Tag: people
खतरा आसन्न खड़ा, विभाग निद्रा में पड़ा
कोटा । कहते हैं न कि पुलिस और प्रशासन हर बार हादसों के बाद ही चेतता है। उससे पहले हादसा होने की जगहों पर किसी का कोई ध्यान नहीं रहता। गुजरात के राजकोट में गत दिनों गेम जोन में आग लगने से 27 लोगों की मौत का जो दर्दनाक हादसा हुआ। उसी तरह का हादसा कोटा में भी हो सकता है। शहर के तीन बड़े मॉल में भी गेम जोन बने हुए हैं। डीसीएम रोड स्थित आहलूवालिया मॉल, झालावाडं रोड स्थित पीवीआर और सिटी मॉल में गेम जोन चल रहे हैं। यहां दिनभर बड़ी संख्या में लोग विशेष रूप से ... Read more
मुफ्त सुविधा को शिक्षा की अनिवार्यता से जोड़ना जरूरी
कोटा। किसी भी सरकार के लिए सबसे महत्वपूर्ण जनता होती है। लोकतंत्र में जनता ही सरकार को चुनती है। किसी भी सरकार की जिम्मेदारी होती है वह जनता की सेवा करें, उनके हित में कल्याणकारी योजनाएं लाएं। देश में गरीबी बहुत बड़ी समस्या है। जो परिवार अपना गुजर बसर करने में सक्षम नहीं होते उन्हें सरकारी मदद की जरूरत होती हैं। ऐसे में सरकार गरीबों को मुफ्त में या सस्ते में चीजें बांटती है। जिससे आवश्यक वस्तुओं के लिए उनकी जद्दोजहद कम हो सके। यह सही भी हैं। यदि इसके साथ ही शिक्षा पर भी फोकस किया जाए कि ऐसे ... Read more
तालेड़ा-केपाटन सड़क निर्माण की कछुआ चाल बनी आफत
तालेड़ा। लंबे समय से चले आ रहे तालेड़ा से केशव राय पाटन तक सड़क मार्ग का कार्य बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। दो साल में अब तक महज 11 किमी की सीसी सड़क का काम ही हुआ है जबकि 14 किमी की सीसी और डामरीकरण का काम अभी भी बाकी है। खस्ताहाल सड़क की वजह से आमजन को इसका खामियाजा भुगतना पड़ रहा है। बदहाल सड़क आमजन के लिए आवाजाही में आफत का कारण बनती जा रहा है। कच्ची रोड पर उड़ती धूल से इस सड़क से निकल दुभर हो गया है। जबकि जिम्मेदार पीडब्ल्यूडी के अधिकारी ... Read more
खस्ताहाल सड़क से निकलना हो रहा है बड़ा मुश्किल
लाखेरी। शहर के नाडी और भावपुरा पर कोटा लालसोट मेगा हाईवे से जोड़ने वाली सड़क खस्ताहाल हो रही है। इस सड़क से आमजन को आवाजाही करना तक मुश्किल हो रहा है। दरअसल भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत कराए जा रहे निर्माण की वजह से भारी वाहनों दिनभर आवाजाही लगी रहती है। जिसकी वजह से सड़कों की हालत बद से बदतर हो गई है। सड़कों पर जगह-जगह गड्ढे हो चुके है। इस वजह से पैदल तक निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीण वरिष्ठ नागरिक राम रतन गुर्जर, दयाराम गुर्जर, राजू वर्मा, महेंद्र वर्मा कांति बैरवा, रामनारायण वर्मा, महेंद्र बजरंगी, शांतिलाल, बादाम ... Read more
कोटा के कोने में छुपा है ज्ञान का भंडार
कोटा। किताबें, अगर माने तो इंसान के जीवन की सबसे बड़ी साथी हैं जो हमें सही गलत से लेकर इतिहास तक की जानकारी देती हैं। बचपन में स्कूल से लेकर जवानी में कॉलेज तक फिर वृद्धावस्था में भगवान की भक्ति तक किताबें हमारे जिंदगी का एक बड़ा हिस्सा होती हैं। चाहे पुरानी हो या नई हर किताब में एक कहानी छुपी होती है जो हमारे सामने कई प्रश्नों के उत्तर रखने के साथ कई सवाल खड़ा करती हैं। किताबें बातें करती हैं आज की कल की, खुशियों की दुखों की और जीत की हार की और कोटा में आर्य समाज ... Read more
जियाहेड़ी-डोबरली सड़क मार्ग पर मंडरा रहा हादसों का खतरा
बूढ़ादीत। ग्राम पंचायत बूढादीत व खेड़ली तंवरान ग्राम पंचायत क्षेत्र में जियाहेडी-डोबरली सड़क मार्ग पर उग रहे बबूल के पेड़ से राहगीरों को हादसों का शिकार होना पड़ रहा है। राहगीरों व वाहन चालकों ने बताया कि इस सड़क मार्ग पर ग्राम पंचायत व प्रशासन की लगातार अनदेखी के चलते झाड़ों व बंबूलों की कटाई व सफाई नहीं होने से राहगीर व स्कूली बच्चे हादसों के शिकार होने को मजबूर हैं। ग्रामीण विनोद गुर्जर ने बताया कि उन्होंने कई बार इस समस्या से सार्वजनिक निर्माण विभाग व ग्राम पंचायत प्रशासन को अवगत करवाया। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। ... Read more