Tag: सीबीआई

नीट पेपर लीक मामले में तीसरी चार्जशीट : हजारी बाग से चुराया था पेपर, CBI ने 21 को बनाया आरोपी, जानिए पूरी कहानी

नई दिल्‍ली: नीट पेपर लीक मामले (NEET Paper Leak Case) को लेकर सीबीआई (CBI) ने शनिवार को पटना के सीबीआई कोर्ट में चार्जशीट दाखिल की है. चार्जशीट में सीबीआई ने 21 लोगों को आरोपी बनाया है. तीसरी चार्जशीट 5500 से ज्यादा पेज की है. पेपर लीक मामले में अभी तक कुल 49 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसमें मुख्य साजिशकर्ता और सॉल्वर्स शामिल हैं. साथ ही अभी तक 40 आरोपियों के खिलाफ तीन चार्जशीट दाखिल की गई है और जांच लगातार जारी है.  तीसरी चार्जशीट में इन 21 लोगों को बनाया आरोपी  क्रम संख्‍या आरोपी  1. राज कुमार ... Read more

NEET-UG पेपर लीक मामले में सीबीआई ने तीसरा आरोप पत्र किया दाखिल, 40 लोगों को बनाया गया आरोपी

(प्रतीकात्मक तस्वीर) नई दिल्ली: केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा-स्नातक (नीट-यूजीसी) 2024 का परीक्षा पत्र लीक होने के मामले में तीसरा आरोपपत्र दाखिल किया है.अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. जांच एजेंसी ने पटना स्थित विशेष सीबीआई अदालत में दाखिल तीसरे आरोपपत्र में 21 व्यक्तियों को आरोपी बनाया है. सीबीआई ने आरोप लगाया कि नीट-यूजी 2024 के परीक्षा पत्र से भरे ट्रंक हजारीबाग के ओएसिस स्कूल में पहुंचाए गए और पांच मई की सुबह उन्हें नियंत्रण कक्ष में रख दिया गया. सीबीआई ने आरोप लगाया कि स्कूल के प्रधानाचार्य अहसानुल हक और उप-प्रधानचार्य इम्तियाज आलम ... Read more

शिक्षित महिला को जमानत मिलनी ही नहीं चाहिए?… कविता को बेल देते हुए SC ने ASG को लगाई फटकार, जानें कोर्ट में क्या-क्या हुआ?

नई दिल्ली: दिल्ली के शराब नीति केस (Delhi Liquor Policy Case) में तेलंगाना के पूर्व सीएम केसीआर की बेटी और भारत राष्ट्र समिति (BRS) की नेता के. कविता (K Kavitha)को सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) से मंगलवार को जमानत मिल गई. अदालत ने कविता की जमानत याचिका मंजूर करते हुए कहा कि इस मामले की जांच पूरी हो चुकी है. ट्रायल के जल्द पूरा होने की उम्मीद नहीं है. के कविता 5 महीने से जेल में बंद हैं. महिला होने के नाते उन्हें PMLA के सेक्शन 45 के तहत बेल मिलनी चाहिए. कोर्ट ने कहा कि अंडर ट्रायल कस्टडी को सजा ... Read more

संदेशखालि में हथियार बरामदगी का कोई सबूत नहीं है : ममता बनर्जी

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘अगर बंगाल में पटाखा भी फूटता है, तो एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण), सीबीआई, एनएसजी (राष्ट्रीय सुरक्षा गार्ड) जांच करने आ जाती हैं. ऐसा लग रहा है जैसे कोई युद्ध चल रहा हो. राज्य पुलिस को सूचित नहीं किया गया.” उन्होंने कहा, ‘‘क्या मिला ये पता नहीं. कोई सबूत नहीं है. बरामद की गई चीजें संभवत: उनके (सीबीआई) द्वारा एक कार में लाई गई होंगी.” बनर्जी आसनसोल लोकसभा सीट से तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के उम्मीदवार शत्रुघ्न सिन्हा के लिए एक चुनावी रैली को संबोधित कर रही थीं. अधिकारियों ने कहा कि सीबीआई ने शुक्रवार को संदेशखालि में तृणमूल ... Read more

केजरीवाल, सोरेन और लालू… क्या सिर्फ विपक्ष पर ही होता है एक्शन? क्यों उठते हैं ED-CBI पर सवाल?

ED की कार्रवाई लंबे समय से सुर्खियों में है. सरकार की दलील कि बेइमानों पर जांच एजेंसी स्वतंत्र रूप से कार्रवाई करती है, लेकिन विपक्ष का कहना है कि ED का एक्शन विपक्षी खेमे के नेताओं पर ही होता है. ED की जांच में तो अब सरकारें तक जा रही हैं. CM केजरीवाल और आतिशी को नोटिस देने पहुंची क्राइम ब्रांच की टीम, घर पर नहीं मिले तो बैरंग लौटी हाल में विपक्ष के इन नेताओं पर कसा ED का शिकंजा हाल में ED ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े किसी न किसी मामले में विपक्ष के नेताओं पर ही शिकंजा ... Read more

अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP

विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more

एसएससी भर्ती घोटाला : पार्थ चटर्जी पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में

चटर्जी और उनकी कथित निकट सहयोगी अर्पिता मुखर्जी को ईडी ने गिरफ्तार किया था. कोलकाता, : पश्चिम बंगाल में एसएससी भर्ती घोटाले (SSC Recruitment Scam) की जांच के सिलसिले में सीबीआई (CBI) की विशेष अदालत ने बुधवार को प्रदेश के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की जमानत अर्जी को खारिज करते हुये उन्हें और तीन अन्य को पांच अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया. पार्थ चटर्जी के साथ जिन तीन लोगों को न्यायिक हिरासत में भेजा गया है उनमें पश्चिम बंगाल माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष कल्याणमय गांगुली, पश्चिम बंगाल स्कूल सेवा आयोग के पूर्व सचिव अशोक साहा और ... Read more

मनीष सिसोदिया पर रेड के बाद AAP ने बनाई नई रणनीति, गुजरात प्रचार में डिप्टी CM भी होंगे शामिल

दिल्ली सरकार के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को सीबीआई की टीम ने रेड की थी.  नई दिल्ली: मनीष सिसोदिया के घर शुक्रवार को  हुई CBI रेड के बाद आम आदमी पार्टी (Aam Admi Party) ने अपनी नई रणनीति तैयार की है. इसके तहत अब अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के साथ मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) भी गुजरात चुनाव प्रचार में शामिल होंगे. केजरीवाल घोषणा की है कि वो शिक्षा और स्वास्थ्य की गारंटी देने मनीष सिसोदिया के साथ सोमवार को गुजरात जायेंगे. अरविंद केजरीवाल ने अपने  ट्विटर हैंडिल के जरिये  कहा कि ‘सोमवार को मैं और मनीष जी दो दिन के लिए ... Read more

गिरफ्तार टीएमसी नेता ने बेटी को टीईटी पास किए बिनाप्राइमरी टीचर की नौकरी मिलने पर दी सफाई

याचिकाकर्ता ने दावा किया कि स्कूल उपस्थिति पंजिका सुकन्या के हस्ताक्षर के लिए घर पर भेजी जाती है कोलकाता : तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार नेता अनुव्रत मंडल (Anubrat Mondal) ने ‘शिक्षक अर्हता परीक्षा’ (TET) उत्तीर्ण किये बिना ही उनकी बेटी सुकन्या मंडल को प्राथमिक विद्यालय में नियुक्त किये जाने के आरोपों का गुरुवार को खंडन किया और कहा कि उसके पास (उनकी बेटी के पास) इस बात का सबूत है कि उसने यह परीक्षा उत्तीर्ण की है. मंडल की इस टिप्पणी से पहले कलकत्ता उच्च न्यायालय ने 17 अगस्त को उनकी बेटी को इस आरोप को लेकर गुरुवार को अदालत ... Read more

उन्नाव रेप पीड़िता के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट, दिल्ली महिला आयोग ने पीड़िता को कानूनी मदद का दिया भरोसा

उन्नाव पीड़िता ने आयोग से संपर्क किया था और कानूनी सहायता प्रदान करने का अनुरोध किया था नई दिल्ली: उन्नाव रेप पीड़िता के खिलाफ उन्नाव अदालत द्वारा जारी गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट मामले में दिल्ली महिला आयोग ने पीड़िता को मदद का भरोसा दिया है. पीड़िता ने स्वाती मालीवाल से इस मामले में मदद मांगी थी. पूरे मामले पर स्वाती मालीवाल ने ट्वीट किया है कि उन्नाव रेप पीड़िता के खिलाफ अब एक आरोपी ने ही यूपी से एक अरेस्ट वारंट जारी करवा दिया है। कुलदीप सेंगर पहले से ही मामले में दोषी करार है. हम चाहते हैं कि ये मामला दिल्ली के कोर्ट ... Read more