Category: राजस्थान
असर खबर का – रोड नहीं तो वोट नहीं, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश रोका
केबल नगर। लाडपुरा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत कोलाना के पांच गांव दमदमा, माणकचौक, सातधारा, फाटका डाबरा व सारंगपुर के ग्रामीणों ने एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव मे मतदान का बहिष्कार किया है। ग्रामीणो ने एकजुट होकर गांव के चौराहे पर चुनाव बहिष्कार का बैनर लगा दिया है तथा बैनर पर लिखा दिया है की रोड नही तो वोट नही, राजनैतिक पार्टियों का गांव में प्रवेश करना सख्त मना है। ग्रामीणों का कहना है कि इन गांवों के लोग आज भी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है पूरे देश में सड़कों का जाल बिछ रहा है तथा शहरों तक पहुंचने के ... Read more
प्रदेश का पहला सिंथेटिक कोर्ट हो रहा तैयार
कोटा। शिक्षा व पर्यटन नगरी कोटा में अब खेलों को भी बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए खेल मैदान व खेल संकुल तैयार किए गए हैं। उसी के तहत प्रदेश का पहला सिंथेटिक बास्केटबॉल व बॉलीबॉल कोर्ट तैयार किया जा रहा है। साथ ही फुटबॉल खिलाड़ियों के लिए भी मैदान तैयार किया जा रहा है। शहर में नगर विकास न्यास की ओर से पूर्व में खेल संकुल व अंतरराष्ट्रीय स्तर के इनडोर स्टेडियम तैयार किए गए हैं। नयापुरा व गुमानपुरा मल्टीपरपज स्कूल में ये मैदान बनाए गए हैं। वहीं मल्टीपरपज स्कूल परिसर में एक तरफ की जगह जहां डम्पिंग ... Read more
NCERT Survey: बिहार के बच्चे गणित व भाषा में 13 राज्यों से हैं आगे, झारखंड को छोड़ा पीछे | NCERT Survey, bihar students in maths, bihari students topper list | Patrika News
एनसीआरटी की इस सर्वे के मुताबिक, बिहार के विद्यार्थियों की भाषा उत्तरप्रदेश, तमिलनाडु, ओडिशा, पंजाब, उत्तराखंड आदि राज्यों से बेहतर है। वहीं गणित की बात करें तो इसमें बिहार के छात्रों का प्रदर्शन उत्तरप्रदेश, कर्नाटक, असम, मेघालय, उत्तराखंड और झारखंड से बेहतर है। इस साल झारखंड को बिहार ने छोड़ा पीछे इस सर्वे में यह भी दावा किया गया कि देश के सभी स्कूलों के बच्चों की भाषा और गणित विषय पर पकड़ 2021 के मुकाबले 2023 में मजबूत हुई है। वर्ष 2021 के सर्वे के अनुसार, झारखंड के छात्र भाषा में सबसे आगे थे। वहीं इस बार बिहार ने ... Read more
नीतीश कुमार ने मंत्रियों को बांटे विभाग
पटना। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने मंत्रिमंडल के सदस्यों के बीच विभागों का बंटवारा कर दिया। मंत्रिमंडल सचिवालय ने मंत्रियों के विभाग के बंटवारे के संबंध में अधिसूचना जारी की है,जिसमें श्री कुमार ने अपने पास गृह, सामान्य प्रशासन के साथ ही मंत्रिमंडल सचिवालय, निर्वाचन और निगरानी विभाग के साथ वैसे अन्य विभाग भी रखे हैं जो विभाग किसी दूसरे मंत्री को आवंटित नहीं किए गए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने विभागों के बंटवारे में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को वित्त और वाणिज्य कर, दूसरे उप मुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा को पथ निर्माण, खान एवं भूतत्व ... Read more
20 साल से एलएलएम को तरस रहा कोटा संभाग
कोटा। हाड़ौती के राजकीय विधि महाविद्यालय बरसों से सरकारी तंत्र की लापरवाही का दंश झेल रहे हैं। जिसका खामियाजा सैंकड़ों विद्यार्थी भुगत रहे हैं। संभाग में तीन गवर्नमेंट लॉ कॉलेज हैं, जो पिछले 20 साल से एलएलएम को तरस रहे हैं। हालात यह हैं, सभी कॉलेज यूजी हैं लेकिन पीजी एक में भी नहीं है। जिसकी वजह से भावी वकील कानूनी शिक्षा में स्पेशलाइजेशन नहीं कर पा रहे। वहीं, पीजी के अभाव में रिसर्च सेंटर तक नहीं खुल पाए। ऐसे परिवेश में क्वालिटी एजुकेशन तो छोड़िए कानून की बारीकियां तक सीखने को नहीं मिलती। निजी कॉलेजों व विश्वविद्यालयों में महंगी ... Read more
पहले 100 दिन में गत सरकार से दोगना हुआ सड़क नेटवर्क का विकास – दीया कुमारी
जयपुर । उपमुख्यमंत्री एवं सार्वजनिक निर्माण विभाग मंत्री दीया कुमारी ने कहा है कि प्रदेश की वर्तमान डबल इंजन सरकार में दुगनी गति से विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि विगत सरकार प्रथम सौ दिन में जितनी सड़कें बनायी गई थी, उसकी लगभग दुगनी वर्तमान सरकार के प्रथम सौ दिन में बनायी जा चुकी है। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार की विकास के प्रति प्रतिबद्धता का अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि प्रदेश में औसतन प्रतिदिन 33 किमी. लम्बाई में सड़कों का निर्माण/विकास करने के साथ ही औसतन प्रतिदिन 2 से अधिक नवीन गाँवों को डामर ... Read more
लोकसभा चुनाव से पहले पांच मंत्रियों के कार्यभार में आंशिक बदलाव, कैबिनेट में संतुलन साधने की कोशिश
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल सरकार में लोकसभा चुनावों की आचार संहिता लगने से ठीक पहले पांच मंत्रियों के विभागों के विभाजन में आंशिक बदलाव किया गया है। इसका मुख्य कारण कैबिनेट में संतुलन साधने की कोशिश से जोड़कर देखा जा रहा है। हालांकि स्कूल शिक्षा, संस्कृत शिक्षा के साथ अभी भी पंचायतीराज का पूरा विभाग मंत्री मदन दिलावर के पास ही रहेगा, लेकिन इस विभाग से जुड़े 5 मंत्रियों के अलग अलग विभागों का 5 मंत्रियों में बंटवारा किया गया है। मंत्रिमंडल सचिवालय के आदेश के अनुसार ग्रामीण विकास जहां मंत्री किरोड़ीलाल मीणा के पास है, वहीं पंचायतीराज का पूरा महकमा ... Read more
गरीब लड़कियों को मुफ्त शिक्षा के साथ-साथ मिलेगी भोजन और आवास की सुविधा, ऐसे करें अप्लाई | Jai Prakesh Narayan Sarvodya Balika Vidyalaya, RTE, Free Education, | Patrika News
भोजन और यूनिफॉर्म की सुविधा (Girl Education) जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि प्रवेश के लिए परीक्षा 20 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। वहीं आवेदन 6 अप्रैल तक कार्यालय से प्राप्त किया जा सकता है। विद्यालय में छात्राओं को आवास के साथ-साथ भोजन, स्कूल ड्रेस और पाठ्य पुस्तकें आदि सेवाएं भी मुफ्त में मिलेंगी। लड़कियों की शिक्षा के लिए अन्य योजनाएं आपको बता दें कि देश में लड़कियों की शिक्षा में सुधार लाने के उद्देश्य से इस वक्त कई सारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। इन योजनाओं में ‘बेटी-बचाओ, बेटी पढ़ाओ’, कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय (KGBV), सुकुन्या समृद्धि ... Read more
ICAR 2024: एग्रीकल्चर में करना है B.Sc, B.Tech तो जल्द कराएं रजिस्ट्रेशन | ICAR 2024, CUET UG 2024, BSc Admission News | Patrika News
ICAR के जरिए किन कोर्स में मिलेगा एडमिशन? एग्रीकल्चर एवं अलाइस साइंसेज बैचलर ऑफ फिशरीज साइंसेज बीएससी (ऑनर्स) एग्रीकल्चर बीएससी (ऑनर्स) हॉर्टिकल्चर कम्युनिटी साइंस बीएससी (ऑनर्स) फूड न्यूट्रिशन एंड डाइटेक्टिस बीटेक एग्रीकल्चर इंजीनियरिंग, बीटेक डेरी टेक्नोलॉजी बीटेक फूड टेक्नोलॉजी बीटेक बायोटेक्नोलॉजी जैसे बैचलर डिग्री कैसे मिलेगा प्रवेश? बता दें, इन सभी कोर्स में एडमिशन CUET-UG स्कोर के आधार पर मिलेगा। सीयूईटी (Common University Entrance Test) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित राष्ट्रीय स्तर की प्रवेश परीक्षा है, जिसे पास करने के बाद ग्रेजुएशन कोर्स के लिए भारत के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में प्रवेश मिलता है। यह भी पढ़ें इन 5 टिप्स ... Read more
Toughest Exam: दुनिया का सबसे टफ एग्जाम, सफल होने पर आते हैं शादी के प्रपोजल | Toughest Exam Of The World, UPSC, JEE, duniya ka sabse kathin pariksh | Patrika News
तीसरी नंबर की परीक्षा है यूपीएससी (UPSC Toughest Exam) दुनिया के टफ एग्जाम की लिस्ट में यूपीएससी तीसरे नंबर पर है। हर साल करीब 10 लाख छात्र इस परीक्षा में बैठते हैं। लेकिन सफलता का दर बहुत कम है। कठिन परिश्रम के बाद भी कई लोगों का यूपीएससी नहीं निकल पाता है। इस परीक्षा में तीन स्टेज होते हैं, प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू। यह भी पढ़ें UPSC में भूल से भी न चुनें ये ऑप्शनल सब्जेक्ट्स दूसरी नंबर की परीक्षा भी भारत की है (2nd Toughest Exam) कठिन परीक्षा की लिस्ट में दूसरे नंबर पर भी भारत की परीक्षा हीं ... Read more