Month: July 2024

Budget 2024 Live: बजट की 20 बड़ी घोषणाएं, जानें किसको क्या मिला

वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण आज मोदी सरकार 3.0 का पहला बजट पेश कर रही हैं. सीतारमण ने कहा कि जनता ने मोदी सरकार पर भरोसा जताया और उन्हें तीसरी बार चुना है. उन्होंने कहा कि भारत प्रगति की राह पर बढ़ रहा है. भारत की महंगाई कम और स्थिर है. मंहगाई को चार प्रतिशत से कम पर लाने की कोशिश हो रही है.वित्त मंत्री ने कहा कि किसानों को लागत पर कम से कम 50 प्रतिशत मार्जिन देने पर काम हो रहा है. पीएम गरीब कल्याण को पांच साल के बढ़ाया गया है. बजट का फोकस चार जातियों पर -गरीब, महिला, ... Read more

UP के 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, बिहार-गुजरात और महाराष्ट्र में भी जमकर बरसेंगे बादल, जानिए 5 दिनों का मौसम

नई दिल्ली: दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत उत्तर भारत और दक्षिण भारत के राज्यों में मॉनसून (Monsoon Alert) की बारिश शुरू हो चुकी है. मध्य प्रदेश, गुजरात और उत्तराखंड में भारी बारिश का रेड अलर्ट है. उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के कई जिलों हुई मूसलाधार बारिश से नदियां उफान पर हैं. बिहार में तेज बारिश (Heavy Rainfall) के बाद 15 जिलों में बाढ़ का खतरा मंडरा रहा है. भारत के मौसम विज्ञान विभाग (IMD), यूपी, एमपी, महाराष्ट्र और गुजरात में अगले 3 दिन भारी से भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है. गुजरात में भी 22 से 26 जुलाई तक भारी बारिश का ... Read more

लापरवाही: सड़क बनी दरिया, वाहन चालक परेशान

सांवतगढ़। ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के सोरण गांव में ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग पर सड़क बनाते समय क्रॉसिंग नाली नहीं रखने से ग्रामीणों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। नाली नहीं रखने के कारण सड़क पर पानी भर जाता है जिससे राहगीर व वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा पिछले वर्ष सड़क निर्माण कार्य किया गया था। ग्रामीणों के कहने के बावजूद भी संवेदक द्वारा पानी निकासी के लिए बस स्टैंड क्रॉसिंग पर पानी निकासी के लिए नाली नहीं रखी गई। जिससे गांव के अंदर ... Read more

आपका बच्चा भी करता है सुबह उठने में नखरे, तो आज से ही आजमाएं ये ट्रिक, खुद उठने लगेगा अपने आप

Bacho Ko Subah Kaise Jagaye: बच्चों को सुबह उठाना कई माता-पिता के लिए चुनौतीपूर्ण होता है. स्कूल या दूसरी चीजों के लिए समय पर उठाना जरूरी है, लेकिन अक्सर बच्चे नींद में होते हैं और उठने में नखरे करते हैं. ये सिर्फ आपके साथ नहीं बल्कि दुनिया के हर माता पिता के साथ होता है. ज्यादातर बच्चे सुबह उठने में नखरे करते हैं और इसका प्रभाव पूरे दिन के रूटीन पर पड़ता है. अगर आप भी एक ऐसे बच्चे के माता पिता हैं जो सुबह उठने में नखरे करते हैं तो सुबह बच्चों को आसानी से उठाने के लिए इन ... Read more

चौथी कक्षा के छात्र की बेरहमी से पिटाई छात्र बेहोश, प्रिंसिपल सहित दो गिरफ्तार 

जयपुर। सुविधा आश्रम पब्लिक स्कूल, टैगोर नगर में एक बच्चे को बेरहमी से पीटने का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस ने अभिभावकों की शिकायत पर प्राचार्य सहित दो जनों को शांति भंग में गिरफ्तार किया है। दरअसल स्कूल प्रिंसिपल अंकित कुमार पर बच्चे की बेरहमी से पिटाई की। अभिभावक ने आरोप लगाकर महेश नगर थाने में शिकायत दर्ज करवा प्रिंसिपल पर कानूनी कार्रवाई करने की अपील की। अभिभावक रूपेश कुमार बडगोली ने बताया कि शुक्रवार को मेरा बेटा हार्दिक जब घर आया तब उसके दोनों तरफ के गालों पर चोट के निशान देखकर हम घबरा गए और ... Read more

केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकराईं, सभी सुरक्षित

पीलीभीत: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद के काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं. हालांकि, इस दौरान किसी को चोट नहीं आई है, सभी सुरक्षित हैं. मंत्री के जनसंपर्क अधिकारी ने बताया कि शनिवार को जितिन प्रसाद अपना एक कार्यक्रम खत्म कर आगे जा रहे थे. इसी बीच सड़क पर एक गड्ढा आने पर ब्रेक लगाने से उनके काफिले की तीन गाड़ियां आपस में टकरा गईं, लेकिन किसी को चोट नहीं आई है. कैसे हुआ हादसा? केंद्रीय राज्यमंत्री जितिन प्रसाद शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र पीलीभीत पहुंचे. शहर में प्रेसवार्ता के बाद ... Read more

विधानसभा की कार्यवाही 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित

जयपुर। राजस्थान विधानसभा की जारी कार्यवाही सोमवार 22 जुलाई सुबह 11 बजे तक स्थगित कर दी गई है। विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कार्यवाही को स्थगित कर दिया।  इससे पहले आज दिन भर में ये कार्यवाही हुई खसरा स्थान बदलकर सरकारी जमीन पर किया कब्जा, सरकार के कलेक्टर को दी जांचराजस्थान विधानसभा में शनिवार को सदन की कार्यवाही ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के माध्यम से शुरू हुई। शनिवार को सदन चलने पर प्रश्नकाल नहीं हुआ। ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के साथ शुरू हुई विधानसभा की कार्यवाही में भाजपा विधायक केसाराम चौधरी ने ध्यानाकर्षण के माध्यम से मारवाड़ जंक्शन में भूमि पर अवैध कब्जे का ... Read more

एनर्जी-बूस्टिंग वर्कआउट गियर के साथ अपने दिन की शुरुआत करें, अभी अमेज़न से खरीदें

अपने दिन की शुरुआत एनर्जी के विस्फोट के साथ करने से आने वाली हर चीज़ के लिए दिशा तय हो सकती है. सुबह का वर्कआउट, जिसे अक्सर एक कठिन चुनौती के रूप में देखा जाता है, एक वाइब्रेंट और प्रोडक्टिव लाइफस्टाइल की आधारशिला बन सकता है. यह लेख सुबह के वर्कआउट को अपनी दिनचर्या में शामिल करने के टॉप बेनिफिट्स पर प्रकाश डालता है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप अपने दिन की शुरुआत जोश और जीवन शक्ति के साथ करें. चाहे आप फिटनेस के प्रति उत्साही हों या अभी शुरुआत कर रहे हों, अमेज़ॅन आपकी यात्रा का समर्थन ... Read more

लाखेरी स्कूल: अव्यवस्था की किताबें खुली, मैदान पानी-पानी

लाखेरी। बूंदी जिले के लाखेरी बस स्टैंड के समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बना हुआ है, जो की काफी वर्षों से संचालित हो रहा है एवं वर्तमान में आदर्श विद्यालय की श्रेणी में आता है, किंतु शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालय पर ध्यान नहीं देने के कारण इस विद्यालय के अंदर कई प्रकार की अव्यवस्थाएं देखी जा सकती है। इस विद्यालय में वर्तमान में 400 के लगभग छात्र व छात्राएं अध्यनरत है, इनको पढ़ाने के लिए मात्र 14 शिक्षक लगे हुए हैं, जो पर्याप्त नहीं है। इस विद्यालय में कुल 12 क्लास संचालित होती है, इस विद्यालय में सब्जेक्ट टीचर्स की ... Read more

प्रदेश में तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति अटकी

जयपुर। प्रदेश के तृतीय श्रेणी शिक्षकों की पदोन्नति लंबे समय से अटकी हुई है, जिसको अब वैकल्पिक व्यवस्था के तहत कवायद करने की गुहार शिक्षक कर रहे है। जबकि प्रदेश में 2 लाख से ज्यादा तृतीय श्रेणी शिक्षक है। न्यायालय प्रकरण के कारण चार वर्ष से लम्बित तृतीय श्रेणी शिक्षकों की डीपीसी पदोन्नति भी प्रिंसिपलों से जिला शिक्षा अधिकारी के समान ही अस्थाई वैकल्पिक के रूप से करने चाहिए। तृतीय श्रेणी से वरिष्ठ अध्यापक पदों पर डीपीसी के लिए तैयार सूची से वरिष्ठतम अध्यापकों की कार्य व्यवस्थार्थ अस्थाई पोस्टिंग की जानी चाहिए।  इस तरह से करनी होगी व्यवस्था राजस्थान प्राथमिक एवं ... Read more