Blog

दिल्ली में सप्ताहांत तक मानसून के पहुंचने की संभावना, जान लें अपने शहर का हाल

नई दिल्ली: मौसम से जुड़ी जानकारी देने वाले निजी संस्थान ने बुधवार को पूर्वानुमान लगाया कि इस सप्ताहांत तक दिल्ली में मानसून पहुंच सकता है, जिससे लोगों को उसम से राहत मिल सकती है. हालांकि, भारत मौसमविज्ञान विभाग (आईएमडी) ने इस बारे में कोई जानकारी साझा नहीं की है कि मानसून राष्ट्रीय राजधानी में कब तक पहुंचेगा. ‘स्काईमेट वेदर सर्विसेज’ के महेश पलावत के अनुसार, ‘‘मानसून के 29 या 30 जून को दिल्ली पहुंचने की संभावना है.” दिल्ली में मानसून का आगमन आमतौर पर 27 से 29 जून के बीच होता है. आंकड़ों के अनुसार पिछले साल मानसून से दिल्ली ... Read more

ब्रेड से लेकर डायपर पर टैक्स… केन्या में नए बिल को लेकर बागी हुआ Gen Z, सोशल मीडिया से हिला दी सरकार

अफ्रीकी देश केन्या (Kenya Protests) में नए टैक्स बिल (New Tax Bill) को लेकर बवाल मचा हुआ है. मंगलवार को हजारों लोग राष्ट्रपति विलियम रूटो के खिलाफ प्रदर्शन करने के लिए सड़कों पर उतर आए. प्रदर्शनकारियों में ज्यादातर संख्या युवाओं की है. आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने संसद में आग लगा दी. भीड़ ने एक मॉल को भी आग के हवाले कर दिया. न्यूज एजेंसी ‘रॉयटर्स’ की रिपोर्ट के मुताबिक, हिंसक प्रदर्शन में अब तक 13 लोगों की जान जा चुकी है. करीब 31 लोग जख्मी बताए जा रहे हैं. सरकार की नए टैक्स बिल से कई तरह के टैक्स और टैरिफ ... Read more

बारिश में आरटीओ के उपकरण हुए खराब

कोटा। शहर में सोमवार को हुई प्री मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण जगपुरा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय के स्वचालित उपकरण खराब हो गए। जिससे मंगलवार को परिवहन कार्यालय के लाइसेंस से संबंधित कार्य ठप पड़ गए हैं। गौरतलब है कि कोटा में सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही परिवहन कार्यालय में स्थित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेने वाले हाई डेफिनेशन कैमरा खराब हो गए। विभाग के सूत्रों के अनुसार अधिकतर उपकरण बिना किसी ढकान के लगे हुए थे। ऐसे में तेज बारिश का पानी कैमरों के भीतर ... Read more

‘नशे का सेवन करता है अनमोल जीवन का शिकार’

जीवन अनमोल है। नशे के सेवन से यह अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसम्बर, 1987 को प्रस्ताव पारित कर हर वर्ष 26 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था। इस दिन विश्वभर में नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण हेतु चेतना फैलाने के साथ ही नशे के आदी लोगों के उपचार को भी प्रोत्साहित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी एवं सेवन के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया जाता ... Read more

बीच सड़क पर रील बना रही थीं स्कूल की लड़कियां, सहेली के कंधे पर चढ़कर पापा की परी ने किया खतरनाक स्टंट, फिर जो हुआ

सोशल मीडिया पर वायरल होने का लोगों पर ऐसा जुनून चढ़ा है कि लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर रील और वीडियो बना रहे हैं. इतना ही नहीं, रील बनाने के लिए लोग इस हद तक चले जा रहे हैं कि लोगों को न ही अपनी जान की परवाह है और न ही अपनी इज्ज़त की. ऐसा ही एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें स्कूल की दो लड़कियां बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट कर रही हैं. वीडियो में आप देख सकते हैं कि एक लड़की खड़ी है जबकि उसकी साथी हवा में बैकफ्लिप मारने ... Read more

अरुणाचल प्रदेश : स्कूल में मोबाइल इस्तेमाल करने से मना करने पर छात्र ने कर ली खुदकुशी

ईटानगर: अरुणाचल प्रदेश में 15 वर्षीय एक किशोर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. इस घटना से एक दिन पहले किशोर को स्कूल परिसर में मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने के लिए स्कूल छोड़ने को कहा गया था. स्कूल परिसर में फोन का इस्तेमाल करना नियम के खिलाफ है. एक अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी. पुलिस अधीक्षक राइक काम्सी ने बताया कि सोमवार को अंजॉ जिले के अमलियांग में स्कूल के पास लोहित नदी के किनारे एक पेड़ से छात्र चिरांग क्री का शव लटका मिला. उन्होंने बताया कि किशोर कक्षा 10 का छात्र था. इस घटना ... Read more

RPSC ने जारी की सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षाओं की उत्तरकुँजियां

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुँजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही ... Read more

कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब

जोधपुर। शहर के कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब हो गई। इस बारे में जेट समन्यवक की तरफ से मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट का आयोजन 2 जून 24 को किया गया था। परीक्षा के केंद्र के केंद्र जोधपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर एवं उदयपुर में थे। कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन हुआ था। कोटा के विद्याश्रम स्कूल नया नोहरा बारा रोड पर भी परीक्षा केंंद्र पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद सभी केंद्राधीक्षकों की ... Read more

दिनभर आवारा मवेशियों का लगा रहता है जमावड़ा

रावतभाटा। रावतभाटा शहर के बीचों-बीच बसा वार्ड नंबर 37 पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी का वार्ड होते हुए भी कभी इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 के नया बाजार क्षेत्र में बच्चों के खेलने और लोगों के घूमने के लिए 2008 में बनाए गए सेंट्रल पार्क में कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी नदारद हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बच्चों के खेलने के लिए बना एक मात्र पार्क पूरी तरह खत्म हो गया। जिससे यहां शराबियों तथा ... Read more