Tag: अरविंद केजरीवाल
गुजरात में बीजेपी की सरकार पूरी तरह विफल हुई : कांग्रेस नेता अर्जुन मोढवाडिया
राहुल गांधी की रैलियों से गुजरात में कांग्रेस को कितनी मदद मिलेगी? इस सवाल पर अर्जुन मोढवाडिया ने कहा कि, राहुल गांधी आज से गुजरात में चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, इससे पहले हमारा बहुत सा होमवर्क हो चुका था. यह गुजरात का चुनाव है, दिल्ली या केंद्र सरकार का लोकसभा चुनाव नहीं है. यह स्थानीय स्तर पर लड़ा जाने वाला चुनाव है. लोगों में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार और लॉ एंड ऑर्डर को लेकर नाराजगी है. ये चार मुद्दे आज जनता के सामने हैं. गुजरात में आज जो भाजपा की सरकार है, वह 100 पर्सेंट फेल हुई है. इसी ... Read more
“एक दिन ऐसा आएगा जब…” सभा के दौरान ‘मोदी-मोदी’ के नारे लगने पर अरविंद केजरीवाल ने कहा
नई दिल्ली: गुजरात में रविवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के रोड शो के दौरान लोगों के एक समूह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के समर्थन में नारेबाजी की. यह घटना शाम को पंचमहल जिले के हलोल में हुई, जब आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक रोड शो के दौरान एक सभा को संबोधित कर रहे थे. ‘मोदी-मोदी” के नारे पर प्रतिक्रिया देते हुए केजरीवाल ने कहा कि वे जिसके समर्थन में चाहें नारे लगा सकते हैं, लेकिन मैं वो हूं जो उनके बच्चों के लिए स्कूल बनवाएगा और मुफ्त बिजली मुहैया कराएंगे. केजरीवाल ने कहा कि एक दिन ऐसा ... Read more
एमसीडी चुनाव : दिल्ली में जेपी नड्डा; योगी आदित्यनाथ सहित बीजेपी के 40 स्टार प्रचारक, लिस्ट जारी
प्रतीकात्मक फोटो. नई दिल्ली : Delhi MCD Elections: बीजेपी ने गुरुवार को दिल्ली नगर निगम (MCD) चुनाव के लिए पार्टी के स्टार प्रचारकों की सूची जारी की. बीजेपी (BJP) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा समेत 11 केंद्रीय मंत्री चुनाव प्रचार करेंगे. योगी आदित्यनाथ समेत चार मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या के अलावा सुशील मोदी भी स्टार प्रचारकों में शामिल हैं. दिल्ली के सभी सांसदों को भी स्टार प्रचारक बनाया गया है. नगर निगम चुनाव में बीजेपी के कुल 40 स्टार प्रचारक मैदान में उतरेंगे. यह भी पढ़ें दिल्ली नगर निगम चुनाव की तैयारियों के बीच प्रदेश बीजेपी ने ... Read more
MCD चुनाव : अरविंद केजरीवाल की अपील, “वोट उन्हें दें, जो दिल्ली चला रहे हैं… उन्हें नहीं, जो तरक्की रोकते हैं…”
अरविंद केजरीवाल ने एमसीडी के लिए जारी किया घोषणापत्र एमसीडी चुनाव को लेकर सीएम अरविंद केजरीवाल ने घोषणापत्र जारी कर दिया है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम जो कहते हैं, वो करते हैं. जैसे फेविकोल का जोड़ टूटता नहीं है, वैसे हमारी गारंटी. दूसरी पार्टी वाले पहले मैनिफेस्टो लाते हैं फिर चुनाव आने पर संकल्प पत्र ले आते हैं. इन्होंने पिछले चुनाव में कहा था केजरीवाल पैसा नहीं देता, हम सीधा केंद्र से पैसा लाएंगे. केंद्र ने इनको एक पैसा नहीं दिया जबकि एक ही पार्टी की सरकार है. हमने बहुत पैसा दिया इनको. इनके नंबर दो नेता ... Read more
“पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार, बाकी राज्यों के लिए केंद्र आगे आए…” : प्रदूषण पर दिल्ली CM केजरीवाल
दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता की. दिल्ली- NCR में प्रदूषण पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज प्रेस वार्ता कर कहा कि पंजाब में पराली जलने के लिए हम जिम्मेदार हैं. हम इस मामले में राजनीति नहीं करना चाहते. बाकी राज्य के लिए केंद्र सरकार आगे आए. दिल्ली में हवा काफी खराब हो गई है, लोगों को सांस लेने में दिक्कत हो रही है. इसके कई पहलू हैं और यह पूरे उत्तर भारत की समस्या है. यह भी पढ़ें दिल्ली के मुख्यमंत्री ने कहा कि ... Read more
‘हम जरूर जीतेंगे’ : गुजरात विधानसभा चुनाव की घोषणा होते ही अरविंद केजरीवाल का दावा
अरविंद केजरीवाल ने आज दोपहर 12.45 पर ट्वीट किया, ‘गुजरात की जनता इस बार बड़े बदलाव के लिए तैयार है. हम जरूर जीतेंगे’. अरविंद केजरीवाल के इस ट्वीट पर री ट्वीट कर कई यूजर्स अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. आम तौर पर प्रतिक्रिया निगेटिव है लेकिन यह बात तो तय है कि आम आदमी पार्टी इस बार गुजरात चुनाव में पूरा दमखम लगा रही है. गुजरात के लोगों को मेरा प्यार भरा संदेश … pic.twitter.com/gaod6GZpho
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) November 3, 2022 अरविंद केजरीवाल ने गुजरात की जनता के लिए 1.34 पर वीडियो संदेश भी जारी किया. इस वीडियो संदेश में केजरीवाल ... Read more
‘‘आपका यह बेटा ढाल की तरह खड़ा रहेगा’’, केजरीवाल ने एलजी पर योजनाओं में बाधा डालने का लगाया आरोप
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना पर पहली बार मंगलवार को खुलकर निशाना साधा और उन पर आम आदमी पार्टी (आप) के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यक्रमों और योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाया. केजरीवाल ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि उन्हें ‘‘बुरा भला कहकर” सक्सेना दिल्ली के दो करोड़ लोगों के जनादेश का अपमान कर रहे हैं. उपराज्यपाल कार्यालय ने एक बयान में कहा कि उपराज्यपाल ने मुख्यमंत्री के साथ बातचीत में कभी भी उनके लिए ‘‘अपशब्द” का इस्तेमाल नहीं किया. यह भी पढ़ें बयान में कहा गया है, ... Read more
कूड़े के मुद्दे पर लड़ा जाएगा MCD चुनाव, AAP जीती तो 5 साल में साफ होगी दिल्ली : केजरीवाल
अरविंद केजरीवाल ने ट्विटर पर लिखा, ‘यमुना सफ़ाई, स्कूल, अस्पताल वाला चुनाव 2020 में ख़त्म हो गया. दिल्ली वालों ने हमें यमुना की सफ़ाई के लिए 5 साल दिए हैं. दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिल्ली की सफ़ाई और कूड़े का चुनाव है. बीजेपी वाले मुद्दा ना भटकायें. अपने 15 वर्षों का हिसाब दें.’ यमुना सफ़ाई, स्कूल, अस्पताल वाला चुनाव 2020 में ख़त्म हो गया। दिल्ली वालों ने हमें यमुना की सफ़ाई के लिए 5 साल दिए हैं। दिल्ली नगर निगम का चुनाव दिल्ली की सफ़ाई और कूड़े का चुनाव है। बीजेपी वाले मुद्दा ना भटकायें। अपने 15 वर्षों का ... Read more
“हिमाचल, गुजरात में जनता मौका देगी तो OPS लागू करेंगे” : कर्मचारियों को लुभाने के लिए अरविंद केजरीवाल का नया वादा
अरविंद केजरीवाल ने कहा, पूरे देश में वापिस पुरानी पेंशन स्कीम (OPS) लागू होनी चाहिए नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी (AAP) हिमाचल प्रदेश और गुजरात में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए जनता को लोकलुभावन वादों से प्रभावित करने की पूरी कोशिश कर रही है. पार्टी के संयोजक और दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश और गुजरात की जनता इन चुनावों में यदि हमें मौका देती है तो हम वहां भी पुरानी पेंशन स्कीम ( OPS) को लागू करेंगे. केजरीवाल ने ट्वीट में कहा, “हमने पंजाब को वादा किया था कि पंजाब में पुरानी पेंशन ... Read more
अरविंद केजरीवाल ने मनीष सिसोदिया को ‘सुपरहीरो अवतार’ में किया पेश तो यूं भन्नाई BJP
विवादास्पद शराब नीति मामले में अपने डिप्टी सीएम से सीबीआई की पूछताछ से पहले दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने ट्वीटर पर सिसोदिया को एक सुपरहीरो दिखाते हुए तस्वीर (इलस्ट्रेशन) पोस्ट की. यह भी पढ़ें इस तस्वीर में मनीष सिसोदिया दिल्ली एजुकेशन मॉडल नाम की एक ढाल पकड़े हुए हैं, जो एक लड़की की पढ़ाई में मदद कर रहे हैं और उनके ऊपर ईडी व सीबीआई नाम के तीर बरस रहे हैं. बिना कैप्शन के इस तस्वीर को लेकर भाजपा अरविंद केजरीवाल पर हमलावर हो गई है. भाजपा दिल्ली के उपाध्यक्ष सुनील यादव ने इसी से मिलती-जुलती एक और तस्वीर ... Read more