Tag: news 18

नैनीताल के संजय का चाट बेचने का अनोखा स्टाइल, सोशल मीडिया पर हुए वायरल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की सरोवर नगरी नैनीताल (Nainital News) अपनी नैसर्गिक सुंदरता और शांत वातावरण के लिए विश्व विख्यात है. यहां की खूबसूरत वादियां, नैनी झील और प्राकृतिक वातावरण दिल छू लेने वाला है. इस वजह से देश-विदेश के पर्यटकों की पहली पसंद नैनीताल होता है. सरोवर नगरी के खूबसूरत पर्यटन स्थलों पर सालभर सैलानियों की आमद रहती है. यहां आने वाले सैलानियों का स्वागत नैनीताल के लेक व्यू प्वाइंट में चाट का स्टॉल लगाने वाले संजय बिष्ट बेहद ही खास अंदाज में करते हैं, जिस वजह से संजय इन दिनों सोशल मीडिया पर भी छाए हुए हैं. ... Read more

श्रीनगर में यूथ का फेवरेट प्लेस! यहां मिलता है कम बजट में बेस्ट फास्टफूड, जानें लोकेशन

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू ... Read more

ऐपण गर्ल ने अपने हुनर से विदेश तक बनाई पहचान, पूर्व सीएम समेत कई हस्तियां पूजा के हुनर की कायल

रिपोर्ट- तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड की लोककला ऐपण अब खास मौकों पर घर के आंगन, देहली, मंदिर व दीवारों तक ही सीमित नहीं रह गई है. यह कला अब घर की दहलीज़ों से बाहर निकलकर रक्षाबंधन की राखी से लेकर तमाम अवसरों पर विदेशों तक अपनी पहचान बनाने लगी है. इसी रूप में ऐपण कला का शानदार नमूना भीमताल की बेटी पूजा पडियार ने पेश किया है. प्रदेश के साथ ही देश और विदेश में अपनी कला का लोहा मनवा रहीं पूजा मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के भीड़ापानी की रहने वाली हैं और वर्तमान में भीमताल में रह रही ... Read more

नैनीताल आ रहे हैं? जरूर चखें इस रेस्टोरेंट की लाजवाब ‘बन टिक्की’ का स्वाद, हो जाएंगे दीवाने

तनुज पाण्डे/नैनीताल. नैनीताल उत्तराखंड के लोकप्रिय शहरों में से एक है, जो पूरे साल पर्यटकों से गुलजार रहता है. जितना प्रसिद्ध नैनीताल अपनी खूबसूरती के लिए है, उतना ही प्रसिद्ध यहां मिलने वाले विभिन्न प्रकार के स्थानीय व्यंजनों के लिए भी है. फिर चाहें यहां के मोमो हो या फिर यहां की जलेबी, इन सभी व्यंजनों का स्वाद लोगों को अपनी ओर खींच ही लाता है. वहीं नैनीताल के तल्लीताल बाजार स्थित नीरूज रेस्टोरेंट की बन टिक्की का स्वाद पर्यटकों और स्थानीय लोगों को काफी पसंद आता है. स्थानीय निवासी मुकुल बताते हैं कि वह कई सालों से यहां बन टिक्की ... Read more

देहरादून का अनोखा स्‍कूल, बच्‍चे गंगा-यमुना के साथ हिमालय में करते हैं पढ़ाई; जानें इस पहल की वजह

देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बच्चों को हमारी संस्कृति से जोड़ने के लिए शहर के स्कूल में कक्षाओं के नाम भारत की नदियों और पर्वतों के नाम पर रखे गए हैं. हालांकि सरकारी स्कूल का नाम सुनते ही हमारे जेहन में स्कूल के खस्ताहाल होने की तस्वीर आती है. बता दें कि राजधानी देहरादून में एक ऐसा सरकारी स्कूल है, जो कई सुविधाओं से लैस है और इसे स्मार्ट स्कूल के तौर पर तैयार किया गया है. हम राज्‍य की राजधानी देहरादून के राजपुर रोड स्थित जीजीआईसी यानी राजकीय बालिका इंटर कॉलेज की बात कर रहे हैं. इस स्‍कूल ... Read more

अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more