Blog
नए उद्योग लगाने में जमीन आ रही आड़े
कोटा। औद्योगिक नगरी रहे कोटा शहर में वर्तमान में हालत यह है कि नए उद्योग लगाने के लिए निवेशक आ रहे है लेकिन कोटा व आस-पास रीको के पास उन्हें देने के लिए जमीन की पर्याप्त उपलब्धता ही नहीं है। नए उद्योग लगाने में जमीन आड़े आ रही है। राज्य सरकार की ओर से रा’य स्तर पर राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इनवेस्टमेंट समिट का आयोजन इसी महीने किया गया था। जिसमें करीब 35 लाख करोड़ रुपए के एमओयू हुए हैं। उससे पहले जिला स्तर पर आयोजित समिट के तहत कोटा में 9 अक्टूबर को समिट का आयोजन किया गया था। जिसमें ... Read more
बस स्टैंड पर जमा हो रहा गंदा पानी, आवागमन में परेशानी
सांवतगढ़। हिण्डोली तहसील की ग्राम पंचायत सांवतगढ़ के मुख्य बस स्टैंड पर गंदा पानी जमा होने से स्कूली बच्चों सहित सैकड़ों की संख्या में आमजन को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है लेकिन सांवतगढ़ ग्राम पंचायत प्रशासन और स्वच्छ भारत मिशन के पदाधिकारियों को इस बात से कोई फर्क ही नहीं पड़ रहा है। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने कई बार ग्राम पंचायत प्रशासन को भी अवगत करवाया लेकिन ग्राम पंचायत प्रशासन आज दिन तक भी समस्या का समाधान नहीं कर पाया है। सोरण, खोड़ी, निमोद, बड़ोदिया, सहित स्थानीय जनता और निजी और सरकारी विद्यालय में आने वाले स्कूली ... Read more
सड़क हादसों में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर करें काम : भजनलाल
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि सड़क सुरक्षा एक सामूहिक जिम्मेदारी है, जिसमें सरकार, प्रशासन और जनता सभी का योगदान जरुरी है। मुख्यमंत्री ने सभी विभागों को निर्देश दिए कि वे सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए मिशन मोड पर काम करें। उन्होंने कहा कि दुर्घटना संभावित स्थानों को चिन्हित कर इनको शीघ्र सही किया जाए और प्रदेश में चिन्हित ब्लैक स्पॉट्स को प्राथमिकता के आधार पर ठीक किया जाए। शर्मा सीएमआर में सड़क सुरक्षा की समीक्षा बैठक को संबोधित कर रहे थे। जागरूकता अभियानसीएम ने कहा कि सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों में जागरूकता के लिए विशेष ... Read more
मनमोहन के आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना, मंदी में भी मंद नहीं होने दी देश की अर्थव्यवस्था
नई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का गुरुवार रात एम्स में निधन हो गया। मनमोहन सिंह के वित्त मंत्री रहते हुए किए गए आर्थिक सुधारों का लोहा दुनिया ने माना। विश्व में जब मंदी का दौर आया तो महाशक्तियां भी हिल गई लेकिन मनमोहन सिंह के फैसलों के कारण भारत पर इसका नाम मात्र का असर रहा। पंजाब से ब्रिटेन तक का सफर : मनमोहन सिंह का जन्म 26 सितंबर, 1932 को अविभाजित भारत के पंजाब प्रांत के एक गांव में हुआ था। उन्होंने 1948 में पंजाब यूनिवर्सिटी से अपनी मैट्रिक पूरी की। पंजाब से वह ब्रिटेन की कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी ... Read more
जुमे की नमाज के लिए छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देना पड़ा महंगा, उत्तराखंड में टीचर सस्पेंड
नमाज के लिए छुट्टी देने पर टीचर सस्पेंड (सांकेतिक तस्वीर) उत्तराखंड के खराडी इंटर कॉलेज में छात्रों को आधे दिन की छुट्टी देने पर टीचर को सस्पेंड (Uttarakhand Teacher Suspended) कर दिया गया. मामला नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी देने का है. शिक्षक तिलक जोशी ने छात्रों को जुमे की नमाज के लिए आधे दिन की छुट्टी दी थी. वीएचपी और बजरंग दल के विरोध प्रदर्शन के बाद उनके खिलाफ यह एक्शन लिया गया. टीचर ने एक वीडियो में बताया था कि छात्रों को 8 पीरियड की जगह पांचवें पीरियड के बाद ही छुट्टी दे दी गई थी. ... Read more
गाजा : इजरायली एयर स्ट्राइक में मारे गए 23 फिलिस्तीनी
गाजा: फिलिस्तीनी सूत्रों ने बताया कि गाजा पट्टी में इजरायली हवाई हमलों में 22 फिलिस्तीनी मारे गए. गाजा में सिविल डिफेंस के प्रवक्ता महमूद बसल ने सिन्हुआ को बताया कि इजरायली विमानों ने बुधवार को उत्तरी गाजा शहर में अल-मुहब्बन स्कूल के अंदर विस्थापित व्यक्तियों के लिए बने टेंट को निशाना बनाया. बसल ने बताया कि नागरिक सुरक्षा दल ने इजरायली हमलों के बाद स्कूल से सात शव और 25 घायल व्यक्तियों को बरामद किया, जिन्हें स्थानीय अस्पताल में स्थानांतरित किया गया. स्थानीय सूत्र और प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि टेंट में आग लग गई और बमबारी में कुछ शव क्षत-विक्षत ... Read more
नीतीश कुमार और नवीन पटनायक को 'भारत रत्न' मिले : केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह
बेगूसराय: बिहार में एनडीए के सहयोगी दलों के बीच नाराजगी के कयासों को लेकर बुधवार को केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान दिया. बेगूसराय में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को भारत रत्न दिया जाए. केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुधवार को पत्रकारों से चर्चा के दौरान कहा कि बिहार में होने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए नीतीश कुमार के नेतृत्व में मैदान में उतरेगी और बिहार में फिर से एनडीए की सरकार बनेगी. इसे लेकर किसी ... Read more
आम आदमी पार्टी एवं भाजपा ने दिल्ली के लोगों के साथ किया धोखा, पूरे नहीं किए वादे : कांग्रेस
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार ने दिल्ली के लोगों के साथ धोखा किया है और जो वादे उंन्होने किए थे पूरे नहीं हुए हैं और असलियत सामने आ गई है। इसलिए दिल्ली की जनता विधानसभा चुनाव में उन्हें सबक सिखाएगी। कांग्रेस कोषाध्यक्ष अजय माकन, दिल्ली कांग्रेस प्रभारी निजामुद्दीन तथा दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने पार्टी मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी और भाजपा सरकार के काम पर श्वेत पत्र जारी करते हुए कहा कि दिल्ली सरकार कहती है कि हम काम की राजनीति करते हैं, लेकिन सच्चाई है कि ये ... Read more
49 साल पहले यूपी के मेले में बिछड़ी गई थी फूला देवी, हेडमास्टर ने मदद की तो मिला बिछड़ा परिवार
आजमगढ़: मेले में लापता हुई महिला को आजमगढ़ पुलिस ने उसके परिजनों से मिलाया है. जानकारी के मुताबिक 8 वर्ष की उम्र में महिला उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में लापता हुई थी और महिला का परिवार मऊ और आजमगढ़ में रहता है. आजमगढ़ पुलिस ने 49 सालों से अपने परिवार से जुदा हुई लड़की को मिलवाने का काम किया है. महिला जब गायब हुई थी, तब वह सिर्फ 8 साल की थी. हालांकि, जब वह गायब हुई थी तब उसे केवल अपने गाँव च्यूंटीडाडं जिला आजमगढ़ ही पता था. इस गांव का नाम उसके जहन में 49 सालों का होने तक भी ... Read more
2 साल की लाडो ने जीता लोगों का दिल, एक सांस में बता डाले फैमिली मेंबर से लेकर गांव तक का नाम, देखें क्यूट वीडियो
Cute Baby Girl Video: दो से तीन साल की उम्र में जहां बच्चे अपना नाम तक नहीं बोल पाते हैं, वहां इस क्यूट बच्ची ने अपने पूरे खानदान से लेकर पूरे गांव, कस्बे, तहसील और जिला तक का नाम बता डाला. इस उम्र में आप और हम यह भी नहीं जानते थे कि खुद का कोई नाम भी होता है. सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में जब इस बच्ची से बारी-बारी घरवालों, जगह और स्कूल का नाम पूछा गया, तो उसने फटाफट सब बता डाला. इस वायरल वीडियो में बच्ची का क्यूट अंदाज और इसकी नॉलेज लोगों को खूब ... Read more