Tag: Arvind Kejriwal

दिल्ली में महिलाओं को जल्द मिलने लगेंगे हर महीने 1000 रुपये, शुरू हो रहा है रजिस्ट्रेशन

नई दिल्ली: दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में महिलाओं को 1,000 रुपये मासिक मानदेय देने के लिए मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना के तहत पंजीकरण जल्द ही शुरू होगा. उत्तर-पूर्वी दिल्ली के बुराड़ी में आप के पदयात्रा अभियान के दौरान इस योजना के बारे में केजरीवाल ने कहा कि आवेदक महिला राष्ट्रीय राजधानी की पंजीकृत मतदाता होनी चाहिए. मार्च में प्रस्तुत वित्त वर्ष 2024-25 के अपने बजट में आप नीत सरकार ने मुख्यमंत्री महिला सम्मान योजना की घोषणा की थी, जिसमें 2,000 करोड़ रुपये के ... Read more

बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा हुए आप में शामिल, बोले- केजरीवाल ने पूर्वांचल के लोगों के लिए कई काम किए

केजरीवाल की मौजूदगी में अनिल झा ने थामा आप का दामन बीजेपी के पूर्व MLA अनिल झा आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं. अनिल झा के आप में शामिल होने पर केजरीवाल ने कहा कि मैं उनका तहेदिल से स्वागत करता हूं. इनके आने से मैं समझता हूं कि पूरे दिल्ली में आम आदमी पार्टी और मजबूत होगी. आप का दामन थामने पर अनिल झा ने कहा कि मेरा सौभाग्य है और मैं अरविंद केजरीवाल को नमन करता हूं. पूर्वांचल के लोगों के लिए, पिछड़े और दलितों के लिए उन्होंने दिल्ली में जो सामाजिक न्याय का ताना-बाना बुना, ... Read more

'अभी से ज्यादा सुविधाएं…' दिल्ली पर बीजेपी की फुल तैयारी, जानिए घोषणापत्र को लेकर क्या प्लानिंग 

Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) की अध्यक्षता में 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा की. यह समिति अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को बताएगी. दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति में तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं. घोषणा-पत्र में होगा ... Read more

दिल्‍ली : द्वारका में 104 कमरे वाले सरकारी स्‍कूल का शिलान्‍यास, लैब-लिफ्ट के साथ मिलेगी शानदार स्‍पोर्ट्स फैसिलिटी

नई दिल्‍ली: दिल्ली सरकार (Delhi Government) द्वारका के सेक्टर-19 में विश्वस्तरीय सुविधाओं से लैस शानदार स्कूल बनाएगी. मुख्‍यमंत्री आतिशी (CM Atishi) ने शुक्रवार को इसका शिलान्यास किया. उन्‍होंने कहा कि यह स्कूल दिल्ली के सबसे बड़े प्राइवेट स्कूलों से भी शानदार होगा. इस मौके पर उन्‍होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल की शिक्षा क्रांति बच्‍चों को सपने देखने और उन्‍हें पूरा करने का मौका देती है.  मुख्‍यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरूआत की और नारियल फोडकर नए स्कूल की नींव रखी. इस दौरान उन्होंने गवर्नमेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की नाम पट्टिका का भी अनावरण किया और स्‍कूल की नई ... Read more

2 साल बाद सत्येंद्र जैन जेल से रिहा, बोले- केजरीवाल के काम रुकवाने के लिए किया गया था अरेस्ट

नई दिल्ली: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में जमानत मिलने के बाद आप नेता और दिल्ली के पूर्व मंत्री सत्येन्द्र जैन तिहाड़ जेल से रिहा हो गए हैं. दिल्ली की मुख्यमंत्री आतिशी, AAP नेता मनीष सिसोदिया और संजय सिंह समेत अन्य AAP कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया. सत्येन्द्र जैन की तिहाड़ जेल से रिहाई पर दिल्ली की मुख्यमंत्री अतिशी ने कहा कि सत्य की विजय हुई है. तिहाड़ जेल से रिहा होने के बाद दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन ने कहा कि नेता तो बहुत हैं. इस देश में पार्टियों की भी कोई कमी नहीं है? लेकिन हमें ... Read more

दिल्ली की कच्ची कॉलोनियां कितनी पक्की? बिजली मीटर को लेकर CM आतिशी के ऐलान के क्या हैं मायने?

नई दिल्ली: दिल्ली में अगले साल के शुरू में विधानसभा (Delhi Assembly Elections 2024) के चुनाव हैं. उससे ठीक पहले दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार ने अनधिकृत कॉलोनियों यानी कच्ची कॉलोनियों में रहने वालों के लिए एक अहम ऐलान किया है. मुख्यमंत्री आतिशी (Delhi CM Atishi) ने कहा कि अब दिल्ली की 1731 कॉलोनियों में रहने वाले लोगों को बिजली मीटर के लिए DDA से नॉन ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट यानी NOC नहीं लेनी पड़ेगी. यही नहीं, अगले 3 महीनों तक बिजली के अस्थायी कनेक्शन का चार्ज भी कम होगा. साथ ही जेनरेटरों के इस्तेमाल पर रोक लगेगी. वैसे जब ... Read more

'सरकार चलाने में दिक्कत आए तो मैं मदद के लिए तैयार…': उमर अब्दुल्ला से बोले केजरीवाल

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल रविवार को डोडा में थे. यहां उन्होंने एक जनसभा को संबोधित किया. अरविंद केजरीवाल ने कहा, ”दिल्ली हाफ स्टेट है और दिल्ली की तरह जम्मू-कश्मीर भी हाफ स्टेट है. यहां पर चुनी हुई सरकार की शक्ति काफी कम होती है. लेकिन, एलजी की शक्ति बहुत ज्यादा होती है. अगर उमर अब्दुल्ला को सरकार चलाने में परेशानी आती है तो उन्हें घबराने की जरुरत नहीं है. मैं उन्हें सरकार चलाने में मदद करूंगा.” उन्होंने कहा, ”दिल्ली में मैंने सरकार चलाकर दिखाई है. कुछ ही दिनों में उमर अब्दुल्ला यहां के ... Read more

दिल्ली की CM आतिशी और केजरीवाल को मानहानि मामले में SC से राहत, निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक

नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) और दिल्ली की सीएम आतिशी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है.  सुप्रीम कोर्ट ने मानहानि के मामले में निचली अदालत की कार्रवाई पर रोक लगा दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने शिकायतकर्ता बीजेपी नेता राजीव बब्बर को नोटिस जारी किया है. दरअसल अग्रवाल समाज का नाम वोटिंग लिस्ट से काटने वाले बयान से जुड़े मानहानि के मामले में केजरीवाल और आतिशी ने दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी थी. केजरीवाल और आतिशी को निचली अदालत ने समन जारी कर पेश होने ... Read more

आतिशी 21 सितंबर को लेंगी दिल्ली CM पद की शपथ, LG ने राष्ट्रपति को भेजा प्रस्ताव

नई दिल्ली: दिल्ली में अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफे के बाद आतिशी (Atishi) 21 सितंबर को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगी. केजरीवाल ने 17 सितंबर (मंगलवार) की शाम को उपराज्यपाल (LG) विनय सक्सेना को CM पद से इस्तीफा सौंपा था. उनके साथ आतिशी और 4 मंत्री मौजूद थे. इसके बाद आतिशी को विधायक दल का नेता चुना गया. फिर उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए दावा पेश किया. उपराज्यपाल से शपथ ग्रहण की तारीख तय करने की भी मांग की है. दिल्ली सरकार ने 26 और 27 सितंबर को 2 दिन का विधानसभा सत्र बुलाया है. ... Read more

आतिशी की लव स्टोरी से लेकर उनकी पढ़ाई और परिवार को लेकर विवाद तक जानिए हर डिटेल

Delhi New CM Atishi: दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक प्रोफेसर की बेटी आतिशी अब दिल्ली की मुख्यमंत्री बनने जा रही हैं. दिल्ली में कई नेताओं ने राजनीति करते-करते अपनी जीवन खपा दिया, लेकिन वह मुख्यमंत्री की कुर्सी तक नहीं पहुंच सके. मगर आतिशी ने विधायक से मुख्यमंत्री बनने का सफर महज 4 सालों में तय कर लिया. आतिशी की राजनीति की ही तरह उनकी लव स्टोरी भी बेहद दिलचस्प है.  किस से हुआ प्यार? आतिशी ने जिस शख्स से प्यार किया उनका नाम प्रवीण सिंह (Praveen Singh) है. इनकी लव स्टोरी अटकी नहीं, बल्कि फुल स्पीड में आगे बढ़ी और अब ... Read more