Tag: problems

स्कूल तक पहुंचने की राह में रुकावट बन रही जर्जर सड़क

रामगंजमंडी। एक तरफ तो सरकार आए दिन नए स्कूल खोल रही है और कई स्कूलों को क्रमोन्नत कर रही है, दूसरी ओर कहीं भवन, कहीं पर्याप्त स्टॉफ तो कहीं पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाएं तक उपलब्ध करवाने में नाकाम साबित हो रही है। इतना ही नहीं कई स्कूलों तक आने-जाने के रास्ते इतने ऊबड़-खाबड़ और कीचड़ भरे हैं कि बच्चों को स्कूल पहुंचने के लिए काफी मशक्कत करनी पड़ती है। स्कूल तक सुचारू रूप से पहुंचने के लिए रास्तों की हालत पर सरकार का कोई ध्यान नहीं है। ऐसा ही मामला सामने आया है रामगंजमंडी के पीपाखेड़ी राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय ... Read more

12 बैठक होनी थी, सात पर अटकी जिला परिषद

कोटा। जिला परिषद की सामान्य बैठक पिछले छह से नहीं होने से जिला परिषद के सदस्यों के नये विकास कार्य और वार्ड में आ रही समस्याओं का समय पर निस्तारण नहीं हो पा रहा है। अंतिम बैठक 9 फरवरी को हुई उसके बाद  24 जून को बैठक होनी थी लेकिन विधानसभा सत्र शुरू होने से यह बैठक स्थगित हुई जो आज तक नहीं हुई। इस साल की अंतिम बैठक 9 फरवरी 2024 को हुई उसके बाद से अब तक हर बार तारीख देकर बैठक स्थगित होने का क्रम चल रहा है। उल्लेखनी है कि पहले 14 अगस्त 2023  को आखिरकारी ... Read more

समय से विद्यालय नहीं पहुंच रहे शिक्षक

कस्बाथाना। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा व्यवस्था का बुरा हाल है। कई विद्यालयों में शिक्षकों का समय से नहीं पहुंचने का सिलसिला जारी है। जिससे बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इसके बाद भी लापरवाह शिक्षकों के खिलाफ कार्रवाई महज खानापूर्ति के लिए की जाती है। सरकार शिक्षा के प्रति सजग है और कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित ना रहे इसके लिए प्रयास कर रही है। कस्बाथाना  के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अध्यापक समय पर स्कूल नहीं पहुंचते हैं। यहां एक वाइस प्रधानाचार्य और शिक्षक पदस्थ हैं। स्कूल में पंजीकृत कुल 1000 बच्चे हैं। समय पर शिक्षकों ... Read more

असर खबर का – मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने जर्जर स्कूल भवन का लिया जायजा

भण्डेड़ा।  क्षेत्र के बांसी कस्बे में स्थित महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल का मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे। टीम तो विद्यालय परिसर में गंदगी, कक्षों में कबाड़ सहित बरामदे की स्थिति, बिजली नही होना पानी की समस्या शौचालय सहित अन्य समस्याएं नजर आई। विद्यालय के अधीन पीईईओ को अन्य व्यवस्थाओं में इस समय गंभीर समस्या बिजली के लिए अभी अपने विद्यालय से बिजली सप्लाई पहुंचाने में सहयोग करने को कहा गया है। इस विद्यालय के लिए बिजली कनेक्शन की फाइल लगवाने के लिए बोला गया। तब तक नजदीकी विद्यालय से व्यवस्था करने को कहा गया ... Read more

लापरवाही: 6 महीने से नहीं हुई ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में नालियों की सफाई

सांवतगढ़। हिंडोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ मुख्यालय पर पिछले 6 महीने से नाली सफाई नहीं होने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। नाली सफाई करवाने को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। नाली सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। नाली में इतनी गंदगी जमा हो गई है कि अब तो मच्छरों के साथ-साथ सांप जैसे जहरीले जीव भी नाली में पनप रहे हैं। हर गली मोहल्ले में सड़कों पर नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांवतगढ़ के पास भी नाली का गंदा पानी ... Read more

पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर महिलाएं

 हरनावदाशाहजी। हरनावदाशाहजी सहित इससे जुड़े ग्रामीण इलाकों में जल संकट गहराने से आमजन के सामने गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है। वहीं पानी के लिए महिलाएं दर-दर भटकने पर मजबूर है। जानकारी अनुसार कस्बे के ग्राम रतनपुरा, 49 मील नई बस्ती, कालापाठा बस्ती, कुम्हार मोहल्ला तिलक स्कूल गली, रेगर मोहल्ला, राजस्व ग्राम सालरखो, मजरा ग्राम रतनपुरा सहित एक दर्जन बस्तियों में भारी जल संकट से लोगों के कंठ सूखने लगे हैं। नोतपा की तपन ओर गहराता जल संकट लोगों के सामने पहाड़ जैसी मुसीबत बन कर सामने आया है। कालापाठा निवासी हुसेन, आशिक, शाकिर, मनोज, सुनील ने बताया कि एक ... Read more