Author: admin

जिला बनाने की मांग को लेकर विरोध-प्रदर्शन, बंद रहा शाहपुरा 

भीलवाड़ा। राजस्थान में भीलवाड़ा जिले के शाहपुरा उपखंड को फिर से जिला बनाने की मांग को लेकर मंगलवार को जिला बचाओ संघर्ष समिति के नेतृत्व में तीव्र विरोध प्रदर्शन किया गया। पिछले 28 दिनों से चल रहा विरोध प्रदर्शन तीव्र हो गया। मंगलवार को संघर्ष समिति के आह्वान पर शाहपुरा संपूर्ण बंद रहा। कस्बा वासियों ने इसे ‘ब्लैक डे के रूप में मनाया गया। मेडिकल स्टोर यूनियन सहित करीब 60 संस्थाओं ने इस बंद को अपना समर्थन दिया। जय मेवाड़ टैक्सी यूनियन के सहयोग से स्कूली बच्चों को स्कूल नहीं ले जाया गया, जिससे स्कूल भी बंद रही। शहर में ... Read more

परिचित महिला और उसके पति की हत्या करने वाले ने सोना गिरवी रखकर 50 हजार में खरीदी पिस्टल

जयपुर। सांगानेर के जोतड़ावाला में आरोपी ने पति-पत्नी की हत्या करने के लिए सोना गिरवी रखकर 50 हजार रुपए में पिस्टल खरीदी थी। हत्या के बाद फरार हुए आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के लिए टीमों ने आगरा यूपी में जगह जगह दबिश दी थीं। आरोपी मोनू पण्डित ने कबूल किया कि वह महिला से बातचीत करना चाहता था, लेकिन उसका पति बात नहीं करने दे रहा था और महिला ने भी फैक्ट्री आना बंद कर दिया था। इसके बाद उसे सनक चढ़ी और पिस्टल खरीदकर दोनों की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी।  यह ... Read more

डोनाल्ड ट्रंप ने बदले नियम तो गुरुद्वारों में पहुंची अमेरिकी पुलिस, अवैध प्रवासी छुपे होने के शक में जांच, सिख संगठन भड़के

वॉशिंगटन। अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बने के बाद से अवैध प्रवासियों को ढूंढ़ने के लिए अभियान चलाए जा रहे हैं। अमेरिकी पुलिस और एजेंसियां प्रवासियों को पकड़कर डीपोर्ट कर रही हैं। ये कार्रवाई धार्मिक स्थलों पर भी पहुंच गई है। अमरीकी पुलिस ने न्यूयॉर्क और न्यू जर्सी में कुछ गुरुद्वारों में जांच की है। पुलिस ने गुरुद्वारों में जाने के पीछे तर्क दिया है कि धार्मिक स्थलों में प्रवासी छुप सकते हैं। पुलिस के धार्मिक स्थलों की शुचिता का ख्याल ना करने पर सिख संगठनों ने चिंता जताई है। यूएस डिपार्टमेंट आॅफ होमलैंड सिक्योरिटी के अधिकारियों ने रविवार ... Read more

दो ग्राम पंचायतों के बीच भंवर में फंसी कीचड़ भरी राह

भण्डेड़ा। दो ग्राम पंचायतों के क्षेत्र में रामगंज से भण्डेड़ा के बीच की दो किमी की ग्रेवल सड़क बदहाल हो रही है। इस मार्ग पर जगह-जगह हो रहे गड्ढों में इन दिनों भी मावठ का बरसाती पानी भरने से गहरा कीचड़ फैल रहा है। इसी से होकर स्कूल आवाजाही वाले विद्याथियों को सर्दी के इस मौसम में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को राहगीर सहित स्कूली बच्चों का सब्र टूट गया। दरअसल यह दो किमी की सड़क सादेड़ा ग्राम पंचायत और मरां ग्राम पंचायत की सीमा के बीच बनी है। बदहाल सड़क की इस समस्या से परेशान ... Read more

सफाईकर्मियों की फर्जी हाजरी भरने वाले अधिकारियों पर दर्ज होगा मुकदमा : हसीजा

जयपुर। केन्द्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से देशभर के स्वच्छ शहरों की रैकिंग निर्धारण के लिए चलाए जा रहे स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 की तैयारियों को लेकर नगर निगम जयपुर हेरिटेज आयुक्त अरुण कुमार हसीजा ने शनिवार को सभी एक सौ वार्डो में सफाई का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान जगह जगह गंदगी मिलने पर प्रभारी अधिकारियों को फटकार लगाते हुए व्यवस्थाएं सुधारने के निर्देश दिए। इस अवसर पर आयुक्त हसीजा ने कहा कि मुख्य सफाई निरीक्षक एवं सफाई निरीक्षक अपने अपने क्षेत्रों में हाजरीगाहों पर सफाई कर्मचारियों की हाजरी लेंगे और अनुपस्थित रहने वाले सफाई कर्मचारियों पर कार्रवाई की ... Read more

गृह मंत्री अमित शाह ने जारी किया दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के संकल्प पत्र का तीसरा भाग

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह तथा सहकारिता मंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता अमित शाह ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को पार्टी के संकल्प पत्र का तीसरा भाग जारी किया। शाह ने कहा कि भाजपा की संस्कृति काम करने की है, जबकि दिल्ली में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी (आप) की संस्कृति है कि वादे करके आ जाओ, अगले चुनाव में फिर भोला चेहरा बनाकर खड़े हो जाओ।शाह ने आप सरकार और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि “केजरीवाल ने दिल्ली में स्कूलों और मंदिरों, गुरुद्वारों को भी नहीं बख्शा। सबके ठेके ... Read more

डीएसीपी में देरी से नाराज मेडिकल टीचर्स ने जताया विरोध, एसएमएस अस्पताल में किया प्रदर्शन, मांगें नहीं मानने पर आंदोलन की चेतावनी

जयपुर। राजस्थान मेडिकल कॉलेज टीचर्स एसोशियसन जयपुर के बैनर तले एसएमएस अस्पताल के पोर्च में गेट मिटिंग का आयोजन किया गया। इसमें एसएमएस मेडिकल कालेज और राजस्थान के अन्य मेडिकल कॉलेजों के चिकित्सक शिक्षकों ने हिस्सा लिया। इस मिटिंग में चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा समयबद्ध पदोन्नति (डीएसीपी) में देरी करने पर चिकित्सक शिक्षकों ने आक्रोश जताया।  एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. धीरज जैफ ने बताया कि 1 अप्रेल 2024 में होने वाली डीएसीपी आज तक नहीं की गई। अब अचानक से चिकित्सा शिक्षा विभाग ने एनएमसी के नियमों का हवाला दे दिया। एसोसिएशन और राजस्थान सरकार के 21 मार्च 2011 के ... Read more

यह कैसी स्कूल डगर? जिम्मेदार मौन

भण्डेड़ा। क्षेत्र में राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय गुजरियाखेड़ा के स्कूली छात्र-छात्राओं ने मुख्य सड़क पर पानी निकासी नही होने से सड़क पर हर समय कीचड़ बना रहने से परेशान स्कूली बच्चों का गुरुवार को आक्रोश फूट पड़ा। उन्होंने मोके पर पहुंचकर वहां पर खड़े होकर दो घंटे तक आक्रोश जताया है। बाद में आक्रोशित स्कूली बच्चें विद्यालय के गेट पर पहुंचे। जहां पर अपनी मांग को लेकर विद्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। इस समस्या की जानकारी पाकर पीईईओ ने शाला के प्रधानाध्यापक से छात्र-छात्राओं की समझाइश करवाई। तब मोके पर नौनिहालों का कहना था कि चार रोज ... Read more

छात्रों की आत्महत्या की घटनाएं चिंताजनक

अभिभावकों को यह समझना है कि उन्हें अपने बच्चों के साथ कैसा घरेलू बर्ताव करना है। वैसे तो इस दौर में पूरी युवा पीढ़ी ही भयावह मानसिक व्याधि से विचलित है, इनमें छात्र विचलन गंभीर चिंता का विषय बन चुका है। स्कूली पढाई के बजाय कोचिंग के भयावह दौर में, छात्रों में आत्महत्या की प्रवृत्ति का नए सिरे से अध्ययन करने की सख्त जरूरत है, क्योंकि देश की पूरी युवा बौद्धिक संपदा दांव पर लगी हुई है, जिसके दूरगामी गंभीर नतीजे पूरे राष्ट्र के माथे पर गहरा शिकन ला सकते हैं। युवाओं के कंधे पर स्थापित विकासशील प्रगति का पूरा ... Read more

कश्मीर : सुरक्षा बलों ने स्कूल में छिपे आतंकवादी ठिकाने का किया खुलासा, भारी मात्रा में हथियार-गोला बारूद बरामद 

जम्मू। कश्मीर में सुरक्षाबलों ने उप जिला अवंतीपोरा में एक आतंकवादी ठिकाने का खुलासा कर भारी मात्रा में हथियार और गोला बारूद बरामद किया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने तलाश अभियान के दौरान हथियार, तात्कालिक विस्फोटक उपकरण (आईईडी) बनाने में इस्तेमाल होने वाली सामग्री बरामद की है। उन्होंने बताया कि पुलिस की एक संयुक्त टीम ने सेना की राष्ट्रीय राइफल्स (42 आरआर) और केन्द्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) की 130 बटालियन के साथ मिलकर अवंतीपोरा के लारमूह में एक स्कूल में छिपे आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया। पुलिस  ने बताया कि एक विशेष जानकारी पर कार्रवाई करते ... Read more