Tag: bjp

केजरीवाल ने महिला सुरक्षा को लेकर BJP को घेरा, बोले- जिम्‍मेदारी निभाने में विफल रही केंद्र सरकार

नई दिल्‍ली : आम आदमी पार्टी (आप) प्रमुख और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और राष्ट्रीय राजधानी में कानून-व्यवस्था बनाए रखने की अपनी जिम्मेदारी निभाने में विफल रहने का आरोप लगाया. त्यागराज स्टेडियम में ‘महिला अदालत’ कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने कहा, ‘दस साल पहले आपने मुझे दिल्ली में स्कूल, अस्पताल और जलापूर्ति बेहतर करने की जिम्मेदारी दी थी और मैंने अपना काम किया. लेकिन आपने सुरक्षा की जिम्मेदारी भाजपा और केंद्र सरकार को दी, जो विफल रहे.’ केजरीवाल ने ... Read more

फडणवीस की टीम में कौन-कौन, किन मंत्रियों का पत्ता कटेगा? अंदर की बात जानिए

नई दिल्ली: महाराष्ट्र (Maharashtra) में हुए विधानसभा चुनाव में महायुति को शानदार जीत मिली. हालांकि मुख्यमंत्री पद के चयन को लेकर काफी प्रतीक्षा करनी पड़ी. सरकार गठन के बाद अब मंत्रिमंडल के विस्तार पर सबकी नजर है. रविवार को देवेन्द्र फडणवीस कैबिनेट के विस्तार की संभावना है. भाजपा के एक वरिष्ठ नेता ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया कि 30-32 मंत्रियों के शपथ लेने की संभावना है.महाराष्ट्र में मंत्रिपरिषद में मुख्यमंत्री समेत अधिकतम 43 सदस्य हो सकते हैं.सूत्रों के अनुसार बीजेपी को 20-21 मंत्री पद मिल सकते हैं, जबकि शिवसेना को 11-12 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी को 9-10 मंत्री पद मिलने की ... Read more

महाराष्ट्र में लौट आया समंदर… पिता जेल गए तो बदल गए फडणवीस, जानिए राजनीति में कैसे हुई एंट्री?

मुंबई: “मेरा पानी उतरता देख कर किनारे घर मत बनाना, मैं समंदर हूं लौटकर आऊंगा..” “मैं अभिमन्यु हूं, चक्रव्युह तोड़ना आता है..” पांच साल पहले जब अजित पवार के साथ मिलकर सरकार बनाने का दांव उल्टा पड़ गया था, तब देवेंद्र फडणवीस ने कहा था कि वो समंदर हैं, लौटकर आएंगे. ढाई साल बाद वो वाकई लौटकर आए, लेकिन मुख्यमंत्री के रूप में नहीं, बल्कि उपमुख्यमंत्री के रूप में. BJP ने शिवसेना के बागी नेता एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बनाने का फैसला किया. फडणवीस को दिल पर पत्थर रखकर यह फैसला कबूल करना पड़ा. तीसरी बार महाराष्ट्र के CM बनने ... Read more

फिर ठंडे बस्ते में गया वक्फ बिल? विपक्षी MPs की मांग पर JPC का बढ़ेगा कार्यकाल, कल संसद में पेश होगा प्रस्ताव

नई दिल्ली: वक्फ (संशोधन) विधेयक पर आम सहमति लिए बनाई गई JPC (जॉइंट पार्लियामेंट कमेटी) की बैठक में बुधवार को जमकर हंगामा हुआ. JPC की 8वीं बैठक दिल्ली में बुलाई गई थी. विपक्षी दलों ने 29 नवंबर को ड्राफ्ट रिपोर्ट पेश करने के चेयरमैन के फैसले पर असहमति जाहिर की. हंगामे के बीच विपक्षी दलों के सदस्यों ने JPC के एक्सटेंशन की मांग करते हुए मीटिंग का बहिष्कार कर दिया. विपक्षी नेता यह तर्क देते हुए JPC की बैठक बीच में ही छोड़कर चले गए कि आगे कोई कदम उठाने से पहले JPC के एक्सटेंशन पर विचार किया जाना चाहिए. ... Read more

महाराष्ट्र में होगा BJP का मुख्यमंत्री, साथ में बनाएगी 2 डिप्टी CM : सूत्र

नई दिल्ली/मुंबई: महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का सस्पेंस खत्म हो गया है. एकनाथ शिंदे (Eknath Shinde) का CM पद से दावा छोड़ने के बाद साफ हो गया है कि महाराष्ट्र में BJP का ही मुख्यमंत्री बनेगा. अब BJP देवेंद्र फडणवीस (Devendra Fadnavis) को CM बनाएगी या किसी और चेहरे को सामने लाकर सबको चौकाएंगी, ये जल्द ही सामने आ जाएगा. सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य में मध्य प्रदेश और राजस्थान की तर्ज पर 2 डिप्टी सीएम बनाए जाएंगे. इससे पहले एकनाथ शिंदे ने ठाणे में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर CM पद से अपना दावा छोड़ा. उन्होंने कहा, “मैंने PM मोदी ... Read more

बुर्का vs वोटरों को रोकने की कोशिश: यूपी उपचुनाव में वोटिंग के दौरान BJP-अखिलेश में महासंग्राम

उत्तर प्रदेश की 9 विधानसभा सीटों पर चल रही वोटिंग में महासंग्राम छिड़ा है. बीजेपी और समाजवादी पार्टी में जमकर जुबानी जंग चल रही है. मामला चुनाव आयोग के दरवाजे तक जा पहुंचा है. बीजेपी जहां समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं पर बुर्के में फर्जी वोट डलवाने का आरोप लगा है, वहीं सपा सुप्रीम अखिलेश यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कहा कि बीजेपी हार के डर से वोटिंग के दौरान गड़बड़ियां करवा रही है. अखिलेश ने चुनाव आयोग को भी निशाने पर लेते हुए कहा कि लगता है कि उसकी इंद्रियां काम नहीं कर रही हैं. अखिलेश ने कहा, ‘सुबह से पहले ... Read more

'अभी से ज्यादा सुविधाएं…' दिल्ली पर बीजेपी की फुल तैयारी, जानिए घोषणापत्र को लेकर क्या प्लानिंग 

Delhi Assembly Elections: भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने शुक्रवार को दक्षिण दिल्ली के सांसद रामवीर सिंह बिधूड़ी (Ramvir Singh Bidhuri) की अध्यक्षता में 12-सदस्यीय घोषणा-पत्र समिति की घोषणा की. यह समिति अगले साल फरवरी में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले दिल्ली के लिए अपने चुनावी वादों और दृष्टिकोण को बताएगी. दिल्ली भाजपा की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि समिति में तीन पूर्व केंद्रीय मंत्रियों- हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी और विजय गोयल के अलावा अरविंदर सिंह लवली, प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय तथा विधायक अजय महावर सहित पार्टी के अन्य अनुभवी नेता शामिल हैं. घोषणा-पत्र में होगा ... Read more

शरद और अजित पवार क्या फिर एक हो सकते हैं? नवाब मलिक ने दिया ये जवाब

नई दिल्ली: Maharashtra Assembly Elections 2024: महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए NCP नेता नवाब मलिक (Nawab Malik) की उम्मीदवारी को लेकर सस्पेंस तो खत्म हो गया, लेकिन विवाद खत्म होने का नाम नहीं ले रहा. अजित पवार ने BJP के विरोध के बाद भी नवाब मलिक को मानखुर्द सीट से टिकट दे दिया. मंगलवार को नामांकन की प्रक्रिया खत्म होने से ऐन वक्त पहले मलिक ने मानखुर्द सीट से पर्चा दाखिल किया. इससे पहले उन्होंने निर्दलीय के तौर पर 2 नामांकन किया था. अब नवाब मलिक ने बताया है कि आखिर उनके टिकट को लेकर महायुति (BJP, अजित पवार ... Read more

Exclusive: वो रूठकर गए, लेकिन उनकी बुनियाद JMM से ही… कल्पना सोरेन ने क्यों जताई जेठानी और चंपई की वापसी की उम्मीद

रांची: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) की पत्नी कल्पना सोरेन (Kalpana Soren) विधानसभा चुनाव से अपना पॉलिटिकल डेब्यू करने जा रही हैं. झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) ने उन्हें गांडेय सीट से उम्मीदवार बनाया है. कल्पना सोरेन ने कहा कि ‘मईयां सम्मान स्कीम’ के कारण उन्हें सकारात्मक प्रतिक्रिया मिल रही है. उन्होंने JMM को आधी आबादी (महिलाओं के वोट) का समर्थन मिलने का दावा भी किया. इस दौरान कल्पना सोरेन ने अपनी जेठानी सीता सोरेन और चंपई सोरेन की JMM में वापसी की उम्मीद भी जताई. NDTV के साथ खास इंटरव्यू में कल्पना सोरेन ने कहा, “चंपई सोरेन बड़े ... Read more

पाकिस्तान ने खोली कांग्रेस-NC की पोल, दुनिया की कोई ताकत आर्टिकल 370 की नहीं करा सकती वापसी : PM मोदी

पीएम मोदी ने कहा, “कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को डंके की चोट पर कह रहा है. हम जम्मू-कश्मीर में पाकिस्तान के एजेंडे को लागू नहीं होने देंगे. दुनिया की कोई ताकत जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 की वापसी नहीं करा सकती.” पीएम मोदी ने कहा, “पाकिस्तान के डिफेंस मिनिस्टर ने कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस का खुलकर समर्थन किया है. उनका कहना है कि आर्टिकल 370 और 35A को लेकर कांग्रेस और NC का एजेंडा वही है, जो पाकिस्तान का एजेंडा है. यानी कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस की पोल खुद पाकिस्तान ने खोल दी है. कांग्रेस-नेशनल कॉन्फ्रेंस को लेकर जम्मू-कश्मीर में भले ही, उत्साह न हो. लेकिन, पड़ोसी ... Read more