Blog

अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर दी जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी

जयपुर। जयपुर शहर के मोती डूंगरी और आदर्श नगर थाना इलाके स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर स्थित एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को अज्ञात व्यक्ति ने मेल कर लिखा कि जयपुर के ... Read more

दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियां मिलने के कुछ दिन बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इसके साथ ही कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दी गई धमकी बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) को दी गई है. धमकी भरे ई-मेल के बाद सभी जगहों  पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच अभियान जारी है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ... Read more

प्रदेश में सरकार अभी तक फेल, भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही लोग टैंकर से बुझा रहे प्यास : तिवाड़ी

जयपुर। शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद अभी तक फेल साबित हुई। भजनलाल सरकार से जयपुर शहर में भी कोई व्यवस्था नही संभली। पेयजल समस्या के हालात इस कदर हैं कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है। पीसीसी में तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर शहर में सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और डिप्टी सीएम के विद्याधर नगर में ही पेयजल और कानून व्यवस्था नहीं सही हो रही है। खुलेआम अपहरण, लूट, रेप और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। अन्य क्षेत्रों में ... Read more

पेयजल-कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस 

जयपुर। शहर में पेयजल और कानून व्यवस्था खराब होने के आरोप लगाती जयपुर शहर कांग्रेस इसी महीने भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा, गंगा देवी और पुष्पेंद्र भारद्वाज, जयपुर शहर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, शहर कार्यकारिणी पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ... Read more

इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत, इमारतें जलमग्न 

सुमात्रा। इंडोनेशिया के पश्चिम प्रांत सुमात्रा में अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि 11 शव कैंडुआंग जिले में और चार अन्य सुंगई पुआ जिले में पाए गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। कैंडुआंग जिले में 90 इमारतें जलमग्न हो गईं, जिनमें आवास गृह, सार्वजनिक सुविधाएं और दुकानें शामिल ... Read more

नैनिताल जाने वाले जरूर पहुंचे यहां, महज 15 मिनट में हूबहू बना देंगे आपकी फोटो

तनुज पाण्डे, नैनीताल- उत्तराखंड की सरोवर नगरी अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है. नैनीताल में खूबसूरत नजारों के साथ साथ कई खास चीजें भी मौजूद हैं. आज हम आपको नैनीताल के एक खास शख्स के बारे में बताने जा रहे हैं. जो मात्र 15 मिनट में ही आपका हुबहू स्केच तैयार कर देगा. हम बात कर रहे हैं नैनीताल के स्केच आर्टिस्ट रमेश गौतम की, जो आपको नैनीताल की सड़कों के किनारे स्केच बनाते दिख जाएंगे. बेहद कम समय में आपका हुबहू स्केच तैयार करके देंगे. रमेश पिछले 7 सालों से नैनीताल में रह रहे हैं. वो यहां अपनी ... Read more

जेल जाने के बावजूद भी क्यों नहीं दिया इस्तीफा? केजरीवाल ने किया खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से लौटने के बाद उनके तेवर पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं. शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए रोड शो भी किया. मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके ... Read more

पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरी कश्मीर की जनता, पाकिस्तानी बलों ने  की फायरिंग

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता ने पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया है, जिसके बाद वहां पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। बड़ी संख्या में कश्मीरी पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। विरोध को काबू करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भारी बल प्रयोग किया है। पाकिस्तानी बलों द्वारा लोगों के ऊपर गोली चलाने की भी खबर आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से लगाए टैक्स और बढ़ी कीमतों के विरोध में 11 मई शनिवार को पीओके के लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना ... Read more

दीया में सैन्य अनुशासन, स्कूल में चित्रकारी से प्रेम था हमेशा दूसरों की मदद के लिए रहती हैं तैयार : पद्मिनी

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी की माता और जयपुर के पूर्व राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी दिया के बचपन के अनुभव सुनाते हुए कहती हैं कि वह हमेशा से ही बहुत सहज और सरल स्वभाव की है, लेकिन एक बार जब लक्ष्य तय कर लेती है तो पूरी दृढ़ता से उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करती है। वो एक सैनिक की बेटी है और सैन्य अनुशासन उनमें कूट-कूट कर भरा है। जब वे छोटी थी तब उनके पिता ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह एक सैनिक के रूप में देश सेवा में समर्पित थे और जहां उनकी पोस्टिंग ... Read more

छत्तीसगढ़ : छात्रा ने लगाया शिक्षक पर पिछले नौ वर्ष से लगातार बलात्कार करने का आरोप

छत्तीसगढ़ के गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में 21 वर्षीय एक युवती ने अपने स्कूल के शिक्षक पर पिछले लगभग नौ वर्ष से लगातार दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. पुलिस अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. गौरेला थाने के प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि जीपीएम जिले के एक स्कूल में पदस्थ शिक्षक महेंद्र सोनी के खिलाफ 21 वर्षीय एक युवती ने बृहस्पतिवार को थाने में शिकायत दर्ज कराई. युवती ने शिकायत में कहा है कि जब वह 12 वर्ष की थी और सातवीं कक्षा में पढ़ रही थी, तब से उसके स्कूल का शिक्षक सोनी उसके साथ दुष्कर्म ... Read more