. लेकिन बेटों के इस उम्र ... Read more