Tag: पौड़ी गढ़वाल
श्रीनगर गढ़वाल हुआ हाईटेक! चप्पे-चप्पे पर होगी तीसरी आंख की नज़र, अब अपराधियों की खैर नहीं
कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल पहाड़ का एकमात्र नगर निगम है. धीरे-धीरे श्रीनगर शहर आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है. यहां की आबादी में भी लगातार बढ़ोतरी हो रही है. ऐसे में शहर की सुरक्षा व्यवस्था को भी हाईटेक किया जा रहा है. श्रीनगर नगर क्षेत्र को पूरी तरह सीसीटीवी कैमरों से लैस किया गया है. यहां अब चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरों से निगरानी की जायेगी. इनमें कई हाइटेक सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टाल किये गए हैं. अब शहर के अंदर छोटी से छोटी मूवमेंट पर तीसरी आंख की नजर रहेगी. बद्रीनाथ-केदारनाथ यात्रा का मुख्य पड़ाव श्रीनगर गढ़वाल ... Read more
देश के पहले CDS दिवंगत जनरल बिपिन रावत के नाम पर रखा गया इस स्टेडियम का नाम, निखर रही प्रतिभाएं
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल स्थित एकमात्र खेल मैदान जीएण्ड आईटीआई मैदान के रेलवे परियोजना में चले जाने के बाद आरवीएनएल द्वारा श्रीनगर के श्रीकोट में खेल स्टेडियम का निर्माण किया गया. इस खेल स्टेडियम का नाम देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस रहे जनरल बिपिन रावत (CDS General Bipin Rawat) के नाम पर रखा गया है. आज यह नगर क्षेत्र का एकमात्र खेल मैदान है, जहां खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई जाती है. यहां ब्लॉक स्तर से लेकर जिला स्तरीय व राज्य स्तरीय प्रतियोगितायें आयोजित कराई जाती है. खेल मैदान वह स्थान होता है जहां बच्चे जीवन संघर्षों ... Read more
पौड़ी गढ़वाल में आयोजित हो रहा मिनी गढ़देवा महोत्सव 2023, 2 हजार छात्र होंगे शामिल
कमल पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में शरदकालीन/शीतकालीन खेल प्रतियोगिता ( मिनी गढ़देवा 2023) का आगाज होने जा रहा है. इसमें पौड़ी जिले के 15 ब्लॉकों के हजारों छात्र प्रतिभाग करेंगे. वहीं, खिर्सू ब्लॉक प्रतियोगिता की मेजबानी कर रहा है. 12 अक्टूबर से आयोजित होने वाला मिली गढ़देवा खेल महोत्सव का आयोजन सीडीएस जनरल विपिन रावत स्टेडियम श्रीनगर गढ़वाल में किया जा रहा है. श्रीनगर गढ़वाल में 12 से 14 अक्टूबर तक चलने वाले खेल महोत्सव में जनपद भर के सरकारी स्कूलों के छात्र प्रतिभाग करेंगे. प्रतियोगिता को लेकर शिक्षा विभाग तैयारियों में जुटा हुआ है. इसमें विभिन्न खेल ... Read more
श्रीनगर में यूथ का फेवरेट प्लेस! यहां मिलता है कम बजट में बेस्ट फास्टफूड, जानें लोकेशन
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. युवाओं में फास्टफूड के प्रति अलग ही दीवानगी देखने को मिलती है. उत्तराखंड का श्रीनगर गढ़वाल एजुकेशन हब है. यहां हजारों की संख्या में छात्र देशभर से उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए पहुंचते हैं. ऐसे में यहां कम बजट में अच्छा फास्टफूड खाने का शौक रखने वाले युवाओं की जरूरत को पूरा करता है देव फास्टफूड. यहां कई वैरायटी के चाइनीज आइटम खाने को मिल जाएंगे.श्रीनगर गढ़वाल में बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे अमन सैनी और उनके साथी देव फास्टफूड कॉर्नर नाम से अपना कार्ट लगाते हैं. यहां शाम होते ही युवाओं की भीड़ जुटनी शुरू ... Read more
उत्तराखंड की महिलाओं को हुनरमंद बनाएगी ये योजना, मिलेगा रोजगार होगी आमदनी
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. महात्मा गांधी ने जिस खादी को देश की पहचान बनाई थी आज वह खादी महिलाओं के रोजगार का जरिया भी बन रही है. खादी का एक-एक धागा देश को आत्मनिर्भर बना रहा है. इन दिनों उत्तराखंड खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड द्वारा श्रीनगर गढ़वाल में 4 तकुवा पर ऊनी धागा प्रशिक्षण कार्यक्रम चलाया जा रहा है. जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय महिलायें प्रशिक्षण ले रही हैं. श्रीनगर गढ़वाल खादी ग्रामोद्योग शाखा में महिलाओं को करघा मशीन चलाने के प्रशिक्षण के साथ सूत काटने की ट्रेनिंग भी दी जा रही है. गृहणी महिलाएं अपना घर का कार्य खत्म करने के ... Read more
Janmashtami 2023: श्रीनगर गढ़वाल में जन्माष्टमी की धूम, राधा-कृष्णा बने नन्हें बच्चे
कमल पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. सांस्कृतिक धरोहरों को संभाले गढ़वाल क्षेत्र की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाले श्रीनगर गढ़वाल में बड़े ही धूम-धाम से कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. शायद ही ऐसा कोई त्यौहार हो, जिसे यहां हर्षों उल्लास के साथ न मनाया जाए. जनमाष्टमी से पहले श्रीनगर गढ़वाल में जन्माष्टमी की धूम देखने को मिल रही है, जहां बाजार सज चुके हैं. तो वहीं कृष्ण के पोशाक की बिक्री भी शुरू हो गई है. स्कूलों में जन्माष्टमी के अवसर पर कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है. जहां छोटे-छोटे बच्चे कृष्ण की वेशभूषा में सजे हुए दिख रहे हैं तो वहीं ... Read more
आजादी की 76वीं वर्षगांठ पर पौड़ी में एक साथ फहराये गये 76 ध्वज
पौड़ी गढ़वाल. स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर, पौड़ी में एक ऐतिहासिक घटना का आयोजन किया गया, जिसमें 76 ध्वजों को एक साथ फहराया गया, जिससे एक अद्वितीय मील का पत्थर रखा गया. यह अनूठा समागम पहले कभी पौड़ी में आयोजित नहीं किया गया था. पौड़ी गढ़वाल के जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कांडोलिया मैदान में इस अद्वितीय पहल की संवाददात्री की, जिसमें गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत समेत अन्य महत्वपूर्ण अधिकारी भी मौजूद थे. कंडोलिया मैदान में फहराये गये एक साथ 76 ध्वज स्वतंत्रता दिवस की 76वीं वर्षगांठ पर देश मना रहा है. इस ... Read more
उत्तराखंड में छेड़खानी पर जीरो टॉलरेंस,सड़क पर आशिकी का भूत उतारेगी पिंक पुलिस
कमल किशोर पिमोली/पौड़ी गढ़वाल. अक्सर हम देखते हैं कि स्कूल, कॉलेज या अन्य जगहों पर मनचलों की टोली स्कूली छात्राओं को परेशान करने के लिए खड़ी रहती है. ये छात्राओं के साथ बदतमीजी से बात करते हैं व छेड़खानी की कोशिश भी करते हैं, ऐसे युवकों को सबक सिखाने के लिए अब पौड़ी पुलिस ने पिंक यूनिट तैयार की है. छात्राओं की सुरक्षा को देखते हुए एसएसपी पौड़ी श्वेता चौबे के निर्देश पर जिले में पिंक यूनिट का गठन किया गया है. पुलिस टीमें स्कूल खुलने और बंद होने के समय स्कूलों के बाहर डटी रहेंगी. साथ ही छात्राओं की ... Read more
मल्टीनेशनल कंपनी की नौकरी छोड़ी, पहाड़ों के युवाओं को बना रहे इंजीनियर और डॉक्टर
कमल किशोर पिमोली/श्रीनगर गढ़वाल. पहाड़ के ढलानों से होते हुए पानी की तरह बहने से बेहतर है पहाड़ चढ़ना. कुछ कर गुजरने की उम्मीदें जिंदा है, संभावनाएं मरी नहीं है बेशक जहां पहाड़ का युवा महानगरों और मेट्रो सीटी को ओर रूख कर रहे हैं वहीं, कुछ ऐसे भी युवा हैं जिन्होंने मेट्रो सीटी की आरमदायक जिंदगी छोड़ वापस पहाड़ों पर लौटने की सोची और आज वे यहां बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहे हैं. अब ये युवा श्रीनगर गढ़वाल में छात्रों को इंजिनिएर और डॉक्टर बनने के लिए तैयार कर रहे हैं2018 में मात्र कुछ युवाओं के ... Read more