Tag: उत्तराखंड न्यूज़

फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी, खुलासे के बाद 5 साल की जेल

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षकों को फर्जी डिग्री से धोखाधड़ी कर नौकरी पाने के मामले में दोषी पाया गया. दोनों आरोपियों को पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. फर्जी डिग्री मामले में में दोनों ही आरोपियों के दस्तावेज जांच के दौरान फर्जी पाए गए थे. शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह ने बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाई थी. हैरानी की बात यह है कि दोनों ही शिक्षकों वीरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला ... Read more

टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more

उत्तराखंड के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा मानव-वन्य जीव संघर्ष का पाठ, बच्चे जानेंगे जंगली जानवरों से बचाव का तरीका

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ समय से लगातार वन्य जीवों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब ऐसे में वन्य जीवों के हमलों को कम करने के लिये स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में भी वन्य जीवों और मानव संघर्ष की घटनाओं को शामिल किया जायेगा. इस पाठ्क्रम की मदद से छात्रों को वन्य जीवों के हमले और उससे बचाव की जानकारी दी जायेगी. जिला प्रशासन पौड़ी की पहल पर एक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम का जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण भी करवा लिया गया है. जनपद पौड़ी गुलदार के हमलों ... Read more

देश का एक ऐसा स्कूल जहां के सभी छात्र हैं विदेशी, एक कमरे से हुई थी शुरुआत

ऋषिकेश: साल 2006 में बना सेवरी का प्राइमरी स्कूल अपनी अनूठी विशेषता के लिए जाना जाता है. इस स्कूल में पढ़ाई करने वाले सभी बच्चे भारतीय नहीं बल्कि विदेशी हैं. स्कूल के 24 छात्र नेपाली मूल के हैं, जिनके माता-पिता 2200 मीटर की ऊंचाई पर स्योरी फल पट्टी के सेब के बगीचों में मजदूरी करते हैं. स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों का जन्म यहीं हुआ है और इनके परिवार में सभी सेब की खेती से जुड़े हुए हैं. जहां अन्य स्कूलों में बच्चों की घटती संख्या के कारण उन्हें बंद करने की नौबत आई है, वहीं इस स्कूल के ... Read more

मनचलों की अब खैर नहीं, लड़कियों-महिलाओं का सुरक्षा कवच बनी पिंक यूनिट

श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में अब मनचलों की खैर नहीं. स्कूल-कॉलेज और नौकरीपेशा लड़कियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए पौड़ी पुलिस की पिंक यूनिट अब सुरक्षा कवच का काम करेगी. इसके लिए स्कूल-कॉलेजों के गेट पर महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए महिला पुलिसकर्मी तैनात रहेंगी. पिंक यूनिट द्वारा छात्राओं को किसी भी प्रकार की असुविधा होने पर पुलिस से संपर्क करने के बारे में बताया जा रहा है. अब पूरे जिले में महिलाएं बेखौफ होकर घूम सकती हैं क्योंकि महिला पुलिसकर्मी और अन्य पुलिस जवान उनकी सुरक्षा के लिए पूरी तरह मुस्तैद रहेंगे. पौड़ी के ... Read more

AIIMS ऋषिकेश ने ड्रोन से पहुंचाई दवा, 5600 फीट की ऊंचाई पर की डिलीवरी

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल ने एक अनूठी पहल करते हुए टिहरी जिले के दूरदराज के गांवों में ड्रोन द्वारा दवाओं की डिलीवरी शुरू की है, जो हृदय रोगों और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मददगार साबित हो रही है. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि समुदायों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड से ड्रोन के माध्यम से लगभग 10 किलोग्राम वजन के पेलोड को चंबा ब्लॉक में भेजा गया. इस पेलोड ... Read more

नौसेना में सब लेफ्टिनेंट बने स्मित बिष्ट, सेल्फ स्टडी से पूरा किया सपना

चमोली. उत्तराखंड के युवाओं में भारतीय सेना में जाने के जुनून को तो हर कोई जानता है. यहां के ज्यादातर युवाओं का सपना होता है कि वह सेना में जाकर देश की सेवा करें. उत्तराखंड के कई जांबाज बेटे-बेटियां थल सेना, नौसेना और वायुसेना में ऊंचे पदों पर सेवा देकर राज्य का नाम रोशन कर रहे हैं. इसी फेहरिस्त में अब उत्तराखंड के चमोली जिले के होनहार युवा स्मित बिष्ट का भी नाम जुड़ गया है. उन्होंने नौसेना मे सब लेफ्टिनेंट का पद हासिल कर प्रदेश और परिजनों का मान बढ़ाया है. स्मित ने बिना किसी कोचिंग के सब लेफ्टिनेंट ... Read more

बच्चों की छुट्टियां खत्म, स्कूल खुलते ही टीचर से लेकर प्रिंसिपल तक को मिली सजा

देहरादून. उत्तराखंड में गर्मियों की छुट्टियों के बाद स्कूल खुल गए हैं. कई जिलों में एक जुलाई से स्कूलों में पढ़ाई भी शुरू हो गई है. गलती करने पर आपने स्टूडेंट्स को सजा मिलते तो जरूर देखा होगा लेकिन राजधानी देहरादून से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां शिक्षा विभाग के अधिकारियों द्वारा प्रिंसिपल और शिक्षकों को सजा के तौर पर उनके वेतन पर रोक लगाई है. दरअसल मामला देहरादून के बुल्लावाला का बताया जा रहा है, जहां मंगलवार को शिक्षा विभाग के अधिकारी औचक निरीक्षण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज बुल्लावाला पहुंचे. यहां टीचर तो छोड़िए, प्रिंसिपल भी ... Read more

बाजारों में आसानी से नहीं मिलते ये जंगली फल, स्वाद में गजब तो सेहत में अति उत्तम

03 यह पहाड़ी फल कुमाऊं में घिंगारु, गढ़वाली में घिंघरु और नेपाली में घंगारू के नाम से मशहूर है. छोटे-छोटे लाल सेव जैसे दिखने वाले घिंघरु के फलों को हिमालयन रेड बेरी, फायर थोर्न एप्पल या व्हाइट थोर्न भी कहते हैं. जबकि इसका वानस्पतिक नाम पैइराकैंथा क्रेनुलाटा है. घिंघारू एक औषधीय पौधा है, जिसकी जड़ से लेकर फल, फूल, पत्तियां और टहनियां सभी हमारे लिए उपयोगी है. यह फल सिर्फ 3 माह जून, जुलाई और अगस्त के आसपास ही मिलता है. स्कूली बच्चे और गांव में जंगल जाने वाली महिलाएं इसे बड़े चाव से खाती हैं. घिंघारू के फलों को ... Read more

ब्रिटिश काल में स्थापित नैनीताल के ये 5 स्कूल आज भी है फेमस! तस्वीरों के माध्यम से जानें इतिहास

02 शेरवुड स्कूल की स्थापना 5 जून 1869 में हुई थी. इस स्कूल को आईसीएसई बोर्ड से मान्यता मिली है. यह एक को-एजुकेशन वाला बोर्डिंग स्कूल है. इस स्कूल से सदी के महानायक अमिताभ बच्चन, फील्ड मार्शल एसएचएफजे मानेकशॉ, परमवीर चक्र शहीद मेजर सोमनाथ शर्मा, पूर्व आर्मी चीफ जनरल वीएन शर्मा, पूर्व राज्यपाल एन के किदवई , पूर्व विदेश सचिव सलमान हैदर, इंद्रजीत खन्ना , कबीर बेदी, दलीप ताहिल, राम कपूर समेत कई जानी मानी हस्तियों ने अपनी पढ़ाई पूरी की थी.