Blog
टीचर्स डे पर निक के चीकू-बंटी पहुंचे दिल्ली, स्कूल के बच्चों संग यू मनाया टीचर्स डे
नई दिल्ली: टीचर्स डे दिल के बेहद करीब माना जाने वाला मौका होता है जोकि हमारी जिंदगी में टीचर्स की अहमियत बताने का दिन होता है. जब भी हम इस दिन के बारे मे सोचते हैं हमारे दिमाग में टीचर्स का मार्गदर्शन, सपोर्ट और सराहना करने के हमारे तरीकों का ख्याल आता है, जिसे हम पीढ़ियों से वे संजोते आए हैं. इस साल निक अपने कैम्पेन #FeatureYourTeacher के तहत अपने टीचर्स को नमन कर रहा है. यह बच्चों के द्वारा अपना सम्मान व्यक्त करने का एक मजेदार तरीका है. क्रिएटिविटी और कनेक्शन से भरपूर इस उत्सव को और भी बेहतरीन ... Read more
न दूध मिल रहा न मोटा अनाज, पोषण से दूर हुए बच्चे
कोटा। मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत कक्षा 1 से 8वीं तक बच्चों को मिलने वाला मिल्क पाउडर दूध बंद हो गया है। कोटा जिले के अधिकतर स्कूलों में दूध का स्टॉक खत्म हो चुका गया है और जहां बचा है वहां भी समाप्त होने के कगार पर है। आखिरी बार मार्च 2024 में स्कूलों को दूध की सप्लाई हुई थी। इसके बाद से शिक्षा विभाग द्वारा दूध की आपूर्ति नहीं की गई। वहीं, शिक्षा मंत्री द्वारा दूध की जगह मोटे अनाज दिए जाने की बात कही गई थी लेकिन अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया कि बच्चों को ... Read more
Hindi Diwas 2024 : हिंदी दिवस 14 सितंबर को क्यों मनाया जाता है, यहां जानें इस दिन का महत्व और इतिहास
Hindi Diwas theme : हर साल 14 सितंबर को हिंदी दिवस के रूप में मनाया जाता है. राष्ट्रीय हिंदी दिवस 2024 हिंदी भाषा के महत्व और देश में विविध भाषाई समुदायों को एकजुट करने में इसकी भूमिका पर जोर देता है. हर साल हिंदी दिवस पर स्कूलों, कॉलेजों और सरकारी दफ्तरों में प्रतियोगिताओं और कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है. साल 2024 खास है क्योंकि यह हिंदी को आधिकारिक भाषा के रूप में मान्यता दिए जाने की 75वीं वर्षगांठ है. न्यूट्रिशनिस्ट ने बताया महिलाओं को ये 7 बीज जरूर शामिल करना चाहिए डाइट में, 30 के बाद सेहत रहेगी दुरुस्त ... Read more
बारिश से जर्जर हुई 2 बिल्डिंगों को निगम ने किया ध्वस्त
जयपुर। शहर के चारदीवारी क्षेत्र में बारिश के चलते जर्जर हुई दो बिल्डिंगों को नगर निगम जयपुर हैरिटेज ने किशनपोल क्षेत्र में गिरा दिया। इन बिल्डिंगों के मालिकों को पूर्व में निगम हैरिटेज ने क्षतिग्रस्त होने पर मरम्मत कराने के नोटिस जारी किए थे, लेकिन उन्होंने इनकी मरम्मत नहीं कराई। किशनपोल जोन उपायुक्त पूजा मीना ने बताया कि शहर में बारिश के चलते जर्जर हुई बिल्डिंगों से किसी प्रकार की जनधन की हानि नहीं हो, इसके लिए ऐसी बिल्डिंगों को चिह्नित कर मालिकों को नोटिस जारी किए गए है। उन्होंने बताया कि नोटिस जारी होने के बाद भी मकान मालिकों ... Read more
ब्यूरोक्रेसी में बड़ा बदलाव: 108 आईएएस अधिकारियों के तबादला, लिस्ट जारी
जयपुर। राजस्थान सरकार ने लंबे समय से लंबित आईएएस अधिकारियों का तबादला किया है। सरकार ने ब्यूरोक्रेसी में बड़ा फेरबदल करते हुए 108 आईएएस अफसर के तबादले किए हैं। राज्य सरकार की ओर से तबादले की सूची जारी की गई है। सूची में इन अधिकारियों के नाम शामिल आईएएस शुभ्रा सिंह को राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम में अध्यक्ष, श्रेया गुहा को ग्रामीण विकास विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव ,भास्कर आत्माराम सावंत को जलदाय विभाग में प्रमुख शासन सचिव ,अश्विनी भगत को अल्पसंख्यक मामलात विभाग में प्रमुख शासन सचिव, राजेश कुमार यादव को स्वास्थ्य शासन विभाग में प्रमुख शासन सचिव, ... Read more
बाराबंकी में कार और ई-रिक्शा में टक्कर में 5 की मौत, घायलों को भी रौंदते रहे वाहन
घायलों की हालत नाजुक बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में रफ्तार के कहर ने 5 लोगों की जान ले ली. दो कार और एक ई-रिक्शा की टक्कर से सड़क पर भीषण हादसा हो गया. इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. घायलों की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है. हादसे की जानकारी मिलते ही जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक खुद मौके पर पहुंचे और राहत व बचाव कार्य शुरू कराया. सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा गया. दूसरे वाहनों ने घायलों को रौंदा सड़क हादसा बड्डूपुर थाना ... Read more
बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत, प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा
मामले में करजाइन पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. पटना: बिहार के सुपौल में पड़ोसियों की हैवानियत का मामला सामने आया है. यहां प्रेमी जोड़े को नग्न करके पीटा गया. मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. पुलिस ने इस मामले में 10 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है. एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सुपौल जिले के करजाइन थाना इलाके में एक प्रेमी जोड़े की जमकर पिटाई की गई. सोशल मीडिया पर पिटाई का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में प्रेमी-प्रेमिका नग्न अवस्था में दिख रहे हैं. कुछ ... Read more
मुर्मु ने शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 50 शिक्षकों को किया सम्मानित
नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शिक्षक दिवस के अवसर पर गुरुवार को विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में 50 शिक्षकों को राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार-2024 प्रदान किया। मुर्मु ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले शिक्षकों को 50,000 रुपये का नकद पुरस्कार, रजत पदक और प्रमाण पत्र प्रदान किये। गौरतलब है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने इस वर्ष राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार के लिए 50 शिक्षकों का चयन किया। इन शिक्षकों में 28 राज्यों, तीन केंद्र शासित प्रदेशों और छह संगठनों के शिक्षक शामिल हैं। इनमें 34 पुरुष, 16 महिलाएं, दो दिव्यांग और एक दिव्यांग बच्चों के ... Read more
कागजों में ही बन रही सड़क, 100 गांवों की जनता भुगत रही खामियाजा
नमाना। नमाना कस्बे से कोटा और बूंदी को जोड़ने वाली सड़कें खस्ताहाल हो रही है। एक तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क क्षतिग्रस्त है। दूसरी तरफ 29 बी स्टेट हाईवे जो की बूंदी – सिलोर-नमाना भोपतपुरा तक मेगा हाइवे की सड़क पर भी जगह-जगह गड्ढे हो रहे है। खराब सड़कों की स्थिति को देखकर लोगों को दुर्घटना का डर रहता है। इस रोड से गुजरने वाले स्कूली बच्चों, आम लोगों को दुर्घटना का डर बना रहता है। आए दिन दुर्घटनाएं हो रही है। 100 गांव का संपर्क इन सड़कों से ... Read more
जान जोखिम में डालकर गुजर रहे स्कूली बच्चे
भण्डेड़ा। क्षेत्र के बांसी कस्बे में बुधवार को तालाब की दूसरी तरफ की चादर के पानी से देई-बांसी मुख्य मार्ग पर बाण्डी खाल नाले की पुलिया पर डेढ़ फीट बरसाती पानी का बहाव होता नजर आया। इसी जगह से होकर बांसी सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों के स्कूली बच्चों को गुजरना पड़ा है। गनीमत रही कि खतरे भरी राह को पार करते समय कोई अनहोनी घटना नहीं हुई है। हालांकि खतरे भरी राह को पार करते समय पीईईओ के आदेशानुसार मौके पर शालाध्यापक मौजूद रहे और स्कूली बच्चों को यह राह पार करवाकर घर भेजा गया है। जानकारी के अनुसार ... Read more