Category: राजस्थान
कॉलेज में लेक्चरर के पद खाली : बोर्ड परीक्षा ले रहे युवा बेरोजगार
मनोहरथाना। प्रदेश का एक ऐसा राजकीय महाविद्यालय जिसमे पढ़ाई करने वाले बच्चों की परीक्षा क्षेत्र के शिक्षित बेरोजगार युवाओं के द्वारा संपन्न करवाई जाती है, सुनने में तो आपको यह अजीब लग रहा होगा लेकिन हकीकत में यह महाविद्यालय झालावाड़ जिले के मनोहरथाना में स्थित हैं। झालावाड़ जिले से करीबन 90 किलोमीटर दूर मध्यप्रदेश के राजगढ़ और गुना जिले से समीप मनोहरथाना में सरकार द्वारा बच्चों को उच्च शिक्षा देने के लिए 2015 में राजकीय महाविद्यालय खोला ताकि क्षेत्र के बच्चे 90 किलोमीटर दूर जिले में जाकर शिक्षा ग्रहण करने नही जाना पड़े, ताकि मनोहरथाना क्षेत्र के बच्चे भी उच्च ... Read more
अभिभावकों को फीस बढ़ाने वाले स्कूलों पर कार्रवाई का इंतजार
जयपुर। देश में शिक्षा इंसान की जिंदगी का बहुत बड़ा अंग बन गया है, जिसके संरक्षण को लेकर ना केवल केंद्र सरकार बल्कि राजस्थान सरकार भी विभिन्न तरह के कानून लेकर आई, जिसमें एक कानून यह था कि शिक्षा व्यावसाय का केंद्र नहीं बल्कि सेवा का केंद्र बनकर रहेगी, जो भी स्कूलों का संचालन करेगा, उसे स्कूल से किसी भी प्रॉफिट कमाने का अधिकार नहीं रहेगा। स्कूलों का संचालन नो-प्रॉफिट नो-लॉस के आधार पर किया जाएगा, किंतु विगत कुछ वर्षों से स्कूलों का संचालन केवल प्रॉफिट कमाने के आधार पर किया जा रहा है। हर साल निजी स्कूल संचालक मनमाने ... Read more
Developed rajasthan-2047 के लिए आरतिया ने दिये इन्नोवेटिव सुझाव
जयपुर। उद्योग भवन स्थित सभागार में राजस्थान सरकार के उद्योग आयुक्त हिमांशु गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित विकसित राजस्थान-2047 एडवाईजरी बैठक में ऑल राज ट्रेड एंड इंडस्ट्री एसोसियेशन की ओर से अनेक इन्नोवेटिव सुझाव दिये गये। बैठक में प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक कारोबारी संगठन आरतिया को सुझाव देने के लिए विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया था। टीम आरतिया की ओर से उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा इस मीटिंग में थे, उन्होंने सुझाया कि देश का कुल आयात 56 लाख करोड़ रुपए से अधिक हो गया है, यह बहुत बड़ी रकम है। आयात कम करने के लिए जरूरी है कि हम उन ... Read more
राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज में की परिंडा अभियान की शुरूआत
जयपुर। गांधीनगर स्थित राजकीय महिला पाॅलिटेक्निक काॅलेज में आज तकनीकी शिक्षा विभाग के शासन सचिव सुबीर कुमार एवं संयुक्त सचिव एच.एस. मेवाड़ा ने राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत स्टाॅफ सदस्यों एवं छात्राओं के साथ भीषण गर्मी को देखते हुए पक्षियों को पानी के लिए पेड़ों पर परिंडा लगाकर तथा पानी डालकर अभियान की शुरूआत की तथा छात्रों को यह संदेश दिया कि इस भीषण गर्मी में जानवर एवं पक्षियोें की प्यास बुझाने के लिए इस तरह के अभियान की विशेष जरूरत है। इस अवसर पर शासन सचिव महोदय ने काॅलेज में चल रही अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया एवं प्राचार्या ... Read more
Congress बंद नहीं होने देगी इंग्लिश मीडियम स्कूल: डोटासरा
जयपुर। गहलोत सरकार में शुरू हुए इंग्लिश मीडियम स्कूलों को हिंदी मीडियम में बदलने की कवायद पर पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा ने भजनलाल सरकार पर हमला बोलते हुए कहा है कि कांग्रेस इंग्लिश मीडियम स्कूलों को किसी भी कीमत पर बंद नहीं होने देगी।मीडिया से बात करते हुए डोटासरा ने कहा कि जो लोग अपने बच्चों को महंगी फीस देकर निजी स्कूलों में नहीं पढ़ा सकता है। उन्हें भी इंग्लिश मीडियम की शिक्षा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के बेटे तो महंगी प्राइवेट स्कूल में पढ़ेंगे, एमबीबीएस करेंगे और विदेश में पढ़ेंगे, लेकिन गरीब का बच्चा फ्री में इंग्लिश ... Read more
बाबा केदार के कपाट कल खुलेंगे, बाबा की पंचमुखी डोली गौरीकुंड से हुई केदारनाथ प्रस्थान
उत्तराखण्ड । गौरीकुंड भगवान श्रीकेदारनाथ की पंचमुखी डोली ने गुरुवार सुबह साढे 8 बजे अपने तीसरे रात्रि पड़ाव गौरामाई मंदिर, गौरीकुंड से श्रीकेदारनाथ धाम के लिए प्रस्थान कर गई। आज शाम को डोली धाम पहुंचेगी। जहां शुक्रवार ब्रह्म मुहूर्त में कपाटोद्घटन पश्चात ग्रीष्म काल के लिए बाबा केदार स्थापित रहेंगे। आज पंचमुखी डोली के केदारनाथ प्रस्थान होते समय श्रद्दालुजनों तथा गौरीगांव के स्कूली बच्चों ने बाबा केदार का जय घोष कर पुष्प वर्षा की। केदारनाथ पैदल मार्ग पर जिला प्रशासन, पुलिस, गढवाल मंडल विकास निगम तथा स्थानीय दुकानदारों ने देव डोली का स्वागत किया। उल्लेखनीय है कि श्रीकेदारनाथ धाम के ... Read more
गर्मी में बच्चों को नहीं होने देंगे परेशानी, बदलेगा स्कूलों का समय : दिलावर
जयपुर। भीषण गर्मी में स्कूली बच्चों की परेशानी को देखते हुए शिक्षा विभाग ने समय बदलाव या छुट्टी के लिए कलक्टरों को अधिकृत कर दिया है।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने स्कूली बच्चों को राहत भरा आदेश जारी करते हुए ट्वीट कर कहा कि यह संवेदनशील सरकार का एक ओर संवदेनशील निर्णय है। सुशासन को समर्पित हमारी सरकार द्वारा प्रदेश में भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यार्थियों के स्कूल समय में परिवर्तन किया जाएगा। विद्यार्थियों के हेतु को सर्वोपरि रखते हुए हमारी सरकार उनके लिए अनुकूल निर्णय लेने हेतु संकल्पबद्ध है। भीषण गर्मी देखते हुए हमने स्कूलों में समय बदलाव का ... Read more
महात्मा गाँधी इंग्लिश मध्यम स्कूलों में एडमिशन की प्रक्रिया शुरू
जयपुर। अंग्रेजी मीडियम की सरकारी स्कूलों यानी महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों को बंद करने की कवायद के बीच एडमिशन प्रक्रिया शुरू हो गई है। चूंकि एडमिशन की प्रक्रिया पूर्व से निर्धारित थी। 7 मई से ऑनलाइन आवेदन करना पहले से तय था। प्रदेश में करीब 2070 से ज्यादा सरकारी अंग्रेजी मीडियम की स्कूलें हैं। इनमें एडमिशन के लिए पैरेंट्स शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से 12 मई तक ऑनलाइन आवेदन किए जा सकेंगे। लॉटरी 14 मई को निकाली जाएगी। प्रदेश की भजनलाल सरकार ने पिछले दिनों अंग्रेजी मीडियम की महात्मा गांधी स्कूलों को बंद करने की कवायद शुरू की ... Read more
न्यायालय से शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को मिली बड़ी राहत
जयपुर। उच्च न्यायालय ने राजस्थान विश्वविद्यालय द्वारा महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने पर रोक लगाकर प्रदेश के शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालयों को बड़ी राहत दी हैं। न्यायालय की एकल पीठ के न्यायाधीश न्यायमूर्ति महेंद्र कुमार गोयल ने फेडरेशन ऑफ राजस्थान टीचर एजुकेशन कालेज के सचिव डा प्रभात शर्मा की याचिका पर यह आदेश दिए। न्यायालय ने विश्वविद्यालय द्वारा सभी महाविद्यालयों का बिना कारण निरीक्षण किए जाने को रोक दिया है केवल कुछ बिंदुओं को और वो भी आवश्यक होने पर ही या उन बिंदुओं में कोई शिकायत होने पर ही उन्हीं महाविद्यालयों का निरीक्षण कर सकती है। महाविद्यालयों को ... Read more
जयपुर के युवा इनोवेटर्स ने विकसित किया चेक्सपर्ट एप
जयपुर। हेल्थकेयर वर्ल्ड में बदलाव लाने के साझा जुनून से प्रेरित होकर, जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के छात्र दर्श, कन्हव, नक्षत्र और ऋषभ ने स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों से निपटने के लिए एक क्रान्तिकारी निदान मेडिकल चेक्सपर्ट विकसित किया है। यह पेशकश मरीजों और डॉक्टर्स के संवाद को एक क्रांतिकारी कदम के रूप में आगे ले जाएगा। इस चेक्सपर्ट एप से मरीजों और मेडिकल प्रोफेशनल्स को त्वरित मदद मिल सकेगी। सरलता और दृढ़ संकल्प के उल्लेखनीय प्रदर्शन में, जयपुर के जयश्री पेरीवाल इंटरनेशनल स्कूल के 12वीं कक्षा के छात्रों के एक समूह ने हेल्थ केयर चैलेन्जेस का सामना ... Read more