Tag: उत्तराखंड न्यूज़
उत्तराखंड में ‘कामचलाऊ’ टीचर्स की होगी भर्ती, जानें फैसले पर क्यों खड़े हो रहे सवाल
हाइलाइट्स अस्थायी तौर पर शिक्षकों की नियुक्ति करेगी सरकार जिन स्कूलों में शिक्षकों की कमी, वहां की जाएगी नियुक्ति प्रिंसिपल को होगा शिक्षकों की नियुक्ति का अधिकार देहरादून: उत्तराखण्ड में शिक्षा विभाग अब अस्थायी व्यवस्था के तहत शिक्षकों की नियुक्ति करेगा. यह नियम उन स्कूलों के लिए है जहां शिक्षक मेडिकल लीव पर गए हैं या ढूढ़े नहीं मिल रहे. बताया गया कि शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने भी अपनी सहमति दे दी है. ऐसे में सवाल यह है कि बड़े विभागों में शुमार शिक्षा विभाग क्या शिक्षकों का बंटवारा ठीक से नहीं कर रहा. सवाल ये भी है ... Read more
अल्मोड़ा की सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे, वाहन चालकों को सता रहा दुर्घटना का डर
रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण अल्मोड़ा शहर की सड़कों का बुरा हाल है. यहां की सड़कों पर केवल गड्ढे ही गड्ढे देखने को मिलते हैं. आलम यह है कि इन सड़कों से गुजरने में दोपहिया वाहन चालकों को डर लगता है. खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटना हो चुके हैं, लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं. अल्मोड़ा के जाखन देवी के पास कुछ समय पहले जल संस्थान के द्वारा सड़क के किनारे खुदाई की गई थी. सड़क तो खोद दी गई, पर उसका ... Read more
Positive Story: हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक का कमाल, इस वजह से मिला राष्ट्रपति से पुरस्कार
हाइलाइट्स दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने किया कमाल अपनी लगन और विशेष विधा के कारण राष्ट्रपति से हुए सम्मानित रिपोर्ट- पुलकित शुक्लाहरिद्वार. अगर सोच सही और इरादे फौलादी हों तो फिर कोई कमी भी वरदान बन जाती है. इसका उदाहरण पेश किया है उत्तराखंड के एक शिक्षक ने. उत्तराखंड के एक दिव्यांग शिक्षक ने दूसरे शिक्षकों के लिए मिसाल पेश की है. हरिद्वार के दिव्यांग शिक्षक प्रदीप नेगी ने यह साबित कर दिया है कि अगर इनोवेटिव सोच और अपने काम से लगाव हो तो शारीरिक चुनौतियां भी आड़े नहीं आती हैं. हरिद्वार के बीएचईएल सेक्टर वन स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में ... Read more
राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप
रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more
Nainital: कुमाऊंनी बोली को बचाने की पहल, रंग लाएगी स्कूली बच्चों की यह कोशिश
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा ने कुमाऊंनी गीतों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें नैनीताल के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मकसद पहाड़ के बच्चों को उत्तराखंड की भाषा और संस्कृति से अवगत कराना है. उत्तराखंड राज्य यहां की परंपरा और बोली के लिए जाना जाता है. हालांकि आज के दौर में पहाड़ के रहने वाले कई युवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ओर ज्यादा रुझान रखने लगे हैं जिस वजह से कुमाऊंनी बोली अपनी पहचान धीरे-धीरे खो रही ... Read more