Tag: uttarakhand News
UP की तर्ज पर अब उत्तराखंड में भी होगा मदरसों का सर्वे, CM पुष्कर सिंह धामी ने दिए आदेश
हाइलाइट्स सरकारी मान्यता प्राप्त 103 मदरसों का होगा सर्वे मिल रही सरकारी सुविधाओं की होगी जांच देहरादून. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तर्ज अब उत्तराखंड की पुष्कर सिंह धामी सरकार भी प्रदेश में मान्यता प्राप्त मदरसों का सर्वे करवाने जा रही है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने बताया कि उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने इसकी पुष्टि की. बता दें कि यूपी में गैर मान्यता प्राप्त मदरसों के सर्वे का काम मंगलवार से शुरू हो गया है. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष शादाब शम्स ने कहा कि सरकार जिन मदरसों को पैसे देती है तो उसका ... Read more
उत्तराखंड: अब PSC के हवाले 7000 भर्तियां, कैबिनेट के फैसले पर भड़के हरीश रावत बोले ‘कैसे करवाएगा?’
देहरादून. उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के तहत भर्तियों में घोटाला सामने आने के बाद अब इस संस्था की पांच परीक्षाएं रद्द कर दी गई हैं. इन्हें अब राज्य लोक सेवा आयोग करवाएगा. उत्तराखंड सरकार की कैबिनेट बैठक में जो बड़े फैसले लिये गए, उनमें एक सैनिक स्कूलों के विस्तार से जुड़ा फैसला भी है. लेकिन सबसे बड़ा कदम कैबिनेट ने यही उठाया कि करीब 7000 पदों के लिए भर्तियों का ज़िम्मा अब पीएससी को सौंप दिया गया है और इन भर्तियों के लिए पीएससी जल्द ही कैलेंडर जारी करने की कवायद कर सकती है. कैबिनेट बैठक के बाद कार्मिक ... Read more
उत्तराखंड के स्कूल में टीचर की अमानवीय करतूत से बवाल, सिर पर रेजर फिराकर दर्जन भर बच्चों का बनाया मजाक
अल्मोड़ा. उत्तराखंड के पर्वतीय ज़िले से स्कूली बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार किए जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है. अल्मोड़ा के दन्या शिशु मंदिर में बच्चों को अनुशासन का पाठ पढ़ाने वाले शिक्षक ने करीब एक दर्जन बच्चों के सिर पर रेजर लगाकर बाल काट दिए. बच्चों की शिकायत के बाद से इस मामले में बवाल मचना शुरू हो गया. अभिभावकों ने सोशल मीडिया में शिक्षक की इस करतूत का खुलासा किया तो बहस छिड़ गई. हालांकि अभी मामला पुलिस के पास नहीं पहुंचा है, लेकिन अभिभावकों की शिकायत पर प्राधानाचार्य ने शनिवार को एक बैठक ज़रूर बुलाई ... Read more
राजस्थान की गहलोत सरकार में मंत्री के उत्तराखंड वाले घर व फैक्ट्री पर छापा, IT रेड से किच्छा में हड़कंप
रिपोर्ट – चंदन बंगारीउधमसिंह नगर. राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार में कद्दावर मंत्री राजेंद्र यादव के परिवार के उत्तराखंड के ठिकानों पर इनकम टैक्स की बड़ी छापेमारी से हड़कंप मच गया. किच्छा में इनकम टैक्स विभाग ने राजेंद्र यादव के भाई विजय यादव के घर और फूड फैक्ट्री पर छापेमारी की. आज 7 सितंबर की सुबह 8 बजे से चल रही इस कार्रवाई में रुद्रपुर और हल्द्वानी के एक दर्जन के अधिक अधिकारियों की टीम जुटी हुई है, जो कई गाड़ियों से यादव के आवास तक पहुंची. दस्तावेज खंगाले जा रहे हैं और सुरक्षा इतनी कड़ी है कि किसी व्यक्ति ... Read more
बड़ी खबर: सीएम धामी और केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट का ऐलान, HMT फैक्ट्री बनेगी मिनी सिडकुल
पवन सिंह कुंवर हल्द्वानी. दुनिया की सबसे बड़ी घड़ी निर्माता कंपनी HMT में 2016 से ताला लटका हुआ है. कभी हजारों कर्मचारी रानी बाग स्थित एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, लेकिन अचानक से 2016 में एचएमटी फैक्ट्री बंद होने से कर्मचारियों का रोजगार छिन गया. वहीं, अभी भी कुछ कर्मचारी जो एचएमटी फैक्ट्री में काम किया करते थे, वह जर्जर बिल्डिंग में रहने को मजबूर हैं. इसको लेकर News 18 लोकल की टीम ने खंडहर हुई एचएमटी फैक्ट्री की खबर भी दिखाई थी. इसके खबर के बाद खंडहर में तब्दील हो रही रानीबाग एचएमटी परिसर के लिए भविष्य ... Read more
Nainital: कुमाऊंनी बोली को बचाने की पहल, रंग लाएगी स्कूली बच्चों की यह कोशिश
नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल के ऐतिहासिक मां नंदा देवी महोत्सव के तहत श्री राम सेवक सभा ने कुमाऊंनी गीतों की एकल गायन प्रतियोगिता का आयोजन किया. इसमें नैनीताल के 13 स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया. इस प्रतियोगिता को आयोजित कराने का मकसद पहाड़ के बच्चों को उत्तराखंड की भाषा और संस्कृति से अवगत कराना है. उत्तराखंड राज्य यहां की परंपरा और बोली के लिए जाना जाता है. हालांकि आज के दौर में पहाड़ के रहने वाले कई युवा हिंदी और अंग्रेजी भाषा की ओर ज्यादा रुझान रखने लगे हैं जिस वजह से कुमाऊंनी बोली अपनी पहचान धीरे-धीरे खो रही ... Read more