Category: राजस्थान
पुलिस उपायुक्त दुर्गाराम चौधरी ने दिलाई सड़क सुरक्षा की शपथ
जोधपुर। यातायात पुलिस जोधपुर, परिवहन एवं सड़क सुरक्षा विभाग, आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड, राजस्थान सड़क सुरक्षा सोसायटी, इंट्रेक्ट क्लब एवं बोधी इंटरनेशनल स्कूल के संयुक्त तत्वाधान में आवास यूथ सड़क सुरक्षा शिक्षा एवं जागरूकता अभियान के तहत सड़क सुरक्षा अग्रदूत प्रशिक्षण एवं हेलमेट वितरण कार्यक्रम बोधी इंटरनेशल स्कूल में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रशिक्षण के उपरांत यातायात पुलिसकर्मियों और छात्रों ने सड़क सुरक्षा अग्रदूत के रूप में राज्य को स्वच्छ, स्वस्थ एवं सुरक्षित सड़क संस्कृति विकसित करने के साथ वर्ष 2047 तक सडक हादसों रहित राष्ट्र का निर्माण करने की शपथ ली शपथ ली। सभी अग्रदूतों को पुलिस उपायुक्त यातायात जोधपुर ... Read more
लेडीज क्लब ने बाल मेला किया सेलिब्रेट
जयपुर। लेडीज क्लब ने क्लब के प्रांगण में बाल मेला सेलिब्रेट किया। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि कार्यक्रम में ड्राइंग, डांसिंग, सिंगिंग जैसी एक्विटीज हुई, क्लब सचिव गौरी कुच्छल सहित अन्य मौजूद थे। क्लब अध्यक्ष ज्ञान बघेरिया ने बताया कि बाल मेले में अलग-अलग संस्थाओं के बच्चों ने भाग लिया, जिसमें ब्लाइंड स्कूल से भी बच्चे शामिल हो रहे हैं। मुख्य उद्देश्य है जरूरतमंद बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाना। बच्चों के लिए खूब गेम्स, झूले, टेटू व खाने-पीने की स्टॉल्स लगाई गई।
इस बार भी भंवर में फंसेगी छात्रों की नैया!
कोटा। कॉलेज एजुकेशन सोसायटी के अधीन संचालित सरकारी कॉलेजों में शिक्षण व्यवस्था फिर से बेपटरी होने की कगार पर है। हर साल की तरह इस साल भी परीक्षा से पहले ही विद्या संबल पर लगे शिक्षकों को हटाने की कवायद शुरू हो गई है। जबकि, हाड़ौती के अधिकतर राजसेस कॉलेजों में अब तक 40 से 50% कोर्स ही पूरे हो सके हैं। जबकि, सत्र 2024-25 में खुले नए कॉलेजों में तो 60 प्रतिशत कोर्स अधूरे हैं। जबकि, यूजी प्रथम सेमेस्टर के एग्जाम आगामी जनवरी माह में होने हैं। इसके बावजूद अतिथि शिक्षकों को हटाने की तैयारी की जा रही है। ... Read more
मृतकों के सैंपल को भिजवाया एफएसएल, डीएनए मिलान होने के बाद हो सकेगी मृतकों की पहचान
जयपुर। भांकरोटा थाना इलाके में अजमेर हाईवे स्थित डीपीएस पब्लिक स्कूल के पास हुए टैंकर ब्लास्ट मामले में अभी तक 14 मृतक ऐसे हैं जिनकी अभी पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस इन सभी मृतकों के सैंपल लेकर एफएसएल भिजवा रही है वही एफएसएल ने शुक्रवार रात से सैंपलों की जांच करना शुरू कर दिया है डीएनए मिलान होने के बाद ही इन मृतकों की पहचान हो सकेगी। एफएसएल के निदेशक डॉ अजय शर्मा ने बताया कि टैंकर ब्लास्ट मामले में पांच मृतकों की हड्डियां सैंपल के तौर पर पुलिस ने भिजवाई हैं। इन सभी के सैंपलों की जांच करना ... Read more
द फाउंडेशन टाइम्स अखबार का शुभारंभ
जोधपुर। बगरू के विधायक कैलाश वर्मा और खाद्य सुरक्षा एवं औषधि नियंत्रण के अतिरिक्त आयुक्त पंकज ओझा के मुख्य आतिथ्य में ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ अखबार का शुभारंभ जयपुर में हुआ। इस अवसर पर ‘द फाउंडेशन टाइम्स’ के संस्थापक नीलम सक्सेना, डॉ. निधि सिंह टाक व अथर अंसारी ने बताया कि द फाउंडेशन टाइम्स अखबार की यूएसपी (विशिष्टता) इसे एक राष्ट्रीय स्तर का अखबार बनाती है। द फाउंडेशन टाइम्स समाचार पत्र विशेष रूप से छोटे बच्चों की शिक्षा और उनके विकास पर केंद्रित है। द फाउंडेशन टाइम्स में छोटे बच्चों की भागीदारी रहेगी और 3 से 8 साल के बच्चों की ... Read more
शहबाज के रक्षामंत्री ने खोली पोल, महमूद गजनवी लुटेरा था : आसिफ
इस्लामाबाद। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने कहा है कि 998 से 1030 ईस्वी तक गजनवी साम्राज्य के शासक रहे महमूद गजनवी को जिस तरह से दिखाया जाता रहा है, वो ठीक नहीं है। एक टीवी चैनल पर आसिफ ने कहा कि महमूद गजनवी तो किसी डाकू-लुटेरे की तरह था। वह यहां लूटपाट करने आता था और माल लूटकर वापस चला जाता था। पाकिस्तान में उसे हमलावर बताने के बजाय नायक की तरह चित्रित किया जाता रहा है लेकिन मैं उसे कोई हीरो नहीं मानता हूं। पाकिस्तान की शहबाज शरीफ की सरकार में रक्षा मंत्री आसिफ बड़े राजनीतिक परिवार ... Read more
भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे अटल : योगी
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी भारतीय राजनीति के अजातशत्रु थे। उन्हे सुशासन का प्रतीक माना जाता है। उन्होने कहा ”राजनीतिक अस्थिरता को स्थिरता में बदलना, सुशासन के लक्ष्यों को प्राप्त करना, देश के अंदर अंत्योदय की योजना, हर गरीब-वंचित को अधिकार मिले, अंत्योदय कार्ड-राशन उपलब्ध कराने की कार्रवाई हो, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, अनुसूचित जाति-जनजाति या पिछड़े वर्ग को उनका अधिकार दिलाने के साथ ही स्वर्णिम चतुर्भुज, विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर व हाईवे अटल जी की देन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संगीत नाटक अकादमी में सुशासन सप्ताह का शुभारंभ किया। ... Read more
खंडहर में तब्दील हो रहा शिक्षा का मंदिर, असामाजिक तत्वों का बना अड्डा
सूमर। कस्बे के खानपुर-सांगोद रोड स्थित पावर हाउस के निकट लाखों रुपए की लागत से बना प्राथमिक स्कूल भवन अब देखरेख के अभाव में खंडहर में तब्दील हो चुका है। इसी प्रकार, ग्रामसेवक भवन भी सालों से वीरान और बदहाल पड़ा हुआ है। प्रशासन की उदासीनता और जिम्मेदार अधिकारियों की लापरवाही के कारण ये भवन अब अतिक्रमण की चपेट में आने लगे हैं। ग्राम पंचायत मुख्यालय सूमर में स्थित इस राजकीय प्राइमरी स्कूल का भवन उच्च माध्यमिक विद्यालय में विलय के बाद से ही खाली पड़ा है। इसकी फर्श जगह-जगह से धंस चुकी है, सुरक्षा दीवारें और मुख्य गेट समाजकंटकों ... Read more
राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर राजस्थान विश्वविद्यालय में सम्मेलन
जयपुर। प्रदेश के सबसे बड़े राजस्थान विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 को लेकर सम्मेलन का आयोजन किया जा रहा है । विश्वविद्यालय के पोद्दार सभागार में आयोजित किया जा रहे हैं। इस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल हरिभाउ बागडे ने शिरकत की। इस मौके पर राज्यपाल बागड़ी ने कहा कि आज के दौर को ध्यान में रखते हुए नई शिक्षा नीति को प्रभावी रूप से सभी शिक्षण संस्थानों को अपनाना चाहिए और विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा के लिए तैयार करना चाहिए। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 में केंद्र सरकार ने विद्यार्थियों के हितों को ध्यान में रखते ... Read more
ईआरसीपी पर झूंठ बोलकर गुमराह नहीं करें मोदी, सरकार जारी करे श्वेतपत्र : जूली
जयपुर। पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने पीएम मोदी के जयपुर दौरे पर जुबानी हमला बोला। जूली ने कहा कि प्रधानमंत्री ने आज राजस्थान का दौरा किया और कई लोकार्पणों शिलान्यास किए। मोदी से पूछना चाहूंगा कि आज प्रधानमंत्री होकर भी आप झूठ बोलकर बोल रहे हैं, कि ईआरसीपी को कांग्रेस ने अटकाने का काम किया, लेकिन यह अटकाने का काम केंद्र सरकार और पीएम मोदी ने किया। आज जो एमओयू किए हैं उसका भी जनता के सामने नहीं रखेंगे। पीएम मोदी सरकार में आने से पहले कई जुमले दिए, वह आज भी पूरे ... Read more