Tag: लोकल 18
देहरादून के बच्चों का हुनर, कला केंद्र प्रदर्शनी में दिखीं ये खास पेंटिंग
देहरादून. बच्चों में कई प्रतिभाएं छिपी होती हैं. सुंदर पेंटिंग बनाने वाले स्कूली बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के बुद्ध चौक स्थित कला केंद्र में प्रदर्शनी आयोजित की जा रही है, जिसमें देहरादून के बड़े स्कूलों से लेकर स्लम एरिया के बच्चों के हुनर को मंच दिया गया है. यहां आप कैनवास पेंटिंग, ऑयल पेंटिंग और उत्तराखंड की संस्कृति, प्रकृति और मॉडर्न चीजों पर आधारित म्यूरल आर्ट देख सकते हैं. बच्चों ने दिवंगत पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, मदर टेरेसा, छत्रपति शिवाजी और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के बेहद आकर्षक स्केच बनाए हैं. कला प्रदर्शनी ... Read more
रानीखेत की बेटी बनी 1 दिन की SDM, सरकारी गाड़ी से पहुंची दफ्तर
रानीखेत. साल 2001 में आई बॉलीवुड फिल्म नायक तो आपने कई बार देखी होगी, जिसमें अभिनेता अनिल कपूर को एक दिन का मुख्यमंत्री बनाया जाता है. ठीक इसी तरह उत्तराखंड की एक बेटी को सीएम तो नहीं बनाया गया लेकिन एक दिन के लिए सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) जरूर बनाया गया. हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड के अल्मोड़ा जिले की रानीखेत तहसील की. राजकीय इंटर कॉलेज चौमूधार विकासखंड ताड़ीखेत की छात्रा बबीता परिहार एक दिन की एसडीएम बनी. वह 9वीं क्लास में पढ़ती है. रानीखेत के संयुक्त मजिस्ट्रेट IAS राहुल आनंद ने उन्हें एक दिन के लिए कार्यभार सौंपा. ... Read more
Public Opinion: 'नो डिटेंशन पॉलिसी' खत्म करने पर देहरादून की जनता की राय
देहरादून. केंद्र सरकार ने स्कूलों में ‘नो डिटेंशन पॉलिसी’ (Public Opinion On No Detention Policy) को खत्म करने का बड़ा फैसला लिया है. ऐसे में अब कक्षा 5 और 8 के छात्रों को फेल होने पर अगली कक्षा में प्रमोट नहीं किया जाएगा. इस फैसले ने शिक्षा क्षेत्र में एक नई बहस को जन्म दिया है. तमाम चर्चाओं के बीच उत्तराखंड की राजधानी देहरादून के स्थानीय निवासियों और अभिभावकों ने लोकल 18 से इस मुद्दे पर अपनी राय साझा की. देहरादून की रिंकी सुधन ने कहा कि यह फैसला सराहनीय है. बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि खत्म हो गई ... Read more
Public Opinion: नैनीताल का नगरपालिका चुनाव; जनता का 5 साल का रोडमैप
नैनीताल. उत्तराखंड में इन दिनों निकाय चुनावों को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. चुनाव की तिथियों की घोषणा भी हो चुकी है. उत्तराखंड में 23 जनवरी को वोट डाले जाएंगे और 25 जनवरी को मतगणना होगी. नैनीताल नगरपालिका में चेयरमैन के लिए बीते दिनों आरक्षित सीट की घोषणा हुई थी लेकिन बीते सोमवार अंतिम सूची में सीट बदलकर महिला के लिए रिजर्व कर दी गई. जिसके बाद राजनीति के समीकरण पूरी तरीके से बदल गए. इस बदलाव के कारण जहां चेयरमैन की सीट को लेकर पुरुष आरक्षित श्रेणी के प्रत्याशी उम्मीद लगाए बैठे थे, वो अब मायूस हैं लेकिन नगरपालिका ... Read more
CBSE 12th Board Exam Tips: केमिस्ट्री के पेपर के साथ ऐसे बैठाएं अपनी 'इक्वेशन', फॉलो करें ये टिप्स
देहरादून : सीबीएसई बोर्ड एग्ज़ाम की तारीखों का ऐलान हो चुका है और 12वीं कक्षा के छात्रों के लिए तैयारी का वक्त अब कम हो रहा है. खासतौर पर केमिस्ट्री जैसे विषय को लेकर छात्रों में चिंता और घबराहट बढ़ रही है. 12वीं क्लास के केमिस्ट्री पेपर की परीक्षा आगामी 27 फरवरी 2024 को होने जा रही है. इस चुनौतीपूर्ण समय में छात्रों की तैयारी को आसान बनाने के लिए हमने जाने-माने केमिस्ट्री टीचर विभु गोयल से बातचीत की. उन्होंने बोर्ड एग्ज़ाम की तैयारी के लिए कुछ खास टिप्स साझा किए हैं. इन टिप्स को अपनाकर छात्र न केवल परीक्षा ... Read more
CBSE 12th Board Exam Tips: PCB स्ट्रीम के छात्र ऐसे करें फिजिक्स की तैयारी… नहीं सताएंगे मैथ्स के फॉर्मूले
देहरादून : सीबीएसई ने 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं की डेट शीट नवंबर माह में ही जारी कर दी थी, जिसके बाद छात्रों के बीच तनाव बढ़ता हुआ नजर आ रहा है. खासतौर पर 12वीं कक्षा के साइंस स्ट्रीम के छात्रों के बीच फिजिक्स जैसे विषय को लेकर एक अलग ही घबराहट देखी जा रही है. गौरतलब है कि 21 फरवरी को फिजिक्स का एग्ज़ाम है. इस चुनौतीपूर्ण स्थिति को समझते हुए, हमने जाने-माने फिजिक्स शिक्षक सुरेश नौटियाल से छात्रों के लिए परीक्षा की तैयारी में मददगार टिप्स को जाना. फिजिक्स के टीचर सुरेश नौटियाल ने कहा कि परीक्षा ... Read more
नैनीताल में बंद हुआ टैक्सी बाइक का संचालन, चालकों पर रोजगार का संकट, कैसे पालेंगे परिवार?
नैनीताल: उत्तराखंड के नैनीताल में इन दिनों टैक्सी चालकों पर रोजगार का संकट मंडराने लगा है. जिला प्रशासन द्वारा उत्तराखंड हाइकोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए साल 2017 के बाद पंजीकृत टैक्सी बाइक्स का संचालन बंद करने के निर्देश दिए गए हैं. जिस वजह से नैनीताल में टैक्सी संचालकों के सामने रोजगार का संकट मंडरा रहा है. नैनीताल में इस समय लगभग 500 से ज्यादा टैक्सी बाइक का संचालन किया जा रहा है. जिनमें से कई गाड़ियां मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोगों को दी गई हैं. ऐसे मैं अगर टैक्सी गाड़ियों का संचालन शहर में बंद होता है ... Read more
अल्मोड़ा पहुंचे JNU रिसर्च स्कॉलर, शारदा स्कूल के बच्चों को दी करियर टिप्स
अल्मोड़ा. 12वीं के बाद छात्र किस क्षेत्र में करियर बनाएं, इसको लेकर वे अक्सर असमंजस में रहते हैं. बच्चों के करियर संबंधी डाउट को क्लियर करने के लिए उत्तराखंड के अल्मोड़ा स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में पहली बार दिल्ली की जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी (JNU) के रिसर्च स्कॉलर पहुंचे हैं. उन्होंने छात्रों की करियर काउंसलिंग की. जेएनयू के शोधार्थियों ने बच्चों को करियर से जुड़ी हर टिप्स दीं. साथ ही कई बच्चों ने उनसे JNU में दाखिले को लेकर भी सवाल किए, जिसके उन्होंने संतोषजनक जवाब दिए. शारदा पब्लिक स्कूल में बुधवार को JNU के करीब 30 शोधार्थी पहुंचे. बिहार निवासी ... Read more
9वीं की छात्रा ने बेटी को दिया जन्म, पिता फरार, मां कुछ भी बोलने को तैयार नहीं
हल्द्वानी. उत्तराखंड के नैनीताल जिले में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. 9वीं कक्षा में पढ़ने वाली एक नाबालिग छात्रा ने बच्ची को जन्म दिया है. उसने सुशीला तिवारी अस्पताल में एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया. नवजात के पैदा होने के बाद से किशोरी का पिता फरार चल रहा है. हैरानी की बात यह है कि परिवार की ओर से पुलिस को अब तक तहरीर नहीं दी गई है. अस्पताल प्रशासन द्वारा सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामले का संज्ञान लिया और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. ... Read more
बच्चों के सिर से उठा माता-पिता का साया, सहारा बने CM धामी
चमोली. उत्तराखंड के चमोली जनपद में माता-पिता का साया उठने के बाद जैसे-तैसे जीवनयापन करने को मजबूर तीन अनाथ बच्चों तक मदद पहुंच चुकी है. मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने गांव में पहुंच अनाथ बच्चों के भरण-पोषण और सर्दी से बचाव के लिए जरूरी चीजें दीं. सीएम धामी ने बच्चों के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया है. दरअसल चमोली जिले के दशोली ब्लॉक के खैनुरी गांव निवासी नैन सिंह का इसी साल अक्टूबर महीने में बीमारी से निधन हो गया था. 2020 में उनकी पत्नी का देहांत हुआ था. उनकी दो बेटियां ... Read more