Tag: uttarakhand News
150 सालों से मशहूर हैं इस दुकान की इमरती, आज भी कायम है वही स्वाद, पंडित नेहरू भी थे इसके दीवाने
हिना आज़मी/ देहरादून. वैसे तो उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में कई दुकानों की मिठाइयां मशहूर हैं लेकिन आज हम आपको एक ऐसी दुकान के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मिठाइयों का स्वाद 1875 से बरकरार है . हम बात कर रहे हैं रोशन लाल स्वीट्स शॉप की. तब अंग्रेज देहरादून में रहा करते थे और वह पलटन बाजार से शॉपिंग करने आते थे, तो यहां आकर मिठाइयां जरूर खाते थे. जब देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू (Jawaharlal Nehru) देहरादून किसी कार्यक्रम में शिरकत करने आते, तो रोशन लाल स्वीट्स से ही उनके लिए मिठाइयां जाती थीं. ... Read more
250 रुपये में शॉल, तो 700 में कश्मीरी सूट… देहरादून की इस दुकान पर सबकुछ मिल रहा सस्ता, नोट कर लें एड्रेस
हिना आज़मी/ देहरादून. दुनियाभर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर कश्मीर के ड्राई फ्रूट्स के साथ-साथ उसके कपड़े भी काफी ज्यादा पसंद किए जाते हैं. अगर आप उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रहते हैं और कश्मीरी परिधान पसंद करते हैं, तो आज हम आपको एक ऐसी जगह बताने वाले हैं जहां पर आप सस्ते दामों पर भी कश्मीर के बेहतरीन फेरन, सूट और शॉल खरीद सकते हैं. आप देहरादून के चकराता रोड पर स्थित कश्मीरी आर्ट शॉप पर जा सकते हैं, जहां आपको कश्मीरी वूलेन सूट, कश्मीरी कोट, कश्मीरी फेरन, कश्मीरी शॉल, पश्मीना शॉल, पश्मीना सूट, जरी वूलेन सूट आदि ... Read more
गजब का टैलेंट… ये हैं उत्तराखंड की पहली लीफ आर्टिस्ट, पीपल के पत्ते पर बना देती हैं आपकी हूबहू तस्वीर
हिना आज़मी/ देहरादून. कागज पर अलग-अलग रंगों के माध्यम से अलग-अलग आकृति हर कोई इंसान बना सकता है, लेकिन चित्रकार के हुनर को कोई मात नहीं दे सकता है. पेपर और केनवास पर तो आपने पेंटिंग्स बनाते हुए लोगों को देखा होगा, लेकिन जया वर्मा उत्तराखंड की पहली ऐसी आर्टिस्ट हैं जो पीपल के पत्ते पर हूबहू इंसान की तस्वीर बना लेती हैं. उन्होंने मुख्यमंत्री धामी की भी तस्वीर लीफ पेंटिंग के जरिए बनाई है. इसके अलावा व्हीट स्टिक यानी गेहूं की सूखी डंडियों से भी वह तस्वीर बना लेती हैं. जया वर्मा ने लोकल 18 से कहा कि वह ... Read more
भारत की पहली रोबोटिक एकेडमी, यहां 6 साल के बच्चे ड्रोन उड़ाते भी हैं और बनाते भी हैं!
अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में स्थित एमडी रोबोटिक एकेडमी एक ऐसी जगह है, जहां 6 साल से 16 साल की उम्र तक के बच्चे रोबोट बनाना सीखते हैं. बचपन में ही इन बच्चों का तकनीकी ज्ञान इतना तेज कर दिया जाता है कि वे ड्रोन बना भी सकते हैं और ड्रोन उड़ा भी सकते हैं. इस धमाकेदार आइडिया के पीछे देहरादून के प्रव्वल का दिमाग है, जो इंजीनियरिंग कर चुके हैं और अपने स्टार्टअप के साथ अब बच्चों को भी तकनीकी शिक्षा का ज्ञान दे रहे हैं. प्रव्वल पिछले 7 सालों से अपनी रोबोटिक कंपनी चला रहे ... Read more
देहरादून में 31st को नाइट पार्टी के लिए बेस्ट प्लेस! लाइव कंसर्ट, डीजे, बूफे और भी बहुत कुछ
अरशद खान/ देहरादून. नए साल 2024 का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हर साल की तरह इस बार भी उत्तराखंड की राजधानी देहरादून पर्यटकों से गुलजार रहने वाली है. इस समय स्कूलों में सर्दियों की छुट्टियां भी पड़ चुकी हैं, तो बाहरी राज्यों से लोग बड़ी संख्या में देहरादून का रुख कर रहे हैं. इसके लिए दून के कैफे ओनर भी जोर-शोर से तैयारियों में जुटे हैं. जी हां, यदि आप भी पहाड़ों की वादियों में न्यू ईयर सेलिब्रेट (New Year Party in Dehradun) करने आए हैं या आ रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए है. ओल्ड ... Read more
टिहरी में CM धामी ने किया 415 करोड़ की 160 योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास
टिहरी. उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को नई टिहरी स्थित प्रताप इंटर कॉलेज बौराड़ी में आयोजित “बेटी-ब्वारयूं कु कौथिग“ में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने 415 करोड़ की 160 विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया. इनमें 201 करोड़ की 44 योजनाओं का लोकार्पण तथा 214 करोड़ की 116 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने जनपद के महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा निर्मित उत्पादों हस्तशिल्प और हस्तकला प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया. मुख्यमंत्री ने स्वयं जॉन्दरा चलाकर महिलाओं को प्रोत्साहित भी किया. कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने इन्वेस्टर्स ... Read more
अयोध्या में पहाड़ की महिलाओं की रामलीला, नोट कर लें तारीख और लोकेशन
सोनिया मिश्रा/ चमोली. उत्तर प्रदेश के अयोध्या में 22 जनवरी 2024 को भव्य राम मंदिर (Ram Temple Ayodhya) के उद्घाटन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. हर कोई रामलला के दर्शन करने के लिए उत्साहित है. 22 जनवरी के दिन लाखों भक्त रामनगरी अयोध्या पहुंचना चाहते हैं. ऐसे में अब पहाड़ की महिलाएं भी काफी उत्साहित हैं और अयोध्या जाने के लिए उन्होंने अपनी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं. दरअसल चमोली जिले के मां नंदा महिला रामलीला मांगल योग समिति की महिलाएं अपनी 14वीं रामलीला का आयोजन अयोध्या में करेंगी. इसमें चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और अल्मोड़ा के पतंजलि परिवार ... Read more
Board Exam Tips : फिजिक्स में हैं फेल होने का डर! ऐसे करें तैयारी, आएंगे 90 % मार्क्स
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है. सीबीएसई की 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं 15 फरवरी 2024 से शुरू होंगी. एग्जाम 2 अप्रैल 2024 को समाप्त होगा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. 12 वीं क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं. बोर्ड एग्जाम में अब बहुत कम समय बचा है. ऐसे में छात्रों को अच्छे मार्क्स की टेंशन लगी रहती है. कई छात्रों को लगता हैं कि फिजिक्स के पेपर में ... Read more
गोविंदा का जबरा फैन…हिमांशु ने कुछ इस तरह मनाया 'हीरो नंबर 1' का बर्थडे
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. बॉलीवुड के हीरो नंबर वन के नाम से मशहूर अभिनेता गोविंदा (Govinda Birthday) का 21 दिसंबर को जन्मदिन था. गोविंदा 60 साल के हो चुके हैं. वैसे तो गोविंदा के चाहने वाले आपको हर जगह मिल जाएंगे, पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले हिमांशु कांडपाल अभिनेता के सबसे बड़े फैन हैं. हिमांशु हमेशा गोविंदा की तरह अपना लुक रखते हैं. वह उन्हीं की तरह कपड़े पहनते हैं और उनका स्टाइल फॉलो करते हैं. हिमांशु को ‘अल्मोड़ा का गोविंदा’ भी कहा जाता है. एक्टर के जन्मदिन पर हिमांशु ने अल्मोड़ा के स्प्रिंग डेल्स स्कूल के बच्चों के ... Read more
12th Chemistry Tips: 12वीं के छात्र कैसे करें केमिस्ट्री की तैयारी, एक्सपर्ट ने दी टिप्स
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी है. शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. परीक्षा में अब कुछ ही समय बचा है, जिसको लेकर बच्चे अपनी-अपनी तैयारी में जुटे हुए हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राएं दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. 12th क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं, जिनको लेकर कई बार बच्चे नर्वस हो जाते हैं. ‘लोकल 18’ उन सभी छात्र-छात्राओं के लिए एक्सपर्ट टीचर की टिप्स लेकर ... Read more