Blog
असर खबर का – मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी ने जर्जर स्कूल भवन का लिया जायजा
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में स्थित महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल का मंगलवार को मुख्य ब्लॉक शिक्षाधिकारी टीम के साथ जायजा लेने पहुंचे। टीम तो विद्यालय परिसर में गंदगी, कक्षों में कबाड़ सहित बरामदे की स्थिति, बिजली नही होना पानी की समस्या शौचालय सहित अन्य समस्याएं नजर आई। विद्यालय के अधीन पीईईओ को अन्य व्यवस्थाओं में इस समय गंभीर समस्या बिजली के लिए अभी अपने विद्यालय से बिजली सप्लाई पहुंचाने में सहयोग करने को कहा गया है। इस विद्यालय के लिए बिजली कनेक्शन की फाइल लगवाने के लिए बोला गया। तब तक नजदीकी विद्यालय से व्यवस्था करने को कहा गया ... Read more
लापरवाही: 6 महीने से नहीं हुई ग्राम पंचायत सांवतगढ़ में नालियों की सफाई
सांवतगढ़। हिंडोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ मुख्यालय पर पिछले 6 महीने से नाली सफाई नहीं होने से ग्रामीणों का जीना मुश्किल हो गया है। नाली सफाई करवाने को लेकर ग्राम पंचायत प्रशासन बिल्कुल भी गंभीर नहीं है। नाली सफाई नहीं होने के कारण सड़कों पर जगह-जगह गंदगी नजर आ रही है। नाली में इतनी गंदगी जमा हो गई है कि अब तो मच्छरों के साथ-साथ सांप जैसे जहरीले जीव भी नाली में पनप रहे हैं। हर गली मोहल्ले में सड़कों पर नाली का गंदा पानी भरा हुआ है। सीनियर सेकेंडरी स्कूल सांवतगढ़ के पास भी नाली का गंदा पानी ... Read more
एचटी लाइन के नीचे आने वाली जमीन के बदले किसानों को 30 फीसदी ज्यादा मुआवजा मिलेगा
जयपुर। वित्त मंत्री के रूप में उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी ने घोषणा की है कि प्रदेश में जिन किसानों की जमीन बिजली की 132 केवी एचटी लाइन के नीचे आ रही है, उनको डीएलसी दर से 30 फीसदी मुआवजा दिया जाएगा। इसके साथ ही मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की सरकार इस साल एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने मंगलवार को विधानसभा में बजट बहस पर जवाब देने के दौरान इनकी घोषणाएं की। उन्होंने कि राजस्थान सरकार एक हजार गांवों को डामर सड़क से जोड़ेगी। 2027 तक किसानों को दिन में बिजली मिलेगी। बाड़मेर जिले में ... Read more
अमेरिकी चुनाव का क्या है तमिलनाडु Vs आंध्र प्रदेश कनेक्शन, जानें सब कुछ
नई दिल्ली: अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के लिए जमकर चुनाव प्रचार हो रहा है. हाल ही में रिपब्लिकन पार्टी से व्हाइट हाउस के लिए संभावित उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार बनाया, जिसके बाद हलचल और तेज हो गई है. जेडी वेंस का मुकाबला मौजूदा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से है. अमेरिका में आगामी चुनाव के मद्देनजर मुकाबला कमला हैरिस और जेडी वेंस के बीच है, लेकिन सोशल मीडिया पर ये ‘जंग’ तमिलनाडु बनाम आंध्र प्रदेश के रूप में दिखाई दे रही है. दरअसल, कमला हैरिस और जेडी वेंस की पत्नी उषा चिलुकुरी ... Read more
अमेरिका के लिए ‘गन कल्चर’ बना गले की फांस, बंदूकें ले चुकी हैं चार राष्ट्रपतियों की जान
नई दिल्ली: अमेरिका (America) के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) पर गोलीबारी की घटना से पूरा देश हिल गया है. हालांकि ट्रंप को इससे राजनीतिक लाभ मिलता दिख रहा है. ट्रंप रिपब्लिकन पार्टी की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आधिकारिक रूप से घोषित हो चुके हैं. अब चुनाव में उनको सहानुभूति का लाभ भी मिल सकता है. हालांकि ट्रंप पर हमले के बाद एक बार फिर यह मुद्दा सामने आया है कि अमेरिका के लिए उसका गन कल्चर (Gun Culture) ही अब उसके गले की फांस बन गया है. अमेरिकी सियासत में गन कल्चर पर बात तो खूब होती ... Read more
अब ये शादी भी सेलिब्रेट हो रही है एक्स पर, आनंद महिंद्रा ने लिखा- Great Indian Wedding
अंबानी परिवार में हाल ही में हुई भव्य शादी के बीच बिजनेसमैन आनंद महिंद्रा का एक पोस्ट सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. आनंद महिंद्रा ने इसे जश्न मनाने के लिए एक और महान भारतीय शादी करार दिया है. हालांकि, इसमें दूल्हा और दुल्हन अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट नहीं है. उनके पोस्ट में आनंद महिंद्रा ने अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के अहम किरदार की शादी की तस्वीर शेयर की गई है. दरअसल, माइक्रोब्लॉगिंग साइट एक्स पर उद्योगपति आनंद महिंद्रा ने अमेरिकी सीनेटर जेडी वेंस और उनकी भारतीय मूल की पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस की एक तस्वीर शेयर की है. ... Read more
शिक्षा विभाग: 15 दिन में असल में लगे मात्र एक लाख पौधे, 2.5 लाख किताबों में सजे
कोटा। सरकार की ओर से चलाए जा रहे सघन पौधारोपण अभियान में शिक्षा विभाग का पौधारोपण लक्ष्य से पीछे चल रहा है। पौधारोपण अभियान के दौरान जिस गति से काम किया जाना है, विभाग उस तेजी से पौधारोपण नहीं कर पा रहा है। ऐसे में 8 अगस्त तक चलने वाले इस अभियान में विभाग द्वारा पौधारोपण के लक्ष्य को कैसे हासिल किया जाएगा। ये संशय का विषय बना हुआ है। क्योंकि करीब एक महीने से ज्यादा चलने वाले पौधारोपण में लाखों की संख्या में पौधे लगने हैं जिनके लिए स्थान और देखरेख की कमी सबसे अधिक सामने आ रही है। ... Read more
मौत के साये में विद्यार्थी और शाला परिवार
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में हाल ही में खुला महात्मा गांधी गवर्मेंट स्कूल सरकारी पुराने जर्जर भवन में संचालित हो रहा है। ऐसे में स्कूल में अध्ययनरत बच्चे और स्कूल का स्टाफ खतरे के सायेहै। स्कूल में पीने के पानी की सुगम व्यवस्था व शौचालय भी दुर्दशा के शिकार हो रहे है। इन स्थितियों के मद्देनजर शाला परिवार परेशान है। इस मामले में जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए है। जिम्मेदार आनन फानन में खोले ऐसे जर्जर भवन की स्थिति को लेकर चिंतित नहीं है। इनके हालात अभी तक जस के तस बने हुए है। जानकारी के अनुसार सत्र-2023 में महात्मा ... Read more
असर खबर का – गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ एवं गंदे पानी की निकासी करवाई
केबलनगर। आलनिया नदी समीप राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय की ओर जा रहे गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदे पानी से लोग परेशान हो रहे थे तथा नालियां नहीं बनने से पानी की निकासी नहीं हो रही थी। जिससे आम रास्ते पर कीचड़ व गन्दगी फैल रही थी। जिसके चलते आमजन व स्कूली छात्र छात्राएं परेशान हो रहे थे। इस समस्या को लेकर दैनिक नवज्योति के 9 जुलाई के अंक में गौरव पथ पर फैल रहे कीचड़ व गंदगी से जनता परेशान शीर्षक से खबर का प्रमुखता से प्रकाशन किया गया था। उसके बाद पंचायत प्रशासन हरकत में ... Read more
कभी कट्टर आलोचक रहे, अब उन्हीं को ट्रंप ने चुन लिया उपराष्ट्रपति उम्मीदवार, जानें कौन हैं जेडी वेंस?
नई दिल्ली: अमेरिका में जल्द ही राष्ट्रपति चुनाव (US President Election) होने को है. डोनाल्ड ट्रंप आधिकारिक रूप से राष्ट्रपति उम्मीदवार के रूप में नॉमिनेट हो गए हैं. अगर डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी सत्ता में आती है तो उप राष्ट्रपति कौन होगा, इससे भी पर्दा उठ गया है. ट्रंप (Donald Trump) ने अपने उप राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है. रॉयटर्स के मुताबिक, ओहियो के सीनेटर जेडी वेंस (JD Vance) को ट्रंप ने उपराष्ट्रपति पद के लिए अपना उम्मीदवार चुना है. जेडी वेंस आधिकारिक रूप से रिपब्लिकन पार्टी के उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बन गए हैं. 39 साल ... Read more