Category: राजस्थान

छोटे विद्यार्थियों के लिए अलग-अलग स्कूलों में अलग-अलग किताबें

जयपुर। केन्द्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) और राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) स्कूलों में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2024-25 की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। दाखिले की प्रक्रिया शुरू होते ही अभिभावकों की जेब खाली होनी भी शुरू होने लग गई है, क्योंकि नए सत्र से स्कूली फीस में 8 से 10 फीसदी तक वृद्धि हो गई। किताबों के दाम बढ़ने से अभिभावकों पर भार बढ़ेगा। बताया जा रहा है कि निजी स्कूलों में कक्षा 5वीं तक विद्यार्थियों को अपने स्तर पर किताबें खरीदने के लिए बोला जा रहा है। कक्षा 6 से कक्षा ... Read more

ओमान में भीषण बाढ़ का कहर, 13 लोगों की मौत

मस्कट। मीडिल ईस्ट के शहर ओमान में इस समय कहर बरपा हुआ है। भारी बारिश के कारण 13 लोगों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार ओमान में नागरिक सुरक्षा और एम्बुलेंस प्राधिकरण ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया जो उत्तरी अल शरकियाह गवर्नरेट में लापता हो गया था। वहीं एक बच्चे सहित तीन अन्य लोगों की तलाश अभी भी जारी हैं। इससे पहले अचानक आई बाढ़ के कारण कम से कम 12 लोगों की मौत हो गई थी। रिपोर्ट में कहा गया है कि इसमें 9 छात्र, दो निवासी और एक प्रवासी शामिल हैं। मूसलाधार बारिश के कारण ... Read more

CUET UG 2024: डीयू, BHU और जामिया में लेना है एडमिशन तो चाहिए इतने कटऑफ, देखें

CUET UG 2024: स्नातक कोर्सेज में दाखिला लेने के लिए बड़ी संख्या में छात्र हर साल सीयूईटी यूजी परीक्षा देते हैं। इस परीक्षा का आयोजन एनटीए (नेशनल टेस्टिंग एजेंसी) कराती है। सीयूईटी यूजी प्रवेश परीक्षा (CUET UG Entrance Exam) के जरिए देश के सैकड़ों केंद्रीय, राज्य, प्राइवेट विश्वविद्यालय में दाखिला मिलता है। इनमें दिल्ली विश्वविद्यालय, बीएचयू और जामिया प्रमुख हैं। आइए, जानते हैं कि इनमें से किसी विश्वविद्यालय में दाखिला लेने के लिए छात्रों को सीयूईटी यूजी परीक्षा में कितना स्कोर करना होगा। यह भी पढ़ें- क्या इस महीने जारी होंगे सीबीएसई 10वीं और 12वीं बोर्ड के रिजल्ट, देखें देश ... Read more

जर्जर पुलिया पर स्कूल बस, हलक में अटकती जान

कोटा। बोरखेड़ा की ग्रामीण पुलिस लाइन स्थित 6 कॉलोनियों के बाशिंदे इनदिनों अनहोनी की आशंका के साय में जी रहे हैं। स्कूल बसों को घर की दहलीज पर आने से पहले ही रोक दी जाती है और अभिभावक बच्चों को पैदल लेकर लौटते हैं। इसकी वजह कुछ और नहीं बल्कि 20 फीट लंबी पुलिया है, जो 35 साल से भी ज्यादा पुरानी है और जर्जर अवस्था में है। पुलिया एक तरफ से झुक चुकी है और वाहनों के आवागमन के दौरान टूटने का खतरा बना रहता है। जिससे स्थानीय निवासियों को अनहोनी का डर सताता है।  दरअसल, ग्रामीण पुलिस लाइन ... Read more

इस विश्वविद्यालय में होगी वैदिक अध्ययन की पढ़ाई, डिप्लोमा से लेकर पीएचडी…सभी कोर्सेज हैं मौजूद | Vedic Studies, Harisingh Gour University, University in Madhya Pradesh | Patrika News

कोर्स का मुख्य उद्देश्य और इसके फायदे (Vedic Studies Course) नई शिक्षा नीति के अनुरूप इस कोर्स का मुख्य उद्देश्य है युवाओं की समझ को विकसित करना। वैदिक अध्ययन कोर्स के माध्यम से युवा पीढ़ी को भारत की प्राचीन संस्कृति, ज्ञान की वास्तविकता और अखंडता को समझने का अवसर मिलेगा। इस कोर्स की डिग्री प्राप्त करके आप शिक्षक और प्रोफेसर बन सकते हैं। साथ ही एसएससी, पीएससी, एमपीपीएससी सहित अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं में भाग ले सकते हैं। यह भी पढ़ें जेईई में किया टॉप, दिल्ली आईआईटी छोड़ लिया MIT में दाखिला, आज विदेश में हैं रिसर्चर कितने सालों का कोर्स ... Read more

अतिरिक्त मुख्य सचिव ने समझाया, रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल खत्म

जयपुर। चिकित्सा शिक्षा विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह की समझाइश के बाद लगभग एक सप्ताह से चल रही रेजिडेंट चिकित्सकों की हड़ताल रविवार शाम को समाप्त हो गई। चिकित्सा शिक्षा विभाग ने रविवार को सवाई मानसिंह मेडिकल कॉलेज प्रशासन और रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों के साथ चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में वार्ता की। इसके बाद रेजिडेंट चिकित्सक हड़ताल वापस लेने पर सहमत हो गए। हालांकि हड़ताल जारी रहने की संभावना को देखते हुए राज्य सरकार ने पूर्ण वैकल्पिक व्यवस्था कर ली थी। इसके पूर्व सुबह रेजिडेंट डॉक्टर्स ने बकरा रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन किया था।  उल्लेखनीय है कि ... Read more

UPSC Success Story: ग्रेजुएशन में बुरी तरफ फेल हो गए थे, IAS बन किया सपना पूरा | UPSC Success Story, Anurag Kumar, IAS Anurag who failed in graduation | Patrika News

बिहार के कटिहार जिले से आने वाले अनुराग कुमार (IAS Anurag Kumar) आज भले ही एक सफल व्यक्ति हों लेकिन उनके जीवन में एक ऐसा समय भी आया था जब वो बुरी तरह से हार गए थे। अनुराग ग्रेजुएशन में फेल हो गए थे, वो भी एक नहीं कई विषयों में। लेकिन उन्होंने अपनी इस हार से सीखते हुए खुद पर मेहनत की और अपना सपना पूरा (UPSC Success Story) किया। यह भी पढ़ें अर्पिता शर्मा ने बताई UPSC की खासियत, कहा- हार कर भी मिला इतना कुछ आईएएस अनुराग ने कक्षा 8 तक हिंदी मीडियम से पढ़ाई की थी। ... Read more

Haryana Board Exam 2024: नोट कर लें परीक्षा की नई तारीख, BSEH ने जारी किया नोटिस | Haryana Board Exam 2024, BSEH, Viral Video, BSEH Exam Centre | Patrika News

हरियाणा बोर्ड (Haryana Board) कुछ परीक्षाएं फिर से आयोजित करेगा। नोटिस के जरिए इसकी जानकारी दे दी गई है। यदि आपकी परीक्षा भी रद्द हो गई है तो नई डेट्स जान लें। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं या इस खबर को अंत तक पढ़ें। यह भी पढ़ें इस साल CUET UG में हुए कम रजिस्ट्रेशन, जानिए क्यों हरियाणा बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के मुताबिक, 10वीं और 12वीं कक्षा की परीक्षाएं 16 अप्रैल 2024 को दोबारा आयोजित की जाएंगी। अंग्रेजी कोर और इतिहास के विषय की परीक्षाएं फिर से 16 अप्रैल को होंगी। परीक्षा का आयोजन ... Read more

लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए वीसी, चिकित्सा विभाग तैयार करेगा ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम 

जयपुर। प्रदेश में लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए ग्रेडेड रिस्पॉन्स सिस्टम लागू किया जाएगा। साथ ही, राज्य, जिला एवं ब्लॉक स्तर पर हीट एक्शन प्लान बनाकर आमजन को लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। प्रदेश के रेगिस्तानी जिलों, जहां तापमान अधिक रहता है एवं लू अधिक चलती है, वहां विशेष प्रबंध सुनिश्चित किए जाएंगे। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव शुभ्रा सिंह ने शनिवार को स्वास्थ्य भवन में लू एवं गर्मी जनित बीमारियों से बचाव, उपचार एवं जागरूकता गतिविधियों को लेकर आयोजित राज्य स्तरीय वीडियो कॉन्फ्रेंस में ... Read more

नोटिस के तिनके से बुझा रहे बारूद का ढेर

कोटा। शहर में बड़ी संख्या में बहुमंजिला इमारतें बनाने का चलन हो गया है। हर क्षेत्र में एक से बढ़कर एक बिल्डिंग बनाई जा रही है। करोड़ों रुपए की इन बिल्डिंग में फायर से सुरक्षा के सिस्टम तक लगे हुए नहीं है। फायर अनुभाग भी नोटिस देकर इतिश्री कर लेता है। अजमीर के विमला मार्केट स्थित तीन मंजिला बिल्डिंग में शुक्रवार को सुबह अचानक आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि उसे बुझाने में फायर अनुभाग की डेढ़ दर्जन से अधिक दमकलों को कई घंटे का समय लगा। उसी तरह का हादसा कोटा में पहे भी हो चुका है ... Read more