Tag: न्यूज 18 लोकल

बाघ की दहशत! पौड़ी के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू, स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र भी बंद

रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा पौड़ी. उत्तराखंड के पौड़ी जिले में बाघ के हमलों की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं. पिछले पांच दिनों में बाघ ने दो लोगों को मार डाला है. इसके बाद पौड़ी जिले के रिखणीखाल और धूमाकोट विकासखंड के 24 गांवों में नाइट कर्फ्यू लगा दिया गया है. वहीं, जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान ने स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों को भी बंद रखने के आदेश दिए हैं. हमलावर बाघ को पकड़ने के लिए टास्क फोर्स का गठन किया गया है. प्रभावित इलाकों में कैमरे और पिंजरे लगाए जा रहे हैं. वहीं, बाघ को ट्रेंकुलाइज करने के लिए भी टीम तैयार ... Read more

Haldwani News: नशे में धुत पति इस तरह झपट रहा था कि पत्नी हो गई क्रूर, राॅड से पीट-पीटकर ले ली जान

रिपोर्ट – पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर से हत्या का एक सनसनीखेज मामला सामने आया. गुस्से में आकर पत्नी ने अपने पति की हत्या कर दी. रामपुर रोड स्थित देवलचौड़ बंदोबस्ती में एक महिला ने खिड़की के पर्दे में लगने वाली स्टील की रॉड से पीट-पीटकर पति को मौत के घाट उतार दिया. घटना दोपहर की थी, पर आरोपी महिला ने घंटों बाद परिजनों को जानकारी दी. सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी महिला को हिरासत में लिया. उसके खिलाफ केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया है. आरोपी महिला से पूछताछ की जा रही है. जानकारी के ... Read more

Nainital: जंगल के बीचोंबीच है नैनीताल का ये खूबसूरत ‘हिडन वॉटरफॉल’, एक बार आएंगे तो इश्क हो जाएगा!

रिपोर्ट- सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड का नैनीताल शहर प्रकृति की गोद में बसा है. यह नगर शांति और प्राकृतिक सुंदरता का एक अद्भुत संगम है. जिस वजह से यह सैलानियों की फेवरेट डेस्टिनेशन में से एक है. वैसे तो नैनीताल में घूमने के लिए कई जगह हैं, लेकिन अगर आप शहर की भागदौड़ से दूर प्रकृति की गोद में सुकून के कुछ पल बिताना चाहते हैं, तो नैनीताल के इस हिडन वॉटरफॉल पर आ सकते हैं. यह झरना नैनीताल के मशहूर बिड़ला स्कूल से करीब तीन किलोमीटर दूर पैदल मार्ग पर स्थित है. नैनीताल की जू रोड पर करीब तीन किलोमीटर ... Read more

Mussoorie Root Plan: मसूरी आने वाले सैलानी जरूर देख लें रूट प्लान, वरना हो जाएंगे परेशान

हिना आज़मीदेहरादून. उत्तराखंड की दून घाटी की वादियों की खूबसूरत फिजा में घूमने का हर कोई दीवाना होता है. देवभूमि उत्तराखंड की खूबसूरत वादियों का दीदार करने के लिए देश के अलग-अलग राज्यों से ही नहीं बल्कि दुनियाभर से लोग आते हैं. पहाड़ों की रानी मसूरी का नजारा भी किसी जन्नत से कम नहीं होता इसीलिए पर्यटक बड़ी संख्या में यहां आते हैं. गर्मियां शुरु हो गई हैं और हर साल की तरह दिल्ली, हरियाणा, पंजाब जैसे अन्य राज्यों के पर्यटक देहरादून पहुंच रहे हैं. वैसे तो देहरादून में कई पर्यटन स्थल हैं लेकिन देहरादून का मशहूर पर्यटक स्थल मसूरी ... Read more

Nainital News: नैनीताल के इस सरकारी स्कूल के बच्चे हैं हुनरमंद, देखकर आप भी बोल उठेंगे ‘वाह’

रिपोर्ट: सीमा नाथ नैनीताल. इनसान के जीवन को सफल बनाने में विद्यालय अहम भूमिका अदा करता है. विद्यालय ज्ञान का एक ऐसा मंदिर है, जो विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहद जरूरी है. विद्यार्थी विद्यालय से जो भी सीखते हैं, उससे वह जीवन में आगे चलकर एक सफल इनसान बनाते हैं. ऐसा ही एक विद्यालय उत्तराखंड के नैनीताल जिले के भूमियाधार में भी स्थित है, नाम है राजकीय इंटर कॉलेज. यहां पढ़ाई के साथ-साथ विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने के गुर भी सिखाए जा रहे हैं, जिससे उनके अंदर स्वरोजगार की भावना पैदा हो और आगे चलकर वह अपना खुद ... Read more

ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले सावधान! अब चालान से पहले 2 घंटे की यह फिल्म दिखाएगी पुलिस, जानें डिटेल

रिपोर्ट- हिना आज़मीदेहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में लोगों को समझाने के बावजूद भी कई लोग यातायात नियम तोड़ते नजर आते हैं. ऐसे लोगों को सबक सिखाने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस अब दो घंटे की फिल्म दिखाएगी और उसके बाद चालान काटेगी. देहरादून के एसपी ट्रैफिक अक्षय प्रह्लाद कोंडे ने बताया कि वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए देहरादून ट्रैफिक पुलिस ने एक पहल शुरू की है, जिसमें अगर ट्रैफिक रूल्स को कोई तोड़ता है तो उसे यातायात नियमों पर आधारित दो घंटे की फिल्म दिखाई जाएगी और उसके बाद उस पर चालानी कार्रवाई ... Read more

उधारी के पैसे निकलवाने के लिए दोस्‍त ने किया लड़की का इस्‍तेमाल, इंस्‍टाग्राम पर दोस्ती और फिर…

रिपोर्ट: हिना आजमी देहरादून. अपने दोस्त से उधारी का पैसा निकलवाने और बदला लेने के लिए एक युवक अजीब प्लान बनाया. वहीं, इस प्‍लान को जानकर पुलिस भी दंग रह गई. दरअसल आरोपी ने इस साजिश में देहरादून की रहने वाली एक लड़की की मदद ली और अपने दोस्त के भाई को टारगेट किया. लड़की ने युवक की आपत्तिजनक फोटो और वीडियो बना ली. वह इस प्लान में कुछ हद तक सफल भी हुए, लेकिन इससे पहले कि दोनों उससे मोटी रकम ऐंठ पाते पुलिस के हत्थे चढ़ गए. लड़की को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया ... Read more

Dehradun: देहरादून के विनय गुप्ता का अनोखा शौक, 11 साल की उम्र से कर रहे हैं डाक टिकट कलेक्शन

रिपोर्ट- हिना आजमीदेहरादून. डाक टिकट कलेक्शन करने का कई लोगों का शौक होता है लेकिन देहरादून के विनय गुप्ता 11 साल की उम्र से डाक टिकट कलेक्ट कर रहे हैं. उनके पास हजारों डाक टिकटों का कलेक्शन है, जिनमें इतिहास की ढेरों निशानी हैं. G20 के लिए भी वह हर देश की डाक टिकटों की प्रदर्शनी की प्लानिंग कर रहे हैं. वह युवा फिलेटलिक एसोसिएशन चलाते हैं, जो स्कूलों में जाकर बच्चों को डाक टिकट के बारे में जानकारी देती है. विनय गुप्ता ने जानकारी दी कि उन्हें 11 साल की उम्र से ही डाक टिकट कलेक्शन करने का शौक था. ... Read more

Adventure Sport: खुशखबरी… समर वैकेशन में ‘रॉक क्लाइंबिंग’ का मजा लेना है? नैनीताल आएं, यहां है खास तैयारी

रिपोर्ट – सीमा नाथ नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल शहर में रोजाना हजारों की संख्या में पर्यटक पहुंचते हैं. एडवेंचर एक्टिविटीज का शौक रखने वाले पर्यटकों के लिए अब सरोवर नगरी नैनीताल जल्द ही एक नए आकर्षण के रुप में उभर कर सामने आने वाला है. दरअसल नैनीताल के मल्लीताल स्थित ऐतिहासिक डीएसए मैदान में कुमाऊं मंडल विकास निगम द्वारा करीब 95 लाख रुपये की लागत से एक आर्टिफिशियल रॉक-क्लाइम्बिंग वॉल का निर्माण किया जा रहा है. इससे पर्यटकों के साथ ही स्थानीय लोगों को भी इस साहसिक खेल से जोड़ा जा सकेगा. जिला पर्यटन विकास अधिकारी बृजेंद्र पांडे ने बताया कि ... Read more

Delhi Gangrape: अब जनता की अदालत में किरण नेगी का परिवार, अब तक नहीं मिला इंसाफ

सतेंद्र बर्त्वालदेहरादून. दिल्ली में हुई उत्तराखंड की बेटी किरण के साथ दरिंदगी और हत्या मामले में जहां सुप्रीम कोर्ट ने मामले की पुनर्विचार याचिका को ख़ारिज कर दिया है, तो वहीं परिजन अब क्यूरेटिव पिटीशन से पहले जनता की अदालत में अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगाने जा रहे हैं. इस मुहिम में वे 9 अप्रैल को दिल्ली के जंतर मंतर पर भारी संख्या में जनता से पहुंचने की अपील कर रहे हैं. उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा कि दिल्ली के जंतर मंतर में होने वाले विशाल प्रदर्शन में सभी उनका साथ दें ताकि उनकी बेटी को ... Read more