Tag: अल्मोड़ा की खबरें
ये बुजुर्ग है या 'शक्तिमान'! खेल के मैदान में नौजवान भी टेक देते हैं घुटने, वीडियो देख हो जाएंगे दंग
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा: एक समय के बाद उम्र ढलने लगती है और 50 साल के बाद तो लोग अपने शरीर पर ध्यान भी नहीं दे पाते हैं. लेकिन, उत्तराखंड के अल्मोड़ा के रहने वाले एक बुजुर्ग ऐसे भी हैं, जिन्हें बुजुर्ग कहना थोड़ा गलत होगा. वह 67 साल की उम्र में भी हर नौजवान को टक्कर दे रहे हैं. अल्मोड़ा के रहने वाले हरीश अधिकारी 67 साल की उम्र में भी बैडमिंटन खेल रहे हैं. इस उम्र में उनका जोश देखने को मिलता है. हरीश की उम्र भले ही 67 के पार क्यों न हो, लेकिन वह बैडमिंटन कोर्ट में 15 ... Read more
अद्भुत! इस मंदिर में होती है भगवान के धड़ की पूजा, ढाई किलोमीटर दूर है सिर
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. देवभूमि उत्तराखंड में ऐसे कई प्राचीन मंदिर हैं, जिनका इतिहास हैरान करता है. अल्मोड़ा जिले में इसी तरह का एक ऐसा मंदिर है, जहां भगवान के धड़ की पूजा की जाती है. शहर से तकरीबन 20 किलोमीटर दूर गैराड़ में यह स्थित है. हम बात कर रहे हैं गैराड़ गोलू देवता मंदिर की. कलबिष्ट डाना गोलू देवता को कल्याण सिंह बिष्ट के नाम से भी जाना जाता है. कलबिष्ट के मंदिर आने वाले श्रद्धालुओं की मनोकामना भी पूरी होती है. कल्याण सिंह बिष्ट को गैराड़ डाना गोलू देवता के नाम से जाना जाता है. मान्यताओं के अनुसार, ... Read more
Valentine's Day : इस वैलेंटाइन भी आप हैं सिंगल? इस तरह करें खास दिन को सेलिब्रेट! एक्सपर्ट ने दिया सुझाव
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आज के समय में कम उम्र के लड़के-लड़कियों का रिलेशनशिप में आना आम बात हो गया है. स्कूल-कॉलेज में पढ़ाई के दौरान ही एक-दूसरे के प्रति आकर्षण और फिर गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड का रिश्ता अब नॉर्मल सी बात है. वहीं जो लोग सिंगल होते हैं और उनके दोस्त अगर किसी के साथ रिलेशनशिप में होते हैं, तो उन पर पार्टनर बनाने का प्रेशर कुछ ज्यादा ही हावी रहता है. वहीं वैलेंटाइन डे जैसे ही पास आता है सिंगल ज्यादा अकेला महसूस करने लगते हैं. खैर अगर आप भी सिंगल हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है क्योंकि वैलेंटाइन ... Read more
13 साल के चिरायु का कमाल, इंडिया और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में नाम दर्ज
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में ज्यादातर बच्चे फोन और अन्य चीजों में उलझे रहते हैं, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में आगे नहीं बढ़ पाते हैं. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में रहने वाले चिरायु वर्मा (Chirayu Verma Almora) अपने नाम एक रिकॉर्ड दर्ज कराया है. 13 साल के चिरायु ने योग के पूर्ण मत्स्येन्द्रासन को होल्ड करके इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड और एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज कराया है. शारदा पब्लिक स्कूल में 9वीं में पढ़ने वाले चिरायु ने इस आसन को करके अल्मोड़ा का ही नाम नहीं बल्कि उत्तराखंड का नाम भी रोशन किया ... Read more
अल्मोड़ा के इस स्कूल में पहली बार शुरू हुआ जुंबा डांस, बच्चों को स्ट्रेस से दूर रखना हैं मकसद
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. आजकल के समय में बच्चों के ऊपर पढ़ाई का बोझ सबसे ज्यादा देखने को मिलता है, जिस वजह से वह अन्य गतिविधियों में पीछे होते जा रहे हैं. उत्तराखंड में अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पहली बार बच्चों को पढ़ाई और मानसिक तनाव से दूर रखने के लिए जुंबा क्लास शुरू की गई है. इसमें स्कूल के हर बच्चों को जुंबा सिखाया जा रहा है. छोटे से लेकर बड़े बच्चे भी इसे कर रहे हैं और डांस में रुचि दिखा रहे हैं. शारदा पब्लिक स्कूल की प्रधानाचार्य विनीता शेखर ने बताया कि बच्चों को तनाव मुक्त ... Read more
उत्तराखंड में एक ऐसा होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट, जहां 15 साल से प्रिंसिपल ही नहीं!
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. किसी भी स्कूल-कॉलेज या अन्य इंस्टीट्यूट में प्रिंसिपल का होना अनिवार्य होता है, पर उत्तराखंड के अल्मोड़ा में एक ऐसा संस्थान भी है, जहां पर करीब 15 साल से प्रिंसिपल की तैनाती नहीं हो पाई है. इस इंस्टीट्यूट के बच्चे और टीचर आज भी प्रिंसिपल की राह देख रहे हैं. खाली कुर्सी और बंद दरवाजे को देखकर छात्र और टीचर मायूस लौट जाते हैं. यहां का चार्ज प्रशासन को दिया गया है और वर्तमान में एसडीएम के पास कार्यभार है. हम बात कर रहे हैं जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट की. इसकी स्थापना 1991 में ... Read more
अब पढ़ाई के साथ कसरत भी! अल्मोड़ा में पहली बार किसी स्कूल में खुला जिम, ये है वजह
रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. वर्तमान दौर में बच्चों पर पढ़ाई के साथ-साथ अन्य चीजों का दबाव भी बढ़ता जा रहा है, जिस वजह से बच्चे कहीं न कहीं मानसिक और शारीरिक रूप से कमजोर हो रहे हैं. इस बात को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित शारदा पब्लिक स्कूल में बच्चों को मेंटली और फिजिकली फिट रखने के लिए जिम खोला गया है. यह शहर का पहला स्कूल है, जहां जिम है. बच्चों को पढ़ाई के साथ-साथ उन्हें मानसिक और शारीरिक रूप से फिट रखने के लिए यह अनूठी पहल है. दरअसल आजकल के समय में बच्चे पढ़ाई ... Read more
तिवारी जी की मैगी प्वाइंट का हर कोई दीवाना, स्वाद ऐसा कि ग्राहकों की लगती है भीड़
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड की सांस्कृतिक नगरी अल्मोड़ा यहां की खूबसूरत वादियों की वजह से भी जान जाती है और अब अपने खानपान की वजह से भी हलचल मचा रही है. अगर आप अल्मोड़ा घूमने के लिए आ रहे हैं और आप खाने के शौकीन है तो हम आपको एक ऐसी मैगी प्वाइंट के बारे में बताते हैं जहां पर आकर आप इसका स्वाद ले सकते हैं. इस मैगी का हर कोई दीवाना है. यहां पर दिन और शाम के वक्त लोगों की काफी भीड़ देखने को मिलती है और इस जगह से सनसेट का बेहतरीन नजारा भी देखने को मिलता ... Read more
पद्मश्री यशोधर मठपाल ने बच्चों को चित्रकारी के सिखाए गुर, कहा- प्रतिभाओं की है भरमार
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा.आजकल के समय में बच्चे हर क्षेत्र में आगे रहते हैं चाहे वह खेलकूद हो या फिर पढ़ाई हो, कई ऐसे बच्चे भी हैं जो काफी सुंदर-सुंदर चित्र बनाते हैं. अगर इन बच्चों को एक राह दिखाई जाए तो आगे जाकर ये बेहतरीन कार्य कर सकते हैं. अल्मोड़ा के शारदा पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले छात्र-छात्राएं चित्रकारी में काफी बेहतरीन कार्य कर रहे हैं और यहां पर पढ़ने वाले बच्चों को समय समय पर वरिष्ठ चित्रकारों से मुलाकात कराई जाती है जिससे बच्चों को आने वाले समय में अनुभव मिल सके. इन दिनों शारदा पब्लिक स्कूल में पद्मश्री यशोधर ... Read more
अल्मोड़ा में इंस्टीट्यूट पर तालाबंदी कर सड़कों पर उतरे होटल मैनेजमेंट के छात्र, जानें वजह
रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. स्कूल या फिर किसी भी संस्थान में बच्चे पढ़ाई करने के लिए जाते हैं, जहां से वह अपनी शिक्षा को ग्रहण करते हैं. पर जिस संस्थान में वह पढ़ाई कर रहे हैं और वहां टीचर की कमी हो तो बच्चे आखिर क्या कर सकते हैं. ऐसा ही मामला उत्तराखंड के अल्मोड़ा के होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट से सामने आया है. यहां पर टीचरों की कमी के चलते छात्रों ने होटल मैनेजमेंट संस्थान में तालाबंद कर दिया है . जगत सिंह बिष्ट राजकीय होटल मैनेजमेंट इंस्टीट्यूट साल 1991 में स्थापित हुआ था और यहां पर विभिन्न राज्यों के बच्चे पढ़ाई ... Read more