Tag: problems
विद्यार्थियों के सामने परीक्षा से ज्यादा गर्मी बड़ी चुनौती …
छीपाबड़ौद। राजस्थान में गर्मी अपने चरम पर है। तापमान लगातार 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा चुका है और ऐसे में जब छात्रों के लिए परीक्षा का समय अत्यंत संवेदनशील होता है। ऐसे में पछाड़ स्थित प्रेमसिंह सिंघवी राजकीय महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं बेहद अमानवीय परिस्थितियों में परीक्षा देने को मजबूर हैं। इन दिनों कोटा यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित बी ए प्रथम एवं तृतीय सेमेस्टर की परीक्षाएं चल रही हैं। लेकिन परीक्षा कक्षों की बदहाल व्यवस्था ने छात्रों की परेशानियों को कई गुना बढ़ा दिया है। अधिकांश कक्षाओं में पंखे बंद हैं या पूरी तरह खराब हो चुके हैं। ना तो शुद्ध ... Read more
लापरवाही:सड़क में गहरा गड्ढा, ट्रक गिरने से बचा
मांगरोल। मांगरोल उपखंड तहसील मुख्यालय से मांगरोल होकर किशनपुरा अंता मांगरोल मुख्य सड़क मार्ग पर रकसपुरिया के समीप नहर पर गणेशगंज लिफ्ट के पास सड़क मार्ग धंसने से वाहनों की आवाजाही बिल्कुल ही बंद हो गई। कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वहीं एक सीमेंट का ट्रक इसमें धंसने से बाल-बाल बचा फिर भी ट्रक का पीछे का हिस्सा जमीन में धंसने से क्षतिग्रस्त हो गया। बारां जिला प्रभारी महावीर मूंडली ने बताया कि बुधवार को सुबह स्कूल वाहन अन्य साधन इस रास्ते से निकल रहे थे लेकिन सुबह 8 बजे करीब सीमेंट के ट्रक से अचानक यह रोड जमीदोंज हो ... Read more
खुले आसमान के नीचे पढ़ने को मजबूर, अंधकार में भविष्य
चौमहला। ग्राम पंचायत सुनारी के गांव लूनाखेड़ी में प्राथमिक विद्यालय की बिल्डिंग नहीं होने के कारण स्कूल में पढ़ने वाले छात्र पेड़ के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं, स्कूल भवन क्षतिग्रस्त होने के कारण साल 2018 में इसे नकारा घोषित किया गया था, तब से छात्र कभी पेड़ के नीचे तो कभी धूप में बैठ रहे है। राजकीय प्राथमिक विद्यालय लूनाखेड़ी में स्कूल भवन नहीं होने के कारण छात्र-छात्राएं सर्दी गर्मी बरसात में खुले आसमान ने नीचे पढ़ने को मजबूर है। लूनाखेड़ी में स्कूल भवन था जो काफी जर्जर हो गया था सार्वजनिक निर्माण विभाग ने जुलाई 2018 में ... Read more
करोड़ों की आवासीय योजना भी नहीं कर पाई शहर को कैटल फ्री
कोटा । पिछली कांग्रेस सरकार के समय में शहर को कैटल फ्री बनाने के तहत तत्कालीन नगर विकास न्यास द्वारा पशु पालकों के लिए करोड़ों रुपए की लागत से आवासीय योजना बनाई थी। लेकिन हालत यह है कि योजना में जाने के बाद फिर से कई पशु पालक वापस शहर में लौट आए। जिससे सड़कों पर मवेशियों का जमघट कम नहीं हो रहा है। कांग्रेस सरकार द्वारा शहर को कैटल फ्री बनाने का प्रयास किया गया। इसके लिए शहर के पशु पालकों और पशुओं का सर्वे कराया गया था। उस सर्वे के आधार पर तत्कालीन नगर विकास न्यास(केडीए) की ओर ... Read more
सरकारी विद्यालय में अव्यवस्थाओं का आलम
गुड़ली। राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मेहराना में अव्यवस्थाओं का आलम है। विद्यालय परिसर में गंदगी का ढेर लगा हुआ है। प्रधानाध्यापिका शालिनी सोनी ने बताया कि हमारे पास में सफाई कर्मचारी नहीं है। इसलिए सफाई नहीं करवा सकते। मेहराना गांव के ग्रामीण मुकेश बैरवा हरिराम परमानंद राजेंद्र हेमराज सत्यनारायण पूर्व उपसरपंच आदि ग्रामीणों का कहना है कि हमारे विद्यालय की दशा और दिशा दोनों बिगड़ी हुई है। शिक्षा के मंदिर में कचरे के बड़े-बड़े ढेर है विद्यार्थी परेशान है गंदगी में बैठते है। स्टाफ की लापरवाही के कारण विद्यालय में कक्षा कक्ष के अंदर भी कचरा उगा हुआ है। पूरी ... Read more
असर खबर का – जिला शिक्षा अधिकारी ने जारी किए जांच के आदेश
मोईकलां। सुल्तानपुर के दरबीजी सरकारी विद्यालय में घटी दर्दनाक घटना जिसमें शौचालय की जर्जर दीवार गिरने से एक मासूम बच्ची की मौत हो गई थी, के बाद मोईकलां में भी पुराने राजकीय विद्यालय के जर्जर हो चुके भवन पर दैनिक नवज्योति में तीन फरवरी को स्टोरी प्रकाशित होने के बाद हरकत में आते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कृष्णकांत शर्मा ने ब्लॉक शिक्षा अधिकारी को सांगोद व कनवास क्षेत्र में जर्जर विद्यालय भवनों व कक्षा-कक्षों की जांच के आदेश जारी किए हंै। अतिरिक्त खण्ड शिक्षा अधिकारी सांगोद कृष्ण कुमान सक्सेना ने त्वरित कार्यवाही करते हुए खण्ड के समस्त विद्यालय प्रधनाचार्यों को ... Read more
नई सड़क तो दूर एक साल में गड्ढेÞ तक नहीं भर पाई सरकार
सीमलिया। मौजूदा भाजपा सरकार अपने एक वर्ष का कार्यकाल पूरा करने का जश्न मना रही है। सरकार इस एक साल में किए गए विकास कार्यों के बढ़-चढ़ दावे कर रही हो, लेकिन जमीनी हकीकत इन दावों के बिल्कुल उलट हैं। हकीकत यह है कि क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं और सड़कों की हालत पिछली सरकार से भी बुरी स्थिति में जा पहुंची है। जिन मतदाताओं ने विकास और जर्जर सड़कों की मरम्मत की आस लेकर भाजपा की सरकार बनवाई थी, उन मतदाताओं को तो अभी तक निराशा ही हाथ लगी है। इसका जीता जागता नमूना सीमलिया कस्बा है। आसपास के दर्जनों ... Read more
सुविधाघर हो रहे जीर्ण-शीर्ण, जिम्मेदार बेखबर
सीसवाली। सीसवाली कस्बे में नगरपालिका होने के बावजूद भी स्वच्छता की धज्जियां उड़ रही है। प्रताप चौक बस स्टेण्ड पर सुविधाघर पिछले कई वर्षों से जीर्ण शीर्ण होने की वजह से दुकानदारों, यात्रियों सहित अन्य कस्बेवासियों को लघुशंका के लिए भटकना पडता है जबकि आसपास क्षेत्र के गांवों के लोग सीसवाली से बारां मांगरोल, कोटा, इटावा सहित अन्य शहरों की यात्रा करने के लिए बस स्टेण्ड पर बैठते है। वहीं कोटा, मांगरोल से आने वाली बसे भी सीसवाली प्रताप चौक बस स्टेण्ड पर रूकती है। जिससे यात्रियों को लघुशंका के लिए इधर-उधर भटकना पडता है। विशेषत महिला यात्रियों को सुविधा ... Read more
बीए पास गीता कोटा में चला रही आॅटो
कोटा । काम कोई भी हो , छोटा या बड़ा नहीं होता। उस काम को करने की इच्छा शक्ति होनी चाहिए। हर व्यक्ति को नया काम शुरू करने में कई समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है विशेष रूप से महिलाओं को वह भी ऐसा काम जो अधिकतर पुरुष ही करते रहे है। लेकिन कोटा की बेटियों ने शादी के बाद भी घर परिवार के साथ ही लोगों का सामना करते हुए अपने लिए एक सुरक्षित रोजगार चुना वह है ऑटो चलाना। कोटा शहर में ऑटो चलाने का काम पहले अधिकतर पुरुष ही करते थे। लेकिन वर्तमान में करीब दो ... Read more
शिक्षा के मंदिर में स्वच्छता अभियान की उड़ रहीं धज्जियां
खेड़ारसूलपुर। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खेड़ारसूलपुर के परिसर में चारों तरफ गंदगी फैली हुई है। राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता पखवाड़ा अभियान की विद्यालय प्रशासन द्वारा धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जानकारी के अनुसार स्वच्छता अभियान पखवाड़े के तहत भी स्कूल परिसर में सफाई अभियान नहीं चलाया गया। जिससे विद्यालय परिसर में चारों तरफ गंदगी अंबार लगा रहता है। साथ ही विद्यालय परिसर में आवारा पशुओं का जमावड़ा लगा रहता है। विद्यार्थी गंदगी में पढ़ने को मजबूर हैं। जिससे उनकी सेहत को लेकर ग्रामीणों ने चिंता व्यक्त की है। ग्राम पंचायत को स्वच्छता के लिए आज मिलेगा सम्मानएक ... Read more