Category: राजस्थान

उसके नयनों का पानी है खारा ,‘मां’ है गंगा की निर्मल धारा

कोटा । चाहे तेज धूप हो या हो काली अंधियारी, मां का आसरा धूप को छाया में अंधेरे को उजाले में बदल देता है।  गमों के साए हो या हो जिंदगी के तूफान, मां का आसरा गम को खुशी में और तूफानों में साहिल बन जाता है। आज 12 मई को दुनियाभर में मातृ दिवस  या मदर्स डे सेलिब्रेट किया जा रहा है । प्रत्येक वर्ष मई महीने में हर दूसरे रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। हर मां को समर्पित होता है यह स्पेशल डे।  वैसे तो हर दिन ही मां का दिन होता है।  हर किसी के ... Read more

अज्ञात व्यक्ति ने स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर दी जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी

जयपुर। जयपुर शहर के मोती डूंगरी और आदर्श नगर थाना इलाके स्थित एक स्कूल के प्रिंसिपल को ईमेल भेजकर जयपुर के 6 स्कूलों को बम से उड़ने की धमकी दी गई है। ईमेल मिलने के बाद हरकत में आई पुलिस ने तुरंत सर्च ऑपरेशन चलाया और स्कूलों की सुरक्षा व्यवस्था को संभाला। बम निरोधक दस्ते की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन उन्हें किसी तरह की कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। हालांकि टीमों का सर्च ऑपरेशन जारी है। मोती डूंगरी थाना इलाके के तिलक नगर स्थित एमपीएस स्कूल के प्रिंसिपल को अज्ञात व्यक्ति ने मेल कर लिखा कि जयपुर के ... Read more

प्रदेश में सरकार अभी तक फेल, भजनलाल शर्मा के क्षेत्र में ही लोग टैंकर से बुझा रहे प्यास : तिवाड़ी

जयपुर। शहर जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि सरकार गठन के बाद अभी तक फेल साबित हुई। भजनलाल सरकार से जयपुर शहर में भी कोई व्यवस्था नही संभली। पेयजल समस्या के हालात इस कदर हैं कि सीएम के विधानसभा क्षेत्र में ही टैंकरों से सप्लाई करनी पड़ रही है। पीसीसी में तिवाड़ी ने कहा कि जयपुर शहर में सीएम के विधानसभा क्षेत्र सांगानेर और डिप्टी सीएम के विद्याधर नगर में ही पेयजल और कानून व्यवस्था नहीं सही हो रही है। खुलेआम अपहरण, लूट, रेप और गुंडागर्दी की घटनाएं हो रही हैं। अन्य क्षेत्रों में ... Read more

पेयजल-कानून व्यवस्था के मुद्दे पर सरकार का घेराव करेगी कांग्रेस 

जयपुर। शहर में पेयजल और कानून व्यवस्था खराब होने के आरोप लगाती जयपुर शहर कांग्रेस इसी महीने भजनलाल सरकार का घेराव करेगी। पीसीसी मुख्यालय में जयपुर शहर कांग्रेस कमेटी की बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया। बैठक में विधायक प्रत्याशी अर्चना शर्मा, गंगा देवी और पुष्पेंद्र भारद्वाज, जयपुर शहर कांग्रेस के वार्ड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, ब्लॉक अध्यक्ष, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी, शहर कार्यकारिणी पदाधिकारी और अन्य कांग्रेस के कार्यकर्ता और नेता मौजूद रहे। शहर कांग्रेस संगठन महामंत्री सीताराम शर्मा नेहरू ने बताया कि जिलाध्यक्ष आरआर तिवाड़ी की अध्यक्षता में हुई बैठक में नेताओं और कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने ... Read more

इंडोनेशिया में बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत, इमारतें जलमग्न 

सुमात्रा। इंडोनेशिया के पश्चिम प्रांत सुमात्रा में अगम रीजेंसी में अचानक आई बाढ़ के कारण 15 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों घायल हो गए। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी बीएनपीबी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा कि 11 शव कैंडुआंग जिले में और चार अन्य सुंगई पुआ जिले में पाए गए। उन्होंने कहा कि घायलों को अस्पताल में इलाज चल रहा है। भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ ने कैंडुआंग, सुंगई पुआ और आईवी कोटो जिलों को अपनी चपेट में ले लिया। कैंडुआंग जिले में 90 इमारतें जलमग्न हो गईं, जिनमें आवास गृह, सार्वजनिक सुविधाएं और दुकानें शामिल ... Read more

पाकिस्तान के खिलाफ सड़कों पर उतरी कश्मीर की जनता, पाकिस्तानी बलों ने  की फायरिंग

मुजफ्फराबाद। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में जनता ने पाकिस्तानी अत्याचार के खिलाफ विद्रोह शुरू कर दिया है, जिसके बाद वहां पर युद्ध जैसे हालात हो गए हैं। बड़ी संख्या में कश्मीरी पाकिस्तान के अत्याचार के खिलाफ सड़कों पर उतर आए। विरोध को काबू करने के लिए पाकिस्तानी सुरक्षा बलों ने भारी बल प्रयोग किया है। पाकिस्तानी बलों द्वारा लोगों के ऊपर गोली चलाने की भी खबर आई है। एक रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तान की तरफ से लगाए टैक्स और बढ़ी कीमतों के विरोध में 11 मई शनिवार को पीओके के लोगों ने बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन की योजना ... Read more

दीया में सैन्य अनुशासन, स्कूल में चित्रकारी से प्रेम था हमेशा दूसरों की मदद के लिए रहती हैं तैयार : पद्मिनी

जयपुर। राजस्थान की डिप्टी सीएम दिया कुमारी की माता और जयपुर के पूर्व राजघराने की राजमाता पद्मिनी देवी दिया के बचपन के अनुभव सुनाते हुए कहती हैं कि वह हमेशा से ही बहुत सहज और सरल स्वभाव की है, लेकिन एक बार जब लक्ष्य तय कर लेती है तो पूरी दृढ़ता से उसे प्राप्त करने के लिए मेहनत करती है। वो एक सैनिक की बेटी है और सैन्य अनुशासन उनमें कूट-कूट कर भरा है। जब वे छोटी थी तब उनके पिता ब्रिगेडियर महाराजा सवाई भवानी सिंह एक सैनिक के रूप में देश सेवा में समर्पित थे और जहां उनकी पोस्टिंग ... Read more

अफगानिस्तान में भारी बारिश के बाद बाढ़ ने मचाई तबाही, 70 लोगों की मौत

काबुल। उत्तरी अफगानिस्तान के बघलान और तखर प्रांतों में शुक्रवार को भारी बारिश के बाद अचानक आई बाढ़ में कम से कम 70 लोगों की मौत हो गई है। स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के प्रांतीय निदेशक हेदायतुल्ला हमदर्द ने बताया कि बाघलान में प्राकृतिक आपदा से गोजरगाह-ए-नूर जेलगाह नाहरीन बघलान-ए-मरकजी़ और बरका जिलों के साथ-साथ प्रांतीय राजधानी पुल-ए-खुमरी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अचानक आयी बाढ़ से घरों और संपत्तियों को भी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने कहा कि बाढ़ आने के बाद से अनेक लोग अभी भी लापता हैं। इसबीच विदेशी मीडिया ने संयुक्त ... Read more

वेदांता को हरा मेजबान संस्कार स्कूल ने जीता अंतर स्कूल क्रिकेट खिताब

जयपुर। मेजबान संस्कार स्कूल ने शुक्रवार को यहां फाइनल मुकाबले में वेदांता इंटरनेशनल स्कूल को आठ विकेट से पराजित कर 15वीं अखिल भारतीय कन्नी थारियामल अंतर स्कूल क्रिकेट प्रतियोगिता का लगातार तीसरी बार खिताब जीत लिया। फाइनल में टॉस हार कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी वेदांता स्कूल की टीम ने यश चौधरी के नाबाद 61 रनों की मदद से निर्धारित 20 ओवरों में 6 विकेट पर 125 रन बनाए। संस्कार स्कूल के नतांश करिया ने 19 रन देकर 2 विकिट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी संस्कार स्कूल की टीम के कप्तान आर्यमन शर्मा ने 53 गेंदों में 65 और ... Read more

Education minister ने दिए रीट परीक्षा खत्म करने के संकेत एक ही परीक्षा से शिक्षक बनना तय होगा 

जयपुर। शिक्षक बनने का सपना देखने वाले अभ्यर्थियों के कोर्स और परीक्षाओं में कई साल गुजर जाने के सिलसिले को शिक्षा विभाग खत्म करने का विचार कर रहा है। रीट परीक्षा समाप्त कर एक ही परीक्षा के जरिए यह तय हो जाएगा कि उनको नौकरी मिलेगी या नहीं मिलेगी। बीएड करने से पहले होने वाली इस परीक्षा का फिलहाल विधिक और विशेषज्ञों से परीक्षण कराया जाएगा।  शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने मीडिया से बातचीत में कहा कि युवाओं को दो वर्षीय बीएड, चार वर्षीय इंटीग्रेटेड बीए बीएड और बीएससी बीएड कोर्स में प्रवेश के लिए पहले पीटीईटी परीक्षा देनी होती ... Read more