Month: August 2024
LIVE UPDATE: बांग्लादेश में हिंसा के बीच शेख हसीना ने देश छोड़ा, भीड़ ने गृहमंत्री के घर और आवामी लीग के दफ्तर में लगाई आग
ढाका: Bangladesh protests LIVE: बांग्लादेश में आरक्षण विरोधी प्रदर्शन और हिंसक झड़पों के बीच सोमवार को तख्ता पलट हो गया. प्रधानमंत्री शेख हसीना ने इस्तीफा दे दिया और राजधानी ढाका छोड़ दिया है. सूत्रों ने समाचार एजेंसी AFP को बताया, “पीएम शेख हसीना और उनकी बहन रेहाना को गणभवन (प्रधानमंत्री का आधिकारिक निवास) छोड़कर सुरक्षित स्थान पर चली गई हैं. हिंसा को लेकर शेख हसीना भाषण रिकॉर्ड करना चाहती थीं. लेकिन उन्हें ऐसा करने का मौका नहीं मिल सका. इसके बाद बांग्लादेशी सेना प्रमुख ने बताया कि शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद अब आर्मी सरकार चलाएगी. जल्द ही ... Read more
देखो सरकार स्कूलों में कीचड़ पानी की भरमार
कोटा। बरसात के मौसम में एक ओर शहर के कई इलाकों में पानी भर जाता है। जिससे आमजन को अस्त व्यस्त हो ही रहा है साथ ही इस बारिश ने शिक्षा विभाग की ओर से विद्यालयों में की गई तैयारी की भी पोल खोल दी है। थोड़ी सी बारिश में ही विद्यालयों में पानी भर जाता है। जिसके चलते विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कोटा के कई विद्यालयों में यही स्थिति हर बार देखने को मिलती है। वहीं अब फिर से यही स्थिति सामने आ खड़ी हुई है। इसी तरह कई विद्यालयों में छतों और दीवारों ... Read more
सरकार और प्राइवेट स्कूल के बीच पिस रहा अभिभावक
कोटा। आरटीई के तहत प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत विद्यार्थियों की फीस को लेकर सरकार और प्राइवेट स्कूलों के बीच विवाद में अभिभावक पिस रहा है। सरकार ने शिक्षा का अधिकार अधिनियम के तहत सत्र 2024-25 में निजी स्कूलों में नर्सरी से विद्यार्थियों को एडमिशन तो दिलवा दिए लेकिन पुनर्भरण राशि कक्षा-एक से दे रही है। जबकि, निजी स्कूलों द्वारा प्री-प्राइमरी कक्षाओं में अध्ययनरत बच्चों का पुनर्भरण किए जाने की मांग कर रहे हैं। लेकिन, सरकार के हाथ खड़े कर देने से प्राइवेट स्कूल अभिभावकों पर फीस का दबाव बना रहे हैं। कहीं, नर्सरी में एडमिशन न देने तो कहीं पिछले ... Read more
बांग्लादेश हिंसा: अब तक 93 की मौत, पूरे देश में कर्फ्यू का ऐलान, केंद्र ने भारतीयों के लिए जारी की एडवाइजरी
ढाका: बांग्लादेश के विभिन्न हिस्सों में प्रधानमंत्री शेख हसीना के इस्तीफे की मांग कर रहे प्रदर्शनकारियों और सत्तारूढ़ आवामी लीग के समर्थकों के बीच भीषण झड़पों में 14 पुलिसकर्मियों सहित 97 लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हिंसा में सैकड़ों अन्य घायल हो गए. यहां मोबाइल इंटरनेट सेवा बंद कर दी और अनिश्चितकाल के लिए पूरे देश में कर्फ्यू लागू कर दिया. भारत ने बांग्लादेश में रह रहे अपने नागरिकों से संपर्क में रहने और सतर्क रहने को कहा है. कहां से शुरू हुई हिंसा?सरकारी नौकरियों में आरक्षण व्यवस्था के मुद्दे पर हुए बवाल को लेकर सरकार के इस्तीफे ... Read more
कबड्डी में जीत के बाद गोल्ड मेडल लेने जाना था, जिस्मफरोशी के बाजार में पहुंचा दी गई नाबालिग लड़की
नई दिल्ली: राजधानी दिल्ली (Delhi) के चमकदार दामन पर एक काला धब्बा है, जिसे हम जीबी रोड कहते हैं. इस रेड लाइट एरिया (GB Road red light area) को हम अनदेखा नहीं कर सकते. इसका कारण खास यह है कि इस इलाके में नाबालिग लड़कियों (Minor Girls) को वेश्यावृत्ति (prostitution) के दलदल में धकेल दिया जाता है. वहां उनकी जिंदगी का सौदा कुछ हजार रुपये में कर दिया जाता है. उत्तर प्रदेश की एक नाबालिग लड़की को स्कूल स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल मिला था, लेकिन जब वह स्कूल में गोल्ड मेडल लेने जा रही तो तो उसकी ... Read more
बालिका के साथ दुष्कर्म के आरोपियों की हो शीघ्र गिरफ्तारी, प्रमोद भाया ने पुलिस महानिदेशक को लिखा पत्र
बारां। राजस्थान में पूर्व खान, गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया ने बारां शहर में एक बालिका के साथ स्कूल में हुए दुष्कर्म की घटना के मामले में दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की है। भाया और पूर्व विधायक पानाचंद मेघवाल इस मामले में पीड़ित नाबालिग बच्ची के परिवारजनों से मिले। उन्होंने घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए पीड़ित परिवार को ढांढ़स बंधाया। जैन भाया ने पुलिस महानिदेशक, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्दसिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली को पत्र लिखकर उन्हें इस घटना के दोषियों की शीघ्र गिरफ्तारी किए जाने की मांग की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामचरण मीणा ने ... Read more
राजस्थान बनेगा हरित प्रदेश, एक करोड़ पौधे लगाने का रखा लक्ष्य : दिलावर
जयपुर। राजस्थान सरकार ने प्रदेश को हरित प्रदेश बनाने के उद्देश्य से व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम की घोषणा की है। इस कार्यक्रम के अंतर्गत हरियाली तीज के अवसर पर एक ही दिन में एक करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा गया है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और शिक्षा मंत्री मदन दिलावर सहित विभिन्न मंत्रियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने भाग लेने की योजना बनाई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने बताया कि इस व्यापक पौधारोपण अभियान के लिए राज्यभर के विभिन्न जिलों जैसे कोटा, जोधपुर, जयपुर, अजमेर, अलवर, और अन्य स्थानों में स्कूलों, खेल मैदानों, और सरकारी परिसरों में पौधारोपण ... Read more
Parenting Tips: क्या आप स्कूल से आने के बाद अपने बच्चों से पूछते हैं ये सवाल, अगर नहीं तो आज से ही शुरू कर दें पूछना
Parenting Tips: बच्चें अपना काफी वक्त स्कूल (School) में ही बिता देते हैं. इसलिए पेरेंट्स के लिए यह बहुत जरूरी है कि जब बच्चें स्कूल से वापस घर आएं तो वह उनके स्कूल के अनुभवों के बारे में जानें और उनसे बातचीत करें. ज्यादातर घरों में ऐसा देखा जाता है कि जब बच्चे स्कूल से वापस आते हैं तो उनके माता-पिता (Parents) का सारा ध्यान उन्हें खाना खिला कर बस सुलाने पर होता है. ताकि बच्चे को थोड़ा आराम मिले. लेकिन क्या आपको पता है इससे भी ज्यादा जरूरी है बच्चे से ये सवाल (Questions) पूछना. आइए जानते हैं इन ... Read more
एनआईटी-ट्रिपलआईटी सीएसएबी काउंसलिंग : 13, 466 सीटें खाली
जयपुरा। देश के एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 शीर्ष इंजीनियरिंग संस्थानों की जोसा काउंसलिंग के बाद खाली रही सीटों के लिए सीएसएबी द्वारा दो स्पेशल राउण्ड काउंसलिंग की जा रही। इसमें एनआईटी-ट्रिपलआईटी सहित 98 कॉलेजों की कुल 13,466 सीटें खाली है, जिनमें 32 एनआईटी की 5 हजार 118 सीटें हैं, जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 3 हजार 974 एवं फीमेल पूल से 1148 सीटें, 26 ट्रिपलआईटी की 2 हजार 534 सीटे जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 2 हजार 154 एवं फीमेल पूल से 380 सीटें एवं 35 जीएफटीआई में कुल 5 हजार 814 सीट जिनमें जेण्डर न्यूट्रल पूल से 5 हजार 645 ... Read more
कश्मीर ड्रग-टेरर नेटवर्क में भूमिका के लिए 5 पुलिसकर्मी, शिक्षक बर्खास्त
जम्मू-कश्मीर में नार्को-आतंकवाद में कथित संलिप्तता के लिए पांच पुलिसकर्मियों और एक शिक्षक को उनके पद से बर्खास्त कर दिया गया है. यह कदम क्षेत्र में आतंक के वित्तपोषण और अलगाववादी पारिस्थितिकी तंत्र पर प्रशासन द्वारा व्यापक कार्रवाई का हिस्सा है. बर्खास्त किए गए अधिकांश पुलिसकर्मी सीमावर्ती क्षेत्रों से हैं और सीमा पार मादक द्रव्य सिंडिकेट से जुड़े मादक पदार्थों की तस्करी के संचालन में शामिल हैं. बर्खास्त पुलिसकर्मियों की पहचान फारूक अहमद शेख, खालिद हुसैन शाह, रहमत शाह, इरफान अहमद चालकू और सैफुलदीन के रूप में की गई है. इसके अलावा, स्कूल शिक्षक नाजिम उद्दीन भी मादक पदार्थों की ... Read more