Tag: पौड़ी गढ़वाल
केमिस्ट्री का टीचर रसायन से परहेज! मिट्टी से बनाते हैं खूबसूरत पेंटिंग, रंगों का नहीं करते इस्तेमाल
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. मिट्टी हमारे पास उपलब्ध प्राकृतिक संसाधनों में से एक है. पेशे से रसायन विज्ञान का एक शिक्षक इसी मिट्टी से कोरे कागज पर खूबसूरत आकृतियां उकेरता हैं. उत्तराखंड के कीर्तिनगर निवासी जयकृष्ण पैन्यूली इसी मिट्टी का प्रयोग चित्रकारी के लिए करते हैं. वें पेंटिंग बनाने में किसी भी तरह के कृत्रिम रंग का प्रयोग नहीं करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली 10 सालों से मिट्टी से पेंटिंग बनाने का कार्य कर रहे हैं. जयकृष्ण पैन्यूली बताते हैं कि राजकीय सेवा में उन्हें जितना खाली समय मिलता है उसमें वें पेंटिंग बनाने का काम करते हैं. जयकृष्ण पैन्यूली कहते ... Read more
श्रीनगर गढ़वाल में रिवर राफ्टिंग का मजा…अब नहीं करना होगा ऋषिकेश का रुख, रोमांच से भर देगा रेपिड जोन
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. अगर आप एडवेंचर के शौकीन हैं और रिवर राफ्टिंग का शौक रखते हैं तो अब ऋषिकेश जाने की जरूरत नहीं है. पर्यटन विभाग द्वारा साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में राफ्टिंग शुरू की गई है. यहां अलकनंदा नदी में श्रीनगर गढ़वाल से देवप्रयाग तक राफ्टिंग कराई जा रही है. श्रीनगर गढ़वाल में राफ्टिंग शुरू होने से अब अलकनंदा नदी के किनारे पहाड़ों की गोद में बसा श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब होने के साथ पर्यटन हब के रूप में भी विकसित हो रहा है. ऋषिकेश की तर्ज पर श्रीनगर को भी ... Read more
गढ़वाल यूनिवर्सिटी के 50 साल पूरे, आंदोलनों के दम पर बना था विश्वविद्यालय
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में स्थापित गढ़वाल विश्वविद्यालय (Garhwal University Uttarakhand) 50 साल का हो गया है. विश्वविद्यालय प्रशासन 50 साल के स्वर्णिम इतिहास के साथ गोल्डन जुबली मना रहा है.इसकी स्थापना 1 दिसंबर 1973 को हुई थी, लेकिन गढ़वाल विश्वविद्यालय का बनना कोई आसान नहीं था. इसके लिए कई आंदोलन हुए, आंदोलनकारी जेल गए, तब जाकर गढ़वाल विश्वविद्यालय अस्तित्व में आया. इन 50 वर्षों के स्वर्णिम इतिहास को याद करते हुए चौरास परिसर के स्वामी मन्मथन प्रेक्षागृह में समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय की स्थापना के लिए हुए आंदोलन में अहम भूमिका निभाने ... Read more
अब नहीं जाना होगा गोवा…श्रीनगर गढ़वाल में लें जेट स्कीइंग और स्पीड बोट का मजा
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल.जेट स्की और स्पीड बोटिंग (मोटर बोट) का मजा लेने के लिए अब आपको गोवा या फिर उत्तराखंड के टिहरी जाने की जरूरत नहीं है. पौड़ी जिले के श्रीनगर गढ़वाल में ही आप अलकनंदा नदी की लहरों के साथ रोमांच का लुत्फ उठा सकते हैं. इसके लिए स्थानीय प्रशासन की पहल पर बोटिंग और जेट स्कीइंग यहां शुरू की गई है. श्रीनगर से महज 6 किलोमीटर दूर रुद्रप्रयाग की ओर अलकनंदा नदी पर बने जीवीके जल विद्युत परियोजना की झील में स्थानीय युवाओं द्वारा स्वरोजगार अपनाते हुए वॉटर स्पोर्ट्स शुरू किए गए हैं. इसमें बोटिंग व जेट स्कीइंग ... Read more
खुद नहीं करेंगे नौकरी, अब दूसरों को देंगे, 11-12वीं के स्टूडेंट पढ़ रहे एंटरप्रेन्योरशिप का पाठ
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.युवा पीढ़ी को उद्यमिता की ओर ले जाने और रोजगार सृजनकर्ता बनाने के लिए अब बेसिक स्तर से ही प्रयास शुरू हो गए हैं. नई शिक्षा नीति (NEP 2020) के तहत उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल के रेनबो पब्लिक स्कूल ने एंटरप्रेन्योरशिप की पढ़ाई का संचालन शुरू किया है. इसके तहत 11वीं और 12वीं के छात्रों को बिजनेस की बारीकियों से लेकर स्टार्टअप करने के लिए भी प्रेरित किया जा रहा है, जिससे कि छात्र केवल नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले भी बन सकें. अभी तक उच्च शिक्षा में पहुंचने के बाद ही छात्र एंटरप्रेन्योरशिप ... Read more
सिविल सेवा में जाने का है सपना.. तो यहां दे रहे फ्री कोचिंग, हर महीने 4 हजार रुपए का स्टायफंड भी
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल.उत्तराखंड के पर्वतीए क्षेत्रों में कई ऐसे युवा है जो सिविल सेवा (Civil services) में जाना चाहते हैं. इसके लिए वे प्रयास भी करते हैं, लेकिन पर्याप्त मार्गदर्शन न मिलने व आर्थिक तंगी के कारण कई युवाओं का यह सपना बस सपना बनकर ही रह जाता है. ऐसे में अब पहाड़ के अनुसुचित जाति SC व अन्य पिछडा वर्ग OBC के लिए सिविल सेवा परिक्षाओं की तैयारी के लिए निशुल्क कोचिंग दी जा रही है. जिससे कि ये युवा भी सबसे प्रतिष्ठित नौकरियों को करने में सक्षम हो सके. अगर आप भी आईएएस, आईपीएस या अन्य किसी पद ... Read more
पहाड़ के छात्रों को डिजिटल सौगात…20 सरकारी स्कूलों में लगाए गए ‘डिजिटल बोर्ड’
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. टेक्नोलॉजी के इस दौर में अब पहाड़ों के सरकारी स्कूल भी डिजिटलाइज हो रहे हैं. जहां उत्तराखंड के सरकारी स्कूलों की बदहाली की खबरें सामने आती थीं, वहीं इस बीच देवप्रयाग विधानसभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों को आधुनिक किया जा रहा है. इसके लिए देवप्रयाग के विधायक विनोद कंडारी की पहल पर विधानसभा के स्कूलों को डिजिटल बोर्ड की सौगात दी गई है. इसमें कीर्तिनगर ब्लॉक और हिंडोलाखाल ब्लॉक के 20 स्कूल शामिल हैं. अब इन स्कूलों के छात्र डिजिटल माध्यम से पढ़ाई कर सकेंगे. पहले इस तरह की सुविधा प्राइवेट स्कूलों में ही देखने को मिलती ... Read more
दिल की धड़कन रुके तो CPR से बच सकती है जान, यहां 5 हजार लोगों को ट्रेनिंग दे चुके डॉक्टर
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.अचानक कार्डियक अरेस्ट के कारण बढ़ते मौत के मामलों को लेकर अब स्वास्थ्य महकमा भी गंभीर हो गया है. कार्डियक अरेस्ट को लेकर आम लोगों को जागरूक करने व सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) की जानकारी देने के लिए वृहद स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में भी स्कूली छात्रों को सीपीआर संबधित जानकारी दी जा रही है. उत्तराखंड विषम भौगोलिक परिस्थिति वाला क्षेत्र है. यहां के दूरस्थ क्षेत्रों में चिकित्सा सुविधा भी उपलब्ध नहीं है. इलाज के लिए लोगों को कई किलोमीटर के चक्कर काटने पड़ते हैं. ऐसे में कई बार यहां ... Read more
3 साल बाद दिखेगा बैकुंठ चतुर्दशी मेले का वैभव, इस तारीख से होगी शुरुआत
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल.उत्तराखंड अपनी सांस्कृतिक धरोहरों के लिए जाना जाता है, यहां के स्थानीय मेलों में देवभूमि की संस्कृति देखने को मिलती है. नवरात्रों के बाद से ही गढ़वाल क्षेत्र के विभिन्न हिस्सों में मेलो का आयोजन होता है, इनमें से कई ऐसे पौराणिक मेले हैं जिन्हें वापस जीवंत करने का प्रयास किये जा रहे हैं. ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के लिए पूरे गढ़वाल क्षेत्र में पहचाने जाने वाला बैकुंठ चतुर्दशी मेले का खोया हुआ वैभव वापस लौटने वाला है. लम्बे समय के बाद इस वर्ष बैकुंठ चतुर्दशी मेला धूमधाम के साथ आयोजित किया जायेगा. मेले के आयोजन को ... Read more
श्रीनगर में एसएसबी जवानों और NCC कैडेट्स ने नशा मुक्ति को लेकर निकाली जागरूकता रैली
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में नशे के प्रति जागरूक करने के लिए एसएसबी के जवान समेत एनसीसी कैडेट सड़कों पर उतरे. यहां उन्होंने युवाओं को फिट रहने का संदेश भी दिया. साथ ही किस तरह नशे से दूर रहें इसके टिप्स भी दिये गए. इस दौरान एसएसबी श्रीनगर के डीआईजी समेत सीओ श्रीनगर, शारीरिक शिक्षा विभाग के प्रोफेसरों ने भी युवाओं को जागरूक किया मार्डन कल्चर के साथ युवाओं में नशे के प्रति भी आकर्षण तेजी से बढ़ रहा है. आलम यह है कि पहाड़ी प्रदेश उत्तराखंड भी नशे की गिरफ्त में आ रहा है. यहां की ... Read more