Category: उत्तराखंड

देहरादून में सड़क सुरक्षा अभियान शुरू, ट्रैफिक नियम न मानने वालों को पाठ पढ़ा रही पुलिस

अरशद खान/ देहरादून. उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में भी 34वां सड़क सुरक्षा माह (Road Safety Month) मनाया जा रहा है. यह सड़क सुरक्षा माह 14 फरवरी तक चलेगा. इसमें राजधानी पुलिस द्वारा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक करने के मकसद से स्कूलों, औद्योगिक क्षेत्रों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं. देहरादून पुलिस (Dehradun Police) द्वारा समाज के हर वर्ग को इस मुहिम के साथ जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है. इस कार्यक्रम के दौरान आमजन के बीच जाकर उन्हें सड़क सुरक्षा के उपायों को प्राथमिकता देने, लापरवाही ... Read more

22 जनवरी को यूपी, एमपी, राजस्थान समेत इन 7 राज्यों में रहेगी छुट्‌टी

नई दिल्ली. अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर उत्तर प्रदेश समेत कई राज्यों ने अवकाश की घोषणा की है. साथ ही केंद्र सरकार ने भी केंद्रीय कार्यालयों में आधे दिन की छुट्‌टी घोषित की है. केंद्र सरकार के अनुसार, अवकाश का फैसला कर्मचारियों की भारी मांग के बाद लिया गया है. कार्मिक, लोक शिकायत एवं पेंशन मंत्रालय के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार देश भर के सभी केंद्रीय सरकारी कार्यालयों, केंद्रीय संस्थानों और औद्योगिक प्रतिष्ठानों में दोपहर ढाई बजे तक छुट्टी रहेगी. इन राज्यों में 22 जनवरी को ... Read more

Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Uttarakhand के सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद। CM Dhami। Dehradun

January 19, 2024, 21:41 IST News18 UP Uttarakhand Ayodhya Ram Mandir Pran Pratishtha: Uttarakhand के सभी स्कूल, कॉलेज रहेंगे बंद। CM Dhami। Dehradun22 जनवरी को राम लला की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उत्तराखंड सरकार भी अपने स्तर से तैयारियों में जुटी है। इसके लिए लगातार सरकार व्यवस्थाएं करने और अपना योगदान देने में जुटी है। इस बीच सरकारी कार्यालय और स्क और अधिक पढ़ें

मूलभूत सुविधाओं से जूझ रहा CDS अनिल चौहान का पैतृक गांव, पानी की किल्लत-सड़क बदहाल तो स्कूल में लटका ताला

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. कहते हैं अगर किसी क्षेत्र से कोई व्यक्ति एक अच्छे पद पर पहुंच गया, तो उस इलाके की तस्वीर बदल जाती है. यहीं उम्मीद देश के सीडीएस जनरल अनिल चौहान (CDS Anil Chauhan) के पैतृक गांव गवाणा के ग्रामीणों की भी है. सीडीएस अनिल चौहान का पैतृक गांव गवाणा मूलभूत सुविधाओं से आज भी जूझ रहा है. यहां सड़क, पानी की दिक्कतों से ग्रामीणों को दो-चार होना पड़ रहा है. अनिल चौहान के सीडीएस बनने के बाद ग्रामीणों में गांव के विकास की आस जगी थी, लेकिन एक साल बीत जाने के बाद भी यहां किसी ... Read more

HPV वैक्सीन लेने के बाद महिलाओं को नहीं होगा कैंसर, मुफ्त में मिलेगी यह, पर कौन और किस उम्र तक के लिए है यह टीका

हाइलाइट्स पूरे देश में सरकार की मुफ्त में सर्विकल वैक्सीन देने की योजना. तीन साल तक चलेगी यह योजना इसके बाद मुख्य वैक्सीन अभियान में होगा शामिल. Free cervical cancer vaccine: जितनी तेजी से हमारा समाज आधुनिकता की ओर बढ़ रहा है, उतनी ही तेजी से दुनिया में कैंसर भी फैलने लगा है. पबमेड सेंट्रल जर्नल में आईसीएमएआर की रिसर्च के हवाले से बताया गया है कि 2022 में सिर्फ भारत में 14.61 लाख कैंसर के मामले सामने आए. इनमें पुरुषों में लंग्स कैंसर और महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर के मामले सबसे ज्यादा आते हैं. महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर के ... Read more

श्रीनगर गढ़वाल की मलिन बस्तियों के लिए मसीहा है यूथ क्लब, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक का रखते ख्याल

कमल पिमोली/ श्रीनगर गढ़वाल. अपने लिए तो हर कोई जीता है, इंसान वही जो दूसरों के काम आए. इस मूल मंत्र के साथ उत्तराखंड के श्रीनगर गढ़वाल में कुछ उत्साही युवाओं का एक ग्रुप काम करता है. ये उन लोगों तक मदद के हाथ पहुंचाते हैं, जो समाज से अछूते रहते हैं. झुग्गी-झोपड़ियों में रहकर अपने दिन काटने वाले गरीब बेसहारा लोगों का सहारा बनता है यूथ क्लब श्रीनगर गढ़वाल. इस टीम के युवा मलिन बस्तियों में रहने वाले बच्चों के हुनर को निखारने के साथ समय-समय पर ऐसी गतिविधियां भी आयोजित करते हैं, जिसका लाभ इन बस्तियों में रहने ... Read more

Tarot Card Reading: 78 टैरो कार्ड्स से करें अपने भविष्य के दर्शन! मिलता है हर एक सवाल का जवाब

ईशा बिरोरिया/ ऋषिकेश. टैरो कार्ड रीडिंग एक काफी अच्छा माध्यम है, जिसमें कुछ स्पेशल कार्ड की मदद से किसी भी व्यक्ति के बीते हुए कल और भविष्य के बारे में पता लगाया जा सकता है. टैरो कार्ड को ज्योतिष शास्त्र का ही एक प्रकार माना जाता है. इस प्रक्रिया में नाम, जन्म तिथि और प्रश्न-उत्तर के रूप में व्यक्ति के जीवन से जुड़ी गतिविधियों को जाना जा सकता है. लोकल 18 के साथ बातचीत में उत्तराखंड के ऋषिकेश में तपोवन पर स्थित माया इंटरनेशनल स्कूल की निदेशक और टैरो कार्ड रीडर माया ने बताया कि कई बार हम परेशानियों की ... Read more

पहाड़ों में गच्चा खा जाते हैं शहरों के ड्राइवर, ड्राइविंग करते समय ध्यान रखें ये बातें

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. मैदानी इलाकों और पहाड़ी क्षेत्र की सड़कों में फर्क होता है. प्लेन्स में सीधी सड़कें देखने को मिलती हैं और पहाड़ी क्षेत्रों में टेढ़ी-मेढ़ी सड़क. उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में अक्सर सड़क हादसे होते हैं और ज्यादातर यह देखा जाता है कि मैदानी क्षेत्रों से पहाड़ घूमने आने वाले लोग पहाड़ों में ड्राइविंग में इतने एक्सपर्ट नहीं होते और गाड़ी चलाते समय वे लापरवाही बरतते हैं, जिससे वे एक्सीडेंट कर बैठते हैं. पिछले साल 9 अक्टूबर को हरियाणा की एक स्कूल बस बच्चों को नैनीताल घुमाने लाई थी. बस कालाढूंगी के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे ... Read more

12th Maths Tips: मैथ्स को दें बस 2 घंटे, आसान हो जाएगा पेपर; एक्सपर्ट ने दी टिप्स

रोहित भट्ट/ अल्मोड़ा. बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams Tips) में अब कुछ ही समय बचा हुआ है. बच्चे अपनी-अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने दिसंबर में बोर्ड परीक्षा 2024 की डेटशीट जारी कर दी थी. शेड्यूल के अनुसार, 10वीं और 12वीं की परीक्षाएं 15 फरवरी से शुरू होंगी. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में भी 10वीं और 12वीं के छात्र दिन-रात एग्जाम की तैयारी में लगे हुए हैं. वैसे तो 12th क्लास में केमिस्ट्री, फिजिक्स और मैथ्स काफी कठिन सब्जेक्ट माने जाते हैं, जिनको लेकर कई बार बच्चे नर्वस हो जाते हैं. Local 18 उन सभी छात्र-छात्राओं ... Read more

उत्तराखंड के इस जिले में 13 जनवरी तक स्कूल बंद, DM ने दिया आदेश

उधम सिंह नगर. उत्तराखंड (Uttarakhand Weather) के लगभग सभी जिलों में मौसम शुष्क बना हुआ है. पर्वतीय क्षेत्रों में जहां पाला वाहन चालकों की मुसीबत बढ़ा रहा है, वहीं उधम सिंह नगर, हरिद्वार समेत अन्य मैदानी क्षेत्रों में घने कोहरे को देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया गया है. अलर्ट के मद्देनजर उधम सिंह नगर जिले (Udham Singh Nagar School Closed) में 11 जनवरी से 13 जनवरी तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी हुआ है. जिलाधिकारी उदयराज सिंह ने बुधवार देर शाम आदेश जारी किए. आदेश न मानना आपदा प्रबंधन अधिनियम 2005 के सुसंगत प्रावधानों का उल्लंघन ... Read more