Tag: UK news

Uttarkashi: टूटे तिलोथ पुल के गहरे गड्ढे में गिरा सांड, VIDEO में देखें कैसे हुआ रेस्क्यू और क्यों भड़क रहे लोग

रिपोर्ट – बलबीर परमारउत्तरकाशी. ज़िला मुख्यालय से आया यह वीडियो दरअसल निर्माणाधीन तिलोथ पुल के पास का है, जहां आपस में लड़ते हुए एक सांड पुल के एबेटमेंट वाले हिस्से में जा गिरा. चारों ओर से सरियाें की खड़ी रेंलिंग को फांदते हुए सांड तिलोथ के पुल के एबेटमेंट के लिए खोदे गए पानी से भरे गड्ढे में जा गिरा, तो आसपास के लोगों में खलबली सी मचती दिखी. कई लोग सांड को गड्ढे में गिरे देखने के लिए इकट्ठे हो गए और जब तक उसे इस गहरे गड्ढे से निकाला नहीं गया, तब तक भीड़ लगी रही. वीडियो में ... Read more

भूत या मास हिस्टीरिया? कहानी वही-स्कूल अलग, चीखते हुए क्लास से दौड़कर बेहोश हुईं 20 छात्राएं, हड़कंप मचा

रिपोर्ट – सुष्मिता थापाबागेश्वर. ज़िले के स्कूलों में छात्राओं के चीख-चिल्लाकर बेहोश होने के मामले रुक नहीं रहे. रैखोली के स्कूल में छात्र-छात्राओं के चीखने-चिल्लाने का मामला कुछ शांत हो ही रहा था, कि यहां दुगनाकुरी के एक इंटर कॉलेज में फिर 15 से 20 छात्राएं बदहवास होकर चीखने लगीं. ताज़ा मामला लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज में छात्राओं के बेहोश होने का है, जिससे अफरातफरी मच गई. दरअसल इस स्कूल में अगस्त के पहले हफ्ते से ही छात्राओं में इस तरह का बर्ताव देखा गया था, जो कुछ दिन के लिए थम गया था लेकिन अब इस हफ्ते ऐसा ... Read more

UK Weather: पहाड़ में फिर बरस रही आफत, बद्रीनाथ NH पर जगह-जगह फंसे Chardham यात्री; मसूरी में स्कूलों की छुट्टी

रिपोर्ट – नितिन सेमवालचमोली/देहरादून. उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम करवट ले रहा है और पहाड़ों में फिर आफत का दौर दिखना शुरू हो गया है. चमोली ज़िले में गुरुवार से मौसम बदल गया. देर रात से शुरू हुई लगातार बारिश आज शुक्रवार की सुबह तक जारी है, जिससे जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया है. बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर कई जगह मलबा आ जाने से सड़क मार्ग पर तीर्थ यात्रियों के वाहन फंस गए हैं. चमोली ज़िले में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पागल नाला, गोविंदघाट, लामबगड़, हनुमानचट्टी के पास मलबा आने से ठप है. हाईवे के ठप होने से ऋषिकेश से बद्रीनाथ ... Read more

Paper Leak Case: भर्ती घोटाले में अब तक 30 गिरफ्तारियां, लखनऊ के नकल माफिया की कितनी बड़ी मछली है फिरोज?

देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ लोक सेवा चयन आयोग में हुए पेपर लीक मामले में अब तक 30 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और एसटीएफ ने एक अहम कड़ी हाथ लगने का दावा भी किया है. एसटीएफ ने एक और आरोपी फिरोज हैदर को गोवा के पणजी में अरेस्ट किया. एसटीएफ आरोपी हैदर को यूपी की राजधानी लखनऊ के माफिया मामले में सबसे अहम कड़ी मान रही है. इससे पहले कल मंगलवार को इस मामले में एक शिक्षक बलवंत रौतेला की गिरफ्तारी हुई थी, जिसके बारे में कहा गया कि वह 2013 में भी पेपर लीक के सिलसिले में गिरफ्तार हो चुका था. ... Read more

VIDEOS: एक चूक और ये गई जान… रोंगटे खड़े कर देंगी ये तस्वीरें, देखें यमुनोत्री और बद्रीनाथ NH से दो वीडियो

उत्तरकाशी/चमोली. उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार ऐसी तस्वीरें आ रही हैं, जो रोंगटे खड़े कर सकती हैं. दम तोड़ चुके रास्तों और हांफ चुकी व्यवस्थाओं की बानगी देते दो ताज़ा और एक्सक्लूसिव वीडियो आपको दिखाते हैं. एक चार धाम यात्रियों द्वारा जान जोखिम में डालने पर मजबूर होने की तस्वीर पेश करता है, तो दूसरा वीडियो दिखा रहा है कि स्कूली बच्चों की जान किस तरह रोज़ाना खतरे में है. उत्तरकाशी में यमनोत्री धाम पैदल मार्ग की हालत यह है कि यात्री भगवान भरोसे सफर करने पर मजबूर हैं, वहीं चमोली में सड़क पर बह रही उफनती नदी को पार ... Read more

Watch VIDEO : आपदा से चढ़ गई नदी, बह गए पुल तो उफान के बीच पेड़ डालकर जोखिम ले रहे लोग!

रुद्रप्रयाग. उत्तराखंड के पहाड़ों से लगातार हैरान करने वाली तस्वीरों के आने का सिलसिला जारी है. रुद्रप्रयाग ज़िले के एक गांव से अब जो तस्वीरें आई हैं, वो पहाड़ के जोखिम भरे जीवन का नमूना तो पेश करती ही हैं, प्रशासन के सुस्त और गैर ज़िम्मेदार रवैये का खुलासा भी करती हैं. यहां के जखोली विकासखंड के घरड़ा मखैत गांव की के इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि कैसे ग्रामीण उफनती हुई नदी को पार करने के लिए एक पेड़ को पुल बनाकर खतरा उठा रहे हैं. इन लोगों का आरोप है कि प्रशासन से कोई मदद उन्हें ... Read more

Garhwal में गुलदार का आतंक: पौड़ी व टिहरी में फैली दहशत, सड़कों व खेतों में झपट्टा मार रहा गुलदार

पौड़ी. उत्तराखंड के पहाड़ों में एक बार फिर गुलदार का आतंक बना हुआ है. ताज़ा मामला कोटद्वार-पौड़ी रूट का है, जहां दुगड्डा के पास ऐता बैंड पर गुलदार ने दो बाइक सवार लोगों पर ऐसा झपट्टा मारा कि दोनों की जान बाल-बाल बची. दोनों युवक सतपुली की तरफ से कोटद्वार के लिए आ रहे थे, तभी गुलदार के हमले में बुरी तरह घायल हो गए. पौड़ी ज़िले में पिछले दो महीनों में गुलदार के हमले के 6 से ज्यादा मामले आ चुके हैं, जिनमें से दो मामलों में तो लोग गुलदार के निवाले तक बन गए. इसके साथ ही टिहरी ... Read more

ये हैं NASA साइंटिस्ट अमित पांडे, चंद्रमा पर लैब का सपना साकार करने जा रहे पहाड़ के बेटे से आप कर सकते हैं बात

हल्द्वानी. कहते हैं जिन्हें मंजिलें पता होती हैं, उन्हें रास्ते खुद-ब-खुद मिल जाते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ उत्तराखंड के हल्द्वानी के एक साधारण से परिवार के बेटे के साथ, अब सीधे चांद से बातें करने वाले हैं. वह भी नासा के सीनियर साइंटिस्ट के तौर पर. जी हां, हल्द्वानी के रहने वाले शिक्षक विपिन चंद्र पांडे और उनकी पत्नी सुशील पांडे वो खुशकिस्मत माता-पिता हैं, जिनके बेटे अमित पांडे आज विश्व की सबसे बड़ी स्पेस यानी अंतरिक्ष एजेंसी नासा का हिस्सा हैं. कभी उत्तराखंड के हल्द्वानी तो कभी यूपी के रायबरेली और बीएचयू में पढ़े-लिखे अमित नासा के बहुप्रतिक्षित ... Read more

Viral Video : बरसाती नाले ने विधायक जी को छकाया, सिस्टम पर खड़ा हुआ बड़ा सवाल

रिपोर्ट – बलबीर परमारउत्तरकाशी. वायरल हो रहे एक वीडियो में ज़िले के पुरोला विधानसभा क्षेत्र से विधायक दुर्गेश्वर लाल एक बरसाती नाले को पार करने के लिए संघर्ष करते दिख रहे हैं. यह वही उफनता हुआ नाला है, जिसे एक बल्ली पर संतुलन साधकर पार करते हुए स्कूली बच्चे दिखाई दिए थे. न्यूज़18 ने कुछ ही घंटे पहले आपको उत्तराखंड के उन बच्चों का वीडियो दिखाया था, जो जान का जोखिम लेकर बरसाती नाला पार करने पर मजबूर थे. अब भाजपा विधायक दुर्गेश्वर लाल उसी नाले को पार करने में जूझते हुए नज़र आ रहे हैं. लाल भी इसी पर्वत क्षेत्र ... Read more

उत्तराखंडः सटीक अनुमान में मौसम विभाग फेल, दून में बारिश से भारी तबाही; हरिद्वार में गंगा खतरे के निशान पर

देहरादून. समय से स्कूलों में छुट्टी घोषित नहीं की जा सकी, कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों को अपने पूर्व नियत कार्यक्रम रद्द कर तबाही के शिकार घटनास्थलों पर जाना पड़ा और आम लोगों को जो मुसीबत हुई, सो तो हुई ही. ये सब इसलिए हुआ क्योंकि मौसम विभाग सटीक भविष्यवाणी देने में एक बार फिर फिसड्डी साबित हुआ. भारी बारिश के अलर्ट में देहरादून को शामिल नहीं किया गया था, जबकि यहां भारी तबाही हुई है. कहीं बादल फट गया है, तो कहीं कोई गांव डूब गया है. सड़कें और पुल धराशायी हो रहे हैं. यहां नदियां भी उफन रही हैं. ... Read more