Tag: देहरादून की खबरें

Dehradun news: बहन को छेड़ता था इसलिए तोड़ दिए युवक के हाथ, पूरी कहानी जानकर दंग रह जाएंगे आप

देहरादून: उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लड़कियों से छेड़छाड़ करने वाले एक युवक की बेरहमी से इतनी पिटाई की गई कि उसके दोनों हाथ ही टूट गए. मनचला नाबालिग लड़कियों से उनके स्कूल आते-जाते समय छेड़खानी करता था. उनमें से एक लड़की के भाई को जब इस बात का पता चला तो उसने युवक को इतना मारा कि उसके दोनों हाथ ही तोड़ दिए. इस मामले में दोनों पक्षों की ओर से केस दर्ज कराया गया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. घटना देहरादून में प्रेम नगर थाना क्षेत्र की है. एसएसआई प्रवीण पुंडीर ने तहरीर के आधार ... Read more

देहरादून का अनोखा स्‍कूल, बच्‍चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए शहर के स्कूल में कक्षाओं के नाम भारत की नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं. हालांकि सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही हमारे जेहन में स्कूल के खस्ताहाल होने की तस्वीर आती है. बता दें कि राजधानी देहरादून में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जो कई सुविधाओं से लैस है और इसे स्मार्ट स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है. हम राज्‍य की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बात कर रहे हैं. इस स्‍कूल ... Read more

Dehradun: B.Ed कोर्स के लिए DAV पीजी कॉलेज में करें आवेदन, एडमिशन के जानें नियम?

हिना आज़मी देहरादून. जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में करियर बनाना चाहते हैं, वो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के डीएवी पीजी कॉलेज (DAV PG College) से B.Ed के लिए आवेदन कर सकते हैं. B.Ed बैचलर ऑफ एजुकेशन का संक्षिप्त रूप है. यह दो साल का कोर्स होता है. डीएवी पीजी कॉलेज में छात्र-छात्राओं के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू किए जा चुके हैं. इसके तहत इच्छुक छात्र आवेदन कर सकते हैं, बशर्तें वो CUET-PG, B.Ed प्रवेश परीक्षा 2022 में शामिल हुए हों. कॉलेज के प्रधानाचार्य (प्रिंसिपल) डॉ. केआर जैन ने जानकारी देते हुए बताया कि डीएवी कॉलेज में बी.एड. सत्र 2022-24 ... Read more

Lal Bahadur Shastri Jayanti: ‘हार्ट ऑफ सिटी’ है देहरादून का घंटाघर, लाल बहादुर शास्त्री ने किया था उद्घाटन

हिना आज़मी/देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बीचोंबीच घंटाघर स्थित है, जिसे ‘हार्ट ऑफ सिटी’ कहा जाता है. इसका अलग ही इतिहास है. पिता बलबीर सिंह की याद में यह घंटाघर आनंद सिंह ने बनवाया था और तत्कालीन रेलवे व यातायात मंत्री लाल बहादुर शास्त्री (Lal Bahadur Shastri Jayanti) ने इसका उद्घाटन किया. आज (2 अक्टूबर, 2022) शास्त्री जी की जयंती है. उनका जन्म 2 अक्टूबर, 1904 को उत्तर प्रदेश केमुगलसराय में हुआ था. उनके पिता स्कूल शिक्षक थे. वह 9 जून, 1964 से 11 जनवरी, 1966 तक देश के प्रधानमंत्री रहे थे. देहरादून का घंटाघर शहर की पहचान है. ... Read more