Tag: uttarakhand News
उत्तरकाशी: तीर्थपुरोहितों ने निकाली विजय यात्रा, अनोखे अंदाज में जताया सीएम का आभार
उत्तरकाशी. प्रदेश सरकार की ओर से देवस्थानम बोर्ड भंग (Devasthanam Board dissolved) किए जाने के बाद उत्तरकाशी में गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों ने ढोल नगाड़ों के साथ विजय रैली निकालते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया. तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विजय यात्रा के रूप में रैली निकाल कर धामी सरकार के जयकारे लगाए. ढोल नगाड़ों के साथ तीर्थपुरोहितों ने नगर क्षेत्र के उजेली, भटवाड़ी रोड, बस अड्डा, मुख्य बाजार आदि जगहों पर आभार रैली निकाल धामी सरकार का आभार व्यक्त किया. बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे गंगोत्री धाम के तीर्थपुरोहितों और हक हकूकधारियों ने विश्वनाथ संस्कृत ... Read more
Farewell General Bipin Rawat: बेटियों ने गंगा में प्रवाहित की माता-पिता की अस्थियां, CM धामी ने बंधाया ढांढ़स
पुलकित शुक्लाहरिद्वार. दिवंगत सीडीएस जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत की अस्थियां आज शनिवार को गंगा में विसर्जित की गईं. हरिद्वार के वीआईपी घाट पर पूरे विधि-विधान और सैन्य सम्मान के साथ अस्थियों को गंगा में प्रवाहित करने का संस्कार संपन्न किया गया. जनरल बिपिन रावत की दोनों बेटियों कृतिका और तारिणी ने माता-पिता के फूल विसर्जित कर उनकी आत्मा के लिए मोक्ष की कामना की. तीर्थ पुरोहित आदित्य वशिष्ठ और परीक्षित सिखोला ने सभी रीति रिवाजों के साथ कार्यक्रम संपन्न करवाया. इससे पहले दिल्ली में पूरे सैन्य सम्मान के बीच हुए अंतिम संस्कार में भी दोनों बेटियों ... Read more
यौन शोषण मामले में BJP विधायक को हाई कोर्ट से कुछ राहत, कुछ उलझन… सलमान खुर्शीद केस में भी जवाब तलब
नैनीताल. यौन उत्पीड़न मामले में फंसे बीजेपी विधायक महेश नेगी को हाई कोर्ट से कुछ राहत भी मिली है तो कुछ मुश्किल भी पेश आई है. सरकार ने कोर्ट में कहा कि इस मामले में फाइनल रिपोर्ट में नेगी के खिलाफ 576 और 506 के आरोप नहीं बनते. इसे आधार बनाते हुए कोर्ट ने महेश नेगी के डीएनए टेस्ट पर रोक वाली याचिका खारिज कर दी है. वहीं, पीड़िता की ओर से सीबीआई जांच वाली याचिका पर हाई कोर्ट ने सरकार और नेगी को नोटिस जारी किया है. दूसरी तरफ, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सलमान खुर्शीद के घर हिंसा के ... Read more
Farewell General : बेटियों ने दी मुखाग्नि, आज हरिद्वार में अस्थि विसर्जन, हल्द्वानी ने दी अनूठी श्रद्धांजलि
नई दिल्ली/देहरादून. तमिलनाडु में हवाई हादसे में काल कवलित हो गए देश के पहले सीडीएस जनरल बिपिन रावत की अस्थियां आज विसर्जन के लिए हरिद्वार लाई जाएंगी. इससे पहले उनकी अंत्येष्टि दिल्ली में पूरे राजकीय सम्मान के साथ शुक्रवार को संपन्न हुई, जिसमें केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के साथ ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विशेष तौर से मौजूद रहे. सेना के सम्मान और रीति रिवाजों को पूरा करते हुए जनरल रावत और उनकी पत्नी मधूलिका को अंतिम विदाई दी गई और मुखाग्नि उनकी दोनों बेटियों ने दी. जनरल रावत को श्रद्धांजलि ... Read more
General Bipin Rawat Memories: बालसखा गुरुंग ने बांटी यादें, कोठियाल ने सुनाया म्यांमार से जुड़ा रावत का शौर्य
देहरादून. देश के पहले सीडीएस बिपिन रावत का देहरादून से गहरा नाता रहा. स्कूल एजुकेशन, आईएमए ट्रेनिंग यहीं हुई और अपने रिटायरमेंट के बाद भी जनरल रावत देहरादून में ही रहना चाहते थे, लेकिन अब सब कुछ यादों में है. बुधवार को वायुसेना के हेलीकॉप्टर के क्रैश हो जाने के कारण दुनिया को अलविदा कह गए बिपिन रावत का नाम आते ही शोक की लहर दौड़ जाती है. इस बीच, लंबे समय तक उनके साथी रहे लेफ्टिनेंट जनरल शक्ति गुरुंग का कहना है कि हमें उनकी उपलब्धियों को सेलिब्रेट करना चाहिए. वहीं, आम आदमी पार्टी के सीएम चेहरे रिटायर्ड कर्नल ... Read more
हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी : ‘उत्तराखंड की जेलों के हाल 90 के दशक की तरह’, सरकार को दिए बड़े आदेश
नैनीताल. राज्य की जेलों को लेकर उत्तराखंड हाईकोर्ट ने बड़ा आदेश जारी करते हुए सरकार से कहा कि जेलों के लिए पूर्ण बजट जारी किया जाए और 6 महीने के भीतर खाली पड़े सभी पदों पर भर्ती की जाए. इसके साथ ही, हाई कोर्ट ने नयी जेलों का निर्माण आधुनिक जेलों के मानकों पर करने के निर्देश दिए. कोर्ट ने अपने आदेश में कहा कि सितारगंज ओपन जेल में औद्योगिक संस्थान खोले जाएं. चीफ जस्टिस आरएस चौहान की कोर्ट ने 6 ज़िलों में नई ज़िला जेल निर्माण के साथ सचिव होम और आईजी जेल को कहा कि जेलों के आवश्यकताओं ... Read more
Exclusive Video: क्या हुआ जब जनरल रावत अपने गांव पहुंचे? दूसरे VIDEO में देखें कैसे कविता से यूथ में भरा जोश
“असफलता एक चुनौती है, इसे स्वीकार करो तुमकहां खामियां रह गईं, इस पर विचार करो तुममेहनत और लगन के साथ आगे बढ़े चलो तुमफिर देखो नई चोटियों के ऊपरअपना परचम लहराये चलो तुम…” देहरादून. युवाओं को प्रेरणा देने वाली ये पंक्तियां अपने सादगी भरे अंदाज़ में बयान की थीं जनरल बिपिन रावत ने, जो बुधवार को एक हैलिकाप्टर हादसे में पत्नी और स्टाफ संग अपनी जान गंवा बैठे. आकस्मिक और दुखद निधन से सिर्फ एक हफ्ते पहले ही 1 दिसम्बर को जनरल रावत उत्तराखंड तब आए थे, जब श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित गढ़वाल केन्द्रीय विश्वविद्यालय का नवां दीक्षांत समारोह हुआ ... Read more
विधानसभा सत्र: CM धामी ने जनरल रावत के योगदान गिनाए तो कौशिक ने कहा, उनके नाम पर हो सैन्य धाम
देहरादून. उतराखंड विधानसभा के शीतकालीन सत्र की शुरुआत गुरुवार को हो गई और सबसे पहले सदन में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को हवाई हादसे में दिवंगत हुए सीडीएस जनरल विपिन रावत को श्रद्धांजलि देते हुए शोक संदेश पढ़ा. धामी ने कहा कि विश्वास नहीं हो रहा है सीडीएस रावत अब हमारे बीच नहीं रहे. धामी ने रावत को प्रदेश और देश का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी इच्छा थी कि शहीद सम्मान यात्रा के संदर्भ में जनरल रावत का कार्यक्रम हो पाता. धामी ने कहा कि इस सिलसिले में फोन पर रावत के साथ उनकी बातचीत भी ... Read more
यादें शेष!! जब स्कूल यूनिफार्म में पहुंचे गए थे CDS जनरल बिपिन रावत और फिर…
देहरादून. तमिलनाडू के कुन्नूर में सीडीएस बिपिन रावत (CDS Vipin Rawat) का हेलिकॉप्टर क्रेश (Helicopter Crash) हो गया. इसमें 14 लोग सवार थे जिनमें 13 की मौत की पुष्टि कर दी गई. सेना की ओर से जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत की भी पुष्टि की गई. इस हादसे ने सभी को दहला दिया. सीडीएस जनरल बिपिन रावत अनुशासन और मिलनसार स्वभाव के लिए हमेशा अपने स्टॉफ, दोस्तों के बीच में अलग पहचान रही है. 2017 में जब वो देहरादून अपने स्कूल में आये तो उनका स्कूल यूनिफार्म पहनकर कैंपस में आना अमिट छाप छोड़ गया. सेना के ... Read more
Digital India के जमाने में भी इस गांव में शोपीस है मोबाइल, इंटरनेट तो है दूर की कौड़ी
बागेश्वर. मोबाइल आजकल जरुरत का एक अहम हिस्सा है. मोबाइल पर हर कोई आश्रित है क्योंकि इसके जरिए बहुत से काम आसानी से हो जाते हैं. यही कारण है कि आजकल हर मोबाइल कम्पनी अपने नेटवर्क को लेकर प्रचार प्रसार करती रहती है लेकिन बागेश्वर गांव में यह सब बेमानी सा है. दरअसल यहां लोगों के हाथ में मोबाइल तो है लेकिन नेटवर्क ना होने के कारण यह मोबाइल उनके लिए सिर्फ एक डिब्बा हैं. यहां सरकार का डिजिटल इंडिया का सपना अधूरा है. यही कारण है कि यहां मोबाइल शोपीस बनकर रह गए हैं. 80 से अधिक गांवों में ... Read more