Author: admin

दस्त से हर साल 3900 बच्चों की होती है मौत

जयपुर। डायरिया से होने वाली मौतों को खत्म करने के लिए एक जुलाई से 31 अगस्त तक प्रदेश में स्टॉप डायरिया अभियान चलाया जाएगा। प्रदेश में वर्तमान में हर साल पांच साल से कम उम्र के 3900 बच्चों की मौत डायरिया यानी दस्त लगने से होती है। हालांकि यह आंकड़ा राष्ट्रीय औसत से कम है। देश में हर साल 5.8 फीसदी बच्चे इसके कारण मौत का शिकार बन जाते हैं।  एसीएस शुभ्रा सिंह ने स्वास्थ्य भवन में स्टॉप डायरिया अभियान-2024 की पूर्व तैयारियों की समीक्षा कर रही थीं। कहा कि आगामी दो माह मौसमी एवं जलजनित बीमारियों को देखते हुए ... Read more

परिवार समाज शिक्षक सरकार सब दोषी

कोटा। वर्तमान शिक्षा नीति में विद्यार्थियों को गुणवत्ता युक्त व रोजगारमुखी शिक्षा क्यों नहीं मिल पा रही है। इसको लेकर दैनिक नवज्योति की ओर से शिक्षाविदों की एक परिचर्चा आयोजित की गई।  मंथन से निकल कर आया कि शिक्षा का वर्तमान ढ़ांचा जो तैयार किया गया है वो रोजगारमुखी नहीं है। यह ढ़ांचा बोरोजगारों की भीड़ बढ़ाने वाला है। अंको की होड बढ़ रही है, योग्यता की होड कम हो गई है। योग्यता के कोई मापदन्ड नहीं हैं। कोई आटोनॉमस बॉडी नहीं है। एक ऐसी संस्था हो जिसमें देश के नामी शिक्षाविद शामिल हों वह ऐसी नीति तैयार करें जो ... Read more

बारिश में आरटीओ के उपकरण हुए खराब

कोटा। शहर में सोमवार को हुई प्री मानसून की मूसलाधार बारिश के कारण जगपुरा स्थित परिवहन विभाग कार्यालय के स्वचालित उपकरण खराब हो गए। जिससे मंगलवार को परिवहन कार्यालय के लाइसेंस से संबंधित कार्य ठप पड़ गए हैं। गौरतलब है कि कोटा में सोमवार को तेज मूसलाधार बारिश हुई थी जिससे शहर का जनजीवन अस्त व्यस्त हो गया था। इसके साथ ही परिवहन कार्यालय में स्थित ड्राइविंग लाइसेंस टेस्ट लेने वाले हाई डेफिनेशन कैमरा खराब हो गए। विभाग के सूत्रों के अनुसार अधिकतर उपकरण बिना किसी ढकान के लगे हुए थे। ऐसे में तेज बारिश का पानी कैमरों के भीतर ... Read more

‘नशे का सेवन करता है अनमोल जीवन का शिकार’

जीवन अनमोल है। नशे के सेवन से यह अनमोल जीवन समय से पहले ही मौत का शिकार हो जाता है। इसे ध्यान में रखते हुए संयुक्त राष्ट्र महासभा ने 7 दिसम्बर, 1987 को प्रस्ताव पारित कर हर वर्ष 26 जून को ‘अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस’ मनाने का निर्णय लिया था। इस दिन विश्वभर में नशीली वस्तुओं और पदार्थों के निवारण हेतु चेतना फैलाने के साथ ही नशे के आदी लोगों के उपचार को भी प्रोत्साहित किया जाता है। अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर पर मादक पदार्थों के उत्पादन, तस्करी एवं सेवन के दुष्परिणामों से लोगों को अवगत कराया जाता ... Read more

RPSC ने जारी की सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष और शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक परीक्षाओं की उत्तरकुँजियां

जयपुर। राजस्थान लोक सेवा आयोग ने सहायक आचार्य, पुस्तकालयाध्यक्ष एवं शारीरिक प्रशिक्षण अनुदेशक (कॉलेज शिक्षा विभाग ) प्रतियोगी परीक्षा-2023 के 7 विषय पॉलिटिकल साइंस, हिस्ट्री, ज्योग्राफी, ड्राइंग एंड पेंटिंग, म्यूजिक (वॉकल), फिजिकल ट्रेनिंग इंस्ट्रक्टर तथा साइकोलॉजी विषय की मॉडल उत्तरकुँजियां आयोग की वेबसाइट पर जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को इन मॉडल उत्तर कुंजियों पर कोई आपत्ति हो तो निर्धारित शुल्क के साथ 26 से 28 जून तक अपनी आपत्ति ऑनलाइन दर्ज करवा सकता है। आयोग के मुख्य परीक्षा नियंत्रक आशुतोष गुप्ता ने बताया कि आपत्तियाँ आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध मॉडल प्रश्न पत्रों के क्रमानुसार ही ... Read more

कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब

जोधपुर। शहर के कृषि विश्वविद्यालय के स्ट्रांग रूम से जेट परीक्षा की ओएमआर सीट गायब हो गई। इस बारे में जेट समन्यवक की तरफ से मंडोर थाने में केस दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने इस बारे में अब जांच आरंभ की है। संयुक्त प्रवेश परीक्षा जेट का आयोजन 2 जून 24 को किया गया था। परीक्षा के केंद्र के केंद्र जोधपुर, जयपुर, कोटा, बीकानेर एवं उदयपुर में थे। कुल 94 परीक्षा केंद्रों पर इसका आयोजन हुआ था। कोटा के विद्याश्रम स्कूल नया नोहरा बारा रोड पर भी परीक्षा केंंद्र पर परीक्षा हुई थी। परीक्षा के बाद सभी केंद्राधीक्षकों की ... Read more

दिनभर आवारा मवेशियों का लगा रहता है जमावड़ा

रावतभाटा। रावतभाटा शहर के बीचों-बीच बसा वार्ड नंबर 37 पिछले काफी समय से बदहाली का शिकार है। पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष दीपिका तिल्लानी का वार्ड होते हुए भी कभी इस वार्ड की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका। जानकारी के अनुसार वार्ड 37 के नया बाजार क्षेत्र में बच्चों के खेलने और लोगों के घूमने के लिए 2008 में बनाए गए सेंट्रल पार्क में कोई सुविधा नहीं है। बच्चों के लिए लगाए गए झूले भी नदारद हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी के कारण बच्चों के खेलने के लिए बना एक मात्र पार्क पूरी तरह खत्म हो गया। जिससे यहां शराबियों तथा ... Read more

कॉलेज में 4 हजार की डिग्री के लग रहे 40 हजार

कोटा। उच्च शिक्षा में सरकार का दोहरा रवैया बेटियों को शिक्षा से दूर करता नजर आ रहा है। एक ओर जहां बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की बात कही जा रही वहीं, दूसरी ओर महंगी शिक्षा के बोझ तले प्रतिभाएं कुचली जा रही है। हालात यह हैं, कोटा संभाग का सबसे बड़ा गर्ल्स कॉलेज जेडीबी आर्ट्स में दो साल की डिग्री कोर्स के लिए बेटियों को 4 हजार की जगह 40 हजार चुकाने पड़ रहे हैं। जबकि, इसमें सेमेस्टर एग्जाम फीस नहीं जुड़ी है। यदि, वह भी जोड़ लिया जाए तो उनकी पीजी 50 हजार में पूरी होगी। सरकारी कॉलेज ... Read more

उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे शिक्षकों के सुझाव: भजनलाल

धौलपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शिक्षकों को विद्यार्थियों के मित्र एवं मार्गदर्शक तथा उनकी राष्ट्रनिर्माण में अहम भूमिका बताते हुए कहा है कि उच्च गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए इनके सुझाव राज्य बजट में शामिल किए जाएंगे।   शर्मा रविवार को धौलपुर जिले के बाड़ी स्थित ग्राम बिजोली में राजस्थान शिक्षक संघ (राष्ट्रीय) के प्रदेश महासमिति अधिवेशन को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शिक्षित और सक्षम नागरिक ही राष्ट्र की प्रगति का आधार होते हैं। शिक्षक विद्यार्थियों में राष्ट्रीयता की भावना और संस्कारों का समावेश कर उन्हें कर्तव्यनिष्ठ नागरिक बनने के लिए प्रेरित करते हैं और राष्ट्र निर्माण ... Read more