Tag: उत्तराखंड न्यूज़
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, सहारा बने CM धामी
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में माता-पिता का साया उठने के बाद जैसे-तैसे जीवनयापन करने को मजबूर तीन अनाथ बच्चों तक मदद पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंच अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और सर्दी से बचाव के लिए जरूरी चीजें दीं. सीएम धामी ने बच्चों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. दरअसल चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव निवासी नैन सिंह का इसी साल अक्टूबर महीने में बीमारी से निधन हो गया था. 2020 में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था. उनकी दो बेटियां ... Read more
Success Story : पिता चलाते हैं ढाबा, बेटा बना लेफ्टिनेंट, 10 बार मिली असफलता, 2 बार पास की सीडीएस
Success Story : इंडियन मिलिट्री एकेडमी (IMA) में शनिवर को पतझड़ सेशन की पासिंग आउट परेड (Autumn Passing out Parade) हुई. बेहद साधारण परिवार से आने वाले, लेकिन देश सेवा, जोश और जज्बे से भरे कई युवाओं के सपने साकार होते दिखे. इनमें से ही एक हैं उत्तराखंड के रानीखेत के रहने वाले दीपक सिंह बिष्ट. वह 12वें प्रयास में सीडीएस पास करके आर्मी ऑफिसर बने. सेना में लेफ्टिनेंट बनने वाले दीपक सिंह बिष्ट मूलत: अल्मोड़ा जिले के बग्वालीपोखर रानीखेत के रहने वाले हैं. उनके पिता दिल्ली में एक ढाबा चलाते हैं. उनकी शुरुआती पढ़ाई घर के पास ही महतगांव ... Read more
पौड़ी गढ़वाल में UPSC और PCS की फ्री कोचिंग, मिलेंगे 4000 रुपये भी
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड में रहकर UPSC और PCS की तैयारी करने वाले युवाओं के लिए अच्छी खबर है. राज्य का एकमात्र केंद्रीय विश्वविद्यालय हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विश्वविद्यालय का अंबेडकर उत्कृष्टता केंद्र युवाओं को परीक्षा की निःशुल्क कोचिंग दे रहा है. कोचिंग के साथ युवाओं को 4000 रुपये प्रतिमाह का स्टाइपेंड भी दिया जाएगा. देशभर के किसी भी राज्य से छात्र कोचिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं. फ्री कोचिंग के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 20 दिसंबर है. आवेदन के लिए सिर्फ अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़े वर्ग के अभ्यर्थी पात्र हैं. आवेदन के बाद छात्रों को एक प्रवेश ... Read more
मां के बाद पिता की भी मौत, इन 3 बच्चों की कहानी ने हर किसी को रुला दिया
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में तीन बच्चों की जिंदगी ने ऐसा मोड़ लिया कि उनकी कहानी सुन हर किसी की आंखें नम हो गईं. उनकी मां का साया पहले ही सिर से उठ चुका था और अब पिता का भी निधन हो गया. इस परिस्थिति में बच्चों की जिंदगी पूरी तरह से बदल गई. पहले पिता की कठिन मेहनत से उनकी परवरिश होती थी लेकिन अब वे बिल्कुल निराश्रित हो गए हैं. सोशल मीडिया और उनकी कहानी वायरल होने के बाद अब मदद के हाथ बढ़ने लगे हैं और कुछ बेहतरी की उम्मीद नजर आई है. चमोली जिले के ... Read more
ये हुई न बात… जिस यूनिवर्सिटी से की पढ़ाई अब वहीं बने वाइस चांसलर, IIT से शुरू हुआ सफर
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के एक मात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति के रूप में प्रोफेसर मनमोहन सिंह रौथाण ने पद भार सभाल लिया है. कुलपति का कार्यभार संभालने पर यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर, कर्मचारी और छात्रों ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान प्रो. रौथाण ने कहा कि परीक्षाएं समय पर कराना उनकी प्राथमिकता है. साथ ही अल्प समय पर परीक्षाओं का परिणाम घोषित करने की भी वे कोशिश करेंगे. गढ़वाल विवि के सभी विभाग को कम्प्यूटराइज्ड कर उनकी प्राथमिकता में रहेगा. लोकल 18 से खास बातचीत करते हुए गढ़वाल विवि के कार्यवाहक कुलपति प्रो. मनमोहन ... Read more
कौन थे बी गोपाला रेड्डी, गढ़वाल विवि के BGR कैंपस में लगाई प्रतिमा
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले में स्थित हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय के बीजीआर परिसर में डॉ बी गोपाला रेड्डी की मूर्ति का अनावरण जिलाधिकारी पौड़ी ने विधिवत रूप से किया. यह मूर्ति लंबे समय से पुराने कलेक्ट्रेट परिसर में स्थापित की गई थी. छात्र काफी समय से बीजीआर परिसर में इस मूर्ति को स्थापित करने की मांग कर रहे थे. इस दौरान जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने बी गोपाला रेड्डी के कार्यों और योगदान को याद किया. जिलाधिकारी ने यूनिवर्सिटी के छात्रों को संबोधित करते हुए कहा कि रेड्डी का शिक्षा और सामाजिक उत्थान के क्षेत्र में अतुलनीय ... Read more
फर्जी डिग्री से पाई शिक्षक की नौकरी, खुलासे के बाद 5 साल की जेल
रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जनपद में शिक्षा विभाग में तैनात दो शिक्षकों को फर्जी डिग्री से धोखाधड़ी कर नौकरी पाने के मामले में दोषी पाया गया. दोनों आरोपियों को पांच साल का कठोर कारावास और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया. फर्जी डिग्री मामले में में दोनों ही आरोपियों के दस्तावेज जांच के दौरान फर्जी पाए गए थे. शिक्षक वीरेंद्र सिंह पुत्र जीत सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला पुत्र भगत सिंह ने बीएड की फर्जी डिग्री के आधार पर शिक्षक की नौकरी पाई थी. हैरानी की बात यह है कि दोनों ही शिक्षकों वीरेंद्र सिंह और रघुवीर सिंह बुटोला ... Read more
श्रीनगर में बुक लवर्स के लिए लगेगा 'किताब कौथिग', मेले में होंगी 75000 किताबें
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के गढ़वाल मंडल की शैक्षणिक नगरी श्रीनगर में साहित्य और किताबों में रुचि रखने वाले लोगों के लिए 9 जनवरी से 11 जनवरी 2025 तक किताब कौथिग (किताब कौथिक) लगने जा रहा है. किताब कौथिग का अर्थ किताबों के मेले से है. मेले का आयोजन श्रीनगर के बालिका इंटर कॉलेज में होगा. किताब कौथिग में 60 प्रकाशकों की करीब 75 हजार किताबें होंगी, जिन्हें लोग खरीद सकते हैं. इस दौरान कवि सम्मेलन, नेचर वॉक और सांस्कृतिक संध्या जैसे कार्यक्रम होंगे. वहीं स्कूली छात्रों के लिए रचनात्मक लेखन कार्यशाला भी आयोजित की जाएगी. किताब कौथिग के कॉर्डिनेटर जय ... Read more
टीचर ही नहीं पहुंचा स्कूल तो बिना पढ़े-लिखे घर लौटे छात्र, जांच के आदेश
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जनपद में लापरवाही का एक मामला सामने आया है. जिले के थलीसैंण ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय स्यूंसाल में शिक्षक के न होने के चलते क्लासरूम के दरवाजों पर ताले लटके नजर आए और बिना पढ़े ही छात्र घर लौट गए. छात्रों के अभिभावकों ने आरोप लगाया कि शिक्षक हर रोज विद्यालय से गायब रहता है. शिक्षक के इस रवैये को लेकर छात्रों के अभिभावकों ने शिक्षा विभाग से भी टीचर की शिकायत की. पीटीए में अभिभावकों ने शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की. अभिभावकों का कहना है कि अगर शिक्षक पर जल्द ... Read more
उत्तराखंड के स्कूलों में पढ़ाया जाएगा मानव-वन्य जीव संघर्ष का पाठ, बच्चे जानेंगे जंगली जानवरों से बचाव का तरीका
श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में कुछ समय से लगातार वन्य जीवों के हमले की घटनाएं सामने आ रही हैं. अब ऐसे में वन्य जीवों के हमलों को कम करने के लिये स्कूली छात्रों के पाठ्यक्रम में भी वन्य जीवों और मानव संघर्ष की घटनाओं को शामिल किया जायेगा. इस पाठ्क्रम की मदद से छात्रों को वन्य जीवों के हमले और उससे बचाव की जानकारी दी जायेगी. जिला प्रशासन पौड़ी की पहल पर एक पाठ्यक्रम तैयार किया गया है. इस पाठ्यक्रम का जिला प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के हाथों लोकार्पण भी करवा लिया गया है. जनपद पौड़ी गुलदार के हमलों ... Read more