Blog

1207 प्राइवेट स्कूलों का अटका 22.50 करोड़ का भुगतान

कोटा। शिक्षा का अधिकार अधिनियम-आरटीई के दायरे में आने वाले कोटा जिले के 1 हजार से अधिक निजी स्कूलों का 22 करोड़ रुपए से ज्यादा का भुगतान अटक गया है। जिससे प्रावइेट स्कूलों के बैंक खातों में पैसा ट्रांसफर नहीं हो सका। जबकि, शिक्षा विभाग ने वित्तीय वर्ष मार्च समाप्ती से पहले ही सभी पेंडिंग बिल बनाकर ट्रेजरी भिजवा दिए थे। जहां से बिल पास भी हो गए लेकिन वित्त विभाग जयपुर से ईसीएस नहीं होने के कारण स्कूलों का भुगतान अटक गया।  क्या है मामलाकोटा जिले में डीओ सैकंडरी व डीओ एलीमेंट्री को मिलाकर कुल 1207 प्राइवेट स्कूल आरटीई ... Read more

बिहार के शिक्षकों के लिए खुशखबरी!…अब 8 साल सेवा देने वाले यूनिवर्सिटी के शिक्षक बन सकेंगे प्रोफेसर | Good News, Bihar Teachers, Patna University, Assistant Professor | Patrika News

हाई कोर्ट ने जारी किया आदेश (Patna High Court) हाई कोर्ट (Patna High Court) के आदेश पर राजभवन से एक पत्र जारी किया गया है। इस पत्र में कहा गया है कि रीडर और लेक्चरर सेलेक्शन ग्रेड के शिक्षक जिन्होंने आठ वर्ष की सेवा पूरी कर ली हो और या फिर एसोसिएट प्रोफेसर के रूप में पुनर्निर्मित शिक्षक जिनकी सेवा पांच वर्ष पूरी हो गई है, वह प्रोफेसर पोस्ट के लिए योग्य हैं। बता दें कि पटना विश्वविद्यालय के शिक्षकों की ओर से यह मामला उठाया गया था। शिक्षकों ने यूनिवर्सिटी ग्रांट कमीशन के मानकों के आधार पर प्रमोशन की ... Read more

ये हैं नैनीताल के टॉप 5 स्कूल! ब्रिटिश काल में किया गया था स्थापित, आज भी है फेमस

02 ऑल सेंट्स कॉलेज नैनीताल के प्रतिष्ठित स्कूलों में एक है. इस स्कूल की स्थापना साल 1869 में की गई थी. यह स्कूल क्रिश्चियन सोसाइटी द्वारा संचालित आईसीएससी बोर्ड से मान्यता प्राप्त स्कूल है. इस स्कूल में 1 से लेकर 12 वीं तक की कक्षाएं संचालित की जाती हैं. यह स्कूल बोर्डिंग होने के साथ ही साथ डे स्कॉलर बच्चों को भी शिक्षा प्रदान करता है. इस स्कूल की फीस बोर्डिंग के लिए 6,70,900 रुपए प्रति वर्ष जबकि डे स्कॉलर बच्चों के लिए 1,78,500 रुपए प्रति वर्ष, वहीं विदेशी बच्चों के लिए 6,80,900 रुपए प्रति वर्ष निर्धारित है. इस स्कूल ... Read more

योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले नियोजित शिक्षकों को उनकी सेवाओं से नहीं हटाया जाए : पटना उच्च न्यायालय

नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली बिहार सरकार ने विशिष्ट शिक्षक नियम 2023 बनाई है. पटना: पटना उच्च न्यायालय ने पंचायत शिक्षकों को बड़ी राहत देते हुए मंगलवार को कहा कि योग्यता परीक्षा में असफल होने वाले शिक्षकों को सेवा से नहीं हटाया जाएगा. पटना उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश के. विनोद चंद्रन और न्यायमूर्ति हरीश कुमार की पीठ ने दो अप्रैल को याचिकाओं के एक समूह पर सुनवाई करते हुए यह फैसला सुनाया. खंडपीठ ने अपने आदेश में कहा कि जो लोग योग्यता परीक्षा में अर्हता प्राप्त करते हैं उनके लिए बेहतर सेवा शर्तें होंगी और जो अर्हता प्राप्त करने ... Read more

अरुणाचल : कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए जारी किया घोषणापत्र

अरुणाचल प्रदेश में विपक्षी दल कांग्रेस ने राज्य में एक साथ होने वाले लोकसभा और विधानसभा चुनावों से पहले मंगलवार को अपना घोषणापत्र जारी किया. पार्टी ने घोषणापत्र में युवाओं के लिए नौकरियों का वादा करने के अलावा स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्रों पर ध्यान केंद्रित किया है. यह भी पढ़ें घोषणापत्र जारी करते हुए प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष नबाम तुकी ने कहा कि इसे लोगों के विचारों, राय और शिकायतों पर विचार करने के बाद तैयार किया गया है. पूर्वोत्तर राज्य में 19 अप्रैल को पहले चरण में लोकसभा की दो और विधानसभा की 50 सीटों के लिए एक ... Read more

बेंगलुरु : जल संकट का आसान समाधान, फिर भी क्‍यों होना पड़ रहा परेशान; एक्‍सपर्ट ने बताया रास्‍ता

बेंगलुर में पानी और हरियाली की कमी की वजह से गर्मी भी काफी बढ़ गई है. ऐसे में टैंकर्स लोगों का सहारा बने हैं, लेकिन जब बोरवेल सूखने लगे तो टैंकर्स ने मनमानी रकम वसूलनी शरू कर दी. सरकार ने रेट तय किया लेकिन वो कागजों तक सीमित नजर आता है. गर्मियों की छुट्टी से ठीक पहले कुछ स्कूल पानी की वजह से बंद करने पड़े.  IT इंजीनियर कुमार आदर्श भी बेबस महसूस करते हैं. उनका कहना है कि अगर कोई सॉफ्टवेयर होता जो इस समस्या का समाधान निकाल पाता, लेकिन ये भी संभव नहीं है. उन्‍होंने कहा कि इस ... Read more

जागरूकता है जरूरी! पहले पीरिएड्स में खून निकलता देख बच्ची को आई घिन, कर ली खुदकुशी

ये घटना मुंबई के मलाड इलाके में बीते गुरुवार की है. पुलिस के मुताबिक, पीरिएड्स में दर्द और ब्लीडिंग देखकर लड़की तनाव में थी. वहीं, 14 साल की लड़की की ओर से अपने पहले पीरिएड्स के दौरान होने वाले दर्दनाक अनुभव और आत्महत्या करने की घटना से हर कोई हैरान है. बेटी ने कहा था उसे अपने शरीर से घिन आती है- मां लड़की की मां ने बताया कि उन्होंने अपनी बेटी को इससे पहले पीरिएड्स के बारे में नहीं बताया था. उन्होंने बताया, “मैंने बेटी को पहले इस बारे में कुछ नहीं बताया था. वो कभी स्कूल नहीं गई, ... Read more

शिक्षा के मंदिर हो रहे जर्जर, दहशत में पढ़ाई को मजबूर स्टूडेंट

घाट का बराना। कस्बे सहित पूरे केशवराय पाटन विधानसभा सभा क्षेत्र में सरकारी स्कूलों के हालात इतने बदतर हो गए की अब तो अभिभावक हादसे के डर से अपने बच्चों को शिक्षा के लिए स्कूलों में भेजने को मना करने लगे हैं। जिसमें सबसे ज्यादा सरकारी स्कूलों की हालत ग्रामीण इलाकों में बिगड़ी है। गांवों के लोगों का कहना है कि 40 वर्ष पूर्व बने स्कूलों की हालत आज ऐसी हो गई की आए दिन छतों के प्लास्टर गिर रहें हैं। ऐसे में स्टूडेंट जर्जर भवनों को पढ़ने को मजबूर है। स्कूल भवनों की दीवारों में बड़ी बड़ी दरारे हों ... Read more

मिड डे मील की जानकारी अपलोड करने में कोटा और राजस्थान फिसड्डी

कोटा। प्रारंभिक शिक्षा में कक्षा 3 से 8 तक के विद्यार्थियों के लिए दोपहर के खाने के लिए चलने वाली मिड डे मील योजना में कोटा के 1.25 लाख से ज्यादा बच्चे लाभांवित होते हैं। जिसकी प्रत्येक दिन लाभांवित और मील में परोसे जाने वाले खाने की जानकारी विद्यालयों को पीएम पोषण पोर्टल पर अपलोड करनी होती है। लेकिन कोटा सहित राजस्थान के लगभग सभी जिलों में 70 फीसदी से ज्यादा विद्यालय इसकी जानकारी अपलोड नहीं कर रहे हैं। इस पर केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय द्वारा आपत्ति जताते हुए राज्य सरकार से जवाब मांग है। जिस पर मीड डे मील आयुक्तालय ... Read more

Sainik School Admission: सैनिक स्कूल में दाखिले को लेकर मन में आते हैं कई प्रश्न, यहां देखें सभी सवाल के जवाब | Sainik School Admission, sainik school mein kaise milta hai admission, | Patrika News

सैनिक स्कूल में एडमिशन कैसे मिलता है? (Sainik School Admission 2024) सैनिक स्कूल में दाखिले के लिए एनटीए द्वारा आयोजित अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा (AISSEE) पास करना जरूरी है। इस परीक्षा में पास करने के बाद काउंसलिंग और मेडिकल टेस्ट देना होता है। इसके बाद डॉक्यूमेंट की जांच होती है। इन सभी चरणों में पास होने के बाद ही किसी भी छात्र को सैनिक स्कूल में प्रवेश दिया जाता है। क्या है सैनिक स्कूल की फीस? (Sainik School Fees) सैनिक स्कूल की फीस बहुत कम है। वर्ष 2023 में यूनिफॉर्म, एडमिशन, ट्यूशन फीस, खान-पान आदि मिलाकर यहां की ... Read more