Tag: education department

शैक्षणिक सत्र शुरू, लेकिन सार्वजनिक नहीं कर रहे कर्मचारियों की जानकारी

कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और गैर सरकारी विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र की कक्षाएं प्रारंभ हो गई हैं। इसके साथ ही विद्यालयों में प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिसमें अभिभावकों को विद्यालय के बारे में समस्त जानकारी होना आवश्यक है। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से सभी विद्यालयों में शिक्षकों और कर्मचारियों की जानकारी प्रदर्शित करने के लिए निर्देश भी जारी किए गए हैं। लेकिन कोटा के कई विद्यालय ऐसे हैं जिनमें शिक्षकों और कर्मचारियों के बारे में जानकारी सार्वजनिक स्थान पर प्रदर्शित नहीं है। जिससे अभिभावकों के बीच भी असमंजस की स्थिति पैदा हो रही है। क्या था ... Read more

पहली बारिश में ही स्कूल हो गए पानी-पानी

कोटा। कोटा में गुरूवार को इस मानसून की पूरे दिन भर पहली बारिश हुई। इस बारिश से जहां एक ओर पूरे शहर का जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया तो कई इलाकों में पानी भर गया। ऐसे ही नजारे के शहर के कई विद्यालयों में देखने को मिले किसी विद्यालय में छत से पानी टपक रहा था तो किसी विद्यालय के प्रांगण ने तालाब का रुप ले लिया। इससे पहले भी गुरुवार को छावनी स्थित विद्यालय की दीवार ढह गई थी। हालांकि दीवार के ढह जाने से कोई हथाहत नहीं हुआ। लेकिन शिक्षा विभाग और सरकार की ओर से विद्यालयों ... Read more

लाखेरी स्कूल: अव्यवस्था की किताबें खुली, मैदान पानी-पानी

लाखेरी। बूंदी जिले के लाखेरी बस स्टैंड के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की काफी वर्षों से संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आता है, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं देने के कारण इस विद्यालय के अंदर कई प्रकार की अव्यवस्थाएं देखी जा सकती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 400 के लगभग छात्र व छात्राएं अध्यनरत है, इनको पढ़ाने के लिए मात्र 14 शिक्षक लगे हुए हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इस विद्यालय में कुल 12 क्लास संचालित होती है, इस विद्यालय में सब्जेक्ट टीचर्स की ... Read more

RSOS की परीक्षाओं में नकल का मामला, शिक्षा विभाग ने की बड़ी कारवाई,12 शिक्षक निलंबित, FIR दर्ज

जयपुर। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाओं में नकल का मामले में शिक्षा विभाग ने संख्त कदम उठाए हैं। विभाग ने नकल में लिप्त 12 शिक्षकों पर कार्रवाई करते हुए निलंबित कर दिया है।  दरअसल, विभिन्न स्रोतों से मिली सूचनाओं के आधार पर राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल से एक उड़नदस्ता गठित कर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पंजी का बेरा फलोदी का 16 जुलाई को परीक्षा के दौरान निरीक्षण किया गया। निरीक्षण दल पहुंचा तो विद्यालय के मुख्य द्वार पर ताला लगाया गया था। अंदर जाने पर सभी परीक्षा कक्षों में वीक्षकों द्वारा ब्लैक बोर्ड पर लिखकर सामूहिक नकल करवाते हुए ... Read more

शिक्षा विभाग: 15 दिन में असल में लगे मात्र एक लाख पौधे, 2.5 लाख किताबों में सजे

कोटा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधारोपण अभियान में शिक्षा विभाग का पौधारोपण लक्ष्य से पीछे चल रहा है। पौधारोपण अभियान के दौरान जिस गति से काम किया जाना है, विभाग उस तेजी से पौधारोपण नहीं कर पा रहा है। ऐसे में 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में विभाग द्वारा पौधारोपण के लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाएगा। ये संशय का विषय बना हुआ है। क्योंकि करीब एक महीने से ज्यादा चलने वाले पौधारोपण में लाखों की संख्या में पौधे लगने हैं जिनके लिए स्थान और देखरेख की कमी सबसे अधिक सामने आ रही है। ... Read more

शिक्षा विभाग की गुहार: शहरी विद्यालयों में पौधारोपण के लिए जगह ही नहीं

कोटा। राज्य सरकार की ओर से प्रदेश भर में सघन पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी विभागों को पौधारोपण के लिए अलग अलग लक्ष्य दिए गए हैं। अभियान के तहत कोटा जिला शिक्षा विभाग को 7 लाख से अधिक पौधे लगाने हैं। लेकिन शिक्षा विभाग के पौधारोपण अभियान की रफ्तार थोड़ी धीमी गति से चल रही है। विभाग के अधिकारियों के अनुसार विद्यालयों में अभी सत्र की शुरूआत हुई है ऐसे में पौधारोपण के साथ प्रवेशोत्सव भी चल रहा है। जिससे दोनों अभियानों में पूर्ण रूप से मेनपावर नहीं लग पा रही है। साथ ही कई विद्यालयों में ... Read more

Education Department में 6 अगस्त से हो सकते हैं तबादले, थर्ड ग्रेड शिक्षकों को मिलेगी राहत

जयपुर। राजस्थान में शिक्षा विभाग के शिक्षकों को अगले महीने तबादलों को लेकर खुश खबरी मिल सकती है। हरियाणा और ओडिशा की तरह शिक्षकों की तबादला नीति पर अध्ययन करने के बाद शिक्षा विभाग जुलाई-अगस्त में तबादला नीति का प्रस्ताव तैयार कर लेगा। केबिनेट बैठक में मंजूरी के बाद तबादलों से प्रतिबंध हटाया जा सकता है। सम्भवतः 6 या 8 अगस्त से शिक्षकों के ट्रांसफर की राह खुल सकती है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार हरियाणा में 5 साल तो ओडिशा में 7 साल में ऑटो अपडेट-जनरेट प्रक्रिया के तहत शिक्षकों का दूसरे स्कूलों में तबादला हो जाता है। अगर इस ... Read more

NEET-UG पेपर लीक : CBI को मिली आरोपी चिंटू कुमार और मुकेश कुमार की 7 दिन की रिमांड

नई दिल्ली: NEET पेपर लीक मामले में बुधवार को CBI स्पेशल कोर्ट में सुनवाई की. CBI की कोर्ट ने पेपर लीक के आरोपी चिंटू कुमार और मुकेश कुमार की 7 दिनों की रिमांड मंजूर कर ली है. अदालत ने पहले 3 दिन की रिमांड दी थी. CBI के वकील ने कोर्ट से 7 दिन की रिमांड देने की अपील करते हुए कहा कि इन दोनों को लेकर कई जगह जाना भी पड़ सकता है. इसको देखते हुए 7 दिन का रिमांड मंजूर किया जाए. इसके बाद CBI की न्यायिक दंडाधिकारी हर्षवर्धन सिंह ने अपील मंजूर कर ली. अदालत ने केंद्रीय ... Read more

UP का एग्जाम, भोपाल में छपा पेपर, समझें कैसे 4 इंजीनियरों ने रची लीक की बड़ी साजिश

नई दिल्ली: मेडिकल कॉलेजों में दाखिले के लिए एंट्रेस एग्जाम NEET के पेपर लीक को लेकर देशभर में बवाल मचा है. छात्र सड़कों पर उतर आए हैं. मामला सुप्रीम कोर्ट में है. इस बीच पुलिस की जांच में एक और क्वालिफाइंग एग्जाम के पेपर लीक में बड़ी साजिश का खुलासा हुआ है. उत्तर प्रदेश में रिव्यू ऑफिसर /असिस्टेंट रिव्यू ऑफिसर पोस्ट के लिए 11 फरवरी को हुआ एग्जाम पेपर लीक के आरोपों के बाद कैंसिल कर दिया गया है. इस एग्जाम में 10 लाख से ज्यादा स्टूडेंट्स शामिल हुए थे.  प्रशासन ने पेपर लीक के आरोपों को पहले खारिज कर ... Read more

वाहिनियों में लगाने होंगे सीसीटीवी और सुझाव पेटी

कोटा। शिक्षा विभाग अब निजी स्कूलों पर नकेल कसने जा रहा है। स्कूल की बाल वाहिनियों में दुर्घटना, अनियमितता, मारपीट, छेड़छाड़ सहित अन्य वारदातों की रोकथाम को लेकर सीसीटीवी कैमरे लगाने होंगे। साथ ही बाल वाहिनियों के निरीक्षण के लिए स्कूल में एक यातायात समिति गठित करने होगी। इसके लिए शिक्षा विभाग की ओर से निजी स्कूलों को नई गाइडलाइन जारी की गई है। जिसमें स्कूल बस का रंग सुनहरी पीला, बस के आगे-पीछे स्कूल बस लिखना, साथ ही अनुबंधित बस, आॅटो, कैब या वैन पर आॅन स्कूल ड्यूटी लिखने के साथ ही पीछे व साइड में 150 मिली मीटर ... Read more