Category: उत्तराखंड

राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस जोश के साथ मनाया गया

श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में मनाया गया राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस मनाया गया| जिसके अंतर्गत एक भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | जिसका मुख्य शीषक महापुरुषों का देश के लिए योगदान था| छात्र छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भाग लिया और महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर प्रकाश डाला कार्यक्रम में मुख्य रूप से समन्वयक डॉ गीता रावत, डॉ दीपक सोम, ... Read more

अंकिता की हत्या से सदमे में परिवार, कहा- बेहद होनहार थी बच्ची, गरीबी के चलते कर रही थी रिज़ॉर्ट पर नौकरी

हाइलाइट्स अंकिता भंडारी की हत्या की खबर मिलते ही उसके परिवार में मातम पसरा है. परिवार के मुताबिक, वह एक होनहार छात्रा थी. उसने 12वीं क्लास में 88% अंक हासिल किए थे. उसकी बुआ ने बताया कि घर की गरीबी देखकर ही वह रिजॉर्ट में बतौर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी कर रही थी. देहरादून. कौन जानता था कि यह उसकी पहली और आखिरी नौकरी होगी… 19 साल की रिसेप्शनिस्ट  अंकिता भंडारी की चाची किसी तरह अपनी आंसू रोककर यह कहती हैं. इस लड़की का शव शनिवार को ऋषिकेश में चीला नहर से निकाला गया था. इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों ... Read more

अल्मोड़ा के इस इंटर कॉलेज में आज भी बजती है ब्रिटिशकाल की घंटी, यहां रखी हैं अंग्रेजों की कई निशानियां

रोहित भट्ट/अल्मोड़ा. उत्तराखंड का अल्मोड़ा अंग्रेजों को बेहद पसंद था. उन्होंने यहां स्कूल, अस्पताल समेत कई संस्थान खोले थे. अल्मोड़ाका रैमजे इंटर कॉलेज जिसका अपना प्राचीन इतिहास रहा है. यह कॉलेज कुमाऊं के सबसे प्राचीन शिक्षण संस्थानों में शुमार है. रैमजे इंटर कॉलेज कुमाऊं का सबसे पहला कॉलेज है. इसकी नींव ब्रिटिशकाल में कुमाऊं के कमिश्नर रहे सर हेनरी रैमजे ने रखी थी. स्कूल की स्थापना में 1851 में हुई थी. उस समय इस स्कूल को चीनाखान में शुरू किया गया था. उसके बाद अल्मोड़ा के मौजूदा भवन में इसे शिफ्ट कर दिया गया. रैमजे इंटर कॉलेज में आज भी ... Read more

धारचूला: न कॉपी, न किताब और न स्कूल ड्रेस, आपदा प्रभावित खोतिला गांव के बच्चों का क्या होगा भविष्य?

हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के खोतिला गांव में कुदरत के बरसाए कहर को 10 दिन से ज्यादा समय हो गये हैं. यहां आई आपदा में बेघर हुए लोग धारचूला के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एक हॉल में रहने को मजबूर हैं. पीड़ितों का सारा सामान मलबे में दब गया है और अब उनके पास रहने की जगह नहीं बची है. स्पोर्ट्स स्टेडियम के हॉल में 50 से ज्यादा परिवार रह रहे हैं. इनमें 36 बच्चे ऐसे हैं, जो स्कूल पढ़ने तो जा रहे हैं, लेकिन उनके पास न कॉपी है, न किताबें हैं और न ही ... Read more

भीमताल की रामलीला: राम-लक्ष्मण पढ़ रही हैं 9वीं में जबकि भरत-शत्रुघ्न चौथी में, सीता देंगी 7वीं की परीक्षा

हाइलाइट्स आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला भीमताल के डांठ में शाम 7 बजे से रात 11 बजे तक 26 सितंबर से होगी. इस बार रावण का किरदार निभा रहे हैं 48 साल के जितेंद्र सिंह बिष्ट. वे नौकुचियाताल में साड़ी बिजनेस करते हैं. रिपोर्ट: हिमांशु जोशी भीमताल. नवरात्र बस शुरू होने वाला है और इसी के साथ उत्तराखंड की कई जगहों पर रामलीला शुरू होने वाली हैं. इस बार भीमताल की आदर्श रामलीला कमेटी की रामलीला कई अर्थों में बिल्कुल अलग होगी. इस बार यहां की रामलीला में छोटी-छोटी बच्चियां मुख्य किरदार में नजर आएंगी. यानी रामायण के महत्त्वपूर्ण किरदार ... Read more

Nainital: जर्जर हालत में 60 से ज्‍यादा प्राथमिक स्कूल और इंटर कॉलेज, हादसों को दे रहे दावत!

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी नैनीताल. उत्तराखंड के नैनीताल जिले के प्राथमिक स्कूल और इंटर कॉलेज के भवन जर्जर हालत में हैं. छात्र इन भवनों की जर्जर छतों के नीचे बैठकर पढ़ने को मजबूर हैं. सरकार की तरफ से भले ही शिक्षा को लेकर बड़े-बड़े बदलाव करने की बात कही जा रही हो, लेकिन धरातल पर हालात तो कुछ और ही कहते हैं. वहीं, बीते दिनों चंपावत जिले के मौनकांडा गांव के राजकीय प्राथमिक विद्यालय के शौचालय की जर्जर छत ढहने से एक 8 साल के बच्चे की मौत और 5 बच्चे गंभीर रूप से घायल होने के बाद स्‍कूलों को लेकर ... Read more

Uttarakhand Big News: मदरसों में लागू होगा NCERT का सिलेबस, धामी सरकार का बड़ा फैसला

देहरादून. अब उत्तराखंड में भी प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार मदरसों में एनसीआरटी का सिलेबस लागू करेगी. इसकी जानकारी उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने दी. उन्होंने बताया कि सरकार के अधीन चल रहे 103 मदरसों में एनसीआरटी का सिलेबस लागू किया जाएगा. साथ ही उन्होंने कहा कि सुबह फजल की नमाज के बाद कुरान पढ़ाया जाएगा. उसके बाद आठ बजे से नार्मल स्कूल की तरह मदरसों में पढ़ाई होगी. उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के चेयरमैन शादाब शम्स ने कहा कि अब मदरसों के हमारे बच्चे भी अब्दुल कलाम की तरह देश का नाम रोशन करेंगे. देश के प्रधानमंत्री ... Read more

उत्तराखंड: अब 3 साल की मासूम को मां की गोद से उठा ले गया गुलदार, चैंकाने वाले हैं हमले में मौत के आंकड़े

हाइलाइट्स बच्ची को पीठ में बैठाकर किचन की तरफ जा रही थी मां बच्ची को झपटकर ले गया गुलदार आए दिन गुलदार के हमले से परेशान हैं प्रदेशवासी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में लगातार गुलदार का हमला बढ़ता जा रहा है. आए दिन गुलदार लोगों पर हमले करता है. गुलदार के हमले में कई लोग अपनी जान गंवा चुके हैं. शनिवार को गुलदार के हमले ने एक मां से हमेशा के लिए उसकी बच्ची को दूर कर दिया. पिथौरागढ़ के बेरीनाग क्षेत्र में शनिवार की शाम गुलदार, महिला के हाथ से उसकी तीन साल की बच्ची को झपटकर उठा ले गया. ... Read more

चंपावत हादसे के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट, पिथौरागढ़ के 178 जर्जर स्कूलों में अब नहीं बैठेंगे बच्‍चे

रिपोर्ट- हिमांशु जोशी पिथौरागढ़. उत्तराखंड के चंपावत में बाथरूम की छत गिरने से हुई छात्र की मौत के बाद शिक्षा विभाग अलर्ट हो गया है. जबकि सीमांत जिले पिथौरागढ़ में शिक्षा के मंदिरों की हालत लंबे समय से खराब है. जिले में 178 ऐसे विद्यालय हैं, जिनके भवन जर्जर हालत में हैं. इन भवनों को अब चिह्नित कर गिराया जाएगा. तब तक ऐसे विद्यालयों में छात्र पढ़ाई नहीं करेंगे. यही नहीं, पिथौरागढ़ जिले के सरकारी विद्यालय कई सालों से मरम्मत की राह देख रहे हैं. जनपद के विद्यालयों की हालत यह है कि कहीं छत से पानी टपक रहा है, ... Read more

अल्मोड़ा की सड़कों पर हर जगह गड्ढे ही गड्ढे, वाहन चालकों को सता रहा दुर्घटना का डर

रोहित भट्ट अल्मोड़ा. उत्तराखंड के अल्मोड़ा में हर साल बड़ी संख्या में देशी-विदेशी पर्यटक घूमने आते हैं. पर्यटन के लिहाज से महत्वपूर्ण अल्मोड़ा शहर की सड़कों का बुरा हाल है. यहां की सड़कों पर केवल गड्ढे ही गड्ढे देखने को मिलते हैं. आलम यह है कि इन सड़कों से गुजरने में दोपहिया वाहन चालकों को डर लगता है. खराब सड़कों के कारण कई दुर्घटना हो चुके हैं, लेकिन इनकी सुनवाई करने वाला कोई नहीं. अल्मोड़ा के जाखन देवी के पास कुछ समय पहले जल संस्थान के द्वारा सड़क के किनारे खुदाई की गई थी. सड़क तो खोद दी गई, पर उसका ... Read more