Month: September 2024

प्रदेश में पहली बार सरकारी-प्राइवेट स्कूलों में होगा हिन्दी ओलम्पियाड

कोटा। प्रदेश के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों में पहली बार हिन्दी विषय में ओलम्पियाड शुरू किया जाएगा। अब तक अंग्रेजी, गणित और  विज्ञान में ही ओलम्पियाड होता था। लेकिन इस बार शिक्षा सत्र 2024-25 से हिन्दी ओलम्पियाड शुरू होगा।  इस संबंध में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा विभाग के अतिरिक्त निदेशक ने सभी जिलोें को निर्देश जारी कर दिए हैं। दरअसल, हिन्दी को बढ़ावा देने और भारतीय ज्ञान, संस्कृति और वैदिक ज्ञान का प्रचार-प्रसार करने के लिए इसका आयोजन किया जाएगा। हिन्दी ओलम्पियाड  का आयोजन हिन्दी ओलम्पियाड फाउंडेशन नई दिल्ली की ओर से किया जाएगा।  राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर होगी परीक्षा हिन्दी ओलम्पियाड ... Read more

IGNOU July Admission 2024: इग्नू ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सों के लिए आवेदन करनी की अंतिम तिथि आज, डायरेक्ट लिंक देखें

नई दिल्ली: IGNOU July Admission 2024 Registration: इग्नू जुलाई एडमिशन के लिए आवेदन करने की आज अंतिम तारीख है. इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय (IGNOU), आज यानी 30 सितंबर को इग्नू जुलाई एडमिशन 2024 पंजीकरण प्रक्रिया को बंद कर देगा. ऐसे में जो छात्र इग्नू के ओडीएल और ऑनलाइन कोर्सों में एडमिशन चाहते हैं, वे इग्नू की आधिकारिक वेबसाइट ignou.ac.in और ignouadmission.samarth.edu.in पर जाएं और निर्देशानुसार आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें. इग्नू पिछले कई बार जुलाई एडमिशन 2024 के लिए आवेदन की अंतिम तिथि को बढ़ा रहा है.  CBSE Board Exam 2025: सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं 15 ... Read more

बचपन से नहीं थे अंजना के हाथ…तो पैरों से करने लगीं पेंटिंग, टैलेंट देख नहीं होगा आंखों पर विश्वास, देखें VIDEO

ऋषिकेश: अगर आप ठान लें तो कुछ भी कर सकते हैं. हाथ से क्या पैर से भी आप अपने कामों को निपटा सकते हैं. ऋषिकेश की अंजना मलिक को ही देख लिजिए. उनके कभी हाथ नहीं थे. पर फिर वो सुंदर-सुदंर पेंटिंग बना लेती हैं, वो भी पैरों से. टैलेंटे इतना ज्यादा हैं कि लोग देख कर हैरान हो जाते हैं. पैरों से पेंटिंग बनाने वाली अंजना मलिक  अंजना मलिक अपनी अनोखी कला के कारण ऋषिकेश में बहुत फेमस हो गई हैं. उनकी बनाई पेंटिंग्स इतनी खूबसूरत होती हैं कि लोग देखते ही रह जाते हैं. पेंटिंग की सुंदरता इतनी ... Read more

क्यों खास माना जाता है अल्मोड़ा का दशहरा? हर मोहल्ले में बनाया जाता है रावण

अल्मोड़ा: उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा का दशहरा देशभर में प्रसिद्ध है. इसे भारत का तीसरा सबसे बड़ा दशहरा माना जाता है. पहले नंबप पर मैसूर और दूसरे पर कुल्लू-मनाली का दशहरा आता है. अल्मोड़ा के दशहरे की खासियत यहां बनने वाले रावण परिवार के बड़े-बड़े पुतले हैं, जिन्हें युवा और बड़े कलाकार दिन-रात मेहनत कर बनाते हैं. इन पुतलों में क्राफ्ट वर्क भी देखने को मिलता है. अल्मोड़ा के अलग-अलग मोहल्लों में रावण परिवार के पुतले बनाए जाते हैं और मोहल्लों के बीच इन्हें सबसे बेहतर बनाने की होड़ लगी रहती है. विजयदशमी के दिन इन पुतलों को नगर ... Read more

Bihar Board Exam 2025: बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा की रजिस्ट्रेशन की अंतिम तिथि बढ़ी, बीएसईबी ने किया ट्वीट

नई दिल्ली: Bihar Board Class 10th Exam 2025 Registration Date Extended: सीबीएसई, यूपी बोर्ड समेत बिहार बोर्ड भी साल 2025 की बोर्ड परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है. बिहार बोर्ड (Bihar Board) ने 10वीं, 12वीं बोर्ड परीक्षा 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 11 सितंबर से शुरू कर दी है, जिसकी अंतिम तिथि 27 सितंबर ती. वहीं बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) ने एक आधिकारिक नोटिस में बिहार बोर्ड कक्षा 10वीं परीक्षा 2025 के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि बढ़ाने की जानकारी दी. अब बिहार बोर्ड 10वीं परीक्षा 2025 (Bihar Board Class 10th Exam 2025) के लिए ऑनलाइन ... Read more

बातचीत में कमजोर और पढ़ाई में पीछे हो रहा आपका बच्चा, वैज्ञानिकों ने बताया कारण, जानकर होंगे हैरान

 New Health Study On Children: आज के हाई टेक्नोलॉजी फेज में बच्चे डेवलेपमेंट और उनकी पढ़ाई को बड़ा नुकसान हो रहा है. स्मार्टफोन ने बच्चों (Smartphone and Kids) का बचपन छीन लिया है. स्कूल से आने के बाद बच्चे सबसे पहले पेरेंट्स का फोन ढूंढते हैं और फिर कार्टून लगाकर बैठ जाते हैं. मोबाइल स्क्रीनिंग (Mobile Screening for Kids) से बच्चें की आंख और ब्रेन पर बुरा असर पड़ा रहा है. अब नई स्टडी में यह बात सामने आई है कि गैजेट्स से बच्चों की स्किल पर बात आ गई है. बच्चे का कॉन्फिडेंस और पब्लिक स्पीकिंग स्किल में कमी होने ... Read more

मुंबई: शिक्षा देने वाले ने ही किया अनैतिक काम, नाबालिग छात्रा के यौन शोषण के आरोप में 2 शिक्षक गिरफ्तार

मुंबई: दक्षिण मुंबई (South Mumbai) के एल.टी. मार्ग पुलिस स्टेशन ने शैडो लर्निंग अकादमी के तीन ट्यूशन शिक्षकों को एक 13 वर्षीय स्कूली छात्रा का यौन शोषण करने और अनुचित तस्वीरें दिखाने के आरोप में गिरफ्तार किया है. पुलिस के अनुसार, तीनों ने यह कृत्य कई बार किया था. हाल ही में लड़की ने एक परामर्शदाता को अपनी आपबीती सुनाई. नाबालिग लड़की के पिता तलाकशुदा हैं, इसलिए स्थिति का फायदा उठाते हुए और इस तथ्य का कि उसके घर पर कोई पुरुष नहीं था, तीनों ने बार-बार उसके साथ छेड़छाड़ और यौन उत्पीड़न जारी रखा. पुलिस ने गौतम और तरुण राजपुरोहित ... Read more

इन स्कूलों में बच्चों के एडमिशन के लिए लाइन लगाते हैं वीआईपी, ऐसे ही नहीं एजुकेशन हब कहलाता देहरादून

Dehradun Best Schools: उत्तराखंड ही नहीं भारत के टॉप स्कूलों में शुमार कसिगा स्कूल में रईस लोग अपने बच्चों को पढ़ाना चाहते हैं. इस स्कूल की शिक्षा प्रणाली बहुत प्रसिद्घ मानी जाती है क्योंकि यहां सीबीएसई के साथ यूनिवर्सिटी ऑफ कैंब्रिज इंटरनेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड…..

AIIMS ऋषिकेश ने ड्रोन से पहुंचाई दवा, 5600 फीट की ऊंचाई पर की डिलीवरी

ऋषिकेश. उत्तराखंड के ऋषिकेश स्थित AIIMS अस्पताल ने एक अनूठी पहल करते हुए टिहरी जिले के दूरदराज के गांवों में ड्रोन द्वारा दवाओं की डिलीवरी शुरू की है, जो हृदय रोगों और अन्य बीमारियों के खिलाफ लड़ाई में मददगार साबित हो रही है. यह पहल न केवल स्वास्थ्य सेवाओं को सुदूर क्षेत्रों तक पहुंचाने में मील का पत्थर साबित हो रही है, बल्कि समुदायों को स्वस्थ और सशक्त बनाने की दिशा में भी एक बड़ा कदम है. एम्स ऋषिकेश के हेलीपैड से ड्रोन के माध्यम से लगभग 10 किलोग्राम वजन के पेलोड को चंबा ब्लॉक में भेजा गया. इस पेलोड ... Read more

पौराणिक हस्तशिल्प कला को बचा रहा क्राफ्ट बाजार, अमेरिका-इंग्लैंड तक डिमांड

हल्द्वानी. उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में पौराणिक हस्तकला धीरे-धीरे लुप्त होती जा रही है. पर्वतीय कारीगरों द्वारा तैयार किए जाने वाले हस्तशिल्प उत्पाद अब बेहद कम देखने को मिलते हैं. ऐसे में लुप्त होती इस परंपरा को बचाने के लिए हल्द्वानी स्थित क्राफ्ट बाजार ने एक कदम उठाया है. नैनीताल रोड स्थित क्राफ्ट बाजार ने पर्वतीय क्षेत्र के लगभग सभी पौराणिक हस्त कला, काष्ठ कला, ताम्र कला सहित अन्य हस्तशिल्पियों को बाजार उपलब्ध कराने का शानदार काम किया है. क्राफ्ट बाजार की खास बात यह है कि पहाड़ के पुश्तैनी कारीगरों को प्रशिक्षण देकर आधुनिक रूप में इस्तेमाल की जाने ... Read more