Tag: उत्तराखंड

आज होगा उत्तराखंड में 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज, PM मोदी करेंगे शिरकत

Last Updated:January 28, 2025, 12:20 IST 38th National Games Uttarakhand: उत्तराखंड में आज से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है. राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे. आइए जानते हैं राष्ट्रीय खेल कितने दिन चलेंगे, कौन-…और पढ़ें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सीएम पुष्कर सिंह धामी. हाइलाइट्स प्रधानमंत्री मोदी करेंगे राष्ट्रीय खेलों का उद्घाटन. 28 जनवरी से 14 फरवरी तक चलेंगे राष्ट्रीय खेल. देहरादून: उत्तराखंड में आज यानी 28 जनवरी से 38वें राष्ट्रीय खेलों का आगाज होने जा रहा है. खेल विभाग और स्थानीय प्रशासन आयोजन को सफल बनाने के लिए कई दिनों से तैयारियों में जुटा हुआ ... Read more

बारिश बादलफाड़, 'जलग्राम' से 'जलपुर' तक : देखिए शहरों का क्या हाल

नई दिल्ली: देश के कई राज्यों में झमाझम बारिश से लोग परेशान हैं. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब,  उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों में भारी बारिश से तबाही देखने को मिल रही है.  राष्ट्रीय राजधानी के कुछ हिस्सों में बारिश होने के बाद भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने ‘येलो’ चेतावनी जारी की है. विभाग ने कहा कि मध्य, दक्षिण, दक्षिण-पश्चिम और पूर्वी दिल्ली में सुबह बारिश हुई. दिल्ली में सुबह साढ़े आठ बजे न्यूनतम तापमान 24.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और सापेक्षिक आर्द्रता का स्तर 100 प्रतिशत रहा. आईएमडी ने बताया कि अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने की ... Read more

उत्तराखंड : बनभूलपुरा में 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त किए गए, कर्फ्यू केवल बनभूलपुरा तक ही सीमित

हल्द्वानी: उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के हिंसा ग्रस्त बनभूलपुरा में शांति और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए 120 शस्त्र लाइसेंस निरस्त कर दिए गए हैं. नैनीताल की जिलाधिकारी वंदना सिंह ने सोमवार को यहां बताया कि हिंसा के आरोपियों की तलाश में अभियान चलाया जा रहा है और जिन लोगों को चिन्हित किया गया है, पुलिस उनके खिलाफ कार्रवाई कर रही है. यह भी पढ़ें हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में आठ फरवरी अवैध मदरसा और नमाज स्थल को ध्वस्त किए जाने के दौरान हुई हिंसा में छह लोगों की जान चली गई और 50 से अधिक लोग घायल हो गए ... Read more

पहाड़ की आंखों देखी : खंडहर हो चुके मकान, बंजर खेत, नेपाली मजदूर

पहाड़ खाली हो रहे हैं ये तो हम हमेशा से सुनते आए हैं. पर पहाड़ों में बंजर हो चुके खेतों को देखना और खंडहर बन चुके छोड़े हुए मकानों को देखना वाकई में दर्द भरा है. उत्तराखंड (Uttarakhand Migration) के अधिकतर गांव अब कुछ दिनों के लिए होने वाली सामूहिक पूजा में ही आबाद होते हैं, सालों पहले पलायन कर गए लोग देवताओं को पूजने अपने गांव वापस आते हैं. पहाड़ में बीते यह कुछ दिन भी ‘बाहर’ से आए इन लोगों के लिए मुश्किल होते हैं, वहां के मुश्किल जीवन का सामना करने के लिए वह नेपाली मजदूरों पर ... Read more

दून के इन टॉप 5 स्कूलों में पढ़ते हैं वीवीआईपी के बच्चे, हर साल देते हैं इतने लाख फीस

01 द दून स्कूल : देश के मशहूर प्रतिष्ठित स्कूलों में शुमार “द दून स्कूल ” में एडमिशन लेने का हर किसी का सपना होता है. देश की जानी-मानी हस्तियों ने इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. द दून एक बॉयज बोर्डिंग स्कूल है जहां देश के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. राजीव गांधी, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, संजय गांधी, पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह, कलाकार अनीश कपूर, वरिष्ठ पत्रकार करन थापर, अभिनव बिंद्रा, एनडीटीवी के संस्थापक प्रणव राय जैसे बड़े लोगों ने शिक्षा हासिल की है. इस स्कूल की स्थापना साल 1935 में कई गई थी. इस स्कूल ... Read more

उत्तराखंड की ‘पिरूल वुमेन’ को पीएमओ ऑफिस से आई चिट्ठी! प्रधानमंत्री मोदी को भेजी थी राखी

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में तकरीबन 500 से 2200 मीटर की ऊंचाई पर चीड़ के पेड़ पाए जाते हैं. जिनकी पत्तियों को पिरूल कहा जाता है. इन्हें पहाड़ी इलाकों के लिए अभिशाप माना जाता है क्योंकि यह पत्तियां वनाग्नि का मुख्य कारण मानी जाती है. चीड़ की यह नुकीली पत्तियां जनवरी के महीने से ही जंगल में चादर की तरह बिछ जाती हैं और तापमान बढ़ते ही यह धधकने लगती हैं.जंगल को दहकाने वाली इन पत्तियों से महिलाओं का रोजगार लहलहाने लगा है. क्या आप यकीन कर पाएंगे कि इन पत्तियों से कोई खूबसूरत आभूषण और ... Read more

इंजीनियर की नौकरी छोड़ शुरू किया ये बिजनेस, अब पापा को है बेटे पर नाज, दिलचस्प है कहानी

हिना आज़मी/देहरादून. नए जमाने में फैशन के साथ-साथ जेवरों में भी नई ज्वेलरी आती रहती है, लेकिन राजा-महाराजाओं के जमाने से ही लोगों में बीड्स ज्वेलरी का अपना अलग ही शौक रहा है. जो आज भी कायम है. बीड्स ज्वेलरी या कहें मोतियों के जेवर का पुराने जमाने में बहुत चलन था. लेकिन नए स्टाइल के जेवर आने से इनकी डिमांड कम होने लगी. वहीं इन जेवरों को नए स्टाइल के साथ पेश करने का काम कर रहे हैं आदिल अख्तर. यह काम उनके परिवार में पिछले 30 सालों से हो रहा था और बचपन से ही वह स्कूल कॉलेज ... Read more

देहरादून का सबसे सस्ता और सुरक्षित हॉस्टल, यहां लाइब्रेरी और जिम भी

हिना आज़मी/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून को एजुकेशन हब कहा जाता है क्योंकि न सिर्फ राज्य के लगभग सभी जिलों से बल्कि अन्य राज्यों से भी लोग पढ़ाई करने के लिए यहां आते हैं. वहीं राजधानी में रहकर नौकरी करने वालों की संख्या भी कुछ कम नहीं है. पढ़ाई या नौकरी करने वाली लड़कियां/महिलाएं अगरदेहरादून (Girls Hostel in Dehradun) में अच्छा हॉस्टल चाहती हैं, तो तीलू रौतेली छात्रावास बेहद ही किफायती है क्योंकि यहां रहने-खाने के लिए सिर्फ 7100 रुपये प्रति माह देने होते हैं. इसमें आपको ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर मिलता है. जो लड़कियां आर्थिक रूप से कमजोर ... Read more

Diwali 2023: दीवाली को खास बना देंगे ये गिफ्ट हैंपर्स, जानें यहां क्या-क्या मिल रहा खास

हिना आज़मी/देहरादून. आज के समय में हर कोई अपनी बिजी लाइफ में बहुत व्यस्त रहता है. आजकल लगभग सभी लोग नौकरी करते हैं लेकिन जो लोग नहीं भी करते हैं उनके पास भी इतना वक्त नहीं होता है कि वह परिवार वालों के साथ या दोस्तों, रिश्तेदारों से मिलकर उनके साथ कुछ वक्त बिता सकें. हालांकि, दीवाली एक ऐसा त्योहार है, जो लोगों को करीब लाने के साथ ही रिश्तों में प्यार भी बढ़ाता है. दीवाली में हर कोई शॉपिंग करता है और अपने बजट के मुताबिक एक दूसरे के लिए मिठाई और गिफ्ट्स लेता है. अगर इस मौके पर ... Read more

500 साल पुराना है रम्माण नृत्य…18 तालों में पूरी होती है रामायण, जानें क्या है ‘मुखौटा नृत्य’

सोनिया मिश्रा//चमोली. देवभूमि उत्तराखंड ने सदियों से लोक संस्कृति, लोककलाओं, लोकगाथाओं को संजोकर रखा है और यही बात इसे दूसरों से अलग बनाती है. ऐसी ही एक लोक संस्कृति है रम्माण, जिसने देवभूमि के दूरस्थ और दुर्गम क्षेत्र से विश्व सांस्कृतिक धरोहर में अपना स्थान बनाया है. साथ ही जिसने आज भी अपने 500 वर्षों के इतिहास को संजोकर रखा है. चमोली जिले के दूरस्थ विकासखंड जोशीमठ में प्रत्येक वर्ष रम्माण उत्सव का धूमधाम से आयोजित किया जाता है. इसमें रामायण से संबंधित विभिन्न विधाओं की ढोल दमाऊ की 18 तालों में प्रस्तुति की जाती है. इसे ‘मुखौटा नृत्य’ भी ... Read more