Blog

उत्तराखंड के पहाड़ों में ये कैसा विकास? 10 साल में सिर्फ 3 किलोमीटर ही बन पाई सड़क

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय जिले राज्य गठन के 22 साल बीत जाने के बाद भी विकास से कोसों दूर हैं. पहाड़ के गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य व अन्य मूलभूत सुविधाएं आज भी लोगों की पहुंच से दूर हैं. अल्मोड़ा जिले की सड़कों की बात करें, तो यहां कुछ गांव ऐसे भी हैं जहां सड़क तो काट दी गई है, पर अभी तक डामरीकरण नहीं हो किया गया है. अल्मोड़ा के होली एंजल से मेडिकल कॉलेज और विकास भवन तक पहुंचने वाली यह सड़क करीब 10 किलोमीटर की है. गरगूंठ गांव में आने वाली यह सड़क करीब 10 साल पहले ... Read more

उत्तराखंड के पहाड़ों में जाम से मिल जाएगी मुक्ति, इन 12 जगहों पर बनेगी टनल पार्किंग

उत्तराखंड के मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जाना हो जाएगा आसान. उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी, टिहरी में टनल पार्किंग बनाने की योजना. टनल पार्किंग का काम NHIDCL, RVNL और THDC को दिया गया. देहरादून. उत्तराखंड में पहाडों में पार्किंग एक बड़ी समस्या है. खासकर टूरिस्ट सीजन में मसूरी, नैनीताल, उत्तरकाशी जैसे शहरों में टूरिस्ट के साथ ही आम आदमी भी जाम से बेहाल हो जाता है. भविष्य में टूरिस्ट की आमद बढ़ने पर ये समस्या और भी विकराल रूप लेगी. इसके लिए राज्य सरकार अब टनल पार्किग बनाने जा रही है. शहरी विकास मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने बताया कि उत्तरकाशी, नैनीताल, पौड़ी ... Read more

Pithoragarh: सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज का नहीं छूट रहा विवादों से नाता, अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने लगाया ये आरोप

रिपोर्ट: हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के सीमांत जिले पिथौरागढ़ के छात्रों को तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ाने के मकसद से बनाया गया सीमांत इंजीनियरिंग कॉलेज निर्माण के बाद से ही विवादों में रहा है. कुछ समय पहले एडमिशन न होने को लेकर विवाद थमा ही था कि अब मढ़धूरा के ग्रामीणों ने इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालन को लेकर नाराजगी जताई है. दरअसल पिथौरागढ़ के इंजीनियरिंग कॉलेज की अपनी कोई स्थायी बिल्डिंग नहीं थी, जिसे देखते हुए शहर से लगे हुए गांव मढ़धूरा में 200 नाली जमीन पर 16 करोड़ रुपये की लागत से नए भवन का निर्माण हुआ. ... Read more

उत्तराखंड में अपने इस खास वोटबैंक को और पॉवरफुल बनाने जा रही भाजपा सरकार, जानें प्लान

हाइलाइट्स उत्तराखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा को महिलाओं का जबरदस्त समर्थन मिला था. भाजपा महिला वोटबैंक को मजबूती के साथ जोड़े रखने के प्लान पर काम कर रही है. सामाजिक, राजनीतिक, आर्थिक सशक्तिकरण के लिए महिला नीति बनाएगी सरकार. देहरादून. उत्तराखंड में 2022 के विधान सभा चुनाव परिणाम को याद कीजिए. जब महिलाएं पुरुषों से एक कदम आगे बढ़कर वोटिंग के लिए बाहर निकलीं और बंपर मतदान किया. नतीजा तमाम मिथकों को तोड़ते हुए बीजेपी ने सत्ता में वापसी कर इतिहास बना डाला. बीजेपी अब आधी आबादी की इस शक्ति को हाथ से नहीं खिसकने देना चाहती. महिलाओं के लिए ... Read more

उत्तराखंड के 3000 सरकारी विद्यालयों में लगेगा ताला, जानिए पिथौरागढ़ के कितने स्कूल होंगे बंद

रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड सरकार के एक नए फैसले के बाद उत्तराखंड के 3000 से ज्यादा सरकारी स्कूलों को बंद करने की तैयारी चल रही है. पिथौरागढ़ जिले की अगर बात करें तो यहां 370 ऐसे विद्यालय हैं, जो छात्र संख्या कम होने के कारण बंद होने के कगार पर हैं. दरअसल शिक्षा विभाग ने अब सरकारी स्कूलों की स्थिति सुधारने के लिए नया कदम उठाया है, जिसमें अब वह राज्य के ऐसे सरकारी स्कूल बंद करने की तैयारी में है, जहां छात्र संख्या 10 से कम है. राज्य सरकार द्वारा गांव-गांव में प्राथमिक विद्यालय खोले गए थे ... Read more

GIC नैनीताल: पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ का गवाह बना तो उत्तराखंड को दिए तमाम बड़े नाम, अब सता रहा ये डर

रिपोर्ट: हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल में शहीद मेजर राजेश अधिकारी राजकीय इंटर कॉलेज स्थित है . इसकी स्थापना का श्रेय प्रतिष्ठित शिक्षा प्रेमी बाबू कृष्टोदास और प. वाचस्पति पंत को जाता है. इस इंटर कॉलेज की स्थापना साल 1899 में ‘डायमंड जुबली’ नाम से हुई थी. स्थापना से लेकर अभी तक इस विद्यालय का गौरवशाली इतिहास रहा है. क्या आप जानते हैं कि उत्तराखंड के मशहूर पहाड़ी गीत ‘बेड़ू पाको बारमासा’ गीत को पहली बार इसी इंटर कॉलेज में गाया गया था. 1899 से 1900 तक इस विद्यालय का संचालन अयारपाटा में हुआ. साल 1910 में ... Read more

केसीआर का आरोप – “केंद्र तेलंगाना के विकास में डाल रही बाधाएं, आजादी के दशकों बाद भी…”

सीएम ने कहा, ” केंद्र सभी मापदंडों पर तेलंगाना के साथ भेदभाव कर रहा है. यहां के लोग विशेष रूप से युवा और बुद्धिजीवी इसके खिलाफ लड़ाई में राज्य सरकार का समर्थन करें. बीजेपी देश का विकास करने के बजाय केवल नफरत फैलाकर और सांप्रदायिक विभाजन पैदा करके सत्ता में बने रहने की इच्छुक है. राष्ट्र के आगे बढ़े बिना कोई राज्य तेजी से विकास नहीं कर सकता.” केसीआर ने कहा कि देश को विकसित करने में केंद्र की विफलता के कारण हमें जीएसडीपी (सकल राज्य घरेलू उत्पाद) का लगभग 3 लाख करोड़ रुपए का नुकसान हुआ है. यह बताते ... Read more

“बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया” : दिल्ली नगर निगम चुनाव पर बोलीं “आप” नेता आतिशी

दिल्ली नगर निगम चुनाव पर “आप” नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया. नई दिल्ली: दिल्ली नगर निगम चुनाव (MCD Election) के बीच आम आदमी पार्टी (आप) की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों में कोई काम नहीं किया है. वह काम के आधार पर दिल्ली नगर निगम चुनाव के लिए वोट नहीं मांग सकती है, इसलिए मुद्दों को भटका रही है. यह भी पढ़ें कालकाजी से विधायक आतिशी ने कहा, “क्या बीजेपी में यह कहने की हिम्मत है कि अगर हम 15 साल में दिल्ली को साफ करने ... Read more

MCD Elections LIVE Updates : एमसीडी का बॉस कौन? सभी 250 वार्डों पर वोटिंग आज

एमसीडी चुनावों के लिए मतदान आज दिल्ली में एमसीडी चुनाव के लिए आज सभी 250 वार्ड के लिए रविवार को मतदान होगा. इस बार त्रिकोणीय मुक़ाबला बीजेपी, आम आदमी पार्टी  और कांग्रेस के बीच है. एमसीडी चुनाव में 1,349 उम्मीदवार मैदान में हैं. मतदान सुबह आठ बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक चलेगा और नतीजे 7 दिसंबर को सामने आएंगे. MCD को 1958 में स्थापित किया गया था. 2012 में तत्कालीन मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के कार्यकाल के दौरान इसे तीन हिस्सों उत्तर, दक्षिण और पूर्वी दिल्ली नगर निगमों में बांट दिया गया था हालांकि इस साल फिर से तीनों ... Read more

“गहरा खेद है”: हिंदुओं पर की गई टिप्पणी को लेकर बदरुद्दीन अजमल ने मांगी माफी

अजमल की टिप्पणी को लेकर राज्य के कई हिस्सों में उनके खिलाफ पुलिस में शिकायतें दर्ज कराई गई हैं. हालांकि, उन्होंने कहा कि उनकी टिप्पणी को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया और उन्होंने किसी समुदाय विशेष को निशाना नहीं बनाया था. अजमल के राजनीतिक विरोधियों ने उनकी टिप्पणी को गुजरात विधानसभा चुनाव से जोड़ा. उन्होंने आरोप लगाया कि एआईयूडीएफ प्रमुख भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को ‘‘बचाने” के लिए उसके नक्शेकदम पर चल रहे थे, जो गुजरात में सत्ता बनाए रखने की कोशिशों में जुटी है. तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) ने अजमल की विवादित टिप्पणी को लेकर उन पर भाजपा के साथ मिलीभगत ... Read more