Tag: uttarakhand News

नैनीताल के बाद अब पौड़ी जिले के सात स्कूल अचानक 2 दिन के लिए बंद, ये है वजह

देहरादून. उत्तराखंड में नैनीताल के बाद अब पौड़ी जिले में भी सात स्कूल दो दिन के लिए बंद करने पडे़ हैं. कारण सिर्फ एक ही है बाघ या फिर गुलदार के हमले का  खतरा. उत्तराखंड में जंगली जानवर लोगों की जान के लिए इतनी मुसीबत बन गए हैं कि अल्मोड़ा में सोमवार को लोगों को वन विभाग के ऑफिस का घेराव करना पड़ा तो पौड़ी जिले के एकेश्वर ब्लॉक में सात स्कूलों में दो दिन के लिए छुट्टी घोषित करनी पड़ी है. उत्तराखंड में यूं तो मानव-जंगली जानवरों के बीच संघर्ष कोई नई बात नहीं है. उत्तराखंड इस मामले में ... Read more

अल्मोड़ा के इस स्कूल में पहली बार शुरू हुआ जुंबा डांस, बच्चों को स्ट्रेस से दूर रखना हैं मकसद

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बोझ सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में पीछे होते जा रहे हैं. उत्तराखंड में अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पहली बार बच्चों को पढ़ाई और मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए जुंबा क्लास शुरू की गई है. इसमें स्कूल के हर बच्चों को जुंबा सिखाया जा रहा है. छोटे से लेकर बड़े बच्चे भी इसे कर रहे हैं और डांस में रुचि दिखा रहे हैं. शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बताया कि बच्चों को तनाव मुक्त ... Read more

नैनीताल में दिखा 'तारों की बारिश' का अद्भुत नजारा, आप भी देखिए

तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल से 12 किलोमीटर की दूरी पर स्थित पंगोट से देखा गया उल्का पिंड बौछार का नजारा हर किसी के दिलोदिमाग में एक सुनहरी याद बन गया. जिसने भी इस खगोलीय घटना को अपने सामने होते हुए देखा, वो बस इसे निहारता ही रह गया. दरअसल हर साल दिसंबर माह में उल्का पिंड की बौछार होती है, जिसे जेमिनीड उल्का पिंड बौछार (Geminid Meteor Shower) कहा जाता है. इन्हें टूटे हुए तारों के नाम से भी जाना जाता है और इसे तारों की बारिश कहा जाता है. एस्ट्रोवर्स एक्सपीरियंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी द्वारा नैनीताल के ... Read more

पेरेंट्स का सपना होगा साकार! ‘द दून’ स्कूल में जल्द बेटियां भी ले सकेंगी एडमिशन, स्कूल को को-एड बनाने पर प्रबंधन कर रहा विचार

देहरादून. देश का प्रतिष्ठित विद्यालय ‘द दून’ (The Doon School) में एडमिशन लेने का हर किसी का सपना होता है. देश-विदेश के जाने-माने हस्तियों के बच्चों ने इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त की है. बता दें, द दून एक ब्वॉयज बोर्डिंग स्कूल है, जिसमें सिर्फ छात्रों को ही एडमिशन मिलता है. वहीं अब ये बात सामने आ रही है कि जल्द ही इस स्कूल के दरवाजे छात्राओं के लिए भी खोले जा सकते है. इसकी जानकारी द दून स्कूल के चेयरमैन अनूप सिंह बिश्नोई ने मीडिया से बातचीत में दी है. बिश्नोई वन अनुसंधान संस्थान में आयोजित वैश्विक निवेशक सम्मेलन ... Read more

पहाड़ी म्यूजियम में पहाड़ की संस्कृति की झलक, ऐसी चीजें कभी नहीं देखी होंगी!

सोनिया मिश्रा/ चमोली. अगर आप पहाड़ की पौराणिक धरोहरों, आभूषणों, मुखौटे, नोट, भोटिया जनजाति के कपड़े, होमस्टे जैसी कई चीजें एक ही जगह देखना चाहते हैं, तो उत्तराखंड का चमोली जिला आपका इंतजार कर रहा है.जिला मुख्यालय गोपेश्वर में जिला प्रशासन ने 2020 में पहाड़ी संग्रहालय का निर्माण किया था. यहांपहाड़ों से जुड़ी दुर्लभ वस्तुएं, विभिन्न पुरातनकालीन सिक्के, रेडियो, ब्रिटिशकालीन स्टांप पेपर आदि मौजूद हैं. पहाड़ी म्यूजियम का निर्माण कलेक्ट्रेट परिसर में किया गया है, जिसे देखने के लिए यहां स्कूली छात्र-छात्राओं के साथ अन्य लोग भी पहुंचते हैं. संग्रहालय में रखी गई सभी चीजें पहले जिला कार्यालय के मालखाने ... Read more

तेंदुए का आतंक, 48 घंटे में दो महिलाओं का किया शिकार, डर से बंद हुए इलाके के स्कूल

हल्द्वानी. उत्तराखंड में नैनीताल जिले के भीमताल ब्लॉक के ग्रामीण इलाकों में लगातार तेंदुआ यानी गुलदार आतंक का सबब बना हुआ है. ग्राम पंचायतों में तेंदुए का आतंक लगातार जारी है. तेंदुए ने शनिवार एक और महिला को अपना निवाला बना लिया और उसकी जान ले ली. महिला की पहचान पुष्पा देवी के रूप में हुई है. जमरानी छोटा कैलाश मार्ग पर पिनरों गांव के पास तेंदुए ने महिला पर हमला किया. जानकारी के मुताबिक महिला मवेशियों के लिए चारा लेने जंगल गई थी. इसी दौरान उसे तेंदुए ने अपना निवाला बना लिया. लगातार हो रहे तेंदुए के हमले से ... Read more

श्रीनगर गढ़वाल में रिवर राफ्टिंग का मजा…अब नहीं करना होगा ऋषिकेश का रुख, रोमांच से भर देगा रेपिड जोन

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और रिवर राफ्टिंग का शौक रखते हैं तो अब ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं है. पर्यटन विभाग द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में राफ्टिंग शुरू की गई है. यहां अलकनंदा नदी में श्रीनगर गढ़वाल से देवप्रयाग तक राफ्टिंग कराई जा रही है. श्रीनगर गढ़वाल में राफ्टिंग शुरू होने से अब अलकनंदा नदी के किनारे पहाड़ों की गोद में बसा श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब होने के साथ पर्यटन हब के रूप में भी विकसित हो रहा है. ऋषिकेश की तर्ज पर श्रीनगर को भी ... Read more

पिथौरागढ़ जिले के सरकारी स्कूलों में सिर्फ 13 प्रधानाचार्य, इन विकासखंडों में अब बाबू संभालेंगे स्कूल की कमान

हिमांशु जोशी/ पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों में सरकारी स्कूलों की हालत समय के साथ खस्ताहाल होते जा रही है. शिक्षकों को कमी से लगातार सरकारी स्कूलों से जनता का मोहभंग हो रहा है, जिसका असर यह हुआ है कि पहाड़ के अधिकांश दूरदराज वाले इलाकों में छात्र संख्या 10 से कम और कई जगह तो शून्य हो गई है. शिक्षा महकमा सरकारी स्कूलों की स्थिति को सुधारने के लिए अभी तक कोई ठोस नीति नहीं बना सका है. हालात तो यह है कि स्कूल में सबसे महत्वपूर्ण पद प्रधानाचार्य का होता है, जिसका पिथौरागढ़ जिले में काफी टोटा है. ... Read more

पहाड़ की महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रहीं ‘बैणी’ रिद्धि, क्रोशिया को बनाया जरिया

तनुज पाण्डे/ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल की रहने वालीं रिद्धि ने एक अनोखी राह थामी है. एक ओर जहां इस उम्र में युवा प्रतिष्ठित नौकरी के लिए काम कर रहे हैं, वहीं रिद्धि ने ग्रामीण महिलाओं को क्रोशिया का प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बनाने की ठानी है. बाकायदा इसके लिए उन्होंने शहर के चकाचौंध भरे जीवन को छोड़कर गांव के परिवेश को अपनाया. वह नैनीताल शहर की निकटवर्ती ग्रामसभा पंगोट मेंशिफ्ट होकर वहां की महिलाओं के साथ स्वरोजगार कर रही हैं. उन्होंने बताया कि वह महिलाओं को क्रोशिया से खूबसूरत स्वेटर, खिलौने, फूल, बैग्स आदि बनाना सिखाकर स्वरोजगार के लिए प्रेरित ... Read more