Author: admin

बाजरे की रोटी-काचरे की सब्जी…उत्तराखंड के अधिकारियों को भाया राजस्थान का लजीज खाना

रिपोर्ट-मनमोहन सेजू बाड़मेर. जिला मुख्यालय के डाइट में शनिवार को बाड़मेरी बाजरे की रोटी, काचरे की सब्जी, लहसुन की चटनी और चूरमे का स्वाद उत्तराखण्ड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ऐसे जुबां चढ़ा कि हर कोई अंगुलियां चाटते रह गए. 31 सदस्यों के दल ने यहां की शिक्षा व्यवस्था को भी बखूबी जाना और यहां के देशी जीमण का आनंद लिया. आपके शहर से (देहरादून) राजस्थानी व्यंजनों का आनन्द लेते उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के अधिकारी. सरहदी बाड़मेर की शिक्षा व्यवस्थाओं और प्राकृतिक चुनौतियों के बाद भी हर बच्चे तक पहुंच रही शिक्षा की व्यवस्थाओं को जानने के लिए उत्तराखंड ... Read more

पिथौरागढ़ महाविद्यालय में ABVP के सिर सजा अध्यक्ष का ताज NSUI को मिली करारी मात

पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सरकारी महाविद्यालयों में आज छात्र छात्र संघ चुनाव की पूरे सूबे में धूम है और सभी की नजरें अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों पर टिकी हुई है. पिथौरागढ़ जिले के अगर बात करें तो यहां एनएसयूआई और एबीवीपी के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली, जिसमें एबीवीपी के प्रत्याशी रितिक पाण्डे विजयी घोषित हुए, जिन्हें 1770 मत मिले हैं. वहीं एनएसयूआई के प्रत्याशी दीपक पवार को 1430 मतों से संतोष करना पड़ा. रिजल्ट घोषित होने के बाद से ही छात्रों के बीच अपने -अपने विजयी उम्मीदवारों को लेकर जोश सातवें आसमान पर है. महासचिव पद पर अनिल खाती ... Read more

Good News: देहरादून में यह विभाग मुफ्त में देगा प्रतियोगी परीक्षा की ट्रेनिंग, ऐसे करें अप्लाई…

देहरादून. उत्तराखंड के देहरादून स्थित एंप्लॉयमेंट ऑफिस में एससी, एसटी और ओबीसी वर्ग के युवाओं के लिए हिंदी टाइपिंग और सामान्य ज्ञान की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी. इसके लिए आवेदन मंगवाये जा रहे हैं. बता दें कि, कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत संचालित शिक्षण एवं मार्गदर्शन केंद्र में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और पिछड़े जाति के वर्ग के बेरोजगार युवाओं के लिए छह माह का नि:शुल्क टंकण प्रशिक्षण जनवरी से शुरू हो जाएगा. इसके लिए 10 जनवरी तक इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं. इसके साथ ही प्रतियोगी परिक्षाओं के लिए सामान्य ज्ञान की भी ... Read more

पिथौरागढ़ में बसाया जायेगा नया शहर, नैनी सैनी के पास बनेगी न्यू सिटी, मिलेंगी यह खास सुविधाएं

हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों की बंजर जमीन को विकसित करने के लिए राज्य सरकार यहां न्यू सिटी बनाने जा रही है. इसके लिए पिथौरागढ़ के नैनी सैनी इलाके को चुना गया है. यहां योजनाबद्ध तरीके से और सारी सुविधाएं मुहैया कराने के मकसद से नया शहर बनाने की योजना पर काम चल रहा है. इस क्षेत्र की बंजर पड़ी जमीनों का उपयोग कर के इस इलाकों को नई पहचान देना है. पिथौरागढ़ के नैनी सैनी इलाके में एयरपोर्ट है, जहां से अब नियमित हवाई सेवा शुरू होने जा रही है. यह इलाका अपनी प्राकृतिक ... Read more

नारायणी शिला मंदिर: श्राद्ध तर्पण के लिए प्रसिद्ध है यह मंदिर, यहां मिलता है पुरखों को मोक्ष!

रिपोर्ट, ओम प्रयास हरिद्वार. देश-विदेश में हरिद्वार को धर्म नगरी के रूप में जाना जाता है जहां हर साल तीज-त्योहारों पर होने वाले गंगा स्नान में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु आते हैं. हरिद्वार में कई धार्मिक स्थल ऐसे हैं जिनका वर्णन धार्मिक ग्रंथों में किया गया है. वहीं हरिद्वार में श्राद्ध करने का भी विशेष महत्व है. हरिद्वार में स्थित प्राचीन नारायणी शिला मंदिर कई हजार साल पुराना बताया जाता है, जहां पर पिंडदान करने और श्राद्ध करने का विशेष महत्व बताया गया है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार यहां श्राद्ध तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है. हरिद्वार नारायणी शिला ... Read more

उत्तराखंड के पहाड़ों में ये कैसा विकास? 10 साल में सिर्फ 3 किलोमीटर ही बन पाई सड़क

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिले राज्य गठन के 22 साल बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर हैं. पहाड़ के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों की पहुंच से दूर हैं. अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बात करें, तो यहां कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां सड़क तो काट दी गई है, पर अभी तक डामरीकरण नहीं हो किया गया है. अल्मोड़ा के होली एंजल से मेडिकल कॉलेज और विकास भवन तक पहुंचने वाली यह सड़क करीब 10 किलोमीटर की है. गरगूंठ गांव में आने वाली यह सड़क करीब 10 साल पहले ... Read more

उत्तराखंड के पहाड़ों में जाम से मिल जाएगी मुक्ति, इन 12 जगहों पर बनेगी टनल पार्किंग

उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जाना हो जाएगा आसान. उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में टनल पार्किंग बनाने की योजना. टनल पार्किंग का काम NHIDCL, RVNL और THDC को दिया गया. देहरादून. उत्तराखंड में पहाडों में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. खासकर टूरिस्ट सीजन में मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जैसे शहरों में टूरिस्ट के साथ ही आम आदमी भी जाम से बेहाल हो जाता है. भविष्य में टूरिस्ट की आमद बढ़ने पर ये समस्या और भी विकराल रूप लेगी. इसके लिए राज्य सरकार अब टनल पार्किग बनाने जा रही है. शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी ... Read more

Pithoragarh: सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं छूट रहा विवादों से नाता, अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के मकसद से बनाया गया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के बाद से ही विवादों में रहा है. कुछ समय पहले एडमिशन न होने को लेकर विवाद थमा ही था कि अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन को लेकर नाराजगी जताई है. दरअसल पिथौरागढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की अपनी कोई स्थायी बिल्डिंग नहीं थी, जिसे देखते हुए शहर से लगे हुए गांव मढ़धूरा में 200 नाली जमीन पर 16 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण हुआ. ... Read more

उत्तराखंड के 3000 सरकारी विद्यालयों में लगेगा ताला, जानिए पिथौरागढ़ के कितने स्कूल होंगे बंद

रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड सरकार के एक नए फैसले के बाद उत्तराखंड के 3000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी चल रही है. पिथौरागढ़ जिले की अगर बात करें तो यहां 370 ऐसे विद्यालय हैं, जो छात्र संख्या कम होने के कारण बंद होने के कगार पर हैं. दरअसल शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए नया कदम उठाया है, जिसमें अब वह राज्य के ऐसे सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी में है, जहां छात्र संख्या 10 से कम है. राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे ... Read more

GIC नैनीताल: पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ का गवाह बना तो उत्तराखंड को दिए तमाम बड़े नाम, अब सता रहा ये डर

रिपोर्ट: हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल में शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज स्थित है . इसकी स्थापना का श्रेय प्रतिष्ठित शिक्षा प्रेमी बाबू कृष्टोदास और प. वाचस्पति पंत को जाता है. इस इंटर कॉलेज की स्थापना साल 1899 में ‘डायमंड जुबली’ नाम से हुई थी. स्थापना से लेकर अभी तक इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के मशहूर पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ गीत को पहली बार इसी इंटर कॉलेज में गाया गया था. 1899 से 1900 तक इस विद्यालय का संचालन अयारपाटा में हुआ. साल 1910 में ... Read more