Category: Uncategorized

कपिल सिब्बल बने सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष, चौथी बार जीता चुनाव

नई दिल्ली: वरिष्ठ वकील कपिल सिब्बल (Kapil Sibal) को गरुवार को सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (SCBA) का अध्यक्ष चुना गया. एससीबीए के चुनाव गुरुवार को हुए थे. हार्वर्ड लॉ स्कूल से स्नातक सिब्बल 1989-90 के दौरान भारत के अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल थे. उन्हें 1983 में वरिष्ठ वकील के रूप में नामित किया गया था. कांग्रेस के नेतृत्व वाली संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (UPA) सरकार में मंत्री रहे सिब्बल ने 1995 और 2002 के बीच तीन बार एससीबीए अध्यक्ष के रूप में कार्य किया था. यह भी पढ़ें इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने पूर्व केंद्रीय मंत्री कपिल सिब्बल के उच्चतम ... Read more

पालतू कुत्ते के साथ टहलने निकले शख्स की डंडों से पिटाई, Video देख खड़े हो जाएंगे रोंगटे

हैदराबाद: हैदराबाद में वॉक पर निकले एक शख्स की पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. रिपोर्ट के मुताबिक, रहमतनगर की सड़क पर विवाद के बाद शख्स पर कुछ लोगों ने लाठी-डंडों से हमला किया. उन लोगों ने साइबेरियन हस्की नस्ल के कुत्ते को भी लाठी से पीटा. बीच-बचाव के लिए आए परिवार के सदस्यों के साथ भी मारपीट की गई. दोनों पक्षों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है. यह भी पढ़ें पुलिस ने भारतीय दंड संहिता और पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है. इस मामले में 5 लोगों को ... Read more

लड़की ने एक वीडियो में खोल डाली पूरी शादीशुदा जिंदगी की हकीकत, घर बसाने का इरादा है तो एक बार जरूर देख लें

एक रील में दिखा दी शादीशुदा जिंदगी की हकीकत नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर आपको जो ज्ञान ना मिल जाए वो कम है. पढ़ाई लिखाई से लेकर मोरल साइंस तक कि क्या करना चाहिए क्या नहीं करना चाहिए. रिश्तेदारों को इनडायरेक्टली ताने देने हों तो भी सोशल मीडिया है. खाना बनाने के क्विक टिप्स देखने हों तो सोशल मीडिया है और फालतू के मनोरंजन की सप्लाई तो दिन रात की है. इसी बीच कभी कभी ऐसा कंटेंट देखने को मिल जाता है जो खूब गुदगुदाता है. फिलहाल हम आपको इंटरनेट पर वायरल हो रहे एक ऐसे ही वीडियो से रूबरू ... Read more

Narad Jayanti 2024: कब मनाई जाएगी नारद जयंती, जानें शुभ मुहूर्त महत्व और पूजा विधि

Narad Jayanti 2024 kab hai : नारद जयंंती का ये है शुभ मुहूर्त. Narad Jayanti 2024: हिंदू धर्म में हर देवी देवताओं को समर्पित एक जयंती होती है, जिसका खास महत्व होता है. इसी तरह से विष्णु भगवान के परम भक्त नारद जी ( Narad ji) की जयंती हर साल ज्येष्ठ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि को मनाई जाती है. इस बार नारद जयंती कब मनाई जाएगी, इसका महत्व क्या है और इस दिन आपको कैसे पूजा ( Narad jayanti Puja vidhi ) करनी चाहिए आइए हम आपको बताते हैं. कहा जाता है कि नारद जयंती पर विधिवत नारद ... Read more

गर्मी की छुट्टियों में बोर हो रहे हैं बच्चे? जानिए, खेल और मस्ती में पढ़ाई के साथ ही कैसे सीख लेंगे जिंदगी के सबक  

Summer Vacation: भीषण गर्मियों में बच्चों को स्कूल की पढ़ाई से करीब एक महीने की लंबी छुट्टी मिल जाती है. इन दिनों में बच्चे अपने माता-पिता के काम और छुट्टियों के हिसाब से ही कहीं घूमने के लिए जा पाते हैं. थोड़े दिनों के बाद ही घर वापस लौटने पर बच्चे फिर से बोर होने लगते हैं. इस दौरान रोजाना की एक जैसी रूटीन से कुछ अलग करने और जिंदगी के सबक सीखने के लिए बच्चों को कुछ नए आइडियाज की जरूरत होती है. गर्मी की छुट्टियों को बच्चों के लिए कैसे क्रिएटिव और मजेदार बनाएं (How to make summer ... Read more

रणबीर कपूर का क्लासमेट था ये टीवी एक्टर, स्कूल की तस्वीर वायरल हुई तो इंटरनेट यूजर्स ने पूछा- कौन है साथ ?

रणबीर कपूर के स्कूल के दिनों की तस्वीर वायरल नई दिल्ली: बॉलीवुड सुपरस्टार रणबीर कपूर भले ही सोशल मीडिया से दूर रहने के अपने फैसले पर अब तक डटे हुए हैं लेकिन इससे ऐसा नहीं होता कि सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें या वीडियो ना आएं. ऐसा हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि आए दिन रणबीर की तस्वीरें और लुक वायरल होती रहती हैं. फिलहाल भी उनकी एक स्कूल टाइम की फोटो इंटरनेट पर वायरल हो रही है. एक फैन पेज की शेयर की गई पहली फोटो में रणबीर और उनका एक दोस्त कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं. ... Read more

लोकसभा चुनाव में ताल ठोक रहे ‘अर्थी बाबा’ की अजब कहानी

अर्थी बाबा उर्फ राजन यादव ने गोरखपुर से भरा है पर्चा नई दिल्ली: नामांकन करने के लिए किसी उम्मीदवार को गाड़ियों के काफिले और गाजे-बाजे के साथ जाते हुए तो आपने जरूर देखा होगा, लेकिन क्या हो अगर कोई नामांकन करने के लिए अर्थी पर सवार होकर पहुंचे. आपको ये सुनने में जरा अजीब और हैरान करने वाला जरूर लगेगा लेकिन ये सच है. ऐसा हुआ गोरखपुर में. यहां से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा मंगलवार को अर्थी पर सवार होकर कलेक्ट्रेट पहुंचे और अपना नामांकन भी किया. खास बात ये है कि अर्थी बाबा ने ... Read more

VIDEO: स्कूटर से हुई टक्कर तो कारसवार लोगों ने बीच सड़क की फायरिंग, जमकर हुई पत्थरबाजी

लखनऊ : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक अजीब मामला देखने को मिला. अपने 5 साल के भाई को स्कूल से लेने के बाद दो भाई वापस घर की तरफ लौट रहे थे. तभी उनकी स्कूटी से एक कार की टक्कर हो जाती है. टक्कर होने के बाद कार मालिक ने दोनों भाइयों को जमकर पीटा. सोशल मीडिया पर इसका वीडियो भी वायरल हुआ. यह भी पढ़ें देखें वीडियो क्या है पूरा मामला कार मालिक हर्ष उपाध्याय और उसके दोस्तों ने दोनों भाइयों की पिटाई की और फिर मंगलवार को लखनऊ के ईश्वरी खेड़ा इलाके में उनके घर तक उनका ... Read more

दिल्ली एयरपोर्ट सहित कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी, सर्च ऑपरेशन के लिए पहुंची पुलिस

नई दिल्ली: दिल्ली के स्कूलों में बम की धमकियां मिलने के कुछ दिन बाद अब दिल्ली एयरपोर्ट को भी बम से उड़ाने की धमकी दी गयी है. इसके साथ ही कई अस्पतालों को बम से उड़ाने की धमकी मिली है. ई-मेल में दी गई धमकी बुराड़ी अस्पताल और संजय गांधी अस्पताल (Sanjay Gandhi Hospital) को दी गई है. धमकी भरे ई-मेल के बाद सभी जगहों  पर सुरक्षा बढ़ा दी गयी है. पुलिस मौके पर पहुंच गयी है और जांच अभियान जारी है. गौरतलब है कि पिछले सप्ताह दिल्ली और गुजरात के अहमदाबाद के स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, ... Read more

जेल जाने के बावजूद भी क्यों नहीं दिया इस्तीफा? केजरीवाल ने किया खुलासा

नई दिल्ली: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) सुप्रीम कोर्ट से 21 दिन की अंतरिम जमानत मिलने के बाद शुक्रवार रात तिहाड़ जेल से बाहर आ गए. जेल से लौटने के बाद उनके तेवर पहले से भी ज्यादा सख्त नजर आ रहे हैं. शनिवार को वह मीडिया से मुखातिब हुए. इसके साथ ही उन्होंने लोकसभा चुनाव (LokSabha Elections 2024) के लिए रोड शो भी किया. मीडिया को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने इस बात का भी खुलासा किया कि उन्होंने इस्तीफा क्यों नहीं दिया. उन्होंने कहा कि 21 मार्च को उनकी गिरफ्तारी के बाद से ही बीजेपी लगातार उनके ... Read more