Tag: news 18 local
Pithoragarh News : पिथौरागढ़ में पीलिया का प्रकोप! 22 प्राकृतिक स्रोतों का पानी पीने लायक नहीं, देखिए पूरी लिस्ट
रिपोर्ट : हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में पीलिया के मरीजों की संख्या में तेजी आ रही हैं . हालात यह है कि एक 17 वर्षीय लड़की की मौत पीलिया के कारण हो गई . पीलिया होने का मुख्य कारण दूषित पानी और दूषित भोजन होता है , इसलिए जल संस्थान विभाग ने सभी प्राकृतिक जल स्रोतों की जांच कर दूषित जल स्रोतों की सूची तैयार की है, जिसे जिला अस्पताल में चस्पा किया गया है. सभी नागरिकों को सचेत करते हुए बताया गया है कि शहर के नजदीक 27 जल स्रोतों में से 22 स्रोतों का पानी बिल्कुल ... Read more
Karnaprayag History: कर्णप्रयाग खूबसूरत होने के साथ है बेहद खास, महाभारत के कर्ण से जुड़ा है नाता!
रिपोर्ट: सोनिया मिश्रा कर्णप्रयाग. उत्तराखंड के पांच प्रयागों में से एक अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर कर्णप्रयाग (Karnaprayag History) नगर बसा है. आसपास के तमाम ग्रामीण क्षेत्रों को जोड़ने का यह एक कस्बा है, जहां दूरदराज के गांवों से जुड़े लोग तमाम छोटी बड़ी जरूरत के सामान को लेने पहुंचते हैं. माना जाता है कि महाभारत के पात्र दानवीर कर्ण के नाम पर ही इस नगर का नाम कर्णप्रयाग पड़ा है. उत्तराखंड के चमोली जिले में कर्णप्रयाग शहर अलकनंदा और पिंडर नदी के संगम पर बसा है, जो धार्मिक, पर्यटन, राजनैतिक ऐतिहासिक दृष्टि से अपना बेहद महत्वपूर्ण स्थान ... Read more
Haridwar News: बच्चों को स्कूल भेजने के लिए महिला चलाती है ई-रिक्शा, इस वजह से छोड़ा पति का साथ
हरिद्वार की 28 साल की रूपा पिछले 8 महीने से ई-रिक्शा चला कर अपने परिवार का लालन-पालन कर रहीं है . पति शराबी था और मारपीट करता था इसलिए रूपा ने अलग रहने का फैसला किया . रूपा आज के दौर में महिलाओं की ओर से एक ऐसा उदाहरण पेश कर रही हैं कि मेहनत करने में वे पुरुषों से जरा भी कम नहीं हैं.
Haldwani: दिल की बात सुन युवा ने शुरू की मशरूम खेती, अब दूसरे राज्य से भी आती है डिमांड
पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. उत्तराखंड के हल्द्वानी के युवा अश्वनी मेहरा ने अपने दिल की बात सुन कर खेती-बाड़ी का काम शुरू किया, और आज वो एक कामयाब किसान हैं. जिले के गौलापार के देवलातल्ला गांव के अश्वनी मेहरा ने पांच साल पहले मशरूम की खेती शुरू की थी, और फिर उन्होंने पीछे मुड़कर नहीं देखा. अश्वनी की मेहनत रंग लाई और मशरूम उत्पादन से वो आर्थिक रूप से मजबूत हो रहे हैं. साथ ही, अब यह गांव के कई परिवारों के लिए भी रोजगार का साधन बन चुका है. अश्वनी मेहरा ने बीयर शिवा स्कूल से इंटरमीडिएट करने के बाद ... Read more
Nainital Bubu’s Cafe: अमेरिका में नौकरी छोड़ नैनीताल में खोला बूबूज कैफे, जानिए पूरी कहानी
हिमांशु जोशीनैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के तल्लीताल बाजार में खुला है बूबूज ट्रीट कैफे (Bubu’s Treat Cafe), जो यहां के स्थानीय लोगों और नैनीताल आने वाले पर्यटकों को स्वादिष्ट और अच्छा खाना दे रहा है. इस कैफे की खास बात है इसका नाम और इसके अंदर का बनाया गया डिजाइन. कैफे के मालिक वैभव ने ‘न्यूज 18 लोकल’ से बात करते हुए बताया कि उन्होंने नैनीताल के स्कूल से ही पढ़ाई की. इसके बाद उन्होंने इंजीनियरिंग की और फिर एमबीए का कोर्स किया. इस दौरान वह यूएस चले गए और वहां इम्पोर्ट और एक्सपोर्ट में काम किया. कोरोना काल की ... Read more
Joshimath Tragedy: अपना परीक्षा केंद्र चुन सकेंगे जोशीमठ के छात्र, शिक्षा मंत्री ने कही यह बात
हिना आज़मी देहरादून. उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ संकट के चलते लोगों का जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है. तो वहीं, स्थानीय निवासियों के बच्चे पढ़ाई को लेकर भी चिंतित है. खास कर बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्र परेशान हैं क्योंकि मार्च महीने से परीक्षाएं शुरू हो रही हैं. ऐसे में शिक्षा विभाग ने अहम फैसला लिया है कि जोशीमठ के परीक्षार्थी अपना परीक्षा केंद्र खुद चुन सकते हैं, जहां उन्हें अनूकूल लगे. प्रदेश के शिक्षा मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत ने जोशीमठ का जायजा लेने के बाद देहरादून नूनरखेड़ा स्थित शिक्षा महानिदेशालय में विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर ... Read more
Pithoragarh News: दूषित हैं पिथौरागढ़ के जलस्रोत, पाया गया यह हानिकारक बैक्टीरिया
रिपोर्ट-हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ ज़िला मुख्यालय में कुओं और 27 जल स्रोतों का पानी पीने लायक नहीं है. इन सभी जल स्रोतों में कोलीफार्म बैक्टीरिया पाया गया है, जो सेहत के लिये बेहद खतरनाक माना जा रहा है. इसके अलावा नगर में पेयजल सप्लाई के लिए उपयोग किए जाने वाले 8 टैंकों में भी यह बैक्टीरिया पाया गया है. जिसके बाद जल संस्थान के भी होश उड़ गए. दरअसल पिथौरागढ़ में पीलिया और पेट से सम्बंधित रोगों की बढ़ती संख्या और दूषित पानी पिलाये जाने की शिकायतों को लेकर जिलाधिकारी ने शहर को सप्लाई होने वाले पानी के ... Read more
पहाड़ी संस्कृति की अनूठी परंपरा है ‘गढ़भोज’, जानें कैसे और क्यों हुई शुरुआत?
देहरादून. उत्तराखंड बनने के बाद राज्य को एक अलग पहचान मिली है. वहीं, उत्तराखंड के खानपान को पहचान दिलाने के लिए गढ़भोज अभियान शुरू किया गया था. साल 2000 से गढ़भोज अभियान के प्रणेता द्वारिका प्रसाद सेमवाल लगातार पहाड़ी उत्पादों से युवा और बच्चों को जोड़कर पहाड़ी खानपान को मेनस्ट्रीम में लाने के लिए प्रयास कर रहे हैं. News 18 लोकल से बातचीत के दौरान द्वारिका प्रसाद सेमवाल ने कहा कि राज्य के पारंपरिक भोजन को पूरे देश में “गढ़भोज” के नाम से पहचान दिलाकर थाली का हिस्सा बनाने और आर्थिक मजबूती का जरिया बनाने के लिए हिमालय पर्यावरण जड़ी ... Read more
कमाल के संत हैं भाई! फर्राटेदार इंग्लिश के साथ देशी विदेशी लोगों को बनाते हैं ‘मुर्गा’
रिपोर्ट- ओम प्रयास ऋषिकेश. हरिद्वार एक धर्म नगरी और तीर्थ नगरी है, जहां हजारों की तादात में साधु-संत मंदिरों, आश्रमों और अखाड़ों में निवास करते हैं. इसी प्रकार धर्मनगरी हरिद्वार से सटे योग नगरी ऋषिकेश में भी कई साधु संत रहते हैं. इनमें से कई बहुमुखी प्रतिभा के धनी हैं. इनके कायल देशी लोगों के अलावा विदेशी भी हैं. ऐसे ही एक संत ऋषिकेश में भी रहते हैं, जो फर्राटेदार अंग्रेजी बोलते हुए अब तक कई विदेशियों को मुर्गा बना चुके हैं. स्कूलों में छात्रों को मुर्गा बनते हुए बहुत बार देखा और सुना होगा, लेकिन कभी एक संत के ... Read more
बाजरे की रोटी-काचरे की सब्जी…उत्तराखंड के अधिकारियों को भाया राजस्थान का लजीज खाना
रिपोर्ट-मनमोहन सेजू बाड़मेर. जिला मुख्यालय के डाइट में शनिवार को बाड़मेरी बाजरे की रोटी, काचरे की सब्जी, लहसुन की चटनी और चूरमे का स्वाद उत्तराखण्ड के शिक्षा विभाग के अधिकारियों के ऐसे जुबां चढ़ा कि हर कोई अंगुलियां चाटते रह गए. 31 सदस्यों के दल ने यहां की शिक्षा व्यवस्था को भी बखूबी जाना और यहां के देशी जीमण का आनंद लिया. आपके शहर से (देहरादून) राजस्थानी व्यंजनों का आनन्द लेते उत्तराखण्ड शिक्षा विभाग के अधिकारी. सरहदी बाड़मेर की शिक्षा व्यवस्थाओं और प्राकृतिक चुनौतियों के बाद भी हर बच्चे तक पहुंच रही शिक्षा की व्यवस्थाओं को जानने के लिए उत्तराखंड ... Read more