Category: उत्तराखंड

ऑल वेदर रोड में बरती होती सावधानी तो बच सकती थी कई जिंदगी, ये प्रोफ़ेसर चला रहे हस्ताक्षर अभियान 

कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. राजनीति और विज्ञान विभाग के प्रोफेसर एमएम सेमवाल के नेतृत्व में अटके लूज रॉक्स को हटाने, भूस्खलन स्थलों का उपचार, और अन्य मुद्दों पर जगह-जगह पहाड़ियों पर चलने वाले ऑल वेदर सड़क परियोजना के संबंध में प्रोफेसर एमएम सेमवाल ने हस्ताक्षर अभियान शुरू किया है. प्रो सेमवाल की ओर से एक ज्ञापन तैयार किया गया है, जिसमें उत्तराखंड की चारधाम सड़क परियोजना के तहत बनी ऑल वेदर परियोजना में भूस्खलन से कैसे जान-माल के नुकसान से बचा जा सकता है और समय की बचत कैसे की जा सकती है, उसका जिक्र किया गया है. इस ज्ञापन में ... Read more

ऋषिकेश में लें लाजवाब मोमो का स्वाद, कई वैरायटी के मोमो हैं उपलब्ध

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. योग नगरी ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. यहां के पर्यटन स्थलों के साथ ही एक और चीज है जो सभी का दिल जीत लेती है, वह है यहां का स्वाद. वैसे तो ऋषिकेश में कई सारे स्टॉल, दुकान रेस्टोरेंट व कैफे हैं. जहां स्वादिष्ट व्यंजन परोसे जाते हैं, लेकिन जिस दुकान के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं, वहां आपको कुछ और नहीं बल्कि स्वादिष्ट मोमो उपलब्ध हो जाएंगे. वह दुकान करीब 12 साल से ऋषिकेश में अपने मोमो के स्वाद के लिए मशहूर ... Read more

Uttarakhand News : Dehradun में Dhami Cabinet में 31 प्रस्तावों पर हुई चर्चा | Top News | Hindi News

August 24, 2023, 14:47 IST News18 UP Uttarakhand 0:00 : Intro0:07 : Dehradun में Dhami Cabinet में 31 प्रस्तावों पर हुई चर्चा4:12 : Bageshwar में स्कूल जा रहे बच्चों पर गुलदार ने किया हमला 5:00 : Paudi NH पर अवैध अतिक्रमण पर चला Bulldozer

यहां दिव्यांग छात्र बना रहे हैं स्पेशल राखी, टीचर्स से मिला आइडिया

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. राखी का त्योहार आते ही आप में से हर किसी ने बाजार में आई रंग बिरंगी राखियों को तो जरूर खरीद होगा. क्या आपने कभी सोचा है कि ऐसी राखियां कोई दिव्यांग बच्चे भी बना सकते हैं. जी हां, अल्मोड़ा के दिव्यांग बच्चों की ओर से राखी के त्योहार पर कई राखियां बनाई जा रही हैं.अल्मोड़ा के खत्याड़ी में स्थित मंगलदीप विद्या मंदिर में पढ़ने वाले बच्चे इन दिनों स्पेशल राखी बना रहे हैं. बच्चों की ऐसी कलाकारी को देखकर आप भी दंग रह जाएंगे. स्कूल में बच्चों को कई क्रिएटिव वर्क कराए जाते हैं, जिससे इनका बौद्धिक ... Read more

आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पौड़ी में एक साथ फहराये गये 76 ध्वज

पौड़ी गढ़वाल. स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर, पौड़ी में एक ऐतिहासिक घटना का आयोजन किया गया, जिसमें 76 ध्वजों को एक साथ फहराया गया, जिससे एक अद्वितीय मील का पत्थर रखा गया. यह अनूठा समागम पहले कभी पौड़ी में आयोजित नहीं किया गया था. पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांडोलिया मैदान में इस अद्वितीय पहल की संवाददात्री की, जिसमें गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद थे. कंडोलिया मैदान में फहराये गये एक साथ 76 ध्वज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देश मना रहा है. इस ... Read more

पहाड़ के मोटे अनाजों को खरीदेगी एसएसबी, सीमांत के किसानों को मिलेगी मदद

हिमांशु जोशी/पिथौरागढ़. पूरे देश में इन दिनों मोटे अनाज की पैदावार बढ़ाने और उनका ज्यादा उपयोग करने के लिए हर स्तर पर प्रयास किया जा रहा है. उत्तराखंड की बात करें तो यहां स्कूलों में मिलने वाले मिड डे मील में भी मोटे अनाजों को प्रमुख रूप से शामिल किया है. ऐसे में देखा जाए तो मोटे अनाजों जैसे मड़वा, ज्वार, बाजरा चना आदि चीजों की डिमांड भी काफी बढ़ती जा रही है. अगर किसान बंधु इन चीजों की व्यापक रूप से खेती करें तो यह उनकी आजीविका को निश्चित रूप से बड़ा सकता है. पहाड़ी जिलों की बात करें तो ... Read more

कौन हैं 200 में से 200 अंक प्राप्त करने वाले कृष्ण कुमार, डीयू में मिला एडमिशन

नई दिल्ली. Success Story: मेहनत और लगन से की गई तैयारी किसी भी परीक्षा में आपको सफलता दिला सकती है. इसी मेहनत और लगन की बदौलत छोटे जिलों में पढृने वाले स्टूडेंट, राष्ट्रीय स्तर पर नाम कमा रहे हैं. हम बात कर रहे हैं मध्य प्रदेश के रीवा जिले के रहने वाले कृष्ण कुमार गुप्ता की. जिनको उत्तराखंड सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद्र अग्रवाल ने सम्मानित किया है. बता दें कि कृष्ण कुमार गुप्ता ने 12वीं की परीक्षा में 96 प्रतिशत अंक प्राप्त किए हैं. रीवा जिले से स्कूल की शुरुआती पढ़ाई पूरी करने के बाद कृष्ण कुमार ने 12वी ... Read more

बारिश के मौसम में करें 5 योगासन, अच्छे स्वास्थ्य के साथ मिलेगी तनाव से मुक्ति

ईशा बिरोरिया/ऋषिकेश. उत्तराखंड में स्थित ऋषिकेश एक पावन तीर्थ स्थल है. हर साल हजारों की संख्या में लोग यहां घूमने आते हैं. इस तीर्थ नगरी को योगनगरी के नाम से भी जाना जाता है. वहीं हर साल देश-विदेश से पर्यटक यहां योग और ध्यान के लिए भी आते हैं और अपनी आध्यात्मिक ऊर्जा में वृद्धि पाते हैं. योग हमारे जीवन का एक अहम हिस्सा है. यह न केवल हमे शारीरिक रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी लाभ देता है. योग कैपिटल के नाम से प्रसिद्ध योगनगरी ऋषिकेश में कई सारे योगस्थल, योग स्कूल व केंद्र हैं, जहां योग आसन कराए ... Read more

फेल हुए छात्रों को मिलेगा मौका, उत्तराखंड बोर्ड भी दे रहा बैक पेपर की सुविधा

उत्तराखंड बोर्ड पहली बार छात्रों को अंक सुधार परीक्षाएं/बैक पेपर देने की सुविधा दे रहा है. छात्र अगर एक या दो विषय में फेल हुए हैं तो वे बैक परिक्षा देकर अपने अंक सुधार सकते हैं. इससे छात्रों का एक साल खराब होने से भी बचेगा. आज से शुरू हुई उत्तराखंड बोर्ड की अंक सुधार परीक्षा 12 अगस्त तक आयोजित होंगी. इसमें विभिन्न विषयों में फेल हुए छात्र परीक्षा दे रहे हैं. दरअसल उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की परीक्षाएं अप्रैल महीने तक समाप्त हो जाती है और मई माह के अंतिम दिनों या जून में परीक्षाफल घोषित कर दिया जाता ... Read more

उत्तराखंड में छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस,सड़क पर आशिकी का भूत उतारेगी पिंक पुलिस

कमल किशोर पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. अक्सर हम देखते हैं कि स्कूल, कॉलेज या अन्य जगहों पर मनचलों की टोली स्कूली छात्राओं को परेशान करने के लिए खड़ी रहती है. ये छात्राओं के साथ बदतमीजी से बात करते हैं व छेड़खानी की कोशिश भी करते हैं, ऐसे युवकों को सबक सिखाने के लिए अब पौड़ी पुलिस ने पिंक यूनिट तैयार की है. छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले में पिंक यूनिट का गठन किया गया है. पुलिस टीमें स्कूल खुलने और बंद होने के समय स्कूलों के बाहर डटी रहेंगी. साथ ही छात्राओं की ... Read more