Tag: लोकसभा चुनाव 2024
NDTV EXCLUSIVE: PM नरेंद्र मोदी से पहले आर्थिक मोर्च पर उम्मीद से कम रहा भारतीय प्रदर्शन, बोले राजनीति विज्ञानी इयान ब्रेमर
अमेरिका के जाने-माने राजनीति विज्ञानी (Political Scientist) इयान ब्रेमर (Ian Bremmer) का कहना है कि अर्थव्यवस्था के रूप में कई दशक तक भारत का प्रदर्शन स्तरीय नहीं रहा, जबकि भारत के पास असाधारण आबादी और शानदार बौद्धिक पूंजी मौजूद है. NDTV Profit को दिए EXCLUSIVE इंटरव्यू के दौरान इयान ब्रेमर ने यह भी कहा कि हालांकि अब भारत में कुछ सालों से विकास में तेज़ी आ रही है, और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत अन्य देशों से अपने रिश्तों को परिभाषित करने में पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूत हो चुका है. आम चुनाव 2024 (Lok Sabha Elections 2024) की चर्चा ... Read more
लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे ‘अर्थी बाबा’ की अजब कहानी
अर्थी बाबा उर्फ राजन यादव ने गोरखपुर से भरा है पर्चा नई दिल्ली: नामांकन करने के लिए किसी उम्मीदवार को गाड़ियों के काफिले और गाजे-बाजे के साथ जाते हुए तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन क्या हो अगर कोई नामांकन करने के लिए अर्थी पर सवार होकर पहुंचे. आपको ये सुनने में जरा अजीब और हैरान करने वाला जरूर लगेगा लेकिन ये सच है. ऐसा हुआ गोरखपुर में. यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को अर्थी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन भी किया. खास बात ये है कि अर्थी बाबा ने ... Read more
क्या आप INDIA गठबंधन से प्रधानमंत्री पद की रेस में हैं? अरविंद केजरीवाल ने दिया ये जवाब
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री एवं आम आदमी पार्टी (AAP) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने रविवार को ‘केजरीवाल की गारंटी’ की घोषणा करते हुए केंद्र में ‘इंडिया’ गठबंधन की सरकार बनने पर भारतीय जमीन को चीनी कब्जे से ‘मुक्त’ कराने समेत 10 कार्य गिनाए और कहा कि इन्हें युद्ध स्तर पर किया जाएगा. लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (BJP) नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार का मुकाबला करने के लिए बनाए गए विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलेपमेंटल इन्क्लूसिव एलायंस) में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस, तृणमूल कांग्रेस, द्रविड़ मुनेत्र कषगम समेत कई अन्य दल शामिल हैं. ... Read more
जेल जाने के बावजूद भी क्यों नहीं दिया इस्तीफा? केजरीवाल ने किया खुलासा
नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से लौटने के बाद उनके तेवर पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं. शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए रोड शो भी किया. मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके ... Read more
‘’INDIA की सरकार बनी तो देश की किस्मत बदलेगी’’: जेल से बाहर आने के बाद पहले रोड शो में केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने जेल से बाहर आने के बाद दक्षिण दिल्ली में अपना पहला रोड शो किया. नई दिल्ली : Lok Sabha Elections 2024: आम आदमी पार्टी (AAP) के संयोजक एवं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने शनिवार को दावा किया कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) चार जून को सरकार नहीं बना पाएगी. उन्होंने कहा कि यदि विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (INDIA) सत्ता में आता है, तो देश की दिशा और नियति दोनों बदल जाएंगी. यह भी पढ़ें अरविंद केजरीवाल ने तिहाड़ जेल से बाहर आने के एक दिन बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ दक्षिणी दिल्ली ... Read more
पहले मैनपुरी और अब कन्नौज, अखिलेश और डिंपल के लिए चुनाव प्रचार करने वाली अदिति के बारे में जानें सब कुछ….
मां सूरत, बोली और दादा और पिता सी राजनीतिक समझ और आत्मविश्वास वाली सपा की ये नई स्टार प्रचारक कोई और नहीं बल्कि अखिलेश और डिंपल की लाड़ली बिटिया अदिति यादव हैं. अदिति पहले अपनी मां डिंपल के लिए वोट मांगने मैनपुरी पहुंचीं और फिर अपने पिता अखिलेश यादव के लिए वोट मांगने कन्नौज पहुंचीं. उन्होंने अपने सादगी भरे अंदाज से वहां के लोगों को पल भर में अपना बना लिया. वहां की महिलाओं ने अदिति को गले से लगातर अपना आशीर्वाद दिया. कौन हैं अदिति यादव? अदिति यादव सपा के पूर्व मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव की पोती हैं. ... Read more
“जब भारत बोलता है दुनिया कान खोलकर सुनती है…”: राजनाथ सिंह
पार्टी द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक, सिंह ने कहा कि चुनावी घोषणा पत्र के एक-एक कथन को हमने पूरा किया है. हमने कहा था कि धारा 370 को समाप्त करेंगे और हमने कर दिया. उन्होंने कहा कि 1984 से हम लगातार कहते आ रहे थे कि हम राम मंदिर बनाएंगे और न्यायालय के आदेश के साथ राम मंदिर निर्माण हुआ. लखनऊ से भाजपा प्रत्याशी ने कहा कि भारत में भी रामराज्य का आगाज होगा जब लोगों के अंदर दायित्व बोध उत्पन्न होता है. मैं स्वयं भी अनुभव कर रहा हूं कि पहले के मुकाबले में कहीं ना कहीं लोगों ... Read more
कन्नौज में पापा नहीं, बेटी की चर्चा ज्यादा… अखिलेश यादव के लिए कैसे वोट मांग रहीं अदिति
अदिति यादव ने कन्नौज में अपने पिता अखिलेश यादव के लिए चुनाव प्रचार किया. नई दिल्ली/लखनऊ: लोकसभा चुनाव (Lok Sabha Elections 2024) के लिए पहले, दूसरे और तीसरे फेज की वोटिंग हो चुकी है. सबसे ज्यादा 80 सीटों वाले उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Seats) में सातों फेज में वोटिंग हो रही है. यूपी की सियासत में खास दखल रखने वाले समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) और दिवंगत मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) कुनबे के 5 सदस्य इस बार चुनावी मैदान में हैं. मुलायम सिंह यादव के बेटे अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) कन्नौज से मैदान में हैं. उनकी पत्नी डिंपल यादव ... Read more
BJP में शामिल हुए अरविंदर सिंह लवली, कुछ दिन पहले ही दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से दिया था इस्तीफा
अरविंदर सिंह लवली ने 28 अप्रैल को दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. अरविंदर लवली और राजकुमार के अलावा, नसीब सिंह, नीरज बसोया और अमित मलिक सहित दिल्ली कांग्रेस इकाई के कुछ अन्य जाने-माने चेहरे शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए. #WATCH दिल्ली: भाजपा में शामिल होने के बाद अरविंदर सिंह लवली ने कहा, “…हमें भाजपा के बैनर तले और प्रधानमंत्री के नेतृत्व में दिल्ली की जनता के लिए लड़ने का मौका दिया गया है, इसके लिए मैं शीर्ष नेतृत्व का धन्यवाद करता हूं… मुझे पूरी उम्मीद है कि देश में प्रचंड बहुमत से भाजपा… https://t.co/y9KqD5MGpdpic.twitter.com/4QrpESAE2M ... Read more
Exclusive: BJD राजनीतिक प्रतिद्वंद्वी, हम गाली की राजनीति नहीं करते- धर्मेंद्र प्रधान
ओडिशा के संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान. ओडिशा में लोकसभा चुनाव के लिए होने वाले मतदान से पहले मौजूदा केंद्रीय मंत्री और संबलपुर से बीजेपी उम्मीदवार धर्मेंद्र प्रधान ने NDTV से खास बातचीत की. इस दौरान उन्होंने अपने छात्र जीवन को याद करते हुए कहा कि उन्होंने एक छात्र नेता के रूप में संबलपुर से काफ़ी वक़्त गुज़ारा. धर्मेंद्र प्रधान ने बताया कि वह 15 साल के बाद चुनावी रण में उतरे हैं. इतने समय तक वह खुद चुनाव नहीं लड़े बल्कि दूसरों को लड़वाया. उन्होंने कहा कि चुनाव लड़ने और चुनाव लड़वाने में बहुत फ़र्क होता है. वहीं ... Read more